bible-word-hifaith-life-hi
  • कोई श्रेणी नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चर्च ऑफ गॉड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पारिवारिक खुशी के लिए चर्च ऑफ गॉड किस प्रकार की गतिविधियां करता है?

ऐसा कहा जाता है कि एक घर पिता का राज्य, माता की दुनिया, और संतानों का स्वर्ग होता है। एक घर खुशी की एक बुनियादी इकाई है और यह समाज बनाता है। इसलिए चर्च ऑफ गॉड बाइबल की शिक्षाओं का प्रचार करता है कि परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे का…

क्या चर्च ऑफ गॉड यीशु पर विश्वास करता है?

चर्च ऑफ गॉड ईमानदारी से यीशु पर विश्वास करता है और उनका भय मानता है। चर्च परमेश्वर की शिक्षाओं को अभ्यास में लाता है और उद्धार के मार्ग का प्रचार करता है। यीशु का क्रूस पर चढ़ाया जाना परमेश्वर का बलिदान था, जो मानव जाति को मुफ्त में पापों की क्षमा देने के लिए किया गया था। यदि प्रायश्चित्त के लिए यीशु मसीह के प्रेम और बलिदान नहीं होता, तो मानव जाति हमेशा के लिए अनन्त पीड़ा और विनाश में मरने के लिए बर्बाद हो गई होगी। यीशु के बिना दुनिया निराशा और दर्द की दुनिया है। यीशु पृथ्वी पर आए ताकि वह हमें उद्धार का प्रकाश और अनन्त जीवन की आशा दें। चर्च ऑफ गॉड यीशु पर विश्वास करता…

क्या चर्च ऑफ गॉड बाइबल पर विश्वास करता है?

जो कोई परमेश्वर पर विश्वास करता है उसे बाइबल पर विश्वास करना चाहिए जो परमेश्वर का वचन है। बाइबल पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे गए नबियों के द्वारा लिखी गई अचूक परमेश्वर के पवित्र वचन है(2तीम 3:16–17; 2पत 1:20–21)। इसमें मानव जाति को पाप से बचाने के लिए परमेश्वर की इच्छा, मानव जाति के प्रति परमेश्वर का प्रेम, अनंत स्वर्ग के राज्य और उद्धार का संदेश और हमारी आत्मा के बारे में शिक्षाएं शामिल हैं। बाइबल के माध्यम से, परमेश्वर जो शुरुआत से युग के अंत को देखते हैं, हमें स्वर्ग के राज्य, हमारे आत्मिक घर जाने के लिए सही रास्ते पर ले जाते हैं। हम बाइबल, महान परमेश्वर के वचनों पर कैसे विश्वास नहीं कर सकते?

चर्च ऑफ गॉड के दृष्टिकोण से विधर्मी क्या है?

बाइबल के अनुसार, विधर्मी ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर पर विश्वास करने का दावा करते हैं लेकिन परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन नहीं करते, और मनुष्य द्वारा बनाए नियमों और सिद्धांतों द्वारा लुभाए जाते हैं(2पत 2:1-3)। कोई विश्वासी विधर्मी है या नहीं, यह इस बात से निर्धारित किया जा सकता है कि वह यीशु मसीह की आज्ञाओं का पालन कर रहा है या नहीं। प्रथम चर्च के दिनों में भी, विधर्मियों के खिलाफ चेतावनी दी गई थी(तीत 3:10)। तब से, बुतपरस्ती ने चर्च में प्रवेश किया और वे इस तरह बस गए जैसे कि वह प्रामाणिक ईसाई की आज्ञाएं हों। इस प्रक्रिया में, बाइबल के खिलाफ सिद्धांतों और पंथों ने ईसाई की सिद्धांतों का रूप ले लिया और वे अब…

किशोरों के लिए चर्च ऑफ गॉड किस प्रकार की शिक्षा प्रदान करता है?

किशोर और बच्चे नायक हैं जो उज्ज्वल भविष्य बनाएंगे। चर्च ऑफ गॉड उन्हें ईमानदार चरित्र, गर्मजोशी और व्यापक ज्ञान का निर्माण करने में और शिष्टाचार, संतानोचित कर्तव्य और सद्गुण सीखने में मदद करता है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में छात्र शिविरों के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रतिनिधि गतिविधियां हैं: बाइबल की शिक्षा, प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा चरित्र पर विशेष व्याख्यान, युवाओं के लिए ऑर्केस्ट्रा संगीत, छात्रवृत्ति प्रदान करना, क्षेत्र यात्राएं, स्वयंसेवा कार्य और मासिक पत्रिका "सोल" का प्रकाशन। इन कार्यक्रमों में किशोर, माता-पिता और शिक्षक एक साथ भाग लेते हैं और संचार और एकजुट होने का समय लेते हैं।

चर्च ऑफ गॉड समुदायों और मानव जाति के लिए किस प्रकार की गतिविधियां करता है?

परमेश्वर मानव जाति से प्रेम करते हैं। चर्च ऑफ गॉड दुनिया में परमेश्‍वर के उद्धार की खबर पहुंचाने के लिए मिशनरी कार्य करता है। चर्च देश, जाति और संस्कृति की सीमा से परे मानव जाति के लिए एक सुखद भविष्य का निर्माण करने के लिए गतिविधियां करता है: विविध राहत कार्य, समानता की प्राप्ति, शैक्षिक संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, और मानव जाति की एकता। जब भूकंप, आंधी, और बाढ़ जैसी आपदाएं आती हैं, तो चर्च मानवीय राहत कार्य और पड़ोसी प्रेम का अभ्यास करता है। चर्च ऑफ गॉड ने मानव जाति की शांति और खुशी के लिए SDGs(सतत विकास लक्ष्य) को लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सरकारों के साथ साझेदारी बनाई है।

चर्च ऑफ गॉड क्यों ज्यादा स्वयंसेवा कार्य करता है?

स्वयंसेवा करना ईसाइयों का कर्तव्य है। बाइबल सिखाती है कि परमेश्वर पर विश्वास करने वालों को दुनिया की नमक और ज्योति की भूमिकाएं निभानी चाहिए और अपने पड़ोसियों से प्रेम करना चाहिए(मत 5:13-16; 22:39)। दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड विभिन्न स्वयंसेवा कार्य करता है, जिसमें पर्यावरण की सफाई और वंचित पड़ोसियों के लिए दान भी शामिल है। इस तरह सक्रिय रूप से स्वयंसेवा कार्य करने का कारण यह है कि सभी लोग वैश्विक गांव के परिवार के सदस्य हैं। बाइबल में दयालु सामरी का दृष्टांत पड़ोसी प्रेम के बारे में एक अच्छी शिक्षा है। दृष्टांत बताने के बाद, यीशु ने कहा, "इसी तरह करो।" परमेश्वर की शिक्षा का पालन करके चर्च ऑफ गॉड दुनिया भर में स्वयंसेवा कार्य कर…

दुनिया में भेदभाव और टकराव को कम करने के लिए चर्च ऑफ गॉड किस प्रकार की गतिविधियां करता है?

भेदभाव खुद को ऊंचा करने और दूसरों को नीचा करने से आता है। परमेश्वर सिखाते हैं कि मानव जाति को एक दूसरे की सेवा करनी और एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए। दुनिया में भेदभाव रहित प्रेम माता का प्रेम होगा। चर्च ऑफ गॉड, उस माता के प्रेम से, जो मानव जाति को एक परिवार के रूप में मानती हैं, दुनिया के लोगों को राष्ट्रों, जातियों, लिंगों और संस्कृतियों के बीच भेदभाव किए बिना संवाद करने और एकजुट होने में मदद करता है। बहुसांस्कृतिक परिवारों या विदेशी छात्रों के लिए कार्यक्रम, विदेशी संस्कृति अनुभव टीमों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आदान-प्रदान, और भेदभाव को समाप्त करने के अभियान भी प्रयासों के हिस्से हैं। यदि सभी लोगों के पास माता का मन…

चर्च ऑफ गॉड एक वैश्विक चर्च है। विभिन्न पृष्ठभूमि के सदस्य कैसे एकजुट होते हैं?

चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों की त्वचा के रंग, भाषाएं और संस्कृतियां अलग-अलग हैं, लेकिन वे एक ही स्वर्गीय परिवार हैं जो पिता परमेश्वर और माता परमेश्वर के प्रेम में रहता है। पुराहित कर्मचारियों के लिए सम्मेलन, सुसमाचार की जीवंतता • वैश्विक सहयोग • समाज पर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार, ‘माफ कीजिए और धन्यवाद’ नामक अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम, स्वर्गीय परिवार के सदस्यों की एकता के लिए नींव बन जाते हैं। मानव जाति को अनंत खुशी देने के लक्ष्य के तहत चर्च ऑफ गॉड एकजुट है।

चर्च ऑफ गॉड में जाने में अच्छी बातें क्या हैं?

चर्च ऑफ गॉड, परमेश्वर द्वारा स्थापित किया गया और पालन-पोषण किया जाता है, प्रेम का घोंसला है, जहां आप बाइबल पर आधारित उपदेश सुन सकते हैं, पवित्र और धार्मिक आराधना मनाई जाती है, सदस्य नम्रता और विचारशीलता के साथ एक दूसरे की सेवा करते हैं और स्वयंसेवा कार्यों को अंजाम देते हैं। चर्च ऑफ गॉड में, आप पवित्र परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह के माध्यम से अनन्त जीवन और खुशी प्राप्त कर सकते हैं। आप जीवन के मूल का एहसास कर सकते हैं और अपने उद्धार पर पूरा यकीन कर सकते हैं। परमेश्वर की सही शिक्षाओं को सीखते हुए, आप अपने परिवारों, स्कूलों और समुदायों में अच्छा जीवन जी सकते हैं जिससे आपका परिवार खुश रहेगा और आप दुनिया को…