चर्च के समारोह
हम मानव जाति को बचाने के लक्ष्य के तहत विश्व मिशन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हैं।
विश्व सुसमाचार प्रचार के लिए संकल्प रैली
“पृथ्वी की सारी जातियों के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो,” “सामरिया और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह बनो,” “सब जातियों के लोगों को चेला बनाआ”(मर 16:15; प्रे 1:8; मत 28:19)। इन वचनों के अनुसार, हमने परमेश्वर पर निर्भर करते हुए जो सब कुछ संभव बनाते हैं, सभी लोगों को प्रचार करने का संकल्प किया। और यह मानते हुए कि सुसमाचार सभी के पास पहुंचाया जाएगा, हमने दुनिया भर के सभी चर्चों में संकल्प रैली आयोजित की।
 
                   
                       
                       
                       
                      बाइबल प्रचार प्रतियोगिता
बाइबल प्रचार प्रतियोगिता सदस्यों के लिए जो सुसमाचार का प्रचार करने के लिए परमेश्वर के वचनों का अध्ययन कर रहे हैं, साहस और विश्वास से भरे होने और आत्माओं को बचाने के लिए प्रेरित होने का एक अच्छा अवसर है। विदेशी भाषा बाइबल प्रचार प्रतियोगिता के माध्यम से, हम प्रथम चर्च के इतिहास को याद करते हैं जब प्रेरितों ने 2,000 साल पहले अन्य अन्य भाषाओं में सुसमाचार का प्रचार किया था, और हम सभी देशों को सुसमाचार सुनाने के लिए खुद को तैयार करते हैं।
 
                   
                       
                       
                       
                       
                      नई यरूशलेम
सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार वितरण समारोह
                    जैसे-जैसे सुसमाचार दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है और चर्च हिमालय और अमेजन जंगल में भी 
स्थापित हुए हैं, प्रचार और शैक्षणिक सामग्री अधिक महत्वपूर्ण बने हैं। उसके अनुसार, हम प्रकाशन, वीडियो 
और प्रजेन्टेशन की प्रतियोगिता का आयोजन करने के द्वारा प्रतिभाशाली सदस्यों को खोजने 
और विषयवस्तु बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
                       
                      नए गीत महोत्सव
बाइबल युवा वयस्कों को भोर की ओस के रूप में वर्णित करती है जो परमेश्वर का पालन करते हैं। इसका मतलब है कि उनके पास शुद्ध और उज्ज्वल विश्वास है। नए गीत महोत्सव युवा वयस्कों और छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जो विश्व मिशन के नायक हैं – यह उन्हें एकजुट होने, परमेश्वर की स्तुति करने, और सुसमाचार के कार्य में समर्पित करने के लिए अपने विश्वास को मजबूत करने देता है। नए गीत परमेश्वर की शक्ति, स्वर्ग के आनंद, परमेश्वर के अनुग्रह और उद्धार के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हैं। सदस्य नए गीत के माध्यम से विश्वास के जुनून को इकट्ठा करते हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं।
 
                   
                       
                       
                      