खुश परिवार के लिए मिशन
अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ एक-दूसरे के करीब होने के लिए एक छोटी बात को अभ्यास में लाएं।
घर पर हंसी के उपकरणों को रखें!
आपका उज्ज्वल चेहरा और आपकी मुस्कुराहट उन लोगों को जो आपको देखते हैं, आपके समान खुश कर देती हैं। यह आपके आसपास के लोगों को प्रेम व्यक्त करने, प्रोत्साहित करने और सहयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है। और ज्यादा हंसने के लिए हंसी के उपकरणों को बनाकर घर के कोने कोने में रखिए। दस सेकंड से अधिक समय तक जोर से हंसने से हंसी का प्रभाव अधिक बढ़ जाएगा। विभिन्न हंसी के उपकरणों का उपयोग करके परिवार के साथ जी भरकर हंसिए। दुर्भाग्य दूर भागेगा और आपका घर खुशी से भर जाएगी। टिप्स हंसी का क्षेत्र: जब भी आप इस क्षेत्र में हैं तो हंसें। (वहां पर यह लिखकर चिपकाएं, “हंसी का क्षेत्र” या “जोर से हंसिए।”) हंसी की…
नए वर्ष के अवसर पर परिवार की आदतें बदलें!
एक दार्शनिक ने कहा, “हम उसका परिमाण हैं जो हम बारबार करते हैं। उत्तमता कोई एक कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।” आप आदतें बनाते हैं, लेकिन बाद में आदतें आपको बनाती हैं। अच्छी आदतें आपको सही मार्ग पर ले जाती हैं और आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाती हैं, जबकि बुरी आदतें आपके मार्ग की बाधा बन जाती हैं। इसके अलावा, एक छोटी और तुच्छ आदत आपके करीबी परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष का कारण बन सकती है। जब भी नया साल शुरू होता है, हर किसी के पास नई आदतों की योजना होती है। क्यों न आप यह तय करें कि आप किन आदतों को सुधारना चाहते हैं या आप कौन सी नई आदत बनाना चाहते हैं, और…
कृतज्ञता के ऋण का भुगतान करें
ऋण एक ऐसी वस्तु होती है जिसका आपको किसी को वापस भुगतान करना चाहिए। जितना जल्दी आप इसका भुगतान करते हैं, उतना ही अधिक आप राहत महसूस करते हैं। जब आप इसका भुगतान करते हैं, आप दूसरों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रख सकते हैं। क्या कृतज्ञता के ऋण के साथ भी ऐसा ही नहीं है? वास्तव में, यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि हम हमेशा अपने परिवार से ऋण लेते रहते हैं। हम बिना किसी शर्त के प्रेम प्राप्त करते हैं, और उन्हें कष्ट पहुंचाते हैं या अनजाने में उनकी चिंता का कारण बनते हैं। फिर भी, ‘यह ठीक है क्योंकि हम परिवार हैं,’ इस विचार के साथ हम इसे मामूली बात समझते हैं। वर्ष के अंत के…
अपने परिवार को चाय परोसें!
चाय पूर्व और पश्चिम दोनों में पसंदीदा पेय है। चाय के गहरे स्वाद का आनंद लेने के लिए, चाय के लिए पानी की तैयारी करने से लेकर कप में चाय को डालने तक हर कदम पर सावधान रहना है। चूंकि इसे बनाने के लिए समय और प्रयास की आवश्यकता होती है, इसलिए चाय का आनंद आप तब ले सकते हैं, जब आप इसका स्वाद लेते हुए इसे धीरे-धीरे पीते हैं। चाय कभी-कभी लोगों के बीच संवाद का एक माध्यम है। जब आप चाय पी रहे होते हैं, तो स्वाभाविक रूप से संवादी माहौल बनाया जाता है, और संवाद करते हुए आप एक दूसरे को अच्छी तरह से जान सकते हैं। इस महीने अपने प्यारे परिवार के साथ एक कप सुगंधित…