पारिवारिक प्रेम पर निबंध
यह एक पारिवार की कहानी है जो आपको हार्दिक और गहरे पारिवारिक प्रेम का एहसास कराती है।
मां ने कहा, “मैं एक मां बनकर खुश हूं!”
अपने कॉलेज से स्नातक होने के एक दिन पहले, मैंने यह पता करना शुरू किया कि स्नातक के लिए क्या क्या आवश्यक है जैसे कि समारोह कहां आयोजित किया जाएगा और मुझे कितने बजे तक वहां जाना चाहिए। सही समय पर, मां ने मुझसे स्नातक की टोपी के बारे में पूछा। मैंने सोचा था कि यदि मैं स्नातक समारोह में भाग लूं, तो मुझे स्नातक की टोपी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं था। “मेरे स्नातक होने के समय में, विभाग कार्यालय ने मुझे स्नातक की टोपी को उधार दिया था,” मेरी मां ने कहा। जब मैंने कॉलेज की वेबसाइट पर यहां-वहां खोजा, तो मैंने पाया कि मां सही थी। यदि उसने मुझे इसके बारे में नहीं बताई होगी, तो उस…
सियोल, कोरिया
रात में एक आकस्मिक घटना
मैं देर रात तक रसोई को व्यवस्थित करने में व्यस्त थी क्योंकि मेरा परिवार स्थानांतरित करने की योजना बना रहा था। अंत में, फ्रिज को साफ करते हुए, मैंने यह देखने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल खोली कि अंदर में क्या है। उस क्षण, बोतल में चीजें अचानक जोर आवाज के साथ फटकर बाहर आईं और छिड़क गईं। पुराने किण्वित रास्पबेरी का शोरबा फटकर बाहर आया था। छत से लेकर फर्श तक पूरी रसोई लाल रंग के रास्पबेरी शोरबा से ढक गई। यह एक आकस्मिक घटना थी। यह न जानते हुए कि मुझे उस अप्रत्याशित स्थिति में क्या करना है, मैं बस कांप रही थी। मेरे पति, जो टीवी देख रहे थे, रसोई में भाग आए और वह आश्चर्यचकित…
सियोल, कोरिया
मेरी बहन की तरह
घर में सबसे छोटी होने के कारण, मैंने शायद ही कभी कड़ी मेहनत की हो या कोई मुश्किल काम किया हो। यहां तक कि मेरे माता-पिता के जन्मदिन पर भी, मेरी बड़ी बहन जन्मदिन का खाना और उपहार तैयार करने की जिम्मेदारी लेती थी, इसलिए मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं होता था। इस साल भी, मैंने अपनी मां के आने वाले जन्मदिन के लिए कुछ भी तैयार नहीं किया। फिर अचानक, मुझे याद आया कि मेरी बहन विदेश गई है। चूंकि मेरी मां ने कहा था, “मैं अपनी बेटी के हाथों से बना हुआ समुद्री शैवाल का सूप खाना चाहती हूं,” इसलिए मैं अकेले समुद्री शैवाल का सूप बनाने को लेकर चिंतित थी, लेकिन मैंने इसे बनाने…
ग्वांगजू , कोरिया से जो उन बी
दो मीठे चावल के डोनट
चर्च की छात्र सभा से घर लौटते वक्त मुझे अचानक मां की याद आई, और मैंने उन्हें फोन किया। “मां, मैं सभा के बाद घर के रास्ते में हूं।” “अच्छा! सयन, खैर…” “हां?” “मैं वास्तव में मीठा चावल का डोनट बहुत खाना चाहती हूं।” मैंने उनसे कहा कि मैं उनके लिए वह लाऊंगी और फोन काट दिया। फिर मैंने अपने बैग में देखा। तब मुझे 1,000 वॅन काएक नोट और कुछ सिक्के मिले। मैंने सोचा कि मैं शायद एक डोनट खरीद पाऊंगी, और बेकरी के अंदर गई। पर अच्छा हुआ कि मैं दो डोनट खरीद पाई। यह सोचकर कि मां कितनी खुश हो जाएंगी, मेरे कदम हल्के हो गए। आखिरकार मैंने मां को वो डोनट दिए। “मां, यह लीजिए!” “ओह,…
सियोल, कोरिया से किम सयन
मुझे शक्ति देने वाला
हाल ही में मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी चीज की तैयारी करनी थी, इसलिए मैंने कई दिन देर रात तक काम किया। मैं न तो ठीक से सो सकती थी और न ही घर का काम कर सकती थी। एक दिन मैं काम के बाद पूरी तरह से थककर, शाम को करीब 8 बजे घर आई। जब मैंने घर में प्रवेश किया, बत्ती जल रही थी और टेबल पर किराने की दुकान की पर्ची पूरी तरह से खुली पड़ी थी। मैं कमरे में अकेले होने के बावजूद यह सोचकर हंसने लगी कि मेरे पति, जो काम से वापस आए थे, प्रवेशद्वार पर लगाई गई पर्ची को देखने के बाद शायद किराने के सामान की खरीदारी के लिए चले गए होंगे।…
आन्यांग, कोरिया से आन हा जंग
हर दिन एक विशेष दिन है
वह एक मंगलवार का दिन था। हमेशा की तरह काम पर जाने की तैयारी करने में अपने पति की मदद करने के बाद, मैं थोड़ी देर अपने कमरे में आराम कर रही थी, और मेरे बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। तब, मेरे दो बच्चे हाथों में हाथ डालकर एक साथ मेरे पास आए और एक ही समय में जोर से चिल्लाकर यह बात करने लगे, “मां! हमें बड़ा करने के लिए आपका धन्यवाद!” उन्होंने जो कहा वह बहुत ही असामान्य था। मैं यह जानने के लिए उत्सुक थी कि उनके साथ क्या हुआ है। “हं? क्यों?” “कुछ खास नहीं। हम आपके लिए कुछ खरीदना चाहते थे, लेकिन यह लीजिए और आपको जो चाहिए वह खरीद लीजिए!”…
उइजंगबु, कोरिया से जो युन जू
बेटी जो पापा के समान दिखती है
“मां! क्यों मैं आपकी तरह नहीं दिखती?” “तुम्हारा क्या मतलब है? तुम मेरी बेटी हो। हम एक जैसी दिखती हैं।” “आप झूठ बोल रही हैं! मैंने लोगों को आपसे बड़ी बहनों के बारे में बोलते हुए सुना कि ‘आपकी बेटियां सुंदर हैं क्योंकि वे आपके जैसी दिखती हैं।’ परन्तु मेरे बारे में उन्होंने कहा, ‘ओह, आपकी सबसे छोटी बेटी पिता की तरह दिखती है।’ तभी आप और सारी बहनें हंसीं।” जब मैं छोटी थी, और जब कभी मैं अपनी मां और बहनों के साथ बाहर जाती थी, तो मैं वह सब सुनती थी जो लोग कहते थे। तो मैं रूठ जाती और मुंह फुलाकर बैठती थी। तब मां और मेरी बहनें उनकी बातों पर हंसती और मुझे अपने–अपने तरीकों से…
इनचान, कोरिया से गो सु जंग
जब दो जनों में से एक दर्द में हो
हाल ही में, मैं कठिन समय से गुजरी; मेरे पेट में दर्द था और तेज बुखार था, और मैंने उलटी भी की। आखिरकार, मुझे अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया, और मेरी कई विभिन्न तरह की जांच की गई। एक जांच के लिए भी बहुत लंबा समय लगा। चूंकि मेरी बीमारी की पहिचान नहीं हो रही थी, तो मैं रोगी कक्ष में नहीं जा सकती थी। इससे बदतर यह था, मुझे डॉक्टर का कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में, मैं दोनों शारीरिक और आत्मिक रूप से थक गई। जब मैं ऐसे कठिन समय में थी, तब एक व्यक्ति हमेशा मेरे साथ था। वह मेरे पति थे। चार दिन आपातकालीन कक्ष में मेरे साथ रहते हुए वह…
गिमजे, कोरिया से किम सांग सन
मां का पत्र
“मां, मैं बोल रही हूं। तुम क्या कर रही हो?” “हां, मैं अपना होमवर्क कर रही हूं।” “क्या है वह?” “मां, तीन बार से ज्यादा नहीं लिखना। मुझे डर है कि इससे तुम थक जाओगी।” “खैर, मैंने पहले ही तीन बार से अधिक लिखा है।” जब कभी मैं उन्हें फोन करती हूं तब इस तरह की हमारी बातचीत बार–बार होती रहती है। मेरी मां, जो उनके परिवार की मुश्किल परिस्थितियों के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सकीं, हमेशा सीखने की कमी महसूस करती थीं। लेकिन, हाल ही में, उन्हें अशिक्षित वरिष्ठ नागरिकों के लिए हंगुल [कोरियाई वर्णमाला] की कक्षा मिल गई। वहां सप्ताह में तीन कक्षाएं होती हैं और वह कभी भी अनुपस्थित नहीं रही हैं। चूंकि उन्हें दिए…
संगनाम, कोरिया से ह्वांग जू–हुई
रात का भोजन जो मेरे बेटे ने तैयार किया
कुछ दिनों पहले, मेरा बेटा जो प्राथमिक स्कूल के चौथे वर्ष में है, घर लौट आया, और उसने अचानक मुझसे कहा, “मां, मैं आपके लिए भोजन तैयार करना चाहता हूं।” “क्या तुमने स्कूल में खाना पकाना सीखा है?” “नहीं। आपने मेरे लिए कई बार भोजन तैयार किया है, लेकिन मैंने आपके लिए कभी भी भोजन तैयार नहीं किया है। इसलिए मैं आपके लिए कुछ पकाना चाहता हूं।” मेरे बेटे ने कहा कि वह राइस ऑमलेट बनाएगा। मैंने उससे पूछा कि क्या वह इसे बनाना जानता है। तब उसने कहा कि वह इसे इंटरनेट पर बताई गई विधि के अनुसार बना देगा। मैंने उसे सिखाया कि कैसे गैस स्टोव का उपयोग करे और कैसे पकवान बनाए, और फिर अस्पताल चली गई।…
पाजु, कोरिया से पार्क ग्यंग सुक
जब आंधी और बारिश होती है
मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं आते। क्योंकि अंधकारमय मौसम देखने से मुझे उदासी महसूस होती है, और मेरे कपड़े और जूते भी गीले हो जाते हैं। एक और कारण है जिससे मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं हैं; मैं नसों के दर्द से पीड़ित हूं। मेरे घुटनों के जोड़ मौसम विभाग की तुलना में और ज्यादा सटीकता से बरसात की भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन बारिश में चलने के दौरान, कभी–कभी अपने बचपन को याद करके मेरी हंसी छूट जाती है। प्राथमिक स्कूल के पहले कुछ वर्षों तक मैं एक छोटे से गांव में स्कूल जाती थी। मेरा घर कस्बे के मध्य में स्थित था, और स्कूल मेरे घर से इतना करीब था कि कभी–कभी स्कूल के खेल के मैदान…
गुनफो, कोरिया से छवे जे जंग
आनंदमय खाना बनाने का समय
मैं एक माध्यमिक स्कूल का छात्र हूं। पिछली राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, मैंने अपनी मां की मदद करने का मन बना लिया जो भोजन बनाने में व्यस्त रहती थी। सबसे पहले, छुट्टियों के दिन के भोजन की तैयारी करने के लिए, मैं मां के साथ किराने की दुकान में गया और शॉपिंग कार्ट लेकर उसके पीछे–पीछे चला। जब खाना बनाने का दिन आया, मैंने अन्य दिनों से थोड़ा जल्दी उठकर अपनी मां की मदद करना शुरू किया। उस दिन का मुख्य पकवान संजक था (पारंपरिक सींख व्यंजन)। मैंने हैम को काटा जो पकवान में डालने वाली एक चीज है। भले ही मैंने आत्मविश्वास से यह कहकर शुरू किया, “हैम को काटना मेरी विशेषता है,” लेकिन जैसा मैं चाहता था वैसे…
योंइन, कोरिया से मून गांग–सान
एक आनंदपूर्ण कार्य
मैं चाहती थी कि मिडल स्कूल में पढ़ रहे मेरे बेटे के पास उसकी छुट्टियां समाप्त होने से पहले एक अर्थपूर्ण याद हो। मैंने सोचा कि उसे अपने पिता के काम का अनुभव करना चाहिए। मेरे पति जो वितरण व्यवसाय में लगे हुए हैं, प्रतिदिन 18 किलोग्राम तेल के सैकड़ों टीनों को पहुंचाते हैं। चूंकि यह मुश्किल काम है, मेरे पति ने संकोच किया, लेकिन वह बाद में सहमत हो गए। और मेरा बेटा भी अपने पिता का हाथ बटाने के लिए तैयार था। उसके लिए अपने पिता के काम का अनुभव करने का दिन आ गया। अपने पिता को भारी तेल के टीनों को उठाते हुए देखकर उसने कहा, “पिताजी, आप ताकतवर मर्द हैं। आपकी भुजाओं की मांसपेशियां फाड़कर…
उइजंगबु, कोरिया से ग्वन संग उन
एक महान उपहार
कुछ दिनों पहले मेरा जन्मदिन था। लेकिन उस दिन मेरा पूरा दिन बहुत व्यस्त था, इसलिए मैं सुबह जल्दी बाहर चली गई थी और देर रात घर लौट आई। उस दिन मैंने पूरे दिन भर ठीक से भोजन नहीं किया था। जब मैं अपने घर के अंदर आई, मेरी छोटी बेटी अपने कमरे से अचानक दौड़ आई और मुझे एक पत्र दिया जिस पर एक चित्र बना हुआ था, और कहा, “मां, जन्मदिन मुबारक हो!” उसने एक पीले पेपर पर बड़े चेहरे और छोटे शरीर वाली एक महिला की तस्वीर बनाई थी और उस पर “मां” लिखा था। वह अभी तक लिखना नहीं जानती, इसलिए उसने अपने पिता को इसे लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, जब वह अपने…
डेगु, कोरिया से छवे युन ही
मुश्किल समय में एकजुट हुआ परिवार
एक दिन, मेरे पति लंगड़ाते हुए काम के बाद घर आया। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वह एक छोटी कार दुर्घटना में गिर गया और उसे पैर में दर्द महसूस हुआ। यह सोचकर कि वह ठीक हो जाएगा, वह अस्पताल नहीं गया और सीधे घर आया। मुझे उसके बाद होनेवाले प्रभाव की चिंता थी। मैंने उसके खरोंचे गए घुटने पर मरहम लगाया और उस पर बर्फ की थैली रखी। मेरे पति ने कहा कि वह रात के बाद ठीक हो जाएगा।जैसा उसने कहा, मुझे आशा थी कि कुछ नहीं होगा। लेकिन अगले दिन, मेरे पति ने कहा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि उसे घुटने के स्नायुबंधन की सर्जरी से…
सियोल, कोरिया से ग्ये ग्यंग नाम
अपने भाई से अपने समान प्रेम रखो
मेरा घर हमेशा शोर से भरा रहता है। जो शोर मचाते हैं, वे मेरा बेटा और बेटी हैं जिनके बीच एक साल का अंतर है। वे दोनों हमेशा एक साथ खेलते हैं लेकिन ज्यादातर एक लड़ाई में उनका खेल समाप्त होता है। कभी–कभी मैं उन्हें एक दूसरे से एक मीटर दूर बैठने का आदेश भी देती हूं। हालांकि जब मैं खाने की तैयारी या सफाई करती हूं, वे फिर से एक साथ होकर खेलने लगते हैं। मेरे बच्चों को देखकर, मेरे आसपास के लोग मुझसे ईर्ष्या करते और कहते हैं, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि वे वापस में मिलजुलकर रहते और एक दूसरे की अच्छी देखभाल करते हैं।” भले ही यह सुनकर मैं खुश होती हूं, लेकिन जब…
गिम्छन, कोरिया से पार्क जंग आ
अनेक गुणों की मां
“मां, मैं एक मां बनने के लिए बड़ी होऊंगी।” “क्यों?” “आप एक हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी और दूसरे हाथ से मेरा हाथ पकड़ सकती हैं।” मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरी मां ने मुझे कहा कि मैंने वह तब कहा था जब मैं चार साल की थी। बाजार से घर जाने के मार्ग पर, मेरी मां ने एक हाथ से मेरा हाथ पकड़ा था, और दूसरे हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी पकड़ी थी। यह विचार करके कि मेरा कद टिशू–पेपर की गड्डी जितना छोटा था, मैंने ऐसा सोचा होगा। अब मैं अपनी मां से लंबी हूं। लेकिन अब भी, मेरी मां मेरे लिए बहुत महान हैऌ वह उन चीजों को भी बिना किसी समस्या के कर लेती है जो…
बुछन, कोरिया से ली जंग यन
एक बुरी बेटी रोती हूं
जब मैं प्राथमिक स्कूल में थी, तब मेरे पिता का देहांत हुआ और मेरी मां ने अकेले अपने एक बेटे और तीन बेटियों का पालन पोषण किया। मेरी मां भोर को जागालछी बाजार में जाती थी और मछली का एक बड़ा बक्सा खरीदकर पड़ोस में एक खुदरा स्टोर में बेचती थी; मेरी मां ने बहुत परिश्रम किया और ऐसा कोई व्यवसाय नहीं था जो उसने नहीं किया हो। मेरी मां हमेशा देर रात को आती थी, तो मेरी दो बड़ी बहनें मेरी और मेरे छोटे भाई की देखभाल करती थीं। चूंकि मेरा भाई हमेशा मेरी बहनों के लिए छोटा–मोटा काम करता था, तो मेरे पास करने के लिए कोई काम नहीं था। इसलिए मैं जीवन की मुश्किलों को महसूस किए…
सियोल, कोरिया से छवे यंग जीन
मैं मां की तरह बनना चाहती हूं
हर किसी के जीवन में अपना एक रोल मॉडल होता है और वे रोल मॉडल की तरह बनने की कोशिश करते हैं। मेरे पास भी एक व्यक्ति है जिसकी तरह मैं बनना चाहती हूं; वह मेरी मां है। उसे हमेशा परिवार की देखभाल और प्रेम करते हुए देखकर मैं उन सभी बातों को सीखना चाहती थी जो वह करती है। जब मैं बारह वर्ष की थी, मैंने घर के काम सीखना और रसोई में मां की मदद करना शुरू किया। लेकिन बाद में अपने आगे की पढ़ाई के लिए मुझे माता से दूर रहना पड़ा। मां से दूर होने के बाद ही मैं समझ सकती थी कि मां की तरह बनने के लिए कितने बलिदान की आवश्यकता होती है। उसके…
वडोदरा, भारत से विनी अलेक्जेंडर चेटियार
माता की ओर से प्रेम देना
“मिसूक! स्ट्रॉबेरी खाने के लिए आओ।” “मिसूक! मक्के ज्यादा स्वादिष्ट हैं। मैं उन्हें पका दूंगी। आओ और खाओ।” “मिसूक! मैं पहाड़ियों पर गई थी और वहां से कुछ सलाद पौधों और वसंती जड़ी बूटियों को तोड़ लाई हूं। वे बहुत स्वादिष्ट हैं। खाने के लिए आ जाओ।” जब भी उसके पास खाने के लिए कुछ होता है, मेरी बड़ी बहन हमेशा मुझे बुलाती है। मेरे छह भाई-बहन हैं, और मेरी सबसे बड़ी बहन जानती है कि मैं कितनी व्यस्त रहती हूं। उसके बावजूद, यदि उसके पास कुछ स्वादिष्ट चीज होती हो, वह मुझे बुलाना कभी नहीं भूलती। उसके पास दो बड़े रेफ्रिजरेटर हैं और दो किमची के रेफ्रिजरेटर हैं। उसके लिविंग रूम में कुल मिलाकर चार रेफ्रिजरेटर एक दूसरे के…
सियोल, कोरिया से ग्वन मिसूक