-
bible-word-hifaith-life-hi
- सब
- समाचार
- Local Churches
वैश्विक समाचार
जेरोम सी. ग्लेन के साथ ASEZ बैठक
भविष्य भविष्य से मिलता है। मिलेनियम प्रोजेक्ट के निदेशक जेरोम सी. ग्लेन ने कोरिया का दौरा किया और 26 जून को नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में आयोजित ASEZ बैठक में भाग लिया। “सतत भविष्य के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों की भूमिका की तलाश” इस विषय के तहत आयोजित बैठक में चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ के 530 सदस्य भी शामिल हुए। माता ने श्रीमान ग्लेन का स्वागत किया जिसने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कुछ समय निकाला। बैठक शाम 5 बजे के आसपास, ‘An Island’, ‘Right now, Right here,’ नामक दो पर्यावरण गीतों के प्रदर्शन के साथ शुरू हुई। ये ऐसे गीत हैं जो पर्यावरण के मुद्दों के प्रति लोगों की जागरूकता…
दक्षिण कोरिया
30 जून, 2019
2019 IWBA प्रवेश उत्सव
ब्लांइड नामक कम्युनिटी ऐप के सर्वेक्षण परिणाम के अनुसार, दस में से नौ श्रमिक बर्नआउट सिंड्रोम(अत्यधिक और दीर्घकालीन तनाव के कारण भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक थकावट की स्थिति) से पीड़ित होते हैं। लोग अपनी जीविका चलाने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन प्रक्रिया हमेशा सुखद नहीं होती। चर्च ऑफ गॉड इंटरनेशनल वर्कर बाइबल अकादमी(IWBA) चला रहा है ताकि युवा वयस्क कर्मचारियों को सही विश्वास और मान्यताओं के आधार पर ऊर्जावान और फलदायक तरीके से अपने जीवन का मुख्य समय बिताने में मदद मिल सके। 16 जून को, ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में 2019 IWBA प्रवेश उत्सव आयोजित की गई। इसमें नए छात्र, नामांकित छात्र, युवा वयस्कों के प्रभारी शिक्षकों और कोरियाई…
दक्षिण कोरिया
16 जून, 2019
वर्ष 2019 स्वर्गारोहण के दिन और पिन्तेकुस्त के दिन की पवित्र सभा
यीशु के पुनरुत्थान के 40 दिन बाद, यीशु का स्वर्गारोहण प्रथम चर्च की महान धार्मिक जागृति की शुरुआत थी। संत जिन्होंने यीशु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण की सामर्थ्य देखी थी, विश्वास में अधिक मजबूत बन गए और पवित्र आत्मा प्राप्त करने के पश्चात उत्सुकता से अन्यजातियों को भी सुसमाचार का प्रचार करने लगे। यीशु की इस आज्ञा के अनुसार, “तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो”(मर 16:15), चर्च ऑफ गॉड के सदस्य, जो सात अरब लोगों को प्रचार करने का आंदोलन चला रहे हैं, स्वर्गारोहण के दिन(30 मई) और पिन्तेकुस्त के दिन की पवित्र सभा(9 जून) में उपस्थित हुए। स्वर्गारोहण के दिन की पवित्र सभा: यीशु की आज्ञा “मेरे गवाह बनो,” का पालन करना…
9 जून, 2019
16वीं विदेशी भाषा बाइबल प्रचार प्रतियोगिता
उन सदस्यों के लिए जो 7 अरब लोगों को प्रचार करने के मिशन के साथ कदम से कदम मिलाने हेतु विदेश प्रचार की तैयारी कर रह थे, एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। वह 26 मई को ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुई 16वीं विदेशी भाषा बाइबल प्रचार प्रतियोगिता था। उस दिन, ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में पुरोहित कर्मचारियों और 6,000 से अधिक कोरियाई सदस्यों सहित जिनके पास विश्व सुसमाचार में भाग लेने की महान इच्छा है, 74वें विदेशी मुलाकाती दल एक साथ इकट्ठे हुए। पहले भाग की आराधना में, माता ने कहा, “जो विश्वास के साथ भविष्यवाणी के साथ कदम से कदम मिलाते हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले नई वाचा के सेवक हैं।” माता…
दक्षिण कोरिया
26 मई, 2019
तृतीय Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार
24 मई को, नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार का आयोजन किया गया। यह इस वर्ष का तीसरा सेमिनार था। और इसने केवल चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों को ही नहीं, बल्कि उन नागरिकों को भी जो बाइबल की प्रामाणिकता, परमेश्वर के अस्तित्व और उद्धार के समाधान को लेकर जिज्ञासु हैं, सच्चे विश्वास के साथ प्रेरित करने के लिए लक्ष्य किया। जब भी सेमिनार का आयोजन किया जाता है, यह लोगों को अधिक ध्यान आकर्षित करता है। इस सेमिनार में, 17 देशों से भाई और बहन शामिल हुए, और आणविक जीव विज्ञान में शोधकर्ता और जहाज इंजीनियर जैसे विशेषज्ञ सदस्यों ने प्रस्तुतियां दीं। जर्मनी, चिली, अमेरिका, कोलम्बिया और मेक्सिको के वक्ताओं ने जीव विज्ञान,…
दक्षिण कोरिया
24 मई, 2019
74वां विदेशी मुलाकाती दल
“हे यरूशलेम से सब प्रेम रखनेवालो, उसके साथ आनन्द करो और उसके कारण मगन हो; हे उसके विषय सब विलाप करनेवालो, उसके साथ हर्षित हो! ... जिस प्रकार माता अपने पुत्र को शान्ति देती है, वैसे ही मैं भी तुम्हें शान्ति दूंगा; तुम को यरूशलेम ही में शान्ति मिलेगी।” यश 66:10–13 20 मई को, 74वें विदेशी मुलाकाती दल के सदस्यों ने दुनिया के कई हिस्सों से अपने दरबों की ओर उड़ते हुए कबूतरों के समान उड़ान भरी, और बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार नई यरूशलेम माता की बांहों में पहुंचाए गए। मुलाकाती दल में जर्मनी, स्पेन, बुल्गारिया, अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, चिली और न्यूजीलैंड सहित 17 देशों के 70 चर्च के सदस्य थे। उनमें से दो-तिहाई सदस्यों ने पहली बार कोरिया…
दक्षिण कोरिया
20 मई, 2019
द्वितीय Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार
“हम अपने जीवन के दौरान बहुत डर महसूस करते हैं। कीड़े, कुत्ते, सुई, लोगों के सामने खड़ा होना... अब मैं वैसा ही महसूस करती हूं।” प्रस्तुतकर्ता के इन मजाकिया शब्दों ने दर्शकों को हंसाया और खुश किया। डिकनेस ग्रेसीया मंडॉजा सिस्नरॉस(पेरू के ला विक्टोरिया से) ने एलोहीम परमेश्वर जो मृत्यु जैसे मौलिक डरों को मिटा देते हैं, के अस्तित्व के बारे में आत्मविश्वास से गवाही दी। खुश चर्च पर वैश्विक सम्मेलन के अगले दिन, 29 अप्रैल को, Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में आयोजित किया गया। पहले एक बाइबल सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें प्रस्तुतकर्ता के रूप में कुछ पुरुष पुरोहित कर्मचारी थे। यह बाइबल सेमिनार महिला पुरोहित कर्मचारियों के लिए था, जिसमें…
दक्षिण कोरिया
29 अप्रैल, 2019
खुश चर्च वैश्विक सम्मेलन
एक खुश चर्च बनाने के लिए महिला पुरोहित कर्मचारियों की आवश्यक भूमिकाएं क्या हैं? 28 अप्रैल को, महिला पुरोहित कर्मचारियों के लिए वैश्विक नेतृत्व शिक्षण के हिस्से के रूप में, खुश चर्च वैश्विक सम्मेलन नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर के एक सेमिनार कक्ष में आयोजित किया गया, यह सदस्यों के साथ खुश चर्च बनाने में महिला कर्मचारियों की भूमिका और रवैया पर चर्चा करने के लिए था। अमेरिका, नेपाल और जिम्बाब्वे सहित छह देशों के सात प्रस्तुतकर्ताओं और पैनल ने अपनी बुद्धि और विचारों का साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत में, माता ने महिला कर्मचारियों को जागृत किया कि उनकी भूमिका पुरोहित कर्मचारियों के साथ एकजुट होकर प्रेम से भाइयों और बहनों की देखभाल करना है। माता ने उनसे चर्च के…
दक्षिण कोरिया
28 अप्रैल, 2019
अमेरिका के वर्जीनिया में
ASEZ भविष्य का नेता फोरम
28 अप्रैल को, अमेरिका के वीए में न्यूपोर्ट न्यूज चर्च ऑफ गॉड में ASEZ भविष्य का नेता फोरम आयोजित किया गया था। फोरम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों को अपराधों को कम करने और रोकने वाले भविष्य के नेताओं के रूप में पोषण करना, और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं को विकसित करना था। शहर के पुलिस अधिकारियों, ASEZ सदस्यों और 90 निवासियों ने अपराध को कम करने और समुदाय को सुरक्षित बनाने के लिए एक साथ भाग लिया। यह फोरम ASEZ के “Reduce Crime Together(एकसाथ अपराध कम करना)” परियोजना के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। न्यूपोर्ट न्यूज पुलिस प्रमुख स्टीवन ड्रयू, शेरिफ गेब्रियल मॉर्गन, नॉरफ़ॉक स्टेट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डैनियल वार्मन, और स्थानीय…
अमेरिका
28 अप्रैल, 2019
महिला पुरोहित कर्मचारी के लिए वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन
चर्च ऑफ गॉड के पुरुष पुरोहित कर्मचारी सदस्यों के बगल में, जो दुनिया भर में सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन को पूरा करने के लिए खुद को सुसमाचार में समर्पित करते हैं, महिला पुरोहित कर्मचारी सदस्य यानी पुरोहित कर्मचारियों की पत्नियां हैं, जो चर्च के सदस्यों की सेवा कर रही हैं और मितव्ययी तरीके से चर्च को संभाल रही हैं। 27 अप्रैल को कोरिया में नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में महिला पुरोहित कर्मचारियों के लिए वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चला, जिसमें 400 कोरियाई चर्चों और अमेरिका, पेरू, फिलीपींस, मंगोलिया, और भारत सहित 52 देशों के महिला पुरोहित कर्मचारी शामिल हुईं। इसी अवधि के दौरान शाखा चर्च के नेताओं ने…
दक्षिण कोरिया
27 अप्रैल, 2019
वर्ष 2019 फसह के पर्व, अखमीरी रोटी के पर्व और पुनरुत्थान के दिन की पवित्र सभा
“इसलिए तुम जाओ, सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ... और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ : और देखो, मैं जगत के अंत तक सदा तुम्हारे संग हूं” मत 28:18-20 वर्ष 2019 के तीन बार के सात पर्व 18 अप्रैल(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का चौदहवां दिन) की शाम को फसह के पर्व की पवित्र सभा से शुरू हुए। अगले दिन, 19 अप्रैल(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का पंद्रहवां दिन) को अखमीरी रोटी का पर्व और 21 अप्रैल(अखमीरी रोटी के पर्व के बाद प्रथम विश्राम दिन का अगला दिन) को पुनरुत्थान का दिन मनाया गया। 175 देशों में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने मसीह की आज्ञा के अनुसार नई वाचा…
18 अप्रैल, 2019
खुश परिवार पर वैश्विक सम्मेलन
6 अप्रैल को फानग्यो नई यरूशलेम मंदिर के सेमिनार कक्ष में खुश परिवार पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। चर्च के सदस्यों और नागरिकों को खुशहाल पारिवारिक जीवन जीने में मदद करने के लिए दुनिया भर से पुरोहित कर्मचारी सदस्य इकट्ठे हुए। प्रधान पादरी किम जू चिअल ने सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया, और ब्रिटेन, अमेरिका, इक्वाडोर, भारत और पेरू के पैनल ने अपनी संस्कृतियों में अपने अनुभव और उदाहरण का साझा किया। “जब एक परिवार, सामाजिक संरचना का एक प्रमुख तत्व, खुश हो जाता है, तो समाज और देश भी खुश हो जाते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच छोटी और बड़ी गलतफहमी और मतभेद को कम करने के लिए, हमें एक दूसरे के…
दक्षिण कोरिया
6 अप्रैल, 2019
Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार
4 अप्रैल को, जब महासभा पूरे जोरों पर थी, नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार का आयोजन किया गया था। ‘लोगों को एलोहीम परमेश्वर और नई वाचा के सत्य को जानने देकर उद्धार में उनकी अगुवाई करें,’ इस उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था। दुनिया भर से पुरोहित कर्मचारी सदस्यों और आसपास के क्षेत्रों से आए सदस्यों ने सेमिनार में भाग लिया, इससे मुख्य आराधना हॉल और सेमिनार कक्ष सहित अतिरिक्त सुविधाएं भी भर गईं। माता की प्रार्थना से सेमिनार शुरू हुआ; माता ने प्रार्थना की कि सभी सात अरब लोग उद्धार के सत्य को महसूस करें। पांच देश - जर्मनी, अमेरिका, अर्जेंटीना, पेरू और भारत - के आठ वक्ताओं ने बाइबल पर…
दक्षिण कोरिया
4 अप्रैल, 2019
वर्ष 2019 महासभा
पवित्र कैलेंडर के अनुसार लंबे समय से प्रतीक्षित 2019 के नए वर्ष की शुरुआत हो गई है। वर्ष 2019 महासभा पवित्र कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष के दिन(5 अप्रैल) से चार दिन पहले 1 अप्रैल को पवित्र आत्मा की उपस्थिति में नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में शुरू हुई। 2018 के शानदार सुसमाचार के परिणामों को देखने और 2019 के लक्ष्य स्थापित करने के लिए दुनिया भर से पुरोहित कर्मचारी, “विश्व प्रचार पूरा करके मानवजाति को आशा दें,” इस नारे के अंतर्गत आयोजित महासभा में शामिल हुए। परमेश्वर के वचनों पर पूरा ध्यान देते हुए और छह रातों और सात दिनों तक दुनिया भर में सुसमाचार के कार्य की खबरें सुनते हुए, पुरोहित कर्मचारियों ने परमेश्वर की शक्ति को महसूस किया…
दक्षिण कोरिया
1 अप्रैल, 2019
अमेरिका के आईएल में
शिकागो चर्च का पारिवारिक प्रशंसा दिवस
अमेरिका के आईएल में शिकागो चर्च ने 17 मार्च को पारिवारिक प्रशंसा दिवस आयोजित किया। सदस्यों ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए उनकी प्रशंसा, माफी, और प्रेम दिखाने के लिए कार्यक्रम तैयार किया, जिसे वे व्यस्त अनुसूची के कारण व्यक्त नहीं कर सके। आमंत्रित किए गए सौ से अधिक परिवार के सदस्यों ने उज्ज्वल मुस्कान के साथ कार्यक्रम स्थल के एक कोने में आयोजित एक पारिवारिक फोटो प्रदर्शनी देखी। बच्चों ने सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया, और कलाकारों ने सुंदर तालमेल में गीत गाकर दर्शकों के हृदयों को खुश कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीडियो पत्र था: “मुझे पता है कि मुझे बढ़ाने के लिए आपने कितनी मेहनत की है,” “पिताजी, जब मैं छोटा था, तो मुझे नहीं…
अमेरिका
17 मार्च, 2019
73वां विदेशी मुलाकाती दल
मसीह आन सांग होंग के जन्म की 101वीं सालगिराह के अवसर पर, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और यूरोप जैसे पांच महाद्वीपों में 10 देशों के 62 चर्चों से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल नई यरूशलेम माता के पास आया। वे एलोहीम परमेश्वर की प्रशंसा करने के लिए कोरिया में आए 73वां विदेशी मुलाकाती दल हैं। मुलाकाती दल ने 31 दिसंबर 2018 में कोरिया में प्रवेश किया। इसमें गायकों, संगीतकारों और संगीत या नृत्य में विशेष अध्ययन करने वालों समेत पारंपरिक या आधुनिक गायन, संगीत वाद्ययंत्र, और नृत्य के 125 प्रतिभाशाली सदस्य शामिल थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी, माता ने सर्दियों के दिन दूर देशों से आए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। माता ने उनका जिनकी उन्होंने बहुत…
दक्षिण कोरिया
31 दिसम्बर, 2018
ASEZ विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल
मानवाधिकार दिवस संवर्धन अभियान आयोजित किया गया
10 दिसंबर, संयुक्त राष्ट्र के द्वारा स्थापित मानवाधिकार दिवस है। 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पांचवीं समिति द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की स्वीकृति के लिए इस तारीख को चुना गया था। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य इस दिन को मनाते हैं और मानवाधिकारों में सुधार के लिए प्रयास करते हैं। मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ की स्मृति में, ASEZ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ने 6 से 13 दिसंबर तक 14 देशों में जैसे कि कोरिया, अमेरिका, दक्षिण अफ्रिका का गणराज्य, और यूक्रेन में 146 कैंपसों में मानवाधिकार दिवस संर्वधन अभियान आयोजित किया। यह मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए था ताकि हर एक को गरिमा, स्वतंत्रता और समानता…
6 दिसम्बर, 2018
2018 जलवायु परिवर्तन का सामना करने के विषय पर ASEZ टॉक कन्सर्ट
अक्टूबर में, आपदा जोखिम में कटौती के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय(UNISDR) की प्रमुख, मामी मिजूटोरी ने एक रिपोर्ट में कहा, “चरम मौसम की घटनाओं से होने वाला आर्थिक नुकसान अरक्षणीय है।” इसलिए विशेषज्ञ जोर देते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करने में एकसाथ सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। 22 नवंबर को, चर्च ऑफ गॉड ने वैश्विक ध्यान आकर्षित करने और भविष्य की पीढ़ी के नेता, विश्वविद्यालय के छात्रों के रचनात्मक दृष्टिकोण और राय साझा करने के लिए कोरिया में नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर के सेमिनार कक्ष में ‘2018 जलवायु परिवर्तन का सामना करने के विषय पर ASEZ टॉक कन्सर्ट’ आयोजित किया। पेरू के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश डबरली अपोलिनर रोड्रिगेज टिनेओ, जिन्होंने परू में आयोजित…
दक्षिण कोरिया
22 नवम्बर, 2018
चर्च ऑफ गॉड ने पर्यावरण के सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए ‘ग्रीन एप्पल पुरस्कार’(स्वर्ण और कांस्य) जीता
चर्च ऑफ गॉड ने ग्रीन एप्पल पुरस्कार प्राप्त किया जिसे विश्व के चार प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में सें एक के रूप में जाना जाता है। 12 नवंबर को, इंग्लैंड के लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित 2018 के ग्रीन एप्पल पुरस्कार समारोह में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ को अंतर्राष्ट्रीय अभियान के क्षेत्र में एक स्वर्ण पुरस्कार और चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी को एक कांस्य पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रीन ऑर्गनिजेशन(The Green Organisation) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन के द्वारा संचालित ग्रीन एप्पल पुरस्कार को यूरोपीय आयोग और ब्रितानी पर्यावरण एजेंसी द्वारा आधिकारिक तौर पर यूरोप में सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार के रूप में मान्यता दी जाती है।…
यूनाइटेड किंगडम
12 नवम्बर, 2018