WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

न भूलने का तरीका

9,992 बार देखा गया
लेख सुनें 3:16

एक व्यक्ति किसी एक मशहूर व्यक्ति का व्याख्यान सुनने गया। उस मशहूर व्यक्ति का व्याख्यान इतना लोकप्रिय था कि वह व्यक्ति मुश्किल से एक टिकट खरीदकर व्याख्यान हॉल में प्रवेश कर सका। जैसे उसने उम्मीद की थी, वह व्याख्यान बहुत जानकारीपूर्ण था, और व्याख्यान को सुनते हुए, उसे आगे बेहतर जीवन जीने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया गया।

एक बात का उसे अफसोस था कि वह अपने साथ नोटबुक और कलम नहीं ले आया था। चूंकि वह नहीं लिख सका, वह तीखी टिप्पणियों और छू लेने वाली कहानियों जैसे विषय भूलने के बारे में चिंतित था जिसे वह लंबे समय तक याद रखना चाहता था।

व्याख्यान के बाद, वह उस मशहूर व्यक्ति के सामने आ गया जो हॉल से बाहर जाने ही वाला था। वह खुश होकर उस मशहूर व्यक्ति के पास गया और उसने उसका आभिवादान किया। एक छोटी बातचीत के बाद, उसने इस बात को व्यक्त किया कि व्याख्यान की विषय सूची न लिख लेने के लिए वह बहुत खेदित था।

फिर उस सेलिब्रिटी ने कहा, “लिखने की आदत अच्छी है, लेकिन उससे बेहतर आदत है। जो बात आपके दिल को छू गई उसे कार्य में लाना। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप इसे कभी नहीं भूलेंगे।”

न भूलने का तरीका

3:16
0:00 3:16

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।