मिशन की कहानी
उद्धार का प्रचार करने वाले प्रत्येक शुभ कदम पर सुगंधित खुशबू फैलती है।
देख, मैंने तेरा चित्र अपनी हथेलियों पर खोदकर बनाया है
मैं एक बहन की कहानी बांटना चाहूंगी जिसने सब्त के दिन आराधना के दौरान पूरे समय बहुत आंसू बहाए। मैं किसी बहन के साथ वचन का प्रचार करते हुए एक वियतनामी व्यक्ति से मिली जिसे जापानी भाषा अच्छे से नहीं आती थी। चूंकि जापान में आए उसे केवल कुछ ही महीने का वक्त ही हुआ था, इसलिए वह हमारी बातों को मुश्किल से समझ रही थी, लेकिन ऐसा लगा कि उसे बाइबल में दिलचस्पी है। जब हमने उसे गलातियों 4:26 का वचन दिखाया, जिसमें लिखा था, “ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है,” तब वह “यरूशलेम” शब्द देखकर बहुत चकित हुई। और हमने उसे माता परमेश्वर के बारे में एक वीडियो दिखाया जो वियतनामी में अनुवादित किया…
ओसाका, जापान से मात्सुनो रेइको
चाना में उत्पन्न हुआ धैर्य का फल
दिन रात अपनी संतानों के लिए प्रार्थना कर रही स्वर्गीय माता के अनुग्रह के द्वारा, भोपाल सिय्योन में बहुत से युवा सदस्य हैं। चूंकि पुरुष और स्त्री वयस्क सदस्य अदृश्य रूप से मदद करते हैं, इसलिए युवा सदस्य बिना किसी चिंता के ही नए सदस्यों की अगुवाई करते हुए सिर्फ सुसमाचार के कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसलिए हम एक दूसरे को अधिक मूल्यवान मानते हैं। जब हम साथ मिलकर मीटिंग करते थे, हम स्वर्गीय पिता और माता से आग्रहपूर्वक प्रार्थना करते थे कि वे हमें सुसमाचार का मिशन पूरा करने दें। पिता और माता ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमें बहुत सी बहुमूल्य आत्माओं की अगुवाई करने की आशीष दी। उनमें से एक बहन सुशीला हैं। पहले…
भोपाल‚ भारत से शिवांश गुप्ता
प्रेम पहुंचाने का एक तरीका
जब मुझे वर्ष 2020 से पहले भारत के मुंबई में एक शॉर्ट टर्म मिशन पर जाने के लिए नियुक्त किया गया था, तो मैं आधा उत्साहित थी और आधा चिंतित थी। यह उस दबाव के कारण था कि मुझे हिंदी सीखनी पड़ेगी। यह सोचते हुए कि क्या मुझे वास्तव में हिंदी सीखनी पड़ेगी, मैंने कुछ सदस्यों से पूछा कि यदि मैं सिर्फ अंग्रेजी बोलूं तो क्या होगा। लेकिन, उन सभी ने मुझे उत्तर दिया कि जब तक मुझे हिंदी समझ नहीं आती, मुझे मुश्किल हो सकती है। आखिरकार, मुझे हिंदी सीखनी पड़ी, लेकिन हिंदी वर्णमाला एक चित्रकारी की तरह लग रही थी, जो मुझे उलझा रही थी। हिंदी में सीखने के लिए बहुत से कठिन व्याकरणिक तत्व हैं, जैसे कि…
नामयांग्जू, कोरिया से छवे ही वन
एक आत्मा भी खोए बिना
सिरैक्यूज़ में स्थानांतरित होने के लगभग एक महीने बाद, मुझे ब्यूटी पार्लर में जाने की जरूरत थी, इसलिए मैंने इंटरनेट पर अपने पड़ोस में एक कोरियाई ब्यूटी पार्लर की तलाश की। सौभाग्य से, मुझे एक साल पहले खुला एक ब्यूटी पार्लर मिला जो अपने घर से दूर नहीं था। मैंने फोन करके रिजर्वेशन कराया और अगली सुबह वहां गई। भले ही मैं समय पर पहुंची, लेकिन हेयरड्रेसर वहां नहीं थी। उसके पति ने मुझ से माफी मांगी, मुझे इंतजार करने के लिए कहा, और थोड़ी देर बाद अपनी पत्नी को लाया। जब वह मेरे बाल बना रही थी, हम ने कई चीजों के बारे बातें कीं और चर्च के बारे में बात करने लगे। उसने मुझसे पूछा कि मैं किस…
न्यू विंडसर, एनवाई, अमेरिका से किम हे-यन
स्वर्गीय परिवार जिससे मैं आशा के नगर में मिला
मेक्सिको, जिसकी अधिकांश भूमि पहाड़ी है, कई गांव पहाड़ों के बीच में भी खड़ी पहाड़ियों पर घने हुए हैं। चूंकि राष्ट्रीय धर्म कैथोलिक है, इसलिए अधिकांश लोग इसे मानते हैं और मेक्सिको के किसी भी क्षेत्र में पर्यटक आकर्षण को चुनते समय लोग कैथोलिक चर्च का उल्लेख करना नहीं भूलते। हालांकि, लोगों को परमेश्वर के वचनों में कोई दिलचस्पी नहीं है, और अनगिनत लोग चर्च के धर्मनिरपेक्षता से निराश होकर चर्च में नहीं जाते। ऐसे कठिन वातावरण के बावजूद, मैंने ला एस्पेरंजा नामक एक नगर में अपने स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को खोजा जो स्वर्ग की आशा से भरे थे। मजे की बात यह है की एस्पेरंजा का मतलब स्पेनी भाषा में आशा है। हमेशा की तरह, मैं सिय्योन के…
पुएब्ला, मेक्सिको से ली सु बिन
पर्वी यूरोप की जमी हुई भूमि में एकता का फूल खिलता है
वर्ष 2019 की शुरुआत में, माता ने हमें आशीष देते हुए कहा, “यदि आप एकजुट हो जाएं, तो यूरोप में सुसमाचार का कार्य सफल होगा।” अब एक वर्ष बीत चुका है, तो मुझे लगता है कि जैसा कि माता ने कहा था, वैसे ही पूर्वी यूरोप में उनके वचन पूरे हो रहे हैं। पिछले वसंत में, मैं कोरिया में एक नबी के रूप में कार्य करता था; उस समय मैं पूर्वी यूरोप में चेक गणराज्य आया था। यूरोप में सुसमाचार का अवरोध उस समय बहुत बड़ा था। लोगों ने परमेश्वर के वचन के बारे में जानने की कोशिश करने के बजाय अपने स्वयं के ज्ञान और तर्क के साथ हम से बहस करने की कोशिश की, यह देखते हुए मेरा…
प्रेग, चेक गणराज्य से पार्क संग ह्यन
मातृ दिवस पर सबसे बेहतरीन उपहार
12 मई फिलीपींस में एक विशेष दिन है। यह मातृ दिवस है जिस दिन पूरा परिवार इकट्ठा होता है और अपनी माताओं से प्यार का इजहार करता है। इस दिन, एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन मंडालुयोंग सिय्योन में होने वाला था। मैं अपने परिवार को इस विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहता था। मैंने पहले अपने परिवार को सिय्योन के कई कार्यक्रमों में आमंत्रित किया था, लेकिन मुझे हर समय मना कर दिया जाता था। मेरे परिवार को मेरा विश्वास पसंद नहीं था। मेरे माता-पिता दुखी थे कि मैंने उनकी अनुमति के बिना अपना धर्म बदल लिया है। उनका रवैया कुछ वर्षों से नहीं बदला था। भले ही मैंने सच्चाई बताने के लिए अपना मुंह खोलने की कोशिश की, लेकिन…
टैगुइग, फिलीपींस से वर्नलिन पी .मार्कोस
माता के बहुमूल्य गहने खोजते हुए
तीन बार शॉर्ट टर्म मिशन के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका में स्वर्गीय माता का प्रचार करने की सुखद यादों को लेकर, इस बार मैंने अफ्रीका के दक्षिण मध्य भाग में स्थित जाम्बिया के लिए उड़ान भरी। मैंने तीन बार हवाई जहाज बदला और 24 घंटे की उड़ान के बाद, मैं आखिरकार जाम्बिया की राजधानी शहर, लुसाका के हवाई अड्डे पर पहुंच गई। यह हवाई अड्डे कोरिया के छोटे शहर में बस टर्मिनल के समान दिख रहा था। वहां हवाई अड्डे की कोई सुरक्षा नहीं थी और नेटवर्क सेवाएं भी खराब थीं। सड़क की हालत और भी खराब थी; जैसे ही मैं हवाई अड्डे के क्षेत्र से बाहर निकली, कच्ची सड़कें अंतहीन रूप से फैल रही थीं। लंबी धुल भरी सड़कों…
सियोल, कोरिया से होंग जंग-उन
पहला फल
‘मुझे सिर्फ अपना विश्वास बनाए रखने की जरूरत है!’ मेरे लंबे समय की धारणा पिछले शरद ऋतु के पर्व के दौरान टूट गई। पिता के जन्म की 100 वीं सालगिरह में पर्वें को मनाते हुए, जो पहले की तुलना में अधिक सार्थक थे, प्रचार के उत्साह ने मेरे गलत विचार को बदल दिया। मैंने अपने जीवन में सबसे पहले जिस व्यत्कि को प्रचार किया वह मेरा कार्य नेता है। वह काम पर मेरा बॉस है लेकिन काम के अलावा हम दोस्त हैं। जब मैं एक व्यापारिक यात्रा के लिए जाने वाला था, तो मैंने उससे जो घर पर था, मेरे साथ जाने के लिए बताया और उसने तुरन्त मेरा सुझाव स्वीकार कर लिया। कार व्यारा जाने और लौटने में पांच-घंटे…
सिओसान, कोरिया से सोन जंग इन
पिता और माता की रक्षा से
पुर्तगाल जहां मैं प्रचार के कार्य के लिए एक साल तक रहा, एक बहुत शांतिपूर्ण जगह था। वहां के लोगों को जो आरामदायक जीवन जी रहे हैं, परमेश्वर के वचन में दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन, उनके बीच में भी परमेश्वर की संतान थी। एक दिन, जब मैं एक बस स्टॉप के आसपास प्रचार कर रहा था, एक युवा मां मेरे पास आई। उसने पहले मुझसे रास्ता पूछा, लेकिन वह यह जानने के लिए जिज्ञासु थी कि हम क्या कर रहे हैं। हमने उसे बताया कि हम स्वर्गीय माता के बारे में प्रचार कर रहे हैं और उसने हमें यह जवाब देते हुए रुचि दिखाई “माता परमेश्वर?” हमने तुरंत बाइबल खोली और उसे माता परमेश्वर का अस्तित्व दिखाया। उसने कहा कि…
बुकियॉन, कोरिया से किम ग्यंग रयून
“अंत तक हार न मानें!”
2018 के अंत में, हमें नई यरूशलेम प्रचार समारोह के द्वारा पवित्र आत्मा की प्रचुर आशीष मिली, और नए साल की शुरूआत में जापान के कोबे में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने के लिए गए। शॉर्ट टर्म मिशन के पहले दिन, हम ऐसे लोगों से मिले जिन्होंने स्वेच्छा से हमारी बात सुनी और अगली बार हमसे मिलने का वादा किया। ऐसा लग रहा था कि हमारी सोच की तुलना में यह कहीं ज्यादा आसान हो रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद हमारा मिशन आसानी से नहीं चलने लगा। हमारे प्रचार पर सबसे अच्छा प्रतिक्रिया यह था, “यह जानना दिलचस्प था जो मुझे बाइबल में पता नहीं था।” शायद ही किसी ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन से संबंधित…
जापान के कोबे में शॉर्ट टर्म मिशन टीम
लंबरेने में जहां सुसमाचार का द्वार व्यापक रूप से खुला है
गैबॉन की राजधानी, लिब्रेविल के पिश्चम में स्थित एक छोटा शहर, लंबरेने की ओर जाने का रास्ता! उबड़-खाबड़ सड़क पर पांच घंटे तक गाड़ी चलाकर, हम शहर में पहुंचे और हमने सड़क के दोनों तरफ घरों और उनके सामने चलने वाले लोगों देखा। ‘आइए हम अधिक से अधिक लोगों को सत्य का प्रचार करें। आइए हम वापस जाने से पहले एक और आत्मा को बचाएं।’ सबका हृदय जोश के साथ जल गया। यह वास्तव में एक सार्थक अनुभव था कि हम कोरिया से दूर देश गैबॉन में शॉर्ट टर्म मिशन के लिए आए। लंबरेने के लोग बाइबल के वचनों को बहुत पसंद करते थे। हमने सोचा था कि वे हमसे सतर्क रहेंगे क्योंकि हम एशियाई हैं जो उनसे अपरिचित हैं,…
गैबॉन के लंबरेने में शॉर्ट टर्म मिशन टीम
धीरज से मिली खुशी
स्वर्गीय पिता और माता के अनुग्रह से, यह अमेरिका के फिलाडेल्फिया में सुसमाचार प्रचार के समय की बात है। मेरे पास लंबे समय तक फल नहीं था, इसलिए मैं यह सोचते हुए चिंता करती थी कि ‘क्यों मेरे पास फल नहीं है?’ आखिरकार अलतून में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा के द्वारा परमेश्वर ने मुझे एक फल, बहन कैरोलिन को उत्पन्न करने की अनुमति दी जिसकी आयु अस्सी वर्ष से अधिक है। हर रविवार को आठ घंटे की यात्रा करते हुए, मैंने दो महीने तक उसे सब्त, फसह और एलोहीम परमेश्वर के सत्य को मेहनत से प्रदान किया। लेकिन एक दिन, अचानक मुझ से उसका संपर्क टूट गया। मैं बहुत चिंतित होकर उससे मिलने गई। मुझे नहीं पता था कि क्या…
अनयांग, कोरिया से सिन दा उन
स्वामी के मन के साथ
“व्यक्ति जिसके पास जिम्मेदारी की भावना है, वह स्वामी है और जिनके पास नहीं है, वह मेहमान है।” विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर आराधना में, कोरियाई स्वतंत्रता सेनानी आन चांग हो के शब्द मेरे कानों में गूंजते रहे। चाहे मैं कुछ भी करूं, यदि मैं जिम्मेदारी की भावना के साथ ईमानदारी से करूं, तो मुझे अच्छा परिणाम मिलेगा। इस विचार पर, मेरा मन अचानक उत्साह और उम्मीद से भर गया; वास्तव में, कैंपस का जीवन शुरू करने से पहले मुझे आधी चिंता थी और आधा उत्साह था। जैसा कि नया सत्र शुरू हुआ, मैंने कई करीबी दोस्त बनाया, और इसलिए मेरे पास सत्य का प्रचार करने के कई मौके थे। इसके अलावा, सिय्योन मेरे…
सियोल, कोरिया से किम मिन थे
फल जो माता के जीवन के जल के वचन स उत्पन्न हुए
2018 में चेक गणराज्य में, बहुत से लोग शॉर्ट टर्म मिशन टीम के द्वारा स्वर्गीय पिता और माता की आवाज सुनकर सिय्योन में आए। उनमें से, मैं एक भाई की कहानी बांटना चाहती हूं। अंडेल वह जगह है जिसका विचार प्रचार क्षेत्र को चुनते समय हमेशा मेरे मन में आता है। अंडेल एक चेक शब्द है जिसका अर्थ स्वर्गदूत है। शायद उसके नाम के कारण, मुझे हमेशा यह महसूस होता था कि वहां पर हमारे भाई और बहनें हैं। विशेष रूप से माता के वचन सुनने के बाद जो यूरोप में मणियों जैसे भाई-बहनें हैं, तो हमारे परिवार से मिलने की उम्मीद दिन प्रतिदिन बढ़ गई। सर्दियों के एक दिन, आखिर में हमें प्रचार करने के लिए अंडेल जाने का…
ग्वाटेमाला, ग्वाटेमाला सिटी से मुन सो यंग
पाप का बोझ नीचे उतारकर
पिछले साल अक्टूबर में मरे ,पति और मैंने फिलीपींस के लेयटे प्रांत के बेइबेइ शहर में अपने सुसमाचार के खेत को बदल दिया। हम एक बार शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा के लिए बेइबेइ में गए थे लेकिन ,शहर के बारे में हम कुछ भी नहीं जानते थे। मैं थोड़ा चिंतित थी क्योंकि वह सिय्योन से बहुत दूर था जहां मेरे पति और मैं पहले थे और ,एक अपरिचित क्षेत्र था। फिर भी हम ,विश्वास करते हुए कि यह सुसमाचार के कार्य को जल्दी से पूरा करने के लिए परमेश्वर की इच्छा होगी खशुी ,से बेइबेइ की ओर चले। लेकिन हमारा खुश मन लंबे समय तक नहीं रहा। ऐसा इसलिए था क्योंकि यहां आने के बाद एक महीने तक भी हमें…
सेबू ,फिलीपींस से मैरी रोज पॉलिन्स
मेरा विशेषधिकार
मेरे पति और मैं योंगइन में एक छोटा सा रेस्तरां चला रहे हैं। पहले मैं सिर्फ अपने पति के लिए एक सहायक थी जो रसोइया है, लेकिन समय बीतने के बाद, मुझे एक सहायक से ज्यादा काम करना पड़ा। हर दिन रेस्तरां में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करने के कारण मेरे पास अपने लिए कोई समय नहीं था। मैं अपने पति के लिए जितना संभव हो उतना मदद करना चाहती थी जो बहुत मेहनत से काम कर रहा था, लेकिन साथ ही मेरे दिमाग में यह विचार घूमता रहा, ‘मैं यहां से कब निकल सकूंगी।’ कभी–कभी मुझे पूराने दिनों की याद आती थी जब मैं यहां आने से पहले भाई और बहनों के साथ खुशी…
योंगइन, कोरिया स जू यंग मी
जहां हम जाते हैं वह शुरुआती बिंदु है
मैं उस क्षेत्र में लांग-टर्म मिश्न के लिए गई जहां मैं पहले एक बार शॉर्ट टर्म मिश्न के लिए गई थी। मुझे अपनी पुरानी यादों में डूब जाने का समय भी नहीं मिला, क्योंकि मैं उन सदस्यों की देखभाल करने में व्यस्त थी जिनकी पहले मैंने सिय्योन की ओर अगुवाई की थी। मैं अपने आप पर शर्मिंदा हुई क्योंकि मेरे सुसमाचार का लक्ष्य केवल फलों की संख्या बढ़ाना था। मैंने उन सुसमाचार के सेवकों को खोजकर जो सुसमाचार का मिशन पूरा करेंगे, स्वर्गीय पिता और माता को खुशी देने का संकल्प लिया, और हर दिन मैं उस जगह पर जाकर प्रचार किया जहां तक पहुंचने में सिय्योन से एक घंटे से भी अधिक समय लगता था। हमारे भाइयों और बहनों…
भोपाल, भारत से चोई सु ह्यन
परमेश्वर, मुझे एक और जन को बचाने दीजिए
स्वर्ग के राज्य की आशा से भरे 2020 का उज्ज्वल नया साल आ गया है। नए साल में, अमेरिकी उत्तर-पूर्वी चर्च संघ के 20 चर्च वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज़ में 21 दिन के शॉर्ट टर्म मिशन पर जाने के लिए एकजुट हुए। कहा जाता है कि नई आदत बनाने में 21 दिन लगते हैं। जब हम माता की इच्छा पर विचार करते हैं, तो ऐसा लगता है कि माता ने इस शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा को हमें एक उपहार के रूप में प्रदान किया ताकि हम अपनी कमियों और उदास मनों को वर्ष 2019 के साथ पीछे छोड़ सकें और वर्ष 2020 नए साल में सुसमाचार के लिए सही मानसिकता और आदत रख सकें। हमें हमेशा बहुत खुशी और आंनद…
रिजवुड, एनजे, अमेरिका से एलेक्स पोस्ट
रेत में मोती जिसे हम धन्यवाद मन के साथ खोजते हैं
कॉलेज से स्नातक होने के बाद, काम करते हुए मैं थक गई थी। अपनी ताकत हासिल करने के लिए, मैंने शॉर्ट टर्म मिशन में भाग लिया, और फिर पूरे जोश के साथ विदेशी मिशन शुरू किया। जिस देश को मैंने अपने विदेशी मिशन के लिए चुना वह भारत था, जिसे देवी-देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। भारत का देवताओं के साथ गहरा संबंध है। भारतियों के लिए, धर्म ही जीवन है। वे अपने दैनिक जीवन में धार्मिक हैं। कई देवताओं के बीच, वे जिस देवता पर विश्वास करते हैं उससे प्रार्थना करते हैं, और अपने धार्मिक त्योहारों पर अपने काम से छुट्टी लेते हैं। इस युग के उद्धारकर्ता, एलोहीम परमेश्वर के बारे में उन्हें प्रचार करना आसान…
भोपाल, भारत से यू ही जिन