सिय्योन की खुशबू
सत्य के वचन सुनकर विश्वास द्वारा बदल गए सदस्यों की प्रेरणादायक कहानियां
सकेत फाटक को खोजना जो जीवन को पहुंचाता है
2008 के आसपास, मैं अक्सर दुनिया भर में विभिन्न विपत्तियों के सभी चिन्ह को देखने लगी। मैंने सुना था कि बाइबल में अंतिम दिनों के चिन्ह के रूप में ऐसी विपत्तियों की भविष्यवाणी की गई है। मैं अपने जीवन और उद्धार के बारे में सोचने लगी, और निष्कर्ष तक पहुंची कि क्योंकि मैं परमेश्वर को नहीं जानती, न ही परमेश्वर की इच्छा जानती हूं और परमेश्वर का पालन करने का जीवन नहीं जी रही, इसलिए मैं स्वर्ग नहीं जा सकूंगी। उसके बाद, परमेश्वर और सत्य के लिए मेरी खोज शुरू हुई। मैं इंटरनेट पर विभिन्न प्रकार के वीडियो देखने लगी और पुस्तकालय में जाकर कई घंटों तक धार्मिक पुस्तकें पढ़ती थी। मैंने अपने विश्वविद्यालय कैंपस में कैथोलिक क्लब में भाग…
मिडलटाउन, सीटी, अमेरिका से कार्ली दिन्नी
भोर की ओस की तरह युवा के रूप में नए सिरे से जन्मी मेरी मां
मेरी मां मुझे चर्च जाना पसंद नहीं करती थी। जब मैं उससे मिलने जाती और जरा भी सच्चाई का प्रचार करने की कोशिश करती, तो वह मुझे धक्के मारकर तुरंत घर जाने के लिए कहती थी। जब मैं उसे फोन पर प्रचार करती, तो वह फोन पटककर रख देती थी। जब मैंने उसे चर्च में आमंत्रित करने का साहस किया, तो उसने यह कहते हुए मुझ पर गुस्सा उतार दिया कि, “तुम क्यों समय और ताकत बर्बाद करती हो?” मैं रो पड़ी। धर्म की परवाह किए बिना, उसकी संतान के रूप में मैंने अपना कर्तव्य पूरा करने की कोशिश की, लेकिन उसका हृदय कठोर बना रहा। यह तब की बात थी जब मेरी सास मेरे घर रहने आई थी क्योंकि…
ग्वांगजू, कोरिया से इम सु जंग
खजाने की खोज हर दिन जारी है
लोग उसके लिए जीते हैं जिसे वे मूल्यवान मानते हैं। मेरे जीवन में सबसे मूल्यवान चीज थी, पैसा। मैं एक गरीब परिवार में पली–बड़ी थी, शायद इसलिए मैं मानती थी कि आर्थिक बल जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जब मैं विश्वविद्यालय में पढ़ती थी, तब मैं पैसे कमाने के लिए लगातार काम की तलाश करती थी। एक दिन, मैं अपनी अगली क्लास का इंतजार करते हुए कैंपस में एक बेंच पर बैठी हुई थी। दो कोरियाई मेरी ओर चले आ रहे थे, तो मैंने सोचा कि वे मुझसे कुछ पूछने वाले हैं। उन्होंने मुझसे सवाल तो पूछा, लेकिन वह ऐसा सवाल था जिसका मैं जवाब नहीं दे सकी। “क्या आपने कभी स्वर्गीय माता के बारे में सुना है?” उस…
इलोइलो, फिलीपींस से हेजल विक्टोरिनो
आत्मिक मैराथन दौड़ समाप्त करने के लिए
जब मैं तीन साल की थी, मेरी मां की मृत्यु हुई, और जब मैं नौ साल की थी, मेरे पिता की मृत्यु हुई। मेरी सबसे बड़ी बहन, जो उस समय सोलह साल की थी, परिवार की मुखिया बनी, और हम अपने माता–पिता को खोने के दुख से और आर्थिक मुश्किलों से जूझते हुए जी रहे थे। माध्यमिक पाठशाला में प्रवेश करने के बाद मैंने दौड़ना सीखा और एक मैराथनर के रूप में राष्ट्रीय टीम की सदस्य बन गई। दुर्भाग्य से माइनस 40 डिग्री की कड़ी ठंड में प्रशिक्षण के दौरान मेरे टखने में चोट लगी, और मुझे मैराथनर होना छोड़ना पड़ा। चूंकि माता–पिता की अनुपस्थिति और खिलाड़ी के कठोर संघर्ष का मुकाबला करते हुए मैं बड़ी हुई, मैं घमण्डी थी…
उलानबातर, मंगोलिया से एनओड
सच्चे परमेश्वर से मिलना
मेरे दादा–दादी ने जो धर्म प्रचारक थे, मेरा पालन पोषण किया, और मैं उनके करीब रही। तो स्वाभाविक रूप से मेरा जीवन परमेश्वर के प्रति विश्वास से भरा था। यीशु मसीह मेरे जीवन के हीरो थे, और मैंने सोचा था कि उनके बिना मैं कुछ नहीं कर सकती। हर छोटी चीज या समस्या से बचने के लिए जब मैंने अपने उद्धारकर्ता यीशु से प्रार्थना की, तब उन्होंने हमेशा मेरी प्रार्थना का जवाब दिया। मैं दिन को स्कूल में मेहनत से पढ़ाई करती थी, और जब मैं वापस घर आती थी, मैं घर के कामों में मेरी दादी की सहायता करती थी। और रात को मैं यत्न से पढ़ाई करती थी। मेरे हर प्रयास के लिए परमेश्वर ने मेरी अधिक मदद…
वापी चाला, GJ, भारत से नीरू पेट्रीसिया
मेरा पहला प्रेम अंत तक बना रहे
चूंकि मैं अपने माता–पिता की दूसरी संतान थी, इसलिए मैं कभी इसकी कल्पना नहीं कर सकती थी कि मैं पहली सन्तान की भूमिका निभाऊंगी। मगर जब मैं पंद्रह साल की थी, और जब मेरी बड़ी बहन की, जो मुझसे ज्यादा उम्र की थी, शादी हो गई, तब मुझे अपने चार छोटे भाई–बहनों की देखभाल करनी पड़ी। उस समय के दौरान मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती गई और इसलिए मेरे माता–पिता हमेशा मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते थे। तो मुझे उनके बदले घर का सारा काम संभालना पड़ता था। जैसे ही मैं स्कूल से वापस आती थी, मैं आपस में घर का काम बांट लेती थी और सारे काम को जल्दी से निपटा लेती थी। मैं…
इनचान, कोरिया से युन ह्यन सुक
माता मेरी छोटी सी प्रार्थना को भी सुनती हैं
यह तब की बात है जब मेरे पहले बच्चे के जन्म को करीब पांच महीने बीत चुके थे। जब मैं सोने के लिए लेटी, तब अचानक एक विचार मेरे मन में आया और उससे मैं इतनी व्यथित हुई कि मुझे नींद भी नहीं आई। ‘मेरे मरने के बाद क्या होगा?’ न जाने क्यों अचानक यह विचार मेरे मन में आया। मुझे यह जानने की तीव्र इच्छा हुई कि मृत्यु के बाद मेरे जीवन के साथ क्या होगा। मैं शायद इसलिए मृत्यु से बचने को आतुर हो गई कि मैं अभी–अभी एक मां बनी थी जिसे अपने बच्चे के जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उस समय के दौरान मैं चर्च ऑफ गॉड के कुछ लोगों से मिली। वास्तव…
ओसान, कोरिया से किम ग्यंग सुक
सबसे बड़ा निर्णय
अगस्त 2012 में एक दिन मेरे दोस्त ने मुझे उत्पत्ति की पुस्तक के वचनों से शुरू करके बाइबल का एक चौंका देने वाला रहस्य बताया। वचनों को सुनकर मैं तो बहुत अभिभूत हो गया, लेकिन मैं सिर्फ खुश ही नहीं हो सकता था, क्योंकि मुझे यह चिंता सताती थी कि मेरे माता–पिता जिनकी कैथोलिक चर्च में उत्साहपूर्ण आस्था है, इसका विरोध करेंगे। तीन हफ्तों तक सोच–विचार करने के बाद, मैंने आखिरकार सत्य को स्वीकार कर लिया। मेरे लिए यह आसान निर्णय नहीं था, पर उस समय भी और अब भी मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। स्वर्गीय माता का पालन करने का निर्णय लेना मेरे जीवन में सबसे महान निर्णय था। जिस सत्य ने मेरे मन को सबसे ज्यादा रोमांचित…
इलोइलो, फिलीपींस से चाल्र्स टेसपोएर
परमेश्वर की इच्छा के अनुसार
मेरी दादी मां जिनका कैथोलिक में स्थिर विश्वास था, उनके प्रभाव में मैंने कभी भी दूसरे धर्म में जाने के बारे में नहीं सोचा। जब मेरी बहन और जीजा जी ने जो चर्च ऑफ गॉड में जाते थे, मुझे सत्य के बारे में बताया, मैं सिर्फ इतना ही समझ पाई कि बाइबल में ऐसी गोपनीय बातें भी हैं, मगर मैं और आगे पढ़ना नहीं चाहती थी। हालांकि, एक बार जब मैं अपनी बहन और जीजा जी के साथ चर्च ऑफ गॉड में गई, तब मेरा मन बदल गया। ऐसा लगता था कि उस जगह के लोग प्रेम से भरे हुए हैं। मुझे बाइबल का अध्ययन करना अच्छा लगता था। मैंने पापों की क्षमा के रहस्य के बारे में पढ़ा, और…
लॉस एंजिल्स, अमेरिका से सेलीने क्रिसटीन सांचेज
जैसे जमी हुई भूमि में दफनाया गया एक बीज भूमि से बाहर अंकुरित होता है
मैं अपने छोटे बेटे के साथ रहने के लिए सिहंग शहर में स्थानांतरित हुई। उस जगह को छोड़ना आसान नहीं था जहां मैं अपने पूरे जीवन में साठ वर्षों तक रही थी। लेकिन मैं वहां जाने के लिए खुश थी क्योंकि मेरा सबसे बड़ा बेटा और बेटी उस शहर में रहते थे। लेकिन एक दिन, मेरी बड़ी बेटी आई और उसने कुछ अजीब बात कही, जिससे मैं उलझन में पड़ गई। “मां, मैंने सुना है कि बाइबल में स्वर्गीय माता है।” स्वर्गीय माता? मैं दसियों सालों से कैथोलिक चर्च जाती थी, लेकिन मैंने कभी भी स्वर्गीय माता के बारे में नहीं सुना। इसलिए मैंने वह सुनने की कोशिश भी नहीं की और उसे घर भेज दिया जैसे मैं उसे बाहर…
सिहंग, कोरिया से सिन दोंग ल्ये
सुसमाचार का कार्य ठीक समय पर अवश्य ही पूरा होता है
“छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सब से दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूं; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा”। यश 60:22 परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की कि वह ठीक समय पर सब कुछ शीघ्रता से पूरा करेंगे। जब मैं पीछे मुड़कर अपने अतीत को देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मेरा सुसमाचार का जीवन इस भविष्यवाणी के अनुसार प्रवाहित हुआ है। परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए और धैर्य के साथ इंतजार करते हुए परमेश्वर का अनुग्रह जो मुझे दिया गया था, मेरे परिवार में और उन लोगों में फैल गया जिन्हें मैं कभी नहीं जानती थी। यह परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए गए “ठीक समय” पर घटित हुआ। जब…
आनसान, कोरिया से आन जोंग ही
सभी खुशियां और आनन्द माता में हैं
जब मेरे बेटे ने हमें अपनी भावी पत्नी से मिलवाया, तो मेरी पत्नी को और मुझे बस बिना किसी शर्त के या बिना किसी भी तरह के इरादों को मन में लिए वह तुरन्त ही पसंद आ गई, क्योंकि उसने कहा कि वह चर्च जाती है। चूंकि मैं और मेरी पत्नी दोनों ईसाई थे, इसलिए वे एक अच्छा विश्वास का जीवन जीते हुए अपने परिवार को खुशहाल बनाएं, इससे अधिक हम और कुछ नहीं चाहते थे। अपने बेटे की शादी के कुछ समय बाद, हमें पता चला कि हमारी पुत्रवधू का चर्च ‘चर्च ऑफ गॉड’ है। यद्यपि हमें वह बात पसंद नहीं थी, लेकिन हम अपनी नापसंद की झलक नहीं दिखा सकते थे और इसके विषय में उससे कुछ भी…
डेगु, कोरिया से इ सील गन
प्रेम के द्वारा रची गई आशीष
मेरे परिवार के सदस्यों के बीच बहुत घनिष्ठ और आत्मीय संबंध होता है। मेरे माता–पिता मेरे साथ हमेशा एक दोस्त की तरह पेश आते हैं, और जब हम एक साथ होते हैं, तो हमेशा हंसी–खुशी का माहौल बना रहता है। मेरी सहेलियां जिनके पास बड़े भाई हैं, कहती हैं कि वे अक्सर एक दूसरे से झगड़ते और बहस करते हैं, लेकिन मेरा अपने बड़े भाई के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता है। शायद इसलिए अपने उच्च विद्यालय के दिनों में जब मैंने अपनी एक सहेली के द्वारा सत्य प्राप्त किया, तब सबसे पहले मेरे मन में अपने परिवार का ख्याल आया। उस समय मुझे एक ग्रामीण क्षेत्र से शहर में स्थानांतरित हुए थोड़ा ही समय बीता था, इसलिए मुझे इस…
आनयांग, कोरिया से किम ह्ये जी
माता–पिता का प्रेम जो लौट आई संतान के कारण खुश होते हैं
माता–पिता के लिए जो फूल के समान सुन्दर और प्रिय हैं, वे उनकी संतान हैं। माता–पिता अपनी खुशियों के स्रोत, यानी अपनी संतानों के लिए अपना जीवन तक दे सकते हैं। उनके समर्पित प्रेम की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती। माता–पिता का प्रेम समझना मुश्किल है, यह शायद इसलिए है क्योंकि वह गहरे समुद्र में छिपा बहुमूल्य मणि जैसा है। जब मैं छोटा था, मेरे पिता जहां कहीं जाते थे, मुझे हमेशा अपने साथ ले जाते थे। अपने पिता के कार्यस्थल से घर वापस आते समय, जब भी मैं कुछ बच्चों को बाहर खेलते हुए देखता था, मैं भी उनके साथ खेलना चाहता था, लेकिन मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं ऐसा…
काठमांडू, नेपाल से जॉन परियार
जहां मुझे लौट जाना है
अपने तीन बच्चों की परवरिश करते हुए मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद थक गई थी, शायद इसलिए मैं हमेशा बीमार पड़ी थी। चूंकि बहुत रातों तक मैं सो नहीं सकी थी, इसलिए मैं डॉक्टर के पास गई। मुझे पता चला कि मैं विषाद–रोग के शुरुआती दौर में हूं। डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए तरह–तरह की सलाह दी थी, और मैंने विभिन्न चीजें करने का प्रयास किया; मैंने नई चीजों को सीखने का समय लिया, और मैं अपने दोस्तों से मिली और उनके साथ मजेदार बातें कीं और स्वादिष्ट भोजन किया। लेकिन यद्यपि मैंने नई चीजें सीखने, भोजन करने और यात्रा करने इत्यादि में अधिक समय लिया और पैसा गंवाया, फिर भी मेरा दर्द एक जैसा रहा। जैसे…
नागोया, जापान से ओइटा, आइ
मेरे देश में मिला एक नया सपना
जब मैं माध्यमिक स्कूल में प्रवेश करने वाला था, मेरे परिवार की परिस्थिति एकाएक बहुत ही खराब हो गई, और मुझे अपने परिवार को छोड़कर अमेरिका में रहने वाली चाची के पास रहने जाना पड़ा; अनपेक्षित ढंग से मुझे अपने प्रेमी परिवार को छोड़कर जाना पड़ा। सौभाग्य से अपने देश की विपरीत दिशा में जीवन उतना बुरा नहीं था। स्कूल में मेरी उम्र के कोरियाई छात्र बहुत से थे, और मैं जल्दी से अमेरिकी छात्रों का भी दोस्त बन गया। मेरे अमेरिका आने के थोड़े ही समय बाद, मेरी दादी जो मेरे लिए चिंता करती रहती थी, अमेरिका में आ गई और मुझे अकेला या परदेशी जैसा महसूस नहीं होता था। लेकिन फिर भी मैं कोरिया को याद करता था।…
सोंगनाम, कोरिया से इ मिन ग्यु
बदलाव
मैं पैदा होने से पहले ही चर्च ऑफ गॉड में जाती आई हूं। जिसका अर्थ है कि मैं बचपन से ही चर्च ऑफ गॉड की सदस्य हूं। जब मैं माध्यमिक स्कूल में थी, तब मैंने अपनी माता के विश्वास पर नहीं, परन्तु अपने स्वयं के विश्वास पर खड़ा रहना शुरू किया। जब मैं स्कूल में अपने अन्य दोस्तों से मिलती थी जिनका धर्म मुझसे अलग था, तो मैं सोचती थी कि, ‘वह कौन सा सत्य है जो स्वर्ग के राज्य तक मेरी अगुआई कर सकता है?’ इस प्रश्न का जवाब मिलने में ज्यादा समय नहीं लगा। जब मैंने मेहनत से सिय्योन में बाइबल का अध्ययन किया, तो मैं नई वाचा के सत्य को सही ढंग से समझ सकी। लेकिन जब…
आनसान, कोरिया से जांग ये जीन
क्योंकि मैं उनसे प्रेम करती हूं
सुबह से बरसात की आवाज बहुत अच्छी सुनाई देती है। यह मुझे उस समय की याद दिलाती है जब लंबे समय पहले मैं चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों से मिली थी। जहां तक मुझे याद है, दुनिया के भविष्य को लेकर जिससे मुझे डर लगता था, मैंने पहले कभी किसी के साथ वैसी ईमानदार बातचीत नहीं की। मुझे बौद्ध धर्म के मंदिर जाने का शौक था और यही मेरा विश्वास था कि यदि मैं दूसरों को कोई नुकसान न पहुंचाकर अच्छा जीवन जीऊंगी, तो मैं स्वर्गलोक जाऊंगी। बेशक मेरा जीवन तो इतना काफी अच्छा नहीं था कि मेरे हाथ में उस बात की गारंटी थी, फिर भी मैंने विश्वास किया कि मैं अपना बाकी जीवन अच्छा काम करते हुए बिताऊंगी।…
गिम्हे, कोरिया से यांग संग रिम
अंत में तेरा भला ही होगा
17 फरवरी 2016 को मेरे बेटे का प्राथमिक स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा हो गया। उसके ग्रेजुएशन समारोह में मेरे साथ भाग लेने के लिए मेरे पति ने भी छुट्टी ले ली जो घर से दो घंटे की दूरी पर काम करता था। ग्रेजुएशन समारोह में ग्रेजुएट हुए छात्रों के नाम एक–एक करके बुलाए गए, और उन्हें ग्रेजुएशन के प्रमाणपत्र दिए गए। कुछ छात्रों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर बुलाया गया, और मेरा बेटा उनमें से एक था। मैं इतनी खुश थी कि मेरी आंखों में आंसू उमड़ आए। लोग शायद ऐसा सोच सकते हैं कि उसे एक शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार या ऐसा ही कुछ और प्राप्त हुआ है, लेकिन उसे जो प्राप्त हुआ, वह एक एथलेटिक पुरस्कार…
गुमी, कोरिया से इ सुन दक
सबसे बड़ी खुशी
कंधों के नीचे तक आनेवाले लंबे बाल, दाढ़ी, डेनिम जींस, धूप का चश्मा और काऊबॉय बूट्स! सत्य प्राप्त करने से पहले मैं ऐसा था। मैंने अपने बाल और दाढ़ी को बढ़ने दिया क्योंकि उस वक्त मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैंने एक अभिनेता के रूप में काफी सारी फिल्मों में काम किया था और मैंने खुद एक या दो फिल्में बनाई थीं। मुझे अपनी प्रतिभा से संतुष्टि होती थी और मैं अपने मानदंड के अनुसार जीवन जीता था, बिना इस बात की परवाह किए कि लोग किस नजरिए से मुझे देखते हैं। लेकिन जब धर्म की बात आती थी, मेरी स्थिति अलग थी। भले ही मैं परमेश्वर पर विश्वास और बाइबल जानने का दावा करता था, फिर…
उलानबातर, मंगोलिया से एम. डोर्जदागवा