विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
रात का भोजन जो मेरे बेटे ने तैयार किया
कुछ दिनों पहले, मेरा बेटा जो प्राथमिक स्कूल के चौथे वर्ष में है, घर लौट आया, और उसने अचानक मुझसे कहा, “मां, मैं आपके लिए भोजन तैयार करना चाहता हूं।” “क्या तुमने स्कूल में खाना पकाना सीखा है?” “नहीं। आपने मेरे लिए कई बार भोजन तैयार किया है, लेकिन मैंने आपके लिए कभी भी भोजन तैयार नहीं किया है। इसलिए मैं आपके लिए कुछ पकाना चाहता हूं।” मेरे बेटे ने कहा कि वह राइस ऑमलेट बनाएगा। मैंने उससे पूछा कि क्या वह इसे बनाना जानता है। तब उसने कहा कि वह इसे इंटरनेट पर बताई गई विधि के अनुसार बना देगा। मैंने उसे सिखाया कि कैसे गैस स्टोव का उपयोग करे और कैसे पकवान बनाए, और फिर अस्पताल चली गई।…
पाजु, कोरिया से पार्क ग्यंग सुक
जब आंधी और बारिश होती है
मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं आते। क्योंकि अंधकारमय मौसम देखने से मुझे उदासी महसूस होती है, और मेरे कपड़े और जूते भी गीले हो जाते हैं। एक और कारण है जिससे मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं हैं; मैं नसों के दर्द से पीड़ित हूं। मेरे घुटनों के जोड़ मौसम विभाग की तुलना में और ज्यादा सटीकता से बरसात की भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन बारिश में चलने के दौरान, कभी–कभी अपने बचपन को याद करके मेरी हंसी छूट जाती है। प्राथमिक स्कूल के पहले कुछ वर्षों तक मैं एक छोटे से गांव में स्कूल जाती थी। मेरा घर कस्बे के मध्य में स्थित था, और स्कूल मेरे घर से इतना करीब था कि कभी–कभी स्कूल के खेल के मैदान…
गुनफो, कोरिया से छवे जे जंग
आनंदमय खाना बनाने का समय
मैं एक माध्यमिक स्कूल का छात्र हूं। पिछली राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, मैंने अपनी मां की मदद करने का मन बना लिया जो भोजन बनाने में व्यस्त रहती थी। सबसे पहले, छुट्टियों के दिन के भोजन की तैयारी करने के लिए, मैं मां के साथ किराने की दुकान में गया और शॉपिंग कार्ट लेकर उसके पीछे–पीछे चला। जब खाना बनाने का दिन आया, मैंने अन्य दिनों से थोड़ा जल्दी उठकर अपनी मां की मदद करना शुरू किया। उस दिन का मुख्य पकवान संजक था (पारंपरिक सींख व्यंजन)। मैंने हैम को काटा जो पकवान में डालने वाली एक चीज है। भले ही मैंने आत्मविश्वास से यह कहकर शुरू किया, “हैम को काटना मेरी विशेषता है,” लेकिन जैसा मैं चाहता था वैसे…
योंइन, कोरिया से मून गांग–सान
एक आनंदपूर्ण कार्य
मैं चाहती थी कि मिडल स्कूल में पढ़ रहे मेरे बेटे के पास उसकी छुट्टियां समाप्त होने से पहले एक अर्थपूर्ण याद हो। मैंने सोचा कि उसे अपने पिता के काम का अनुभव करना चाहिए। मेरे पति जो वितरण व्यवसाय में लगे हुए हैं, प्रतिदिन 18 किलोग्राम तेल के सैकड़ों टीनों को पहुंचाते हैं। चूंकि यह मुश्किल काम है, मेरे पति ने संकोच किया, लेकिन वह बाद में सहमत हो गए। और मेरा बेटा भी अपने पिता का हाथ बटाने के लिए तैयार था। उसके लिए अपने पिता के काम का अनुभव करने का दिन आ गया। अपने पिता को भारी तेल के टीनों को उठाते हुए देखकर उसने कहा, “पिताजी, आप ताकतवर मर्द हैं। आपकी भुजाओं की मांसपेशियां फाड़कर…
उइजंगबु, कोरिया से ग्वन संग उन
एक महान उपहार
कुछ दिनों पहले मेरा जन्मदिन था। लेकिन उस दिन मेरा पूरा दिन बहुत व्यस्त था, इसलिए मैं सुबह जल्दी बाहर चली गई थी और देर रात घर लौट आई। उस दिन मैंने पूरे दिन भर ठीक से भोजन नहीं किया था। जब मैं अपने घर के अंदर आई, मेरी छोटी बेटी अपने कमरे से अचानक दौड़ आई और मुझे एक पत्र दिया जिस पर एक चित्र बना हुआ था, और कहा, “मां, जन्मदिन मुबारक हो!” उसने एक पीले पेपर पर बड़े चेहरे और छोटे शरीर वाली एक महिला की तस्वीर बनाई थी और उस पर “मां” लिखा था। वह अभी तक लिखना नहीं जानती, इसलिए उसने अपने पिता को इसे लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, जब वह अपने…
डेगु, कोरिया से छवे युन ही
मुश्किल समय में एकजुट हुआ परिवार
एक दिन, मेरे पति लंगड़ाते हुए काम के बाद घर आया। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वह एक छोटी कार दुर्घटना में गिर गया और उसे पैर में दर्द महसूस हुआ। यह सोचकर कि वह ठीक हो जाएगा, वह अस्पताल नहीं गया और सीधे घर आया। मुझे उसके बाद होनेवाले प्रभाव की चिंता थी। मैंने उसके खरोंचे गए घुटने पर मरहम लगाया और उस पर बर्फ की थैली रखी। मेरे पति ने कहा कि वह रात के बाद ठीक हो जाएगा।जैसा उसने कहा, मुझे आशा थी कि कुछ नहीं होगा। लेकिन अगले दिन, मेरे पति ने कहा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि उसे घुटने के स्नायुबंधन की सर्जरी से…
सियोल, कोरिया से ग्ये ग्यंग नाम
अपने भाई से अपने समान प्रेम रखो
मेरा घर हमेशा शोर से भरा रहता है। जो शोर मचाते हैं, वे मेरा बेटा और बेटी हैं जिनके बीच एक साल का अंतर है। वे दोनों हमेशा एक साथ खेलते हैं लेकिन ज्यादातर एक लड़ाई में उनका खेल समाप्त होता है। कभी–कभी मैं उन्हें एक दूसरे से एक मीटर दूर बैठने का आदेश भी देती हूं। हालांकि जब मैं खाने की तैयारी या सफाई करती हूं, वे फिर से एक साथ होकर खेलने लगते हैं। मेरे बच्चों को देखकर, मेरे आसपास के लोग मुझसे ईर्ष्या करते और कहते हैं, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि वे वापस में मिलजुलकर रहते और एक दूसरे की अच्छी देखभाल करते हैं।” भले ही यह सुनकर मैं खुश होती हूं, लेकिन जब…
गिम्छन, कोरिया से पार्क जंग आ
जंगलों का रहस्य
पेड़ों और घासों से ढका हुआ घना जंगल! जंगल केवल पेड़ों का एक संकेंद्रित क्षेत्र नहीं है। भले ही उनके पास देखने के लिए कोई आंखें नहीं हैं और बात करने के लिए कोई मुंह नहीं है, घनिष्ठ रूप से संवाद और एक-दूसरे की मदद करते हुए, वे एक साथ रहते हैं। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में वन पारिस्थितिकी विज्ञानी, सुज़ैन सिमार्ड ने इस पर प्रयोग किया: उन्होंने एक भूर्ज के पौधे को प्लास्टिक थैली से ढक दिया और उसमें कार्बन भर दिया, ताकि वह देख सकें कि यह कार्बन अन्य पेड़ों तक पहुंचता है या नहीं। परिणामस्वरूप, भूर्ज के बगल में रखे सनोबर के पौधे में कार्बन को मापा गया। तो कैसे भूर्ज ने सनोबर के पौधे तक…
आधी रात को काम पर जाते हुए
भोर होने से पहले, गश्त कर रही पुलिस को एक सुनसान सड़क पर एक युवक चलते हुए दिखाई दिया। पुलिस उसके पास गई और पूछा कि वह इस समय कहां जा रहा है। उस युवक ने कहा, “मैं अपने काम पर जाने के रास्ते पर हूं।” अलबामा में रहने वाला युवक का नाम वाल्टर कार था। उसे एक सामान स्थानांतरित करने वाली एक कंपनी में नई नौकरी मिली थी, और उसे सुबह आठ बजे तक ग्राहक के घर जाना था। लेकिन, उसकी गाड़ी, जो परिवहन का एकमात्र साधन थी, हाल ही में खराब हो गई थी। ग्राहक का घर उसके घर से 32 किलोमीटर दूर था, जहां पैदल चलकर पहुंचने में सात से आठ घंटे लगते हैं। नौकरी पर अपने…
सकारात्मक शब्द खुशी का डिजाइन करता है
2016 में, 31वें रियो डी जनेरियो ओलम्पिक में, पुरुषों का तलवारबाजी(फेंसिंग) व्यक्तिगत एपी मैच खेला जा रहा था। दक्षिण कोरिया का पार्क सांग यंग जो हंगरी के गेजा इमरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा था, वह अंतिम तीसरे दौर में 13 - 9 से हार रहा था। उसे एक अंक मिला, लेकिन जल्द ही एक और अंक खो दिया, जिससे इमरे को मैच प्वाइंट(अंतिम अंक जो एक स्पोर्ट्स खेल में जीत या हार का फैसला करता है) जीतने का मौका मिला। यह मूल रूप से उसके लिए हार का मतलब था। हालांकि, उसने एक के बाद एक अधिक अंक बनाए और लगातार चार अंक बनाए, जिससे उसने 14-14 से बराबरी कर ली। और उसने आखिरी विजेता अंक जीतकर एक चमत्कार…
आकाश में उड़ने के लिए
मनुष्य लंबे समय से आसमान में उड़ना चाहता है। आविष्कारकों के निरंतर अध्ययन, परीक्षण और त्रुटि के बाद, आखिरकार हवाई जहाज का जन्म हुआ, और आज दुनिया भर में बहुत बड़े हवाई जहाज हैं, जो 700 से अधिक यात्रियों को ले जा सकते हैं। एक यात्री हवाई जहाज जैसे A380 और B777 में 40 लाख से अधिक पुर्जे होते हैं और वजन सैकड़ों टन है। फिर, इतने भारी वजन के साथ हवाई जहाज आसमान में कैसे उड़ सकता है? हवाई जहाज में चार बल कार्यरत होते हैं: आगे बढ़ने वाला बल(जोर), जमीन की ओर खींचने वाला बल(गुरुत्व), ऊपर की ओर उठाने वाला बल(लिफ्टिंग फोर्स), और विपरीत दिशा में काम करने वाला बल(कर्षण)। हवाई जहाज को उड़ने के लिए, पंखों का…
अपने करीबी लोगों को प्रसन्न करें
लगभग 2,500 साल पहले, चीन में एक छोटे देश का एक सम्राट रहता था। उसे एक बात की चिंता खाई जा रही थी: उसके लोग अक्सर सीमाओं को पार करके पड़ोसी देशों में चले जाते थे, जिसके कारण जनसंख्या और कर राजस्व कम हो रहा था। जब कन्फ्यूशियस अपने शिष्यों के साथ सम्राट से मिलने आया, तो उसने अपनी परेशानी के बारे में बात करते हुए कन्फ्यूशियस से पूछा, “गुरूजी, दिन-ब-दिन मेरे लोग यहां से भाग रहे हैं। क्या मुझे उन्हें रोकने के लिए एक विशाल दीवार बनानी चाहिए?” कन्फ्यूशियस ने उत्तर दिया, “यदि आप उन लोगों को प्रसन्न करते हैं जो आपके निकट हैं, तो वे लोग भी जो आपसे दूर हैं, आपके करीब आ जाएंगे।” उनके कहने का…
बोलने से पहले
ज्ञान से भरे शब्द से भारी कर्ज भी चुकाया जाता है, लेकिन कांटे की तरह एक शब्द जो आप लापरवाही से अपने मुंह से उगलते हैं, दूसरे व्यक्ति के हृदय पर घाव का निशान छोड़ देता है। फिर, बोलने से पहले हमें क्या सोचना चाहिए? इसका उत्तर अंग्रेजी शब्द ‘THINK(सोचना)’ में शामिल है। क्या यह सच बात है? Is it True? क्या यह उपयोगी बात है? Is it Helpful? क्या यह कहना प्रेरणादायक होगा? Is it Inspiring? क्या यह कहना जरूरी है? Is it Necessary? क्या शब्द दयालु है? Is it Kind? इस तरह, बोलने से पहले, आपको यह जांचने की जरूरत है कि आप जो कहने वाले हैं वह सच बात है या नहीं और यह सुनने वाले की…
खुशी और प्रेरणा से भरी माता की सड़क
दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी भाग में पोर्ट एलिजाबेथ सुहावने मौसम और खूबसूरत समुद्र तटों के साथ एक रिसॉर्ट स्थल के रूप में जाना जाता है। चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने एक माता की सड़क बनाने के लिए पर्यावरण सफाई की योजना बनाई जो पोर्ट एलिजाबेथ में एक सच्चे पर्यटन स्थान के रूप में चमकेगी। सफाई अभियान की तैयारी के दौरान, कुछ चर्च के सदस्य विश्वविद्यालय की परीक्षा के बाद अपने गृहनगर में वापस चले गए। चूंकि प्रतिभागियों की संख्या की कमी थी, यह अनिश्चित था कि हम सफाई को सही तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे या नहीं। उस दिन की सुबह, हम चिंतित मन से नियत जगह पर गए। लेकिन दूर से हम सदस्यों को देख सकते…
दक्षिण अफ्रीका में पोर्ट एलिजाबेथ चर्च
जहां हम जाते हैं वह शुरुआती बिंदु है
मैं उस क्षेत्र में लांग-टर्म मिश्न के लिए गई जहां मैं पहले एक बार शॉर्ट टर्म मिश्न के लिए गई थी। मुझे अपनी पुरानी यादों में डूब जाने का समय भी नहीं मिला, क्योंकि मैं उन सदस्यों की देखभाल करने में व्यस्त थी जिनकी पहले मैंने सिय्योन की ओर अगुवाई की थी। मैं अपने आप पर शर्मिंदा हुई क्योंकि मेरे सुसमाचार का लक्ष्य केवल फलों की संख्या बढ़ाना था। मैंने उन सुसमाचार के सेवकों को खोजकर जो सुसमाचार का मिशन पूरा करेंगे, स्वर्गीय पिता और माता को खुशी देने का संकल्प लिया, और हर दिन मैं उस जगह पर जाकर प्रचार किया जहां तक पहुंचने में सिय्योन से एक घंटे से भी अधिक समय लगता था। हमारे भाइयों और बहनों…
भोपाल, भारत से चोई सु ह्यन
आठ वर्षीय बेटा जिसने अपने पिता को बचाया
चीन में एक व्यक्ति को तीव्र ल्यूकेमिया के कारण जीने के लिए केवल छह महीने दिए गए थे। जीने का एकमात्र तरीका केवल अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण था। तीन महीने बाद भी, कोई मेल खाता मज्जा नहीं मिला। जब पूरा परिवार चिंतित हो गया, तो उन्हें आखिरकार सही व्यक्ति मिल गया। लेकिन, उस व्यक्ति ने हठपूर्वक सर्जरी से मना कर दिया क्योंकि वह उसका आठ साल का बेटा था जो उसे मज्जा देने वाला था। अपनी पत्नी के समझाने-बुझाने पर बहुत मुश्किल से उस व्यक्ति ने अपना मन बदला कि बच्चे को अपने जीवन भर के लिए अपने पिता के प्रेम की जरूरत है, और उसका बेटा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के लिए तैयार हो गया। सबसे पहले इस चीज की आवश्यकता…
बैल के बिना गौशाला स्वच्छ तो रहती है, परन्तु…
एक कृषि समाज में, किसानों के लिए भूमि के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति बैल है। बैल महान सेवक है जो खेत में कई सेवकों के बराबर काम कर सकता है। लेकिन बैल को पाल पोसकर बड़ा करना आसान नहीं है। चारा बनाने और उसे नांद में डालने के लिए आपको सुबह भोर को उठना पड़ता है। आपको अक्सर गौशाला साफ करने की जरूरत होती है, नहीं तो वह गंदा और दुर्गंधित होगा। लेकिन ऐसा एक भी किसान नहीं है जो सिर्फ इस कारण से कि उसे गौशाला गंदा हो जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और वह उसे साफ करने के लिए परेशान है, सोचता है, 'काश मेरे पास बैल नहीं होता।' यह कुछ ऐसी चीज है जो उसे बैल…
हम खुशी देते हैं
हमारे चर्च के छात्र समूह के सदस्यों ने अपने शिक्षक के साथ एक स्वयंसेवा करने की योजना बनाई और अच्छी यादें बनाने और छुट्टी को सार्थक रूप से बिताने की उम्मीद के साथ एक वरिष्ठ नागरिक केंद्र का दौरा किया। केंद्र के व्यक्ति ने हमारी योजना को सुना और खुशी से हमें अपनी योजना को पूरा करने की अनुमति दी। उसने कहा, “मैंने देखा है कि चर्च ऑफ गॉड के सदस्य कैसे स्वयंसेवा कार्य करते हैं। यदि आप उस चर्च के छात्र हैं, तो आपका हमेशा स्वागत है।” ऐसे अनपेक्षित सत्कार का आभारी होते हुए हम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशी और प्रेरणा देने के संकल्प के साथ एक कार्यक्रम तैयार किया। हमारी स्वयंसेवा के दिन, वरिष्ठ नागरिकों ने…
इनचान, कोरिया से पार्क छे वुन
पिट क्रू
फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स एक विश्वस्तरीय मोटर रेस है। फॉर्मूला वन[F1] एक सिंगल-सीट रेसिंग कार है, और ऐसा लग सकता है कि यह खेल ड्राइवर पर निर्भर करता है, लेकिन यह वास्तव में एक ऐसा खेल है जिसमें टीम वर्क की आवश्यकता होती है। रेसिंग टीम में ड्राइवर, प्रबंधक और निर्देशक के अलावा पिट क्रू(Pit Crew) सदस्य शामिल होते हैं। रेस के दौरान टायर खराब होने पर रिकॉर्ड खराब हो सकता है, और इसलिए टायर बदलना बहुत जरूरी होता है। पिट स्टॉप(Pit Stop) एक ऐसी जगह है जहां एक रेसिंग वाहन नए टायर के लिए रेस के दौरान रुकता है। जो मैकेनिक वहां काम करते हैं उन्हें पिट क्रू कहा जाता है। लगभग 20 पिट क्रू सदस्यों को चार टायर…
अनेक गुणों की मां
“मां, मैं एक मां बनने के लिए बड़ी होऊंगी।” “क्यों?” “आप एक हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी और दूसरे हाथ से मेरा हाथ पकड़ सकती हैं।” मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरी मां ने मुझे कहा कि मैंने वह तब कहा था जब मैं चार साल की थी। बाजार से घर जाने के मार्ग पर, मेरी मां ने एक हाथ से मेरा हाथ पकड़ा था, और दूसरे हाथ से टिशू–पेपर की गड्डी पकड़ी थी। यह विचार करके कि मेरा कद टिशू–पेपर की गड्डी जितना छोटा था, मैंने ऐसा सोचा होगा। अब मैं अपनी मां से लंबी हूं। लेकिन अब भी, मेरी मां मेरे लिए बहुत महान हैऌ वह उन चीजों को भी बिना किसी समस्या के कर लेती है जो…
बुछन, कोरिया से ली जंग यन