बाइबल और विज्ञान
आइए हम सृष्टिकर्ता का रिकॉर्ड देखें जो विज्ञान से भी आगे है।
पृथ्वी के चारों ओर ढाई बार की यात्रा
‘80 दिन में दुनिया की सैर’ 1873 में प्रकाशित हुआ जूल्स वर्न द्वारा रचा गया एक उपन्यास है। कहानी में, फिलियस फोग नामक लंदन का एक सज्जन 20,000 पाउंड बाजी पर लगाता है कि अस्सी दिनों में पूरी दुनिया की सैर करना संभव है या नहीं। बाजी जीतने के लिए, वह और उसका सेवक पासपार्टू लंदन से आरंभ करके भारत, जापान और अमेरिका से गुजरकर लंदन वापस आने के लिए अस्सी दिन की एक लंबी यात्रा पर निकल जाते हैं। परन्तु, अद्भुत बात यह है कि कहानी में पूरी दुनिया की यात्रा से भी दोगुना से ज्यादा लंबी यात्रा हमारे शरीर में हो रही है। जो यह दिलचस्प यात्रा कर रहा है वह रक्त है। रक्त अस्थि मज्जा में बनाया…
माइटोकॉन्ड्रिया, माता से मिली जीवन की विरासत
हम देख रहे हैं कि जीवन के लिए माइटोकॉन्ड्रिया कितने आवश्यक हैं। दिलचस्प बात यह है कि हमारी कोशिकाओं में सभी माइटोकॉन्ड्रिया हमारी माताओं से प्राप्त होते हैं; “जीवन क्या है?” भले ही यह एक दार्शनिक प्रश्न जैसा लग सकता है, परंतु इस प्रश्न का उत्तर अभी तक न मिलने के कारण इस पर बहुत से वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। यह एक बहुत ही सामान्य सत्य है कि सभी जीवित प्राणियों में जीवन होता है। लेकिन, जीवन को एक शब्द में परिभाषित करना कोई साधारण बात नहीं है। कई विद्वानों ने जीवन को परिभाषित करने का प्रयास किया है, लेकिन वे एक संपूर्ण सिद्धांत स्थापित नहीं कर सके हैं। जीवन की वर्तमान परिभाषा, जीवन की सामान्य विशेषताओं के आधार…
माता और बच्चे को एक साथ जोड़ने वाले गर्भनाल और प्लेसेंटा।
जिन गर्भनाल और प्लेसेंटा को कभी अस्वच्छ और संक्रामक अपशिष्ट माना जाता था, उन्हें अब चिकित्सा जगत में बहुत अधिक महत्व दिया जा रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि इनमें प्रचुर मात्रा में स्टेम कोशिकाएं पाई गई हैं, जो विभिन्न प्रकार के ऊतकों में परिवर्तित हो सकती हैं। विशेष रूप से, गर्भनाल रक्त, जो कि गर्भनाल से प्राप्त रक्त है, में रक्त बनाने वाली स्टेम कोशिकाएं और मेसेनकाइमल स्टेम कोशिकाएं होती हैं जो हड्डियों, मांसपेशियों और अंगों का निर्माण करती हैं; वर्तमान में, इसका अध्ययन रोगों के उपचार के लिए किया जा रहा है, और कुछ तकनीकें तो पहले से ही इस्तेमाल में लाई जा रही हैं। वर्ष 2000 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में मौली नाम की…
जो हम देखते हैं वह सबकुछ नहीं है
मनुष्यों ने आश्चर्यजनक ढंग से सभ्यताओं को "सबसे बुद्धिमान जीव" के शीर्षक तक विकसीत किया। परन्तु, हमारे पास एक बड़ी कमजोरी है जो हमारे इस ग्रह पर ‘सर्वोच्चता’ होने के माम्लों में हमें फीका कर देती है। वह कमजोरी यह है कि हम दुनिया को अपूर्ण ज्ञानेंद्रियों से समझते हैं। दूसरे शब्दों में, दुनिया के बारे में हमारी जागरूकता का स्तर हमारी ज्ञानेंद्रियों द्वारा निर्धारित किया जाता है, और हम दुनिया को उतना ही महसूस कर सकते हैं जितना कि हमारी ज्ञानेंद्रियां अनुमति देती हैं। हम अपनी पांच ज्ञानेंद्रियों से दुनिया को समझते हैं: दृष्टि, श्रवण, घ्राण, स्वाद और स्पर्श। जैसी एक कहावत है, "किसी चीज के विषय में हजार बार सुनने के बजाय एक बार देखना बेहतर होता है,"…
इम्प्रिंटिंग और पालन पोषण: पक्षियों का अपने बच्चों के प्रति प्रेम(2)
चूं-चूं! जब आप बच्चे थे, तो आपने किसी पालतू जानवरों की दुकान पर छोटे पीले चूजों को चूं-चूं करते हुए देखा होगा। और कुछ देर तक उन प्यारे और सुंदर जीवों को देखने के बाद उनमें से किसी एक को खरीद लिया होगा। उत्साह में आपने उसकी अच्छी देखभाल करने की पूरी कोशिश की होगी, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही दिनों बाद वह बीमार पड़ गया होगा और उसकी मृत्यु हो गई होगी। आपकी कोशिशों के बावजूद उनकी मृत्यु क्यों हुई? चूजे लगभग 37–38°C [98.6–100.4°F] के तापमान पर अंडे से निकलते हैं, जो मुर्गी का सेने का तापमान होता है, और इन नवजात चूजों के शरीर का तापमान 40°C [104°F] से अधिक होता है। अंडे से निकलने के बाद, मुर्गी…
जीवन का भोजन, स्तन का दूध
मोरिन खुर एक पारंपरिक मंगोलियाई वाद्ययंत्र है। जब एक ऊंटनी बच्चे को जन्म देती है, तो वह भारी पीड़ा से गुजरती है। इसी कारण, वह कभी-कभी अपने बच्चे से मुंह मोड़ लेती है, भले ही बच्चा बहुत छोटा हो और चलने में असमर्थ हो। ऊंट का बच्चा अपनी मां का दूध पिए बिना जीवित नहीं रह सकता। तब चरवाहा ऊंटनी मां के तनाव को दूर करने के लिए मोरिन खुर की उदास धुन बजाता है। तब ऊंटनी मां आंसू बहाती हुई अपने बच्चे को दूध पिलाने लगती है। एक माता बच्चे को जन्म देने तक बहुत कष्ट से गुजरती है। लेकिन, प्रसव की पीड़ा दुखों का अंत नहीं होती। स्तनपान कराना भी एक कठिन काम है। एक माता को अपने…
पक्षियों का अपने बच्चों के प्रति प्रेम(1), अंडों को सेना
प्रतिभाशाली आविष्कारक थॉमस एडिसन, बचपन से ही जिज्ञासु था। एक दिन, एडिसन गायब हो गया जिससे उसका परिवार घबरा गया। बाद में पता चला कि वह हंस के अंडों को सेने के लिए लेटते हुए सो गया था। लेकिन उसकी उम्मीद के विपरीत, कोई भी अंडा नहीं फूटा। हंस के अंडे क्यों नहीं फूटे? घोंसला: बच्चों के लिए घर अंडों को सेना और उनका फूटना पक्षियों के प्रजनन की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं। घोंसला बनाना अंडों को सेने की प्रक्रिया का पहला कदम है। जिस प्रकार मनुष्य को वर्षा और हवा से बचने के लिए आश्रय की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पक्षी को भी एक घोंसले की आवश्यकता होती है, जहां वह अपने अंडों को प्राकृतिक शत्रुओं से बचा…
मां के शरीर में जीवन का जल, एमनियोटिक द्रव
एक मिल्क पाउडर कंपनी के विज्ञापन में एक तैरता हुआ शिशु दिखाया गया था। एक नवजात शिशु को तैरते हुए देखकर, जो अभी अपना सिर भी नहीं उठा सकता, अधिकांश लोगों ने सोचा कि वह दृश्य बनाया गया होगा। लेकिन, आश्चर्यजनक रूप से वह दृश्य असली था। पानी में शिशु डरने के बजाय सहज महसूस करते हैं। नवजात शिशु तो और भी अधिक ऐसा महसूस करते हैं। वे पानी में आराम से तैर सकते हैं और अपनी आंखें खोल सकते हैं। अगर वे डूबने लगते हैं, तो पानी में हाथ-पैर मारने लगते हैं। यह कैसे संभव हो सकता है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें यह याद रहता है कि वे नौ महीने तक अपनी मां के गर्भ में एमनियोटिक द्रव…
मातृ प्रवृत्ति
प्रकृति में सभी जीव जंतु अपने शिकारी से बचने के लिए भागते हैं ताकि वे उनका शिकार न बनें। हालांकि, मातृ प्रवृत्ति से उत्पन्न साहस प्राणियों को प्रकृति के उस नियम के विरुद्ध जाने के लिए भी प्रेरित करता है। एक जिराफ बिना किसी डर के पांच भूखे शेरों पर हमला करती है, और एक गिलहरी सांप से लड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है। इसका केवल एक ही कारण है: अपने बच्चों की रक्षा करना। समुद्र में, एक शार्क जिसने एक बच्चे डॉल्फिन पर हमला किया, उसकी मां के टक्कर मारने से मर गई। निर्दयी जंगल की दुनिया में, मां द्वारा अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया संघर्ष अद्भुत और हृदयस्पर्शी है। मनुष्य भी इसका…
उड़ान में दिखी परमेश्वर की सृजन शक्ति
उन जीवित प्राणियों की अद्भुत विविधता को देखना जो हवा में उड़ते या तैरते हैं, प्रकृति के सबसे आकर्षक नज़ारों में से एक है। इतिहास की शुरुआत से ही, मानव जाति उड़ते हुए पक्षियों से आकर्षित होती आई है। क्या आकाश में ऊंचे उड़ने वाले उकाब से अधिक भव्य दृश्य हो सकता है? प्राचीन काल से, मानव की कल्पना और सपने हमेशा आकाश की ओर मुड़े हैं, और हम पक्षियों की तरह स्वतंत्र रूप से उड़ने की इच्छा रखते आए हैं। यह उल्लेखनीय है कि पक्षियों की 10,000 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन प्रकृति में उड़ने वाले केवल पक्षी ही नहीं हैं। उड़ने वाले सैकड़ों प्रकार के कीट और चमगादड़ जैसे उड़ने वाले स्तनधारी हैं, और साथ ही ऐसे सरीसृप…
शरीर के तापमान का रखरखाव
टाइटैनिक 1997 में आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। ठंडे महासागर में, जब टाइटैनिक जहाज अटलांटिक महासागर की गहराइयों में डूब रहा था, तो मुख्य पात्र, जैक ने हड्डी तक जमा देने वाले ठंडे पानी से रोज को निकालकर एक तैरते हुए जहाज के मलबे पर चढ़ा दिया। अंत में, जैक बर्फ जैसा ठंडा हो गया और समुद्र में डूब गया। जैक और रोज के अंतिम विदाई दृश्य से बहुत से लोग दुखी थे, जिसे आज भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म दृश्यों में से एक माना जाता है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। 10 अप्रैल 1912 को, उस समय दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, टाइटैनिक ने लगभग 2,200 यात्रियों के साथ इंग्लैंड के साउथेम्प्टन से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर…
जीवित रहने के लिए अनुकूलित मानव इंद्रियां
सुपरमैन, हमारा सुपरहीरो जिसे हमने बचपन में फिल्मों में देखा था! उसके पास अलौकिक शक्ति है। वह न केवल आकाश में स्वतंत्र रूप से उड़ सकता है, बल्कि एक हाथ से कार उठा सकता है, दूर की वस्तुएं स्पष्ट रूप से देख सकता है और यहां तक कि बहुत दूर की सूक्ष्म ध्वनियां भी सुन सकता है; ये वे शक्तियां हैं जो मनुष्यों के पास नहीं हो सकतीं। इसी कारण, सुपरमैन बच्चों के लिए ईर्ष्या का पात्र है। फिर अगर हमें सुपरमैन जैसी विशेष शक्ति मिल जाए तो क्या होगा? बाहरी उत्तेजनाओं के लिए उचित प्रतिक्रिया मनुष्य इंद्रियों के माध्यम से पर्यावरण से आने वाले विभिन्न संकेतों और सूचनाओं को स्वीकार करता है। इसके बाद मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग…
दुनिया की सबसे सटीक घड़ी
सबसे अच्छा इत्र बनाने के लिए, लोग सुबह की ओस सूखने से पहले आधी रात से सुबह दो बजे तक गुलाब का फूल तोड़ते हैं; क्योंकि गुलाब में सबसे अच्छी सुगंध भोर के समय होती है जब अंधेरा और ठंडा होता है। फिर क्यों भोर के समय गुलाब अधिक सुगंधित होते हैं? वे कैसे जानते हैं कि यह कौन सा समय है और सुगंध का उत्सर्जन कैसे करते हैं? ऐसा केवल गुलाब ही नहीं करते। हर दिन दोपहर के आसपास, आपका पेट ऐसे गुर्राता है जैसे उसे समय का पता हो। आप दोपहर का खाना खाते हैं, वापस आते हैं, और फिर से काम करना शुरू करते हैं। लेकिन फिर दोपहर करीब 3 बजे, आपको नींद आने लगती है, जैसे…
माता-पिता के द्वारा दिया गया जीवनकाल
अब सुपर आयु वर्ग समाज आसन्न है, और स्वास्थ्य और दीर्घायु के बारे में कई खबरें सामने आती हैं: जैसे कि 120 साल से अधिक जीवित रहने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूचीबद्ध लोगों की लंबी उम्र के रहस्य; दुनिया भर के लंबी आयु के गांव और उन ग्रामीणों की जीवनशैली। और यहां तककि विदेश खबर में एक कुत्ते के बारे में रिपोर्ट किया गया था कि वह जापान में 26 साल तक जीवित रहा, हाल ही में उसकी मृत्यु हुई। दूसरों की तुलना में लंबा जीवन जीना क्यों लोगों का ध्यान आकर्षित करता है? यह मानवजाति की लंबा जीवन जीने की सामान्य इच्छा के कारण होता है। यह साबित करता है कि जीवन एक रहस्य है जिसका विज्ञान…
जैसा बाप, वैसा बेटा
1920 में, एक महिला ने दावा किया कि वह रूस की आखिरी राजकुमारी अनास्तासिया थी। यह बोल्शेविक क्रांति के दौरान रूस के शाही परिवार की निर्दयतापूर्वक हत्या के दो साल बाद था। अनास्तासिया रूस के अंतिम सम्राट निकोलस द्वितीय की चौथी संतान थी, जो चार राजकुमारियों में सबसे अधिक प्रेम पाती थी। उसके प्रकट होने पर, रूसी शाही परिवार की शोकपूर्ण घटना के लिए सहानुभूति के साथ जनता का ध्यान आकर्षित किया गया। उस महिला का नाम एना एंडरसन था। वह विवादों के केंद्र में आ गई; वह शाही परिवार के बारे में अच्छी तरह से जानती थी और शाही परिवार के शिष्टाचार से परिचित थी, और उसके आसपास के लोगों ने उसके बारे में गवाहियां दीं। 1970 में, सत्य…
“मैं अपनी मां में था”
बच्चे कभी-कभी मजाक से कहते हैं, "मुझे लगता है मेरी मां एक ईश्वर है। चाहे मैंने इसे चोरी-छिपे किया था, फिर भी किसी न किसी तरह वह उसके बारे में जानती है।" वह केवल मेरा खुशी और आनंदित होना ही नहीं, बल्कि वह मेरा बीमार पड़ जाना, अकेला और दुखी होना भी जानती है। यह ऐसा है जैसे कि वह मुझ से भी अधिक मेरे बारे में जानती हो। इतना ही नहीं, वह मृत्यु के जोखिम में भी अपने बच्चों की रक्षा करती है। 27 सप्ताह की आयु का अपरिपक्व शिशु मर गया था लेकिन वह दो घंटे तक उसकी माता की बांहों में रखे जाने से पुनर्जिवित हो गया। चाहे हम इस अंतरराष्ट्रीय खबर का उल्लेख न करें, ऐसी…