WATV.org is provided in English. Would you like to change to English?

दिल का आकार बनाएं

30,381 बार देखा गया
लेख सुनें 4:47

आप तब मुस्कुराते हैं जब आप खुश होते हैं, तब धन्यवाद देते हैं जब आप आभारी होते हैं, और तब माफी मांगते हैं जब आपको खेदित महसूस होता है। आपके दिल की भावनाएं दूसरे व्यक्ति पर तब पारित होती हैं जब आप उन्हें व्यक्त करते हैं।

परिवार का प्रेम भी ऐसा ही है। लेकिन, कभी-कभी, आप सोच सकते हैं कि भले ही आप व्यक्त न करें फिर भी वे जानते हैं कि आपको कैसा लग रहा है। या आप नकारात्मक अभिव्यक्तियों से प्रेम जैसी सकारात्मक भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। परिवार के सदस्य स्वाभाविक रूप से एक दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन क्या वह अधिक अर्थपूर्ण नहीं होगा जब वह सीधे दिखाया जाए?

कृपया इस महीने अपने परिवार के लिए अपने हाथों से दिल का आकार बनाकर आपका प्रेम व्यक्त करें। आपको थोड़ा शर्मिला महसूस होगा लेकिन जब आप अपना प्रेम व्यक्त करें, तब आप खुश होंगे और नई शक्ति प्राप्त करेंगे!

टिप्स
1. इस प्रकार दिल का आकार बनाएं।
दोनों हाथों को उठाएं और अपने सिर पर रखकर एक बड़ा दिल का आकार बनाएं।
दोनों अंगूठों को एक साथ रखें और इसे दिल के नुकीले बिंदु के रूप में नीचे की ओर जाने दें और दिल के ऊपरी भाग को बनाने के लिए दोनों हाथों की चारों उंगलियों की छोर को झुकाएं।
अंगूठे और तर्जनी उंगली को पार कराके एक छोटे से दिल का आकार बनाएं।
2. निम्नलिखित मामलों में अपने परिवार के लिए एक दिल का आकार बनाएं।
जब आप सुबह उठते हैं या रात को सोने से पहले
जब आप स्कूल में, काम पर, या बाहर जाते हैं
जब आप काम के बाद घर आते हैं
जब आप आभारी होते हैं या जब आपका परिवार कठिन समय में होते हैं
जब आपको शब्दों से अपना प्रेम व्यक्त करना मुश्किल लगता है, इत्यादि

दिल का आकार बनाएं

4:47
0:00 4:47

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।