क्यों चर्च ऑफ गॉड की स्त्री सदस्य आराधना के दौरान ओढ़नी पहनती हैं?

141,377 बार देखा गया
लेख सुनें 14:01
जब मैं चर्च ऑफ गॉड की तस्वीरें या वीडियो देखती हूं, तो उसमें कुछ दिलचस्प बात है। दुनिया भर के सभी सदस्य आराधना के दौरान कैसे एक समान दिख सकते हैं? हर स्त्री सदस्य ओढ़नी पहनती है, जबकि हर पुरुष सदस्य सिर नहीं ढांकता।
परमेश्वर ने कुछ नियम बनाए हैं जिनका सदस्यों को आराधना के दौरान पालन करना चाहिए। उनमें से एक ओढ़नी के बारे में नियम है।
क्या ओढ़नी पहनना परमेश्वर का नियम है?
जरूर!

हां, पुरुष को अपना सिर ढांकना उचित नहीं, क्योंकि वह परमेश्वर का स्वरूप और महिमा है… 1कुरिन्थियों 11:7

बाइबल सिखाती है कि पुरुष को प्रार्थना करते या आराधना करते समय सिर नहीं ढांकना चाहिए। यदि वे इसका पालन न करें, तो भले ही वे परमेश्वर की आराधना करना चाहें, लेकिन वे परमेश्वर का अनादर करेंगे।
हां, सही बात है।
क्या हम स्त्री का मामला देखें?

परन्तु जो स्त्री उघाड़े सिर प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करती है, वह अपने सिर का अपमान करती है, क्योंकि वह मुण्डी होने के बराबर है। यदि स्त्री ओढ़नी न ओढ़े, तो बाल भी कटा ले; यदि स्त्री के लिये बाल कटाना या मुण्डन कराना लज्जा की बात है, तो ओढ़नी ओढ़े। 1कुरिन्थियों 11:5–6

जैसे आप यहां पढ़ते हैं, बाइबल हमसे कहती है कि स्त्री को आराधना के दौरान ओढ़नी पहननी चाहिए।
तो क्या इसका मतलब यह है कि छोटे बालों वाली स्त्री को ओढ़नी पहनने की जरूरत नहीं?
हा हा, ऐसा नहीं है। परमेश्वर ने यह वचन इसलिए कहा, ताकि वह मनुष्य के जन्मजात स्वभाव के द्वारा इस बात पर जोर डाल सकें कि स्त्री को ओढ़नी पहननी चाहिए। परमेश्वर ने मनुष्य को एक ऐसा मन दिया है जो स्त्री के लंबे बालों को देखकर सुंदर समझ सकता है। यह गुप्त रूप से यह सूचित करता है कि यदि स्त्री लंबे बालों जैसी कुछ चीज से अपना सिर ढांके, तो यह परमेश्वर को सुंदर दिखाई देता है। इसी अर्थ में 15वीं आयत में लिखा गया है, “क्योंकि बाल उसको ओढ़नी के लिए दिए गए हैं।”
अब मुझे समझ में आया है। इसका मतलब यह नहीं होता है कि लंबे बालों वाली स्त्री को सिर ढांकने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि परमेश्वर ने स्त्री को इसलिए लंबे बाल दिए हैं ताकि वह अपने सिर को ढांककर आराधना करने की इच्छा रख सके।
हां सही है। यदि ओढ़नी पहनना या न पहनना स्त्री के बालों की लंबाई पर निर्भर करता, तो परमेश्वर ने बालों की लंबाई के लिए स्पष्ट मानक तय किया होता। और ऐसा नहीं हो सकता है कि प्रेरित पौलुस ने शुरू में जोर दिया कि स्त्री को ओढ़नी पहननी चाहिए, लेकिन बाद में उसने अचानक कहा कि ओढ़नी न पहनना ठीक है।

जैसे आपने कहा है, प्रेरित पौलुस ने ओढ़नी के बारे में परमेश्वर का नियम स्पष्ट रूप से सिखाने के लिए यह वचन लिखा। और उसने दृढ़ता से कहा कि चर्च ऑफ गॉड में ऐसा नियम नहीं है कि स्त्री ओढ़नी न ओढ़े।

तुम आप ही विचार करो, क्या स्त्री को उघाड़े सिर परमेश्वर से प्रार्थना करना शोभा देता है?… परन्तु यदि कोई विवाद करना चाहे, तो यह जान ले कि न हमारी और न परमेश्वर की कलीसियाओं की ऐसी रीति है। 1कुरिन्थियों 11:13–16

अब मैंने निश्चित रूप से समझा है कि स्त्री सदस्यों को ओढ़नी पहननी चाहिए। लेकिन क्यों परमेश्वर ने ओढ़नी के बारे में पुरुष और स्त्री को अलग–अलग नियम दिए हैं।
यह इसलिए है क्योंकि यह परमेश्वर के द्वारा बनाया गया क्रम है।

परन्तु मैं चाहता हूं कि तुम यह जान लो कि हर एक पुरुष का सिर मसीह है, और स्त्री का सिर पुरुष है, और मसीह का सिर परमेश्वर है। 1कुरिन्थियों 11:3

जब परमेश्वर ने मनुष्यों को बनाया, उन्होंने पहले पुरुष, यानी आदम को भूमि की मिट्टी से बनाया और फिर आदम की पसली को निकालकर उससे स्त्री, यानी हव्वा को बनाया। परमेश्वर ने दोनों को भूमि की मिट्टी से, यानी एक ही तरीके से नहीं बनाया, लेकिन पुरुष की देह का उपयोग करके स्त्री को बनाया। यह हमें परमेश्वर के द्वारा निर्धारित क्रम को दिखाने के लिए था।
तब, क्या परमेश्वर पुरुष को स्त्री से अधिक महत्व देते हैं?
नहीं, इसका मतलब ऐसा नहीं है। आइए हम नीचे दिए गए वचन को देखें।

तौभी प्रभु में न तो स्त्री बिना पुरुष, और न पुरुष बिना स्त्री के है। क्योंकि जैसे स्त्री पुरुष से है, वैसे ही पुरुष स्त्री के द्वारा है; परन्तु सब वस्तुएं परमेश्वर से हैं। 1कुरिन्थियों 11:11–12

पद और भूमिका के अनुसार क्रम निर्धारित किया गया है। पुरुष और स्त्री दोनों एक समान हैं और वे सब परमेश्वर की प्यारी संतान हैं
वाह, क्या आप जानते हैं? इसे सीखने के बाद, मुझे यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के सभी सदस्य एक ही तरीके से आराधना करते हैं। और मुझे लगता है कि भले ही हम एक–दूसरे से दूर रहते हैं, लेकिन हम सब एक हैं।
आप बिल्कुल सही हैं। हम सब परमेश्वर में एक हैं। जैसे आपने आज सीखा है, कृपया यह जरूर याद रखिए कि बाइबल यह कभी नहीं सिखाती कि आराधना के दौरान पुरुष अपना सिर ढांके और स्त्री ओढ़नी न ओढ़े।

क्यों चर्च ऑफ गॉड की स्त्री सदस्य आराधना के दौरान ओढ़नी पहनती हैं?

14:01
0:00 14:01

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।