यीशु सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं, फिर भी वह क्यों मनुष्य के रूप में आए?

परमेश्वर जब भी चाहें, वह अवश्य ही मनुष्य के रूप में प्रकट हो सकते हैं। क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास ऐसी शक्ति है कि वह शरीर रूप का धारण कर सकते हैं या उसे उतार सकते हैं। फिर क्यों परमेश्वर एक कमजोर बालक और पुत्र के रूप में स्वयं पृथ्वी…

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो यीशु की इच्छा पर चलने का दावा करते हैं। तब, ऐसा क्यों है की वे यीशु के स्थापित नई वाचा को नहीं रखते?

यीशु का इस पृथ्वी पर आने का उद्देश्य मनष्यों को अनंत जीवन देना है जो अपने पापों के कारण मृत्यु के बाध्य हैं। हमें उद्धार की ओर नेतृत्व करने के लिए, यीशु ने फसह के दिन पर वई वाचा को स्थापित किया और क्रूस पर अपना लहू बहाते हुए, हमारे…

फसह

यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का मांस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।“यूह 6:53 फसह का पर्व वह पर्व है, जिसके द्वारा विपत्ति हमें छोड़कर गुजर जाती है। यह पर्व पवित्र कैलेंडर…

मैं अब देखता हूं

यीशु ने जाते हुए जन्म से अंधे एक व्यक्ति को देखा। “यह इसलिए हुआ कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों।” यह कहकर यीशु ने भूमि पर थूका, और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अंधे की आंखों पर लगाई। और उससे कहा, “जा और शीलोह के तालाब में धो आ।” फिर उस अंधे ने जाकर आंखें धो डालीं। जब वह लौटा तो उसे दिखाई दे रहा था। फिर लोग जो उसे भीख मांगता देखने के आदी थे, पूछने लगे कि उसकी आंखें कैसे खुल गईं। “यीशु नाम के एक व्यक्ति ने मिट्टी सान कर मेरी आंखों पर लगाई और मुझसे कहा, ‘जा और शीलोह में धो आ।’ और मैं जाकर धो आया। बस मुझे आंखों की…

भविष्यवाणी को जानना और उस पर विश्वास करना

जब यीशु का जन्म हुआ, पूर्व से तीन ज्योतिषी यरूशलेम आए। “यहूदियों के नवजात राजा कहां हैं? हमने उनका तारा पूर्व में उदित होते देखा। हम उन्हें दण्डवत् करने आए हैं।” जब राजा हेरोदेस ने यह सुना तो वह बहुत बेचैन हुआ और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया। राजा ने यहूदी समाज के सभी महायाजकों और शास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा, “मसीह का जन्म कहां होना चाहिए?” “यहूदिया के बैतलहम में, क्योंकि भविष्यवक्ता के द्वारा लिखा गया कि: ‘यहूदा की धरती पर स्थित बैतलहम में से एक शासक प्रकट होगा जो इस्राएल की देखभाल करेगा।’ ” तब हेरोदेस ने उन ज्योतिषियों को चुपके से बुलाया और उनसे पूछताछ कर यह पता कर लिया कि वह तारा ठीक किस…

“धन्य हैं वे जो बिना देखे ही विश्वास करते हैं।”

यीशु की मृत्यु होने के बाद तीसरे दिन की शाम को जब चेले यहूदियों के भय से दरवाजे बंद किए एकत्र थे, तब यीशु जो मृत्यु से जी उठे, उनके बीच आकर खड़े हो गए। हालांकि सब दरवाजे बंद थे, यीशु घर के अन्दर आए, और उन्होंने अपने चेलों से कहा, “तुम्हें शांति मिले।” तब चेलों को यीशु के पुनरुत्थान पर पूर्ण विश्वास हुआ, और वे बहुत आनन्दित हो उठे। यीशु के आने के समय बारहों में से एक थोमा उनके साथ नहीं था। इसलिए उसने यीशु के पुनरुत्थान पर संदेह किया। “जब तक मैं उनके हाथों में कीलों का निशान न देख लूं, कीलों की जगह पर अपनी उंगली न रख दूं और उनकी बगल में अपना हाथ न…

“निश्चय मैं तेरे संग रहूंगा”

मूसा मिस्र का महल छोड़ने के बाद, मिद्यान के जंगल में चरवाहे के रूप में रहता था। एक दिन जब वह भेड़–बकरियों को चरा रहा था, वह होरेब नामक परमेश्वर के पर्वत को गया। उस पर्वत में कोई मनुष्य कहीं दिखाई न दिया, और वहां मूसा ने एक झाड़ी को जलते हुए देखा जो भस्म नहीं हो रही थी। अजीब दृश्य देखकर उसे आश्चर्य हुआ, और वह उसे निकट से देखने को मुड़ा चला गया। उस पल में, परमेश्वर ने झाड़ी के बीच से उसको पुकारा। “मूसा, निकट न आ। अपने पांवों से जूतियों को उतार दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है। मैं तेरे पिता का परमेश्वर हूं। मैंने उन कष्टों को देखा है…

‘ऐसा ही होना अवश्य है,’ इस पवित्रशास्त्र के वचन के अनुसार

रात को यीशु अपने चेलों के साथ गतसमनी नामक एक स्थान में आए। जब यीशु प्रार्थना कर चुके, तो वह नींद से भरे चेलों के पास आए। “उठो, चलें; देखो, मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुंचा है।” जब वह यह कह ही रहे थे, यहूदा इस्करियोती आया, और उसके साथ तलवारों और लाठियों से लैस प्रधान याजकों और लोगों के पुरनियों की भेजी एक बड़ी भीड़ भी थी। यहूदा ने उस संकेत के अनुसार यीशु को चूमा, जिसे उसने पहले सैनिकों के साथ बनाया था। “हे मित्र, जिस काम के लिए तू आया है, उसे कर।” फिर भीड़ के लोगों ने पास जाकर यीशु को दबोच कर बंदी बना लिया। यीशु के चेलों में से पतरस ने तलवार खींच ली और…

कठिनाई और दुख का सामना करते हुए

यह तब हुआ जब पौलुस और उसके साथी कैसरिया में आए और फिलिप्पुस के घर जाकर उसके साथ ठहरे। एक दिन, यहूदिया से अगबुस नामक एक नबी पौलुस से मिलने आया। उसने एक कमरबंध उठाकर उससे अपने ही पैर और हाथ बांध लिए और बोला, “पवित्र आत्मा यह कहता है, ‘यरूशलेम में यहूदी लोग, जिसका यह कमरबंध है, उसे ऐसे ही बांध कर अन्यजातियों के हाथ में सौंप देंगे।” वह कमरबंध जो अगबुस अपने हाथों और पैरों में बांधे था, पौलुस का था। वहां के लोगों ने रोते हुए पौलुस से यरूशलेम न जाने की विनती की। इस पर पौलुस ने उत्तर दिया, “इस प्रकार रो–रो कर मेरा दिल तोड़ते हुए यह तुम क्या कर रहे हो? मैं तो यरूशलेम…

“मैं पापियों को बुलाने आया हूं”

यीशु ने एक लकवा के रोगी को कफरनहूम में चंगा किया, और फिर वह वहां से चले। उसने मत्ती नामक एक व्यक्ति को देखा जो चुंगी की चौकी पर बैठा, और उससे कहा, “मेरे पीछे चला आ।” यीशु के शब्द पर, बिना किसी हिचकिचाहट के मत्ती खड़ा हुआ और उसके पीछे हो लिया। मत्ती ने अपने घर में यीशु को भोजन पर बुलाया, और यीशु के साथ बहुत से चुंगी वसूलने वाले और पापी भी खाने बैठे। यह देखकर फरीसियों ने यीशु के चेलों से पूछा, “तुम्हारा गुरु चुंगी वसूलने वालों और पापियों के साथ क्यों खाता है?” यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा, “मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को बुलाने आया हूं।” यहूदियों को चुंगी वसूलने वालों से…

मुझे बपतिस्मा लेने में क्या बाधा है?

“उठ और दक्षिण की ओर उस मार्ग पर जा, जो यरूशलेम से गाजा को जाता है।” परमेश्वर के स्वर्गदूत से निर्देश पाकर फिलिप्पुस चल दिया और जंगल में पहुचा। वहां फिलिप्पुस एक एकान्त जगह में इथोपिया के उच्चाधिकारी खोजे से मिला। वह आराधना करने के लिए यरूशलेम में गया था, और लौटते हुए वह अपने रथ में बैठकर पवित्रशास्त्र पढ़ रहा था। पवित्र आत्मा के निर्देशानुसार फिलिप्पुस ने उस रथ के पास जाकर उससे पूछा, “क्या जिसे तू पढ़ रहा है, उसे समझता है?” “मैं भला तब तक कैसे समझ सकता हूं, जब तक कोई मुझे इसकी व्याख्या नहीं करे?” फिर उसने फिलिप्पुस से विनती की कि वह रथ पर चढ़कर उसके पास बैठे। “वह भेड़ के समान वध होने…

हम में झगड़ा नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम तो भाई हैं

मिस्र से निकलने के बाद अब्राम(अब्राहम) ने अपनी पत्नी और लूत के साथ कनान के दक्खिन देश से होकर यात्रा की और बेतेल तक पहुंचा। अब्राहम पशुओं और चांदी–सोने का बड़ा धनी था, और लूत के पास भी अधिक पशु थे। इसलिए वे दोनों साथ नहीं रह सकते थे। इस कारण अब्राहम और लूत के पशुओं के चरवाहों में झगड़े हुआ करते थे। तब अब्राहम लूत से कहने लगा, “हम दोनों में, मेरे और तुम्हारे चरवाहों में झगड़ा नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम तो भाई हैं। हम एक दूसरे से अलग हो जाएं। यदि तुम बाईं ओर जाओगे, तो मैं दाहिनी ओर जाऊंगा, और यदि तू दाहिनी ओर जाओगे, तो मैं बाईं ओर जाऊंगा।” तब लूत ने निगाह दौड़ाई और…

शब्द जिनके कारण नामान ने अपना मन बदला

नामान अराम के राजा की सेना का सेनापति था, किन्तु वह विकट चर्मरोग से पीड़ित था। एक दिन वह अपने विकट चर्मरोग को ठीक करने के लिए एलीशा नबी के द्वार पर पहुंचा। हालांकि, एलीशा नामान के सामने नहीं आया, लेकिन उसने एक सन्देशवाहक को नामान के पास भेजा। सन्देशवाहक ने कहा, “जाओ, और यरदन नदी में सात बार नहाओ। तब तुम्हारा चर्मरोग स्वस्थ हो जाएगा और तुम पवित्र तथा शुद्ध हो जाओगे।” नामान क्रोधित होकर चला गया, क्योंकि उसने सोचा कि कम से कम परमेश्वर का नबी एलीशा बाहर आएगा और परमेश्वर से प्रार्थना करके उसके कोढ़ के स्थान पर अपना हाथ फेरकर कोढ़ को ठीक करेगा। इससे अधिक असहनीय बात यह थी कि उसे अन्य स्वच्छ नदियों को…

बाइबल के द्वारा अपने बारे में गवाही दी

उस दिन जब यीशु जी उठे, दो चेले यरूशलेम से इम्माऊस नामक एक गांव को जा रहे थे। यीशु स्वयं उनके पास आए और उनके साथ–साथ चलने लगे। फिर भी वे उन्हें पहिचान न सके। “तुम एक दूसरे से किन बातों की चर्चा कर रहे हो?” यीशु के इस सवाल पर वे चलते हुए रुक गए। वे बड़े दुखी दिखाई दे रहे थे। उनमें से क्लियोपास नाम के एक व्यक्ति ने कहा, “क्या आप यरूशलेम में रहकर भी यह नहीं जानते कि वहां इन दिनों क्या–क्या हुआ है?” यीशु ने उनसे पूछा, “कौन सी बातें?” “सब यीशु के बारे में हैं! वह एक महान नबी थे। प्रधान याजकों और हमारे सरदारों ने उन्हें मृत्यु दण्ड देने के लिए सौंप दिया।…

अपनी अपनी चालचलन पर ध्यान करो

520 ईसा पूर्व में, इस्राएलियों को बेबीलोन से मुक्त हुए और कुस्रू के पूरे समर्थन के साथ यरूशलेम लौटे 16 वर्ष बीत चुके थे। नबी हाग्गै के द्वारा, परमेश्वर इस्राएलियों को ताड़ना देते हैं: “अपनी अपनी चालचलन पर ध्यान करो।” इस्राएलियों के पास परमेश्वर के मंदिर का निर्माण करने का मिशन था, लेकिन उन्होंने सोचा कि अभी सही समय नहीं आया है और उन्होंने अपने दैनिक जीवन पर ध्यान केंद्रित किया। नबी हाग्गै ने उन इस्राएलियों को जागृत किया जिन्होंने उस कार्य की उपेक्षा की जो उन्हें करना चाहिए: “सोचो कि तुमने इतना परिश्रम करने के बावजूद संतोषजनक परिणाम क्यों नहीं पाया, और तुम बहुत कुछ चाहते हुए भी कुछ भी क्यों प्राप्त नहीं कर सके।” इस्राएली इन वचनों से…

मातृ प्रवृत्ति

प्रकृति में सभी जीव जंतु अपने शिकारी से बचने के लिए भागते हैं ताकि वे उनका शिकार न बनें। हालांकि, मातृ प्रवृत्ति से उत्पन्न साहस प्राणियों को प्रकृति के उस नियम के विरुद्ध जाने के लिए भी प्रेरित करता है। एक जिराफ बिना किसी डर के पांच भूखे शेरों पर हमला करती है, और एक गिलहरी सांप से लड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है। इसका केवल एक ही कारण है: अपने बच्चों की रक्षा करना। समुद्र में, एक शार्क जिसने एक बच्चे डॉल्फिन पर हमला किया, उसकी मां के टक्कर मारने से मर गई। निर्दयी जंगल की दुनिया में, मां द्वारा अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया संघर्ष अद्भुत और हृदयस्पर्शी है। मनुष्य भी इसका…

परमेश्वर के भजन गाते हुए

जेल में प्रार्थना की आवाज सुनाई दे रही है। वे पौलुस और सीलास हैं। उन दोनों पर झूठा आरोप लगाए जाने के कारण अब वे जेल में हैं। एक दासी जिसमें एक शकुन बताने वाली आत्मा समायी थी, पौलुस और उसके साथियों के पीछे–पीछे हो ली और उन्हें बहुत दिनों तक परेशान करती रही। पौलुस ने उसके अन्दर से दुष्टात्मा को बाहर निकाल दिया। फिर उसके स्वामी यह देखकर पौलुस और सीलास को पकड़कर चौक में प्रधानों के पास खींच ले गए। “ये लोग यहूदी हैं और हमारे नगर में गड़बड़ी फैला रहे हैं। ये ऐसे रीति रिवाजों को बता रहे हैं जिन्हें अपनाना या जिन पर चलना हम रोमियों के लिये न्यायपूर्ण नहीं है।” जब उस दासी के स्वामियों…

जीवन का पुनरुत्थान और दण्ड का पुनरुत्थान

आइए हम उस सत्य के द्वारा जो यीशु ने चेलों को सिखाया, जीवन के पुनरुत्थान और दण्ड के पुनरुत्थान के बारे में अध्ययन करें, और इस युग में जीवन के पुनरुत्थान का भागी होने का मार्ग जानें। इससे अचम्भा मत करो; क्योंकि वह समय आता है कि जितने कब्रों में हैं वे उसका शब्द सुनकर निकल आएंगे। जिन्होंने भलाई की है वे जीवन के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे और जिन्होंने बुराई की है वे दंड के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे। यूह 5:28–29 यीशु के वचनों के द्वारा हम समझ सकते हैं कि जीवन का पुनरुत्थान है और दण्ड का पुनरुत्थान है। प्रेरित पौलुस ने भी गवाही दी कि दो प्रकार के पुनरुत्थान होंगे। और परमेश्वर से आशा रखता…

अब तुम शुद्ध हो गए हो

जब हिजकिय्याह आहाज के बाद राजा बना, उसने मन्दिर के द्वार खुलवा दिए और उनकी मरम्मत कराई, और फिर उसने याजकों और लेवियों को मन्दिर के पूर्व की दिशा में खुले आंगन में इकट्ठा किया। “अब अपने आपको पवित्र करो, और परमेश्वर के मन्दिर को पवित्र करो, और पवित्रस्थान में से मैल निकालो।” उनके पूर्वजों ने परमेश्वर को छोड़ा था और मन्दिर से मुख मोड़ लिया था। उनके दुष्कर्मों ने परमेश्वर का क्रोध भड़काया, और इससे विपत्तियां यहूदा और यरूशलेम पर आ पड़ीं। इसलिए राजा हिजकिय्याह जल्दीबाजी में मन्दिर को शुद्ध करने लगा। “मैंने यह निश्चय किया है कि मैं इस्राएल के परमेश्वर से वाचा बांधूं। तब वह हम लोगों पर आगे क्रोधित नहीं होंगे। इसलिए हे मेरे पुत्रो, तुम…

उड़ान में दिखी परमेश्वर की सृजन शक्ति

उन जीवित प्राणियों की अद्भुत विविधता को देखना जो हवा में उड़ते या तैरते हैं, प्रकृति के सबसे आकर्षक नज़ारों में से एक है। इतिहास की शुरुआत से ही, मानव जाति उड़ते हुए पक्षियों से आकर्षित होती आई है। क्या आकाश में ऊंचे उड़ने वाले उकाब से अधिक भव्य दृश्य हो सकता है? प्राचीन काल से, मानव की कल्पना और सपने हमेशा आकाश की ओर मुड़े हैं, और हम पक्षियों की तरह स्वतंत्र रूप से उड़ने की इच्छा रखते आए हैं। यह उल्लेखनीय है कि पक्षियों की 10,000 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन प्रकृति में उड़ने वाले केवल पक्षी ही नहीं हैं। उड़ने वाले सैकड़ों प्रकार के कीट और चमगादड़ जैसे उड़ने वाले स्तनधारी हैं, और साथ ही ऐसे सरीसृप…

शरीर के तापमान का रखरखाव

टाइटैनिक 1997 में आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। ठंडे महासागर में, जब टाइटैनिक जहाज अटलांटिक महासागर की गहराइयों में डूब रहा था, तो मुख्य पात्र, जैक ने हड्डी तक जमा देने वाले ठंडे पानी से रोज को निकालकर एक तैरते हुए जहाज के मलबे पर चढ़ा दिया। अंत में, जैक बर्फ जैसा ठंडा हो गया और समुद्र में डूब गया। जैक और रोज के अंतिम विदाई दृश्य से बहुत से लोग दुखी थे, जिसे आज भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म दृश्यों में से एक माना जाता है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। 10 अप्रैल 1912 को, उस समय दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, टाइटैनिक ने लगभग 2,200 यात्रियों के साथ इंग्लैंड के साउथेम्प्टन से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर…

जीवित रहने के लिए अनुकूलित मानव इंद्रियां

सुपरमैन, हमारा सुपरहीरो जिसे हमने बचपन में फिल्मों में देखा था! उसके पास अलौकिक शक्ति है। वह न केवल आकाश में स्वतंत्र रूप से उड़ सकता है, बल्कि एक हाथ से कार उठा सकता है, दूर की वस्तुएं स्पष्ट रूप से देख सकता है और यहां तक कि बहुत दूर की सूक्ष्म ध्वनियां भी सुन सकता है; ये वे शक्तियां हैं जो मनुष्यों के पास नहीं हो सकतीं। इसी कारण, सुपरमैन बच्चों के लिए ईर्ष्या का पात्र है। फिर अगर हमें सुपरमैन जैसी विशेष शक्ति मिल जाए तो क्या होगा? बाहरी उत्तेजनाओं के लिए उचित प्रतिक्रिया मनुष्य इंद्रियों के माध्यम से पर्यावरण से आने वाले विभिन्न संकेतों और सूचनाओं को स्वीकार करता है। इसके बाद मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग…

एक साथसाथ में

यह शरीर के लिए उतना ही हानिकारक है जितना कि एक दिन में पंद्रह सिगरेट पीना। इससे कुछ बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। स्वस्थ लोगों की तुलना में इससे पीड़ित लोगों को स्ट्रोक से पीड़ित होने की संभावना 30% अधिक, अल्जाइमर रोग से पीड़ित होने की संभावना 40% अधिक और हृदय रोग से पीड़ित होने की संभावना दोगुनी हो जाती है। यह क्या है? वह अकेलापन है। विवेक एच. मर्थी, जो अमेरिका के पूर्व लोक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक थे। पब्लिक हेल्थ सर्विस कमीशन कॉर्प्स ने उल्लेख किया कि अकेलापन एक ऐसा कारक है जो आधुनिक समाज की समस्याओं जैसे कि अवसाद और नशीली दवाओं की लत का एक प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि अकेलेपन से उत्पन्न…