अंगूठा ऊपर करें: “मेरा परिवार सबसे अच्छा है!”

14,361 बार देखा गया
본문 읽기 4:27
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

प्रशंसा एक ह्वेल को भी नृत्य करा सकती है। प्रशंसा सुनने वाले को बेहतर महसूस कराती है और निराशा में पड़े लोगों को शक्ति देती है। प्रशंसा एक और भोजन है जिसे लोग खाते हैं।

“अच्छा!” “बहुत बढ़िया!” “आप सबसे अच्छे हैं!”

यदि आप प्रशंसा करने के साथ अपने अंगूठा ऊपर करें, तो प्रभाव दोगुना हो जाता है। कभी-कभी, अंगूठे को ऊपर करने का एक शक्तिशाली इशारा दूसरे व्यक्ति को कई शब्दों से अधिक प्रसन्न करता है। डेल कार्नेगी ने कहा, “प्रशंसा की तुलना में अधिक छू लेनेवाला और प्रभावित करनेवाला कुछ भी नहीं है। हम जल्द ही भूल सकते हैं कि हमने कैसे किसी की प्रशंसा की, लेकिन जिस व्यक्ति की प्रशंसा की गई, वह इसे अपने जीवन भर अपने हृदय में रख सकता है।”

इस महीने, अपने अंगूठे को ऊपर करके अपने परिवार की बहुत अधिक प्रशंसा करें। तब सुननेवाले ऊर्जा बढ़ती हुई महसूस कर सकते हैं जब वे थक जाते हैं, और खुशी बढ़ती है जब वे आनंदित होते हैं।

टिप्स
निम्नलिखित स्थितियों में इसे कीजिए।
जब दूसरा व्यक्ति आपके बारे में विचारशील है
जब किसी ने कड़ी मेहनत की
जब आप आभारी हैं
जब आपका परिवार सुंदर और शानदार दिखता है
जब आप दूसरे व्यक्ति को हिम्मत देना चाहते हैं
इस तरह कोशिश कीजिए।
पाठ संदेश के माध्यम से अंगूठा इमोटिकॉन भेजें।
एक वीडियो कॉल या एक तस्वीर के माध्यम से अपने अंगूठे को ऊपर किए हुए दिखाएं।
जब आप दुगनी प्रशंसा करना चाहते हैं, तो अपने दोनों अंगूठे ऊपर उठाएं।
अपने अंगूठे को ऊपर उठाते हुए, अपने मुंह के कोनों को भी ऊपर उठाएं।