दिसंबर आते ही हर जगह क्रिसमस ट्री दिखाई देने लगते हैं और दुकानों में क्रिसमस के उपहार सजाए जाते हैं। लोग बहुत उत्साहित नजर आते हैं।
भाई जिज्ञासा, आप जानते हैं कि क्रिसमस यीशु का जन्मदिन नहीं है, है न?
हां। वह टीवी पर भी दिखाया जाता है। लेकिन लोग क्रिसमस को एक धार्मिक दिन के रूप में नहीं मानते। वह एक छुट्टी के दिन की तरह माना जाता है जब पूरे विश्व के लोग एक साथ आनन्द लेते हैं।
सही है। लेकिन दिसंबर 25 सूर्य देवता का जन्मदिन है। उस दिन को स्मरण रखना स्पष्ट रूप से बुतपरस्त देवता की उपासना करने जैसा है।
पहली बार वह सुनकर मैं चकित हुआ था। क्या हुआ था? कैसे लोग सूर्य देवता के जन्मदिन को यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाने लगे?
जब ईसाई धर्म यहूदा देश को पार करके दूसरे देशों में फैल गया था, तो रोम में भी चर्च स्थापित हुआ था। पहले, ईसाई धर्म को बहुत सताया गया था, लेकिन धीरे–धीरे साम्राज्य के द्वारा उसे स्वीकार किया जाने लगा। इस प्रक्रिया में समस्याएं हुईं। रोम में ईसाई बाइबल की शिक्षाओं का पूरी तरह से पालन नहीं करते थे। उन्होंने बुतपरस्त विचारों और प्रतीकों को अपनाया। उनमें से एक क्रिसमस था। दिसंबर 25 शीत अयनांत था जब दिन का समय वर्ष में सबसे छोटा होता था, और रोम के लोग जो सूर्य देवता की सबसे अधिक उपासना करते थे, ऐसा विश्वास करते थे कि चूंकि उस दिन सूर्य देवता जन्मा है, इसलिए उस दिन से सूर्य की शक्ति बढ़ने लगती है। इसलिए वे दिसंबर 25 के आसपास पूरे रोम में बड़े पैमाने पर उत्सव आयोजित करके उसका आनन्द लेते थे। ईसाई भी इन उत्सवों में धीरे–धीरे भाग लेने लगे और बाद में यह दिन यीशु के जन्मदिन में बदल गया।
तो फिर, क्या रोम के सूर्य देवता की उपासना के सिद्धांत ईसाई धर्म में लाए गए हैं?
हां। कुछ लोग दावा करते हैं कि चूंकि वे यीशु के जन्म की सही तारीख को नहीं जान सकते, इसलिए वे क्रिसमस पर यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन यदि उनका यह दावा सही हो, तो बुद्ध के जन्मदिन पर या गणेश के जन्मदिन पर यीशु का जन्मदिन मनाना भी ठीक होगा। उनका दावा केवल एक बहाना है।
क्या कोई चीज है जिसने क्रिसमस को प्रभावित किया?
क्रिसमस मनाने के सभी तरीके रोमन परंपरा से जुड़े हैं। दिसंबर में सैटर्नेलिया, सिगिलारिया और बरुमेलिया नामक तीन उत्सव थे। सैटर्नेलिया के दौरान, जो दिसंबर 12 से 24 तक मनाया जाता था, सभी लोग सामाजिक प्रतिष्ठा या गरीबी–अमीरी के फर्क पर ध्यान दिए बिना भोग विलास में डूब जाते थे। सिगिलारिया के दौरान, वे अपने बच्चों को खेलने के लिए गुड़िया देते थे। दिसंबर 25 बरुमेलिया था जो उगते हुए सूरज को मनाने का शीत अयनांत त्योहार था।
मैं इसे आसानी से नहीं समझ सकता हूं कि बुतपरस्त धर्म से यीशु के जन्म को मनाने की बहुत से रीतियां शुरू हुईं।
अब भी वे कहते हैं कि चूंकि वे परमेश्वर की उपासना करते हैं इसलिए यह ठीक है। लेकिन बाइबल कहती है कि परमेश्वर ऐसे कार्य को घृणित मानते हैं।
फिर उसने मुझ से कहा, “तू इन से और भी अति घृणित काम देखेगा जो वे करते हैं।” तब वह मुझे यहोवा के भवन के उस फाटक के पास ले गया जो उत्तर की ओर था और वहां स्त्रियां बैठी हुई तम्मूज के लिये रो रही थीं। तब उसने मुझ से कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने यह देखा है? फिर इन से भी बड़े घृणित काम तू देखेगा।” तब वह मुझे यहोवा के भवन के भीतरी आंगन में ले गया; और वहां यहोवा के भवन के द्वार के पास ओसारे और वेदी के बीच कोई पच्चीस पुरुष अपनी पीठ यहोवा के भवन की ओर और अपने मुख पूर्व की ओर किए हुए थे; और वे पूर्व दिशा की ओर सूर्य को दण्डवत् कर रहे थे।
यहेज 8:13–16
परमेश्वर के भवन में सूर्य देवता की उपासना करना यह इन दिनों चर्चों में हो रहा है। यदि लोग यह न जानने के कारण ऐसा करें, तो हमें उन्हें यह जानने देना चाहिए। लेकिन यह जानते हुए भी कि वह किस प्रकार का दिन है, यदि वे क्रिसमस मनाएंगे, तो वे कभी भी परमेश्वर की आशीष प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
शायद मैं भी उस काम को कर सकता था, जो परमेश्वर की दृष्टि में घृणित है। अब से मैं ईमानदारी से बाइबल का अध्ययन करूंगा, ताकि मैं उस काम को कभी न करूं जिनसे परमेश्वर घृणा करते हैं।
जरूर। आइए हम सिर्फ परमेश्वर के द्वारा स्थापित की गई विधियों को बहुमूल्य मानकर उनका पालन करें, ताकि हम सभी आशीष प्राप्त कर सकें।