WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

दुनिया में सबसे सुंदर उंगलियां

काऊशुंग, ताइवान से आन जी-यंग

24,821 बार देखा गया
लेख सुनें 8:06

जब मैं एक प्राथमिक स्कूल की छात्रा थी, मैं अपनी मौसी के साथ में एक बड़े अस्पताल में गई थी। मैं वजह जाने बिना वहां गई, और मरीजों की पोशाक पहने किसी एक परिचित व्यक्ति को देखा। वह मेरी मां थी। वह मुझे देखकर खुश हो गई, लेकिन थोड़ी देर बाद, वह चिल्ला उठी।

“आउच! यह दुख रहा है।”

जब डॉक्टर ने पट्टियों में लिपटे हुए उसके हाथ पर एंटीसेप्टिक डाला, तो उसने कहा कि दर्द हो रहा है लेकिन जैसे ही उसने मुझे देखा वह मुस्कुराई। भले ही मैंने देखा कि उसकी उंगलियां खून से सनी हुई थी, वह मुस्कुरा रही थी, तो मैंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।

मां को एक महीने में अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उसने मुझे फोन करके कहा कि हम बाहर मिलकर एक साथ घर चलें, और मैंने उत्साह के साथ उसका इंतजार किया।

वह थोड़ी देर बाद आई। उसने मुझे गले लगाने के लिए, जिससे वह लंबे समय के बाद मिल रही थी, अपनी दोनों बांहों को फैला दिया। लेकिन, मैं उसके हाथ से डर गई थी जो पहले से अलग लग रहा था। मैंने उसके हाथ से बचना चाहा और एक ऐसी बात कही जिसके लिए मुझे अभी भी पछतावा होता है।

“आपका हाथ अजीब है! वह डरावना है! मैं आपके पास नहीं आऊंगी।”

“ओह, तुम्हें क्या हो गया है? वह डरावना नहीं है। वह ठीक है।”

मैंने आखिरकार अपनी मां को गले नहीं लगाया जो मुस्कुराते हुए मुझे सांत्वना देने की कोशिश कर रह थी।

जब मैं बड़ी हुई, तो मुझे पता चला कि वह उस समय घायल क्यों हो गई थी। मेरे पिता की अप्रत्याशित रूप से मृत्यु हो जाने के बाद, मेरी मां को अपने मन को संभालने का समय न पाते हुए एक कारखाने में काम करना पड़ा, और काम करते समय मशीन से उसकी दो उंगलियां आधी कट गईं। वह गंभीर रूप से घायल होने पर भी मेरी ओर देखकर मुस्कुराई, ताकि मैं घबरा न जाऊं।

एक बार, मैंने उससे पूछा, “जब आपकी उंगलियां घायल हुईं तब आपके मन में क्या ख्याल आया?” और उसका जवाब सुनकर मेरा गला भर आया।

“मैं इतनी हैरान थी कि मुझे दर्द महसूस नहीं हुआ। जब मैंने एम्बुलेंस में अपनी उंगलियों को हिलाने की कोशिश की, तो वे हिल रही थीं। मुझे इस बात से राहत मिली क्योंकि मैं काम करना जारी रख सकती थी।”

ऐसे अत्यावश्यक स्थिति में, उसे इस बात की चिंता थी कि वह शायद काम नहीं कर पाएगी और ऐसा होने पर वह अपने बच्चों की परवरिश करना मुश्किल हो जाएगा। भले ही उसने जाहिर नहीं किया, लेकिन जब उसकी बेटी ने यह कहते हुए कि उसका हाथ अजीब है, उसके हाथ से दूर रहने की कोशिश की, तो उसे कितना अधिक दुख हुआ होगा। इस क्षण भी, जब मैं यह लिख रही हूं, मुझे उसके लिए इतना खेद महसूस हो रहा है कि मेरी आंखों में आंसू उमड़ आए।

जब मैं छोटी थी, उसकी उंगलियों से जो दूसरे लोगों की तुलना में छोटी थीं, मैं डर जाती थी और मुझे शर्म भी आती थी, लेकिन अब मैं ऐसी नहीं हूं। मेरे लिए, मेरी मां की उंगलियां दुनिया में सबसे खूबसूरत उंगलियां हैं।

दुनिया में सबसे सुंदर उंगलियां

8:06
0:00 8:06

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।