पारिवारिक प्रेम पर निबंध
यह एक पारिवार की कहानी है जो आपको हार्दिक और गहरे पारिवारिक प्रेम का एहसास कराती है।
एक महान उपहार
कुछ दिनों पहले मेरा जन्मदिन था। लेकिन उस दिन मेरा पूरा दिन बहुत व्यस्त था, इसलिए मैं सुबह जल्दी बाहर चली गई थी और देर रात घर लौट आई। उस दिन मैंने पूरे दिन भर ठीक से भोजन नहीं किया था। जब मैं अपने घर के अंदर आई, मेरी छोटी बेटी अपने कमरे से अचानक दौड़ आई और मुझे एक पत्र दिया जिस पर एक चित्र बना हुआ था, और कहा, “मां, जन्मदिन मुबारक हो!” उसने एक पीले पेपर पर बड़े चेहरे और छोटे शरीर वाली एक महिला की तस्वीर बनाई थी और उस पर “मां” लिखा था। वह अभी तक लिखना नहीं जानती, इसलिए उसने अपने पिता को इसे लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, जब वह अपने…
डेगु, कोरिया से छवे युन ही
मुश्किल समय में एकजुट हुआ परिवार
एक दिन, मेरे पति लंगड़ाते हुए काम के बाद घर आया। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वह एक छोटी कार दुर्घटना में गिर गया और उसे पैर में दर्द महसूस हुआ। यह सोचकर कि वह ठीक हो जाएगा, वह अस्पताल नहीं गया और सीधे घर आया। मुझे उसके बाद होनेवाले प्रभाव की चिंता थी। मैंने उसके खरोंचे गए घुटने पर मरहम लगाया और उस पर बर्फ की थैली रखी। मेरे पति ने कहा कि वह रात के बाद ठीक हो जाएगा।जैसा उसने कहा, मुझे आशा थी कि कुछ नहीं होगा। लेकिन अगले दिन, मेरे पति ने कहा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि उसे घुटने के स्नायुबंधन की सर्जरी से…
सियोल, कोरिया से ग्ये ग्यंग नाम
अपने भाई से अपने समान प्रेम रखो
मेरा घर हमेशा शोर से भरा रहता है। जो शोर मचाते हैं, वे मेरा बेटा और बेटी हैं जिनके बीच एक साल का अंतर है। वे दोनों हमेशा एक साथ खेलते हैं लेकिन ज्यादातर एक लड़ाई में उनका खेल समाप्त होता है। कभी–कभी मैं उन्हें एक दूसरे से एक मीटर दूर बैठने का आदेश भी देती हूं। हालांकि जब मैं खाने की तैयारी या सफाई करती हूं, वे फिर से एक साथ होकर खेलने लगते हैं। मेरे बच्चों को देखकर, मेरे आसपास के लोग मुझसे ईर्ष्या करते और कहते हैं, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि वे वापस में मिलजुलकर रहते और एक दूसरे की अच्छी देखभाल करते हैं।” भले ही यह सुनकर मैं खुश होती हूं, लेकिन जब…
गिम्छन, कोरिया से पार्क जंग आ
अनेक गुणों की मां
“मां, मैं एक मां बनने के लिए बड़ी होऊंगी।” “क्यों?” “आप एक हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी और दूसरे हाथ से मेरा हाथ पकड़ सकती हैं।” मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरी मां ने मुझे कहा कि मैंने वह तब कहा था जब मैं चार साल की थी। बाजार से घर जाने के मार्ग पर, मेरी मां ने एक हाथ से मेरा हाथ पकड़ा था, और दूसरे हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी पकड़ी थी। यह विचार करके कि मेरा कद टिशू–पेपर की गड्डी जितना छोटा था, मैंने ऐसा सोचा होगा। अब मैं अपनी मां से लंबी हूं। लेकिन अब भी, मेरी मां मेरे लिए बहुत महान हैऌ वह उन चीजों को भी बिना किसी समस्या के कर लेती है जो…
बुछन, कोरिया से ली जंग यन
एक बुरी बेटी रोती हूं
जब मैं प्राथमिक स्कूल में थी, तब मेरे पिता का देहांत हुआ और मेरी मां ने अकेले अपने एक बेटे और तीन बेटियों का पालन पोषण किया। मेरी मां भोर को जागालछी बाजार में जाती थी और मछली का एक बड़ा बक्सा खरीदकर पड़ोस में एक खुदरा स्टोर में बेचती थी; मेरी मां ने बहुत परिश्रम किया और ऐसा कोई व्यवसाय नहीं था जो उसने नहीं किया हो। मेरी मां हमेशा देर रात को आती थी, तो मेरी दो बड़ी बहनें मेरी और मेरे छोटे भाई की देखभाल करती थीं। चूंकि मेरा भाई हमेशा मेरी बहनों के लिए छोटा–मोटा काम करता था, तो मेरे पास करने के लिए कोई काम नहीं था। इसलिए मैं जीवन की मुश्किलों को महसूस किए…
सियोल, कोरिया से छवे यंग जीन
मैं मां की तरह बनना चाहती हूं
हर किसी के जीवन में अपना एक रोल मॉडल होता है और वे रोल मॉडल की तरह बनने की कोशिश करते हैं। मेरे पास भी एक व्यक्ति है जिसकी तरह मैं बनना चाहती हूं; वह मेरी मां है। उसे हमेशा परिवार की देखभाल और प्रेम करते हुए देखकर मैं उन सभी बातों को सीखना चाहती थी जो वह करती है। जब मैं बारह वर्ष की थी, मैंने घर के काम सीखना और रसोई में मां की मदद करना शुरू किया। लेकिन बाद में अपने आगे की पढ़ाई के लिए मुझे माता से दूर रहना पड़ा। मां से दूर होने के बाद ही मैं समझ सकती थी कि मां की तरह बनने के लिए कितने बलिदान की आवश्यकता होती है। उसके…
वडोदरा, भारत से विनी अलेक्जेंडर चेटियार
माता की ओर से प्रेम देना
“मिसूक! स्ट्रॉबेरी खाने के लिए आओ।” “मिसूक! मक्के ज्यादा स्वादिष्ट हैं। मैं उन्हें पका दूंगी। आओ और खाओ।” “मिसूक! मैं पहाड़ियों पर गई थी और वहां से कुछ सलाद पौधों और वसंती जड़ी बूटियों को तोड़ लाई हूं। वे बहुत स्वादिष्ट हैं। खाने के लिए आ जाओ।” जब भी उसके पास खाने के लिए कुछ होता है, मेरी बड़ी बहन हमेशा मुझे बुलाती है। मेरे छह भाई-बहन हैं, और मेरी सबसे बड़ी बहन जानती है कि मैं कितनी व्यस्त रहती हूं। उसके बावजूद, यदि उसके पास कुछ स्वादिष्ट चीज होती हो, वह मुझे बुलाना कभी नहीं भूलती। उसके पास दो बड़े रेफ्रिजरेटर हैं और दो किमची के रेफ्रिजरेटर हैं। उसके लिविंग रूम में कुल मिलाकर चार रेफ्रिजरेटर एक दूसरे के…
सियोल, कोरिया से ग्वन मिसूक
मां का पकाया भोजन
‘आज शाम के खाने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?’ काम से निकलने के बाद से रसोई में प्रवेश करने तक यह बात मेरे दिमाग में चलती रहती है। चूंकि मैंने अपनी नौकरी बदल दी और अकेले रहना शुरू कर दिया, इसलिए मुझे अपना समय उसमें निवेश करना पड़ा, जिसमें मैंने ज्यादा जोर नहीं दिया था। उनमें से एक अपने लिए खाना बनाना है। एक शाम, मैं देर तक खाना नहीं खा सकी थी। मैं अच्छा खाना नहीं चाहती थी और न ही वे सब्जी खाना चाहती थी जो मैंने एक दिन पहले खाई थीं। मैंने कुछ भी खाने के लिए अलमारी में खोज की, और हलचल तली हुई किम्ची का एक कैन मिला। एक साधारण और आसानी से खाया…
आन्यांग, कोरिया से किम जंग हा
अपनी नानी का मन समझने वाला सुंदर मन
मेरी एक भतीजी है जिसका मन बहुत सुंदर है। वह ईमानदारी से अपनी नानी की देखभाल करती है। वह अपनी नानी के लिए समय-समय पर पसंदीदा स्नैक्स, मीठे आलू, आलू और संतरे और कुछ स्वादिष्ट चीज़ खाने को कहकर, साल में तीन बार पैसे भेजती है। इस दयालु भतीजी के लिए पिछला साल बहुत मुश्किल समय था। वह शादी करने के बाद लंबे समय से निःसंतान थी, इसलिए वह व्यथित हुआ करती थी। तब वह मुश्किल से गर्भधारण कर सकी, लेकिन जन्म देने से ठीक पहले उसने बच्चे को खो दिया। खबर सुनकर, शोक करने का समय लिए बिना मैं अस्पताल गई जहां मेरी भतीजी थी। मेरी भतीजी यह कहकर बहुत दुखी हुई कि वह नौ महीने तक अपने अंदर…
चांगवन, कोरिया से इ सुन ओक
गिमबाप बनाते हुए
जब मैं छोटी थी तो मुझे गिमबाप खाना पसंद था। पिकनिक या खेलकूद दिवस पर, मेरी मां हमेशा मेरे लिए गिमबाप बनाती थी। इसलिए मैंने एक विशेष दिन पर गिमबाप खाने को हलके में लिया। समय बीत गया, और मैं भी एक मां बन गई। मैंने भी, अपने बच्चे के पिकनिक के दिन, जैसे मेरी मां करती थी, गिमबाप बनाने का फैसला किया। लेकिन पहली बार मुझे पता चला कि यह आसान नहीं है। मैंने एक दिन पहले किराने का सामान खरीदा, सामग्रियों को तैयार किया, पिकनिक के दिन के भोर को उठकर चावल पकाया और हैम, फिश केक, गाजर, और अंडे भून लिए। सभी सामग्रियों को तैयार करने के बाद, मैंने आखिरकार गिमबाप बनाने की चुनौती शुरू की। मैंने…
सूवॉन, कोरिया से किम यू रा
तरबूज की प्रेमिका, मेरी छोटी बहन
“तरबूज घातक” और “तरबूज की प्रेमिका!” ये उपनाम हैं जो मैंने अपनी छोटी बहन को दिए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह तरबूज को बहुत ही पसंद करती है जबकि मैं उसे पसंद नहीं करती क्योंकि बीज को बाहर निकालना मेरे लिए परेशानी की बात है। जब वह काम के बाद घर आती है, वह फ्रिज से तरबूज से भरा एक डिब्बा निकालती है जिसे मेरी मां ने कटकर तैयार किया है, और उसे अपने कमरे में ले जाती है; फिर वह उत्साह से यह सब खाती है। मैं गर्मियों में लगभग हर दिन ऐसा दृश्य देखती हूं। जब मैंने अपनी मां से पूछा कि वह कितना ज्यादा तरबूज खरीद लेती है, उसने कहा कि वह सप्ताह में कम से…
सियोल, कोरिया से होंग जंग उन
मां और स्ट्रोबेरी
मेरे बचपन में मेरा परिवार बहुत गरीब था। जब मेरे परिवार के छह सदस्य एक कमरे में सोते थे, तो हम एक दूसरे से बेहद करीब लेटकर सोते थे कि हमारे पास पलटने के लिए कोई जगह नहीं होती थी। मेरे माता-पिता ने अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए दूसरों की जमीन किराए पर लेकर खेती किया था। एक दिन, मैं इतनी बीमार थी कि मैंने अपनी मां को बताया कि मैं स्कूल में अनुपस्थित रहना चाहती हूं। उसने मुझे अनुपस्थित न होने के लिए कहा क्योंकि घर पर अकेले रहने के दौरान मेरा ख्याल रखने के लिए कोई नहीं था, और मुझे स्कूल जाने के लिए मजबूर किया। दो घंटों तक चलने के बाद जब मैं स्कूल…
गुमी, कोरिया से पार्क उन जा
चॉकलेट दूध
मेरे पति ने काम से घर आते समय केला दूध खरीदा। यह कुछ ऐसा था जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। भले ही जब मैं उन्हें परिवार के साथ सुखद समय बिताना चाहते हुए सभी एक साथ मिलकर रेस्तरां जाकर कुछ खाने के लिए पूछती, तब वह कहते, “तुम तीनों खाने जाओ।” वह ऐसे कुंठित पति थे। इसलिए मैं कभी–कभी नाराज हो जाती थी। लेकिन, इन दिनों, वह अक्सर हमारे बच्चों के लिए नाश्ता, आइसक्रीम और बच्चों की पसंदीदा चीज लाते हैं। वास्तव में, मेरे बच्चों को केला दूध पसंद नहीं है, लेकिन मैं उन्हें सच नहीं बता सकी क्योंकि वह हमारे बच्चों का ख्याल रखते हुए उनके लिए वह लाए थे। इसलिए मैंने बस यह कहते हुए उन्हें…
सियोल, कोरिया से होंग सन ओक
पिता की सबसे चिंताशील बच्ची
मैं चार बेटियों में से तीसरी बड़ी बेटी हूं। कोरिया में एक पुराना चुटकुला है, “तीसरी बड़ी बेटियां इतनी सुंदर होती हैं कि पुरुष उन्हें बिना देखे ही अपनी पत्नियों के रूप में लेने को तैयार हैं।” लेकिन, मैं अपने पिता की सबसे अधिक चिंताशील संतान थी। जब मैं छोटी थी, मुझे पोलियो के कारण तेज बुखार हुआ था। मैं बच गई थी, लेकिन मैं अपनी कमर से नीचे के हिस्से को लकवा होने के खतरे में पड़ी थी। अपने माता-पिता के कारण, जिन्होंने किसी भी तरह मुझे ठीक करने के लिए अपने खेत को भी बेच दिए, मैं लंगड़ाते हुए भी चल सकी। मेरे पिता को मुझ पर तरस आया, इसलिए उन्होंने एक बार भी शारीरिक दंड दिए बिना…
चिंजु, कोरिया से हा जंग ओ
बहुत बढ़िया!
एक माता लिफ्ट में एक बच्चा-गाड़ी लेकर चढ़ी। बच्चा-गाड़ी में बैठे बच्चे के बाल चमक रहे थे और आंखों को लुभा रहे थे। फिर मैंने उसकी कलाई पर एक निशान देखा। यह “बहुत बढ़िया” स्टैम्प की तरह था। “नमस्ते। तुम्हारी कलाई पर क्या है?” मैंने उससे जिज्ञासा से पूछा और उसके बजाय उसकी माता ने इसका जवाब दिया। “यह वह स्टैम्प है जो उसे अपने चाइल्डकैअर सेंटर में मिली है। मैंने उसे धुलाते समय हटाने की कोशिश की, तो वह रो पड़ा और मैं इसके आसपास नहीं धो सकी। इसलिए निशान रह गया है।” मैं मुस्कुराया, और कल्पना की कि जब उसकी माता उसे स्नान करा रही थी, वह उस निशान के धोए जाते समय कितना चिंतित हुआ होगा। मुझे…
सियॉन्गनाम, कोरिया से छवे सक हुइ
मां अपनी संतानों के प्रति प्रेम की शक्ति के मारे कभी हार नहीं मानती
जब मैं बर्तन धो रही थी तब मेरा फोन बजा। वह मेरी मां थी। मैं अनुमान लगा सकी कि वह मुझे क्यों फोन कर रही है। मां ने मुझे कुछ भोजन देने के लिए फोन किया होगा। ‘मुझे उसे पहले फोन करना चाहिए था,’ इस विचार पर मुझे खेद हुआ। मेरी चार बड़ी बहनें और एक छोटा भाई हैं। भले ही मैं चालीस से अधिक वर्ष की हो गई हूं, लेकिन मां की आंखों में मैं अभी तक एक छोटी लड़की हूं जो उसकी चिंता का कारण है। मेरा भाई सबसे छोटा बच्चा है, लेकिन शायद क्योंकि वह भरोसेमंद बेटा है, इसलिए मेरी मां मुझे सबसे छोटी बच्ची की तरह मानती है। मैंने उसे एक बच्ची की तरह “मां!” कहते…
गुमी, कोरिया से ली सु जा
खोए हुए जूते
मेरी दादी हमेशा मुझे अधिक देना चाहती हैं। जब मैं प्राथमिक स्कूल में थी, तो उन्होंने मेरे लिए एक मेज खरीदी थी कि मैं मेहनत से पढ़ाई करूं। उन्होंने मेरे माध्यमिक और हाई स्कूल के दिनों में स्कूल यूनिफार्म के लिए भी पैसे चुकाए थे। जब मैं कॉलेज की छात्रा बन गई और अकेली रहती थी, तब उन्होंने मेरे लिए बहुत से व्यंजन भेजे। वह मुझसे अक्सर पूछती थीं कि मुझे कुछ चाहिए या नहीं। कुछ साल पहले कोरियाई राष्ट्रीय छुट्टी, चुसोक के दौरान मेरी दादी ने उपहार के रूप में मुझे जूते दिए। उन्होंने मेरी मौसी और मौसेरी बहन से पूछते हुए प्रचलित डिजांइन के जूते खरीदे जो मुझ पर अच्छे लग रहे हैं। जब मैं छुट्टी के बाद…
आन्यांग, कोरिया से ओ जिन हुई