परिपक्व वयस्क के गुण

20,174 बार देखा गया
본문 읽기 3:51
현재 언어는 음성 재생을 지원하지 않습니다.

पूर्ण विकसित व्यक्ति को वयस्क कहा जाता है। जब आप वयस्क बन जाते हैं, तब आपको परिपक्व होने की आवश्यकता है। वयस्क बनने का अर्थ क्या है? एक लेखक ने कहा कि केवल वे जो वयस्क के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं सच्चे परिपक्व वयस्क हैं। उस लेखक ने लगभग एक दशक से लेखकों, डॉक्टरों और नृत्य-निर्देशकों सहित लगभग 200 प्रसिद्ध लोगों से मिलकर सार्थक बातें की हैं, और वयस्कों के कर्तव्यों को पूरा करने वाले व्यक्ति का वर्णन इस तरह से किया है:

व्यक्ति जो शिकायत नहीं करता, शेखी नहीं बघारता, और हमेशा अपनी मनोदशा को अच्छा बनाए रखता है।

हम सत्य में धीरे-धीरे बड़े होते हैं। हम मुस्कान और अच्छा मन बनाए रखते हुए, हर परिस्थिति में धन्यवाद देते हुए और डींग मारे बिना विनम्र बनते हुए आत्मिक वयस्क बन रहे हैं।

विश्वास के घर का निर्माण करने के दौरान, हमें केवल नींव नहीं लगानी है। हमें नियत समय के अंदर मेहनत से खंभे बनाने और ईंटें लगानी चाहिए ताकि निर्माण पूरा होने में देर न हो। उस तरह, जिस घर का आप निर्माण करना चाहते हैं वह नियत समय पर पूरा हो सकता है। अब हमारा विश्वास बालकों का सा नहीं होना चाहिए। आइए हम अब तक हमारे द्वारा लगाई गई विश्वास की ठोस नींव पर, हमारे विश्वास को आहिस्ता-आहिस्ता विकसित करें, और अपने कर्तव्यों को पूरा करने वाले सच्चे वयस्क बनें।