उपदेश
यह आपको परमेश्वर के वचनों पर जो आपकी आत्मा को पुनर्जीवित करते हैं, दिन-रात ध्यान करने में सहायता करने के लिए है।
हठीला और कठोर स्वाभाव
परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, हम सिय्योन की प्रजाओं के रूप में बुलाए गए हैं, और हमारे असंख्य व अधिक से अधिक पाप क्षमा और मुक्त हो गए हैं। क्योंकि हमने परमेश्वर से इतना बड़ा अनुग्रह पाया है, हमारे लिए अपनी सारी जिन्दगी पूरी तरह से पश्चाताप करते हुए बिताना आवश्यक है। उद्धार का दिन पास आ रहा है, फिर भी यदि हम अभी तक अपने पापी स्वभाव व ज़िद का त्याग नहीं करेंगे, और पश्चातापहीन होते हुए परमेश्वर की इच्छा का विरोध करेंगे, तब हमें दी हुई पापों की क्षमा निरर्थक होगी। हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि हम मूल रूप से ऐसे पापी हैं जो स्वर्ग में भयंकर पाप करके नीचे इस धरती पर निकाल दिए गए…
बाइबल उद्धार के लिए मैनुअल है।
जब हम इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदते हैं, इसका इस्तेमाल करने से पहले, जो हमें शुरू में देखना चाहिए, वह मैनुअल है। मैनुअल के द्वारा मशीन की जानकारी मिलती है जैसे मशीन की सुविधाएं, मशीन को चालू करने का ढंग, मशीन का इस्तेमाल और सावधानी। उस उत्पाद की पूरी जानकारी लेने के द्वारा ही, हम लंबे समय तक सही तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे मैनुअल में उत्पाद के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित की गई है, वैसे ही बाइबल में स्वर्ग जाने का पूरा तरीका एकत्रित किया गया है। दूसरे शब्दों में बाइबल ‘उद्धार के लिए मैनुअल’ है। बाइबल की 66 किताबों में स्वर्ग जाने के तरीके विस्तार से लिखे गए हैं जो परमेश्वर ने स्वयं सिखाए थे, और…
घृणा को त्याग कर प्रेम में बदलते जाएं
एक बार मैंने परिवार की परिभाषा के बारे में एक वाक्य पढ़ा– “परिवार पिता का राज्य है, माता की दुनिया है और बच्चों का स्वर्ग है।” परिवार पिता का राज्य, माता की दुनिया और बच्चों का स्वर्ग इसलिए हो सकता है, क्योंकि परिवार के सदस्य एक–दूसरे के लिए गहरे प्रेम और समर्पण भाव रखते हैं। हम स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को भी इस तरह एक साथ मिल–जुलकर रहना चाहिए। परमेश्वर परिवार की उस भट्ठी में हमें निर्मल करता है, जहां झगड़ा, घृणा, ईर्ष्या आदि सांसारिक स्वभाव पिघल जाते हैं, ताकि हमारा स्वभाव स्फटिक जैसा निर्मल बनकर प्रेमी–स्वभाव बन सके। परमेश्वर ने हमारे लिए आत्मिक परिवार और शारीरिक परिवार का संबंध इसलिए बनाया है, जिससे हम परिवार के जरिए प्रेम से…
परमेश्वर अपना महान कार्य निर्बलों और दीनों के द्वारा पूरा करता है
कहा जाता है कि सपना सच होता है। सपना न संजोने से, सपना पूरा नहीं होता। लेकिन जब कोई सपना संजोता है और सपना पूरा करने का प्रयास करता है, तब अवश्य ही सपना सच होता है। कहावत भी है, "जहां चाह, वहां राह।" 2 हज़ार वर्ष पहले, जब यीशु ने कहा कि "जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र, पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो"(मत 28:19), उसने इसमें कोई शर्त नहीं लगाई। जो कोई जाने की इच्छा करे, वह जा सकता है। सभी लोग जो परमेश्वर पर सम्पूर्ण भरोसा करते हैं, परमेश्वर के आश्चर्यजनक कार्य में भाग ले सकते हैं। इसलिए हरेक सदस्य को अपनी कमियों को सोच कर हिचकने के बजाय,…
मेरा आनन्द तुम में बना रहे
आजकल, हर रोज़ सिय्योन में खुशी की खबर सुनाई जा रही है। सुसमाचार के प्रचार का कार्य तीव्र गति से अग्रसर हुआ है, जिसके द्वारा कोरिया में भी प्रति माह अनेक आत्माएं नया जीवन पा रही हैं और सुसमाचार का प्रचार विश्व के कोने–कोने में किया जा रहा है। जैसे कि परमेश्वर ने भविष्यवाणी की है, सिय्योन आशीषित किया गया है जिससे नई यरूशलेम माता की महिमा का प्रकाश दिनों–दिन तेजी से प्रकाशित किया जा रहा है और सिय्योन की प्रजाओं को कीर्ति व प्रशंसा दी जा रही है। ये उस परमेश्वर की कृपा हैं जो भविष्यवाणियों को तेजी से पूरा करता है, और ये इस सब का परिणाम है कि सिय्योन के सदस्य परमेश्वर के वचन पर आज्ञाकारी रहे…
हम अच्छे फल कैसे पैदा कर सकते हैं?
जहां कहीं सिय्योन के सदस्यों ने एकजुट होकर पूरे जोश के साथ सुसमाचार का प्रचार किया है, वहां अनुग्रहपूर्ण फल पैदा किए जा रहे हैं। यदि हम आत्मिक फल पैदा करना चाहें, तो परमेश्वर की इच्छा को सब से ऊपर मान कर पालन करना जरूरी है। परमेश्वर ने हमें, जो ज्यादा फल पैदा करने की याचना करते हैं, सिखाया है कि हम तभी ज्यादा अच्छा फल पैदा करेंगे जब हमारा स्वभाव ऐसा बदल जाए जो परमेश्वर की दृष्टि में पूर्ण है। इस शिक्षा को मन से लगाते हुए, आइए हम वचन के द्वारा पढ़ें कि हम अच्छे फल कैसे पैदा कर सकते हैं। परमेश्वर में बने रहो दाखलता के दृष्टान्त के द्वारा, यीशु ने हमें फल पैदा करने का रहस्य…
परमेश्वर की स्तुति करो
बाइबल में यह वचन है कि "सर्वदा आनन्दित रहो, निरन्तर प्रार्थना करो, प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है"। एक बार माता ने ऊपर के बाइबल के वचन पर जोर देकर कहा कि पिता उसे बहुत आशीषित करेगा जो परमेश्वर को बहुत सा धन्यवाद देता है। मैं विश्वास करता हूं कि सिय्योन में भाई और बहनें माता के वचन के अनुसार परमेश्वर को हमेशा धन्यवाद और महिमा देते हैं। सब कुछ परमेश्वर के हाथ में हैं, और परमेश्वर अपनी योजना के अनुसार सुसमाचार का कार्य पूरा करता है। जब हम इस पर विश्वास करते हुए प्रत्येक परिस्थिति में परमेश्वर को धन्यवाद, महिमा और स्तुति देते हैं, तब परमेश्वर खोए हुए स्वर्ग…
परमेश्वर की महिमा प्रकट करने वाले
हम सुसमाचार का प्रचार करने के द्वारा परमेश्वर के नाम की महिमा कर रहे हैं, और भले काम करने से परमेश्वर को महिमा देने का प्रयास कर रहे हैं। आखिरकार यह हमारी भलाई के लिए है। माता ने शिक्षा दी है कि जब हम परमेश्वर को महिमा देते हैं महिमा हमें वापस मिलती है। परमेश्वर की सन्तान के लिए, परमेश्वर की महिमा प्रकट करना बेहद महत्वपूर्ण सद्गुणों में से एक है। बाइबल की अनेक भविष्यवाणियां प्रमाणित करती हैं कि हम परमेश्वर की महिमा के लिए सृजे गए हैं। आइए हम बाइबल के द्वारा जानें कि हम किसके लिए सृजे गए हैं, और बुद्धि लें कि हमें कैसे मसीही जीवन जीना चाहिए कि परमेश्वर की महिमा सब से अधिक प्रकट कर…
अनुग्रहपूर्ण वचन, हृदय–स्पर्शी वचन
कहावत है कि ‘उत्तम को उत्तम मिले, मिले नीच को नीच''। हमारे दूसरों से नम्रता से मधुर और उचित बातचीत करने का कारण दूसरों से अरुचिकर बात न सुनने के लिए है, लेकिन इससे और भी ज्यादा जरूरी कारण मुझे यही लगता है कि हमारे दैनिक जीवन में दूसरों से बेहतर रिश्ता कायम करें। किसी ने कहा है कि जब परमेश्वर ने मनुष्य को बनाया, उसने एक मुंह बनाया और दो कान बनाए। उसने इस इरादे पर दो कानों को बनाया था कि बात करने से सुनना दो गुणा ज्यादा रहे। परमेश्वर ने बाइबल के अनेक पन्नों में पवित्र लोगों के बातचीत संबंधी शिष्टाचार के बारे में शिक्षाएं दी हैं। हमें पिछले दिनों आवाज उठाने और लालची होने की आदतें…
जब निर्बल है तभी सामर्थी है
परमेश्वर की पूर्व योजना के अनुसार, पूरे विश्व में सुसमाचार प्रचार करने का कार्य बहुत तेजी से पूरा हो रहा है। इसी समय में, हमें इस पर विचार करना चाहिए कि वह विश्वास कैसा होगा जो परमेश्वर हम से चाहता है। प्राय: हर इंसान, चाहे नास्तिक हो, किन्तु अपनी सहज प्रवृत्ति से परमेश्वर को ढूंढ़ता और उस पर भरोसा करता है जब वह स्वयं को निर्बल व असहाय महसूस करता है। लेकिन जब वह स्वयं को बलवान महसूस करता है, तब वह परमेश्वर को नहीं ढूंढ़ता, बल्कि अपनी शक्ति एंव योग्यता पर भरोसा करता है। ‘जब निर्बल है तभी सामर्थी है’, इस वाक्य का प्रयोग करना अनुचित लगता है। लेकिन विश्वास के जीवन में, जब हम स्वयं को निर्बल महसूस…
गहरा विश्वास
संसार में रहते हुए अच्छे शिक्षक से मिलना, सच में बड़ी आशीष की बात है। उसी तौर पर, हम सब से अधिक आशीषित लोग कहलाए जाएंगे, क्योंकि हम एलोहीम परमेश्वर से मिले हैं जो हमारे जीवन के सच्चे शिक्षक हैं और अनन्त स्वर्ग की ओर हमें ले जाते हैं। हमारे सच्चे शिक्षक, परमेश्वर केवल सन्तान की आत्माओं का उद्धार करने के लिए इस धरती तक भी आए और उन्होंने दुखमय जीवन जिया है। वे सताए गए हैं और उन्हें दुख दिया गया है, फिर भी उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला और मनुष्यों के ठट्ठे, अपमान और निन्दा चुपचाप सहे हैं। परमेश्वर के धैर्य और बलिदान के कारण हमारी आत्माएं चंगी हुईं और हम ने उद्धार पाया है। हम परमेश्वर के…
मसीही का जीवन
मसीहियों के लिए, जो स्वर्ग की आशा करते हुए विश्वास जीवन जी रहे हैं, सिर्फ परमेश्वर का वचन जानना ही नहीं, बल्कि उसका अनुकरण करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि संसार के लोग मसीहियों के प्रति सकारात्मक विचार लेकर पूर्वानुमान लगाते हैं कि परमेश्वर पर विश्वास करने वाला दूसरों से कुछ तो भिन्न होगा। लेकिन जब वे मसीही होने का दावा करने वालों को दुष्ट काम करते देखते हैं, तब वे यह कह कर,"मसीही भी कोई अलग नहीं है" जल्दी निराश हो जाते हैं और ईसाई धर्म के खिलाफ अविश्वास में बातें करते रहते हैं। यदि सच्चा मसीही हो, तो उसके हर एक शब्द पर और उसके हर एक कर्म पर अधिक ध्यान देना और सावधान होना चाहिए। आपकी छोटी…
आइए हम अपना एकमात्र जीवन सुसमाचार के लिए जीएं
इन दिनों सिय्योन के सदस्य उन दूरवर्ती देशों में भी, जहां सुसमाचार अभी तक नहीं पहुंचा था, बड़ी मेहनत से प्रचार कर रहे हैं। वे एक बार बीतने पर वापस न लौटने वाले समयों में सच में अर्थपूर्ण जीवन जी रहे हैं। विभिन्न प्रकार की मुश्किल परिस्थितियों में भी, वे बहुत सी आत्माओं को पिता और माता की बांहों में ले आते हैं। ऐसा करते हुए वे अपनी हृदयस्पर्शी अनुभूतियों और सुंदर कामों के द्वारा “नए प्रेरितों के काम” लिख रहे हैं, जो कोई भी लेखक नहीं लिख सकता। निस्संदेह, सिय्योन के सदस्य भी विदेश में प्रचार कर रहे सदस्यों के लिए एक मन होकर भोर को प्रार्थना करते हुए विदेश प्रचार मिशन में सहभागी हो रहे हैं। मैं विश्वास…
मसीह के समान
एक समय में, यीशु के जीवन के अंतिम कुछ क्षणों को चित्रित करती फिल्म “द पैशन ऑफ द क्राइस्ट” ने पूरे विश्व में हलचल मचा दी थी। फिल्म फसह के पर्व के बाद की मसीह की वेदना को चित्रित करती है, और उसका अंत उनके पुनरुत्थान के साथ होता है। यदि आसान शब्दों में कहे, तो उस फिल्म ने यीशु के हमारी आत्माओं को उद्धार देने के लिए एक गेहूं का दाना बनने की प्रक्रिया को सजीव ढंग से चित्रित किया था। मसीह के समान, हमें भी अपने आपको एक गेहूं के दाने की तरह किसी का जीवन बचाने के लिए समर्पित करना चाहिए। अब, आइए हम बाइबल के द्वारा बहुत लोगों के जीवन को बचाने के लिए अपना बलिदान…
मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है
सब के लिए यह खुशी और बहुमूल्य बात होती है, यदि वे उसके द्वारा बुलाए जाते हों, जो उन्हें समझता और पहचानता है। यदि अधिकारी राजाओं की बुलाहट पर राज्य और जाति के हित में खुद को अर्पित करने का मौका पाए, तो यह सबसे प्रमुख बात होगी। और यदि कोई एक देश के राष्ट्रपति का पद ले, तो यह भी अत्यंत खुशी की घटना होगी। लेकिन जो राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु है, और जिसने खुद संसार की सृष्टि की, उस परमेश्वर ने हमें सन्तान के रूप में बुलाया है। तो यह सच में बहुमूल्य आशीष है जिसे हम संसार में किसी से भी नहीं बदल सकते। आइए हम परमेश्वर के हमारा नाम लेकर बुलाने की इच्छा…
भले कार्य करने के सुअवसर
कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने एक सफल जीवन नहीं जिया है क्योंकि उन्हें दूसरों से कम सुअवसर दिए गए थे। हालांकि, वे ऐसी बातें शायद इसलिए करते हैं कि वे अपने आसपास की परिस्थितियों को ध्यान से नहीं देखते और न्यायी और निष्पक्ष परमेश्वर की योजना को नहीं समझते। वास्तव में उन्हें बहुत से सुअवसर दिए जाते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर उन्हें सुअवसर जैसा नहीं समझते और लापरवाही से उन्हें खो देते हैं। हमारे लिए भी, बहुत से सुअवसर आते और जाते हैं। सबसे बढ़कर, हमें ऐसा कोई सुअवसर नहीं खोना चाहिए जिससे हम परमेश्वर को प्रसन्न करने योग्य भला कार्य कर सकते हैं, ताकि हमें बाद में किसी भी बात का अफसोस न हो। एक बार भला…
मूल्य जानने वाले बनो
हम न्यायियों के सातवें अध्याय में वह दृश्य देख सकते हैं जहां गिदोन के 300 योद्धाओं ने मिद्यानियों के 1,35,000 सैनिकों को पराजित किया था। जब परमेश्वर अपने योद्धाओं को चुनने पर थे, उस समय शुरुआत में तो 32,000 पुरुष युद्ध करने के लिए इकट्ठे हुए थे। चाहे उन सब को मिद्यानियों के विरुद्ध युद्ध करने के लिए बुलाया गया था, पर केवल 300 पुरुष ऐसे थे जिन्होंने परमेश्वर की सभी परीक्षाओं को पार किया और जो अंत तक परमेश्वर के योद्धा बने रहे। वे ऐसे लोग थे जो परमेश्वर की सेना का योद्धा होने का मूल्य जानते थे। यदि उन्होंने परमेश्वर के चुने हुए योद्धा होने का मूल्य न जाना होता, तो वे उस युद्धभूमि में जाने के लिए…
आन सांग होंग जो जीवन के वृक्ष का फल लेकर आया
परमेश्वर के मानव जाति को बाइबल देने का अभिप्राय हमारी आत्मा का उद्धार है। इसलिए बाइबल के द्वारा हमें निश्चय ही हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर से मिलना चाहिए। बाइबल में अनेक दृष्टान्त हैं। उनमें से उत्पत्ति ग्रंथ में लिखा अदन वाटिका का इतिहास हमें यह बताता है कि मानव स्वर्ग में क्या पाप करके इस धरती पर गिरा दिया गया है। यदि हम इस दृष्टान्त में छिपे सच्चे अर्थ को समझ लें तो हम मृत्यु की जंजीर को, जिससे मानव बांधा हुआ है, उधेड़ सकते हैं। जैसा परमेश्वर ने कहा, “तुम्हें यह प्रदान किया गया है कि स्वर्ग के राज्य के भेदों को जानो, परन्तु उन्हें नहीं।”(मत 13:10–16) जिसे इस भेद को जानने की अनुमति दी गई है वह बहुत आशीषित…
विश्व शांति के लिए प्रार्थना
अब पृथ्वी के एक ओर युद्धों और आतंकवादी हमलों में बहुत से लोग बलिदान हो रहे हैं, जबकि पृथ्वी के दूसरी ओर विविध संक्रामक बीमारियां प्रकट हो रही हैं और पूरी दुनिया में फैल रही हैं। हालांकि, जैसे कि यीशु ने कहा है कि, “तुम लड़ाइयों और लड़ाइयों की चर्चा सुनोगे, तो घबरा न जाना क्योंकि इन का होना अवश्य है,”(मत 24:6) चाहे इन दिनों में विपत्तियां बहुत तेजी से फैल रही हैं, परमेश्वर अपनी सन्तानों को सुरक्षा देते हैं और सांत्वना देते हैं। हम परमेश्वर को उनकी कृपा के लिए बहुत धन्यवाद देते हैं। अब, सुसमाचार पूरे संसार में प्रचार किया जा रहा है। कोई विपत्ति चाहे कितने ही दूर देश में क्यों न हुई हो, अब हम उससे…
मलिकिसिदक और मसीह
बाइबल की 66 पुस्तकों में परमेश्वर के असंख्य रहस्य रखे हुए हैं। जब हम उन रहस्यों को एक एक करके हल करते हैं तब परमेश्वर के चिरस्थायी उद्धार का प्रबन्ध महसूस कर सकते हैं। उनमें से परमेश्वर का सबसे बड़ा रहस्य मसीह है। परमेश्वर के रहस्य, मसीह, को महसूस करने के द्वारा ही हम उद्धार के अनुग्रह में वास कर सकते हैं, और बुद्धि और ज्ञान के समस्त भण्डार पा सकते हैं।(कुल 2:2–3) बाइबल जो उद्धार में पहुंचने के लिए बुद्धि देती है, वह मसीह के बारे में भी साक्षी देती है।(2तीम 3:15–17, यूह 5:39 संदर्भ) बाइबल के अनेक रहस्यों में से मलिकिसिक के बारे में भविष्यवाणी की जांच करने के द्वारा, आइए हम उद्धार के केन्द्र बिन्दु और मुख्य…