उपदेश
यह आपको परमेश्वर के वचनों पर जो आपकी आत्मा को पुनर्जीवित करते हैं, दिन-रात ध्यान करने में सहायता करने के लिए है।
परमेश्वर की प्रतिज्ञा और स्वर्ग
पुराना वर्ष चला गया है, और एक नया वर्ष शुरू हुआ है। अतीत को देखते हुए, मुझे लगता है कि मेरे सभी दिन इतनी जल्दी बीत गए कि जैसे मैं एक ही रात की नींद से जाग गया हूं। यह मुझे याद दिलाता है कि वह दिन नजदीक आ रहा है जब हम स्वर्ग जाएंगे। हमें बहुत आभारी होना चाहिए कि हमारे लिए स्वर्ग का राज्य है। जब यीशु 2,000 वर्ष पहले इस पृथ्वी पर आए थे, तो उन्होंने सिखाया कि स्वर्ग और नरक का अस्तित्व वास्तव में है और हमसे उस मार्ग का अनुसरण करने को कहा जो उन्होंने हमारे लिए खोला था, ताकि हम सभी स्वर्ग जा सकें। फिर उन्होंने पृथ्वी पर अपने जीवन के दौरान सत्य की…
पिन्तेकुस्त का दिन
नए नियम के पिन्तेकुस्त के दिन को पुराने नियम में “सप्ताहों का पर्व” कहा जाता था। 2,000 वर्ष पहले, यीशु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण के बाद, इस दिन परमेश्वर ने अपने लोगों पर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य उंडेली, ताकि वे यीशु मसीह के बारे में गवाही दे सकें। उन्होंने संसार की सभी जातियों को स्वर्ग के राज्य के सुसमाचार का प्रचार किया, जो यीशु ने उन्हें सिखाया था। मसीह ने स्वर्गारोहण के दिन पर विश्व सुसमाचार का मिशन घोषित किया। यह पिन्तेकुस्त का दिन था जो विश्व सुसमाचार की आग को प्रज्वलित कराने के लिए एक चिंगारी बना। पिन्तेकुस्त के दिन पर चेलों पर उंडेला गया पवित्र आत्मा प्रथम चर्च के सुसमाचार के विकास के लिए प्रेरक शक्ति बन गया।…
हम मनुष्य कहां से आए हैं और कहां जा रहे हैं?
जब से मनुष्य इस पृथ्वी पर हैं, सभ्यता का विकास निरंतर हो रहा है। हालांकि, ऐसे अनगिनत रहस्य हैं जिन्हें मनुष्य हल नहीं कर सके हैं। उनमें से एक मनुष्य की आत्मा का सत्य है जिसे जानने के लिए सभी युगों के और देशों के लोग जिज्ञासु रहे हैं: इस पृथ्वी पर पैदा होने से पहले हम कहां थे? क्या मृत्यु सब बातों का अंत है या मृत्यु के बाद एक और दुनिया है? जीवन से संबंधित इन सभी सवालों के जवाब न पा सकने के कारण, वे सभी अज्ञात रूप से मृत्यु से डरते हैं; चूंकि वे नहीं जानते कि वे कहां जा रहे हैं, वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि उनके भविष्य में क्या होने…
झूठे भविष्यद्वक्ता की पहचान और सच्चा चर्च
जिस पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र में हम रहते हैं, वह इतने नाजुक और उत्कृष्ट रूप से व्यवस्थित किया गया है कि हम असहाय होकर सोचते हैं कि किसी न किसी ने तो इसका निर्माण किया है। क्या होता यदि पृथ्वी वर्तमान आकार से थोड़ी बड़ी या छोटी होती? क्या होता यदि पृथ्वी सूरज से थोड़ा करीब या दूर होती? यदि पृथ्वी का आकार या सूरज तक की दूरी में थोड़ा सा भी परिवर्तन हो जाए और यदि उपग्रह चांद का अस्तित्व न होता, तो पृथ्वी पर जीवन न होता। पृथ्वी को पानी या ऑक्सीजन की कमी होती और इसका तापमान अधिक हद तक गर्म या ठंड होता; तो जैसा अब है वैसा ही पृथ्वी का पर्यावरण मानव निवास के लिए…
वे जो क्षणभर के लिए जीते हैं और वे जो अनन्तकाल के लिए जीते हैं
बाइबल गवाही देती है कि परमेश्वर की सन्तान, जो उद्धार पाएंगी, वे स्वर्ग के नागरिक हैं।(फिलि 3:20) स्वर्गीय नागरिक होने के तौर पर, हमें अपना मन पृथ्वी की नहीं पर स्वर्ग की बातों पर लगाना चाहिए। परमेश्वर हमें, अपनी सन्तानों को, सिर्फ हमारे शारीरिक जीवन में नहीं फंसाना चाहते। इसलिए परमेश्वर हमें सिखाते हैं कि हमें उन अनन्त चीजों के लिए जीना चाहिए जो हम स्वर्ग में वापस जाकर भोगेंगे। जिस प्रकार इस पृथ्वी पर सब के पास एक देश के नागरिक होने के नाते कुछ अधिकार और कर्तव्य होते हैं, उसी प्रकार हम सभी के पास स्वर्ग के नागरिक होने के नाते कुछ अधिकार और कर्तव्य होते हैं। आइए हम देखें कि पृथ्वी पर हमारा जीवन हमारे लिए क्या…
प्रायश्चित्त के दिन का अर्थ
सब्त और तीन बार में सात पर्व इत्यादि परमेश्वर के पर्व, जिनका वर्णन बाइबल में है, वे सिर्फ पुराने नियम की व्यवस्था नहीं हैं, लेकिन उनमें से हर एक के पास मानवजाति के उद्धार के लिए महान अर्थ है। परमेश्वर सिय्योन के लोगों को बचाते हैं जो पर्व मनाते हैं और जिन्होंने पर्वों के अनुसार बलिदान(आराधना) चढ़ाकर परमेश्वर से वाचा बांधी है, उन्हें “मेरे भक्त” कहकर बुलाते हैं(यश 33:20-24; भज 50:1-5)। परमेश्वर यह भी कहते हैं कि वह अपनी संतानों को इकट्ठा करेंगे जो अंतिम दिनों में पर्व मनाने के लिए प्रयास करती हैं, और पृथ्वी के सभी लोगों में उनकी कीर्ति और प्रशंसा फैलाएंगे(सपन 3:14-20)। बाइबल में परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के अनुसार, लोग जो परमेश्वर के नियत पर्वों सहित…
मेरी खोज करो
परमेश्वर ने मानव जाति से कहा, “मेरी खोज करो।” परमेश्वर की खोज करने के लिए, हमें उनका ज्ञान रखना चाहिए। बाइबल में दिए गए सारे संकेतों के द्वारा हमें यह जानना चाहिए कि परमेश्वर कहां निवास करते हैं और यह कि जब परमेश्वर इस पृथ्वी पर आएंगे तो क्या ले आएंगे। केवल तब ही हम परमेश्वर को खोजकर सही तरह से ग्रहण कर सकेंगे। परमेश्वर इस पृथ्वी पर आ चुके हैं, लेकिन अब तक भी दुनिया में बहुत से चर्च परमेश्वर को न तो जानते और न ही उनकी खोज करते। यदि बाइबल कहती है कि परमेश्वर सिय्योन में निवास करते हैं, तो हमें जानना चाहिए कि सिय्योन किसे संकेत करता है, और यदि बाइबल कहती है कि परमेश्वर सिय्योन…
जो मुकुट पहनना चाहता है उसे उस मुकुट का भार उठाना चाहिए
स्वर्ग का राज्य जो परमेश्वर ने अपनी संतानों के लिए तैयार किया है, किसी आंख ने नहीं देखा, किसी कान ने नहीं सुना और न ही किसी के चित में चढ़ा है। लेकिन, स्वर्ग जाने का मार्ग समतल नहीं है। अगर हम स्वर्ग बिना किसी कठिनाई के आसानी से जा सकते तो अच्छा होता। लेकिन, इस मार्ग पर हमें रोकने वाली बड़ी रुकावटें हैं और ऐसी बाधाएं भी हैं जो हमारे काबू से बहार हैं। प्रेरितों सहित जिन्होंने मसीह की आज्ञा के प्रति आज्ञाकारी होकर सुसमाचार प्रचार किया था, प्रथम चर्च के संतों के साथ भी ऐसा ही था। वे कठिनाई और उत्पीड़न में भी विश्वास के मार्ग पर चले, वह समतल अर्थात् सरल मार्ग नहीं था। परमेश्वर ने अपनी…
फसह वह सत्य है जो जीवन बचाता है
पृथ्वी दुनिया में लोगों के लिए विशाल लग सकती है, लेकिन यह ब्रह्मांड की विशालता में बस एक छोटी सी बिंदु है। बाइबल हमें बताती है कि यह पृथ्वी डोल में की एक बूंद या पलड़ों पर की धूल के तुल्य ठहरी(यश 40:15)। परमेश्वर ने हम, मनुष्यों के लिए, जो इस छोटी पृथ्वी पर रहते हैं, एक वाचा स्थापित की है। सभी व्यवस्था, नियम और आज्ञाओं में, जो महान ब्रह्मांड का प्रबंधन करने वाले परमेश्वर द्वारा दिए गए हैं, परमेश्वर की ऐसी इच्छा शामिल है कि वह हमें स्वर्ग में सर्वदा अनंत जीवन और आनंद भोगने देंगे। परमेश्वर ने नई वाचा का फसह पुन:स्थापित किया है और हमें इस युग में इसे मनाने की अनुमति दी है। यह भी परमेश्वर…
विश्व सुसमाचार प्रचार और हमारा मिशन
सिय्योन में हमारे भाई और बहनें सभी सात अरब लोगों को बचाने की इच्छा के साथ सुसमाचार प्रचार करने में अपना पूरा मन लगा रहे हैं। जैसे स्वर्गीय पिता ने भविष्यवाणी की थी, हमारे खोए हुए स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को ढूंढ़ने के उद्धार का कार्य दुनिया में कोलाहल मचा रहा है और सुसमाचार जो सप्ताह भर का प्रकाश की तरह तेजी से फैल रहा है, पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित करता है। इस समय, आइए हम विश्व सुसमाचार प्रचार के बारे में बाइबल की भविष्यवाणियां और परमेश्वर द्वारा हमें सौंपे गए मिशन को एक बार फिर अपने मन में अंकित करें। सुसमाचार जो पूरी दुनिया में फैल रहा है बाइबल की भविष्यवाणियों के अनुसार परमेश्वर का सुसमाचार पूरी दुनिया में…
मैं तुझे देता हूं
परमेश्वर ने हम से कहा, “सदा आनन्दित रहो, निरंतर प्रार्थना में लगे रहो, और हर बात में धन्यवाद करो”(1थिस 5:16-18)। “हर बात में धन्यवाद करो।” इसका अर्थ है कि हमें हमेशा आभारी रहना चाहिए चाहे परिस्थिति कैसी भी हो - अच्छी या बुरी, आसान या मुश्किल। जब परमेश्वर हम से हर बात में धन्यवाद करने को कहते हैं, तो धन्यवादी होने का कारण होना चाहिए। हम हमेशा परमेश्वर से प्रचुर प्रेम पा रहे हैं। वास्तव में, हमारी बुद्धि और प्रतिभा से लेकर परमेश्वर के प्रति हमारे विश्वास तक सब कुछ जो हमारे पास है, परमेश्वर से है। सिय्योन के लोगों के रूप में, हमें अपने भविष्य के लिए सब कुछ प्रदान करने के लिए हर दिन परमेश्वर को धन्यवाद और…
भले काम करें
परमेश्वर अपने लोगों को “संसार की ज्योति और नमक” कहते हैं। संसार की ज्योति और नमक बनने के लिए हमें परमेश्वर की दृष्टि में भले काम करना और अच्छा मन रखना चाहिए। बाइबल हमसे कहती है कि इस संसार के सदृश्य न बनो(रोम 12:2), और हमें स्वर्ग की संतान के रूप में भले काम करना सिखाती है। वे भी जो परमेश्वर पर विश्वास नहीं करते अक्सर कहते हैं, “यदि आप भले काम करें तो स्वर्ग जाएंगे और यदि आप बुरे काम करें तो नरक जाएंगे।” हम सभी को याद रखना चाहिए कि हमारे विश्वास के साथ ही हमारे भले काम भी एक महत्वपूर्ण कारक बनेगा जो तय करता है कि हम स्वर्ग जाएंगे या नरक। संत जो परमेश्वर की महिमा…
बुरी आदतें और अच्छी आदतें
लोग कहते हैं कि आदत एक दूसरा स्वभाव है। सभी के पास अपना–अपना विशिष्ट स्वभाव है और उसका उन पर भारी प्रभाव होता है क्योंकि उसके बार–बार दोहराए जाने से वह उनकी आदत बन जाती है। हम सभी के पास अच्छी और बुरी आदतें हैं। अच्छी आदतें हमारे विश्वास के जीवन के लिए उपयोगी हैं, लेकिन बुरी आदतें सुसमाचार के कार्य के लिए बाधाएं हैं। इसलिए परमेश्वर ने हमें सिखाया है कि हमें अपनी बुरी आदतों को छोड़कर उन्हें अच्छी आदतों में बदलना चाहिए ताकि हम फिर से जन्म लेकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकें। बाइबल के द्वारा, आइए हम अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सोचें और फिर से जन्म लेने के लिए अपनी सभी बुरी…
परमेश्वर का बचानेवाला प्रेम
परमेश्वर प्रेम हैं(1यूह 4:8)। वह पूरे अंतरिक्ष का संचालन करते और शासन करते हैं, और वह असंख्य स्वर्गदूतों से आदर और महिमा पाने के योग्य हैं। लेकिन वह स्वर्ग की महिमा पीछे छोड़कर अपनी संतानों को बचाने के लिए इस छोटी सी पृथ्वी पर आए। वह पापियों के समान शरीर में आए और उन्होंने पापियों के द्वारा हर प्रकार की निन्दा और अपमान को सहन किया। वह सिर्फ अपनी संतानों के उद्धार की आशा रखते हुए बलिदान के मार्ग पर चले। इसलिए बाइबल कहती है कि परमेश्वर प्रेम हैं। परमेश्वर के महान प्रेम ने हमें वह बनाया है जो आज हम हैं, इस तथ्य को फिर से सोचते हुए, आइए हम पिता और माता जो अपनी संतानों को बचाने के…
विश्वास का तेल
स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए हमें विश्वास की निश्चित ही आवश्यकता है। जैसे बाइबल कहती है, “विश्वास के बिना परमेश्वर को प्रसन्न करना अनहोना है(इब्र 11:6),” विश्वास एक आवश्यक तत्व है जो स्वर्ग के राज्य में जाने के लिए हमारे पास होना चाहिए। तब, यह जानने का तरीका क्या है कि हमारे पास कितना विश्वास है? जब हम बीमार होते हैं, तब हमारा शरीर लक्षण दिखाता है। उसी तरह, जब हम अपने हृदयों को विश्वास से भरने में नाकाम हों, तब हम आत्मिक बीमारी के बहुत से लक्षण दिखाएंगे; हम हमेशा कुड़कुड़ाते और शिकायत करते हैं, परमेश्वर के वचनों पर संदेह करते हैं और परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास नहीं करते। ऐसे गलत विचारों और व्यवहारों की…
हमें परमेश्वर को क्या देना चाहिए?
संसार में जीते हुए हमारे पास कुछ विशेष दिन होते हैं, जैसे कि जन्मदिवस, एडमिशन और गे्रजुएशन दिवस, शादी की सालगिरह इत्यादि। इन दिनों का परिवार के सदस्यों के लिए खास अर्थ होता है। इसलिए जब परिवार के सदस्यों में से एक सदस्य के पास कोई एक विशेष दिन होता है, तो परिवार के बाकी सदस्य यह सोचते हुए उत्सुक होते हैं कि उसके लिए क्या उपहार तैयार करें। फिर, जब हम अपने आत्मिक घर स्वर्ग वापस जाएं, तब हमें अपने आत्मिक माता–पिता, यानी पिता परमेश्वर और माता परमेश्वर को क्या देना चाहिए? परमेश्वर के लिए सबसे मनपसंद उपहार क्या है? हमने परमेश्वर की संतानों के रूप में अब तक सिर्फ परमेश्वर से पाया है; जीवन, प्रेम और बाकी सब…
पवित्रशास्त्र में लिखा है कि ऐसा ही होना अवश्य है
आज दुनिया में बहुत से चर्च हैं, और उनमें से हर एक दावा करता है कि उसके पास सच्चा विश्वास है। लेकिन किसी के विश्वास का मानक परमेश्वर का वचन है। वह कभी मनुष्य का विचार नहीं हो सकता। जब हम बाइबल के वचनों को अपने विश्वास का केंद्र बनाएंगे, तब हम विश्वास के सही मार्ग पर जाकर अनन्त स्वर्ग के राज्य की ओर चल सकते हैं। बाइबल में परमेश्वर की भविष्यवाणियां हैं, जो दिखाती हैं कि भविष्य में क्या होगा। इसलिए ध्यान से बाइबल का अध्ययन करके, हम विश्वास का सही मार्ग खोज सकते हैं। अब, आइए हम बाइबल के द्वारा इस बात की पुष्टि करें कि परमेश्वर ने अपनी उन संतानों के लिए उद्धार की प्रतिज्ञा की है…
लोग जो आशीषें पहुंचाते हैं
सर्वशक्तिमान परमेश्वर सभी मनुष्यों के जीवन, मृत्यु, सौभाग्य और दुर्भाग्य का नियंत्रण करते हैं। वह उन्हें जो उनके वचनों को मानते हैं, आशीष देते हैं और जो नहीं मानते, उन्हें दण्ड देते हैं। आशीषों की प्रतिज्ञा उन्हें दी जाती है जो परमेश्वर को अपना खजाना मानते हैं और उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं(व्य 30:15–16; अय 22:21–28)। इसलिए आइए हम स्वर्ग की संतानों के रूप में दृढ़ता से विश्वास करें कि जैसी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने हमसे की है, उसी प्रकार सब कुछ सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा, और आइए हम स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश करने का प्रयास करें ताकि हम उन सभी आशीषों को पा सकें जो परमेश्वर हमें देंगे। चूंकि हम सिय्योन के लोगों के रूप में दूसरों…
ज्योति और अंधकार
समय बिना रुके चलता रहता है जब हम सोते हैं, काम करते हैं, आराम लेते हैं और खाते हैं; चाहे हम कुछ भी करें, समय बीतता जाता है। चूंकि हम समय को बहता हुआ नहीं देख सकते, इसलिए हमने एक उपकरण का आविष्कार किया है, जिससे हम दिखाई न देने वाले समय को देख सकते हैं। वह घड़ी है। आत्मिक रूप से भी ऐसा ही है। चूंकि हम दिखाई देनेवाली शारीरिक दुनिया में रहते हैं, इसलिए हम आत्मिक दुनिया की चीजों को देख या महसूस नहीं कर सकते। जैसे दिखाई न देने वाले समय के बहाव को मापने और देखने के लिए एक घड़ी बनाई गई, ठीक वैसे ही हमें उस आत्मिक दुनिया को दिखाने के लिए जिसे हम देख…
कर्म सहित विश्वास
बाइबल कहती है कि राज्य का सुसमाचार इस संसार में रहनेवाले सभी जातियों के लोगों को प्रचार किया जाएगा(मत 24:14)। और वह यह भी स्पष्ट रूप से गवाही देती है कि सुसमाचार के स्वर सारी पृथ्वी पर, और उसके वचन जगत की छोर तक पहुंचेंगे(रो 10:18)। अब दुनिया के कोने–कोने से यह सिय्योन की सुगंध पहुंच रही है कि भविष्यवाणी के वचनों को सुनकर हमारे भाई और बहनें जागृत हुए हैं और वे दुनिया भर में सभी जातियों के लोगों को निडरता से परमेश्वर के सुसमाचार का प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अब भी कुछ सदस्य हैं जो सुसमाचार के प्रचार में भाग लेने में हिचकिचाते हैं। बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार आज सभी 7 अरब लोगों को सुसमाचार का…