विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

एक पिता जो अपनी बेटी के बाल बनाता है

अमेरिका में, फ्लोरिडा की ब्यूटी अकादमी में सप्ताह में एक बार एक विशेष शिक्षण दिया जाता है। उस शिक्षण का शिर्षक 'डैडी डॉटर हेयर क्लास' है, जो एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें पिता और बेटी साथ में हिस्सा लेते हैं। शिक्षक एक ब्यूटी विशेषज्ञ नहीं, लेकिन 33 साल का एक कार मैकेनिक है। कठोर काम करते हुए, उसने ब्यूटी क्लास में लेक्चर देना शुरू किया, उसका कारण उसकी 9 साल की बेटी की वजह से था। उसे अपनी बेटी के लिए हमेशा दु:ख था क्योंकि आठ साल पहले उसने अकेले बेटी को संभालना शुरू किया था। उसने उसकी मां की कमी को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कुछ बारीक काम करने में उसे मुश्किल पड़ती थी, और…

रेत में मोती जिसे हम धन्यवाद मन के साथ खोजते हैं

कॉलेज से स्नातक होने के बाद, काम करते हुए मैं थक गई थी। अपनी ताकत हासिल करने के लिए, मैंने शॉर्ट टर्म मिशन में भाग लिया, और फिर पूरे जोश के साथ विदेशी मिशन शुरू किया। जिस देश को मैंने अपने विदेशी मिशन के लिए चुना वह भारत था, जिसे देवी-देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। भारत का देवताओं के साथ गहरा संबंध है। भारतियों के लिए, धर्म ही जीवन है। वे अपने दैनिक जीवन में धार्मिक हैं। कई देवताओं के बीच, वे जिस देवता पर विश्वास करते हैं उससे प्रार्थना करते हैं, और अपने धार्मिक त्योहारों पर अपने काम से छुट्टी लेते हैं। इस युग के उद्धारकर्ता, एलोहीम परमेश्वर के बारे में उन्हें प्रचार करना आसान…

भोपाल, भारत से यू ही जिन

भ्रम पर फोकस करना

जब आप छोटे होते हैं, आप मानते हैं कि यदि आपको जो चाहिए वह आपके पास हो, तो आप खुश होंगे; जब आप एक नौकरी ढूंढ़ते हैं, आप सोचते हैं कि यदि आपको जो चाहिए ऐसी नौकरी मिल जाए, तो आप खुश होंगे; जब आप उस व्यक्ति से मिलते हैं जिससे आप प्रेम करते हैं, आप सोचते हैं कि यदि आप शादी कर लें, तो आप खुश होंगे; और जब आपको एक किराये के मकान से दूसरे में अक्सर बदलना पड़ता है, तो आप सोचते हैं कि यदि आपके पास अपना खुदका मकान हो, तो आप खुश होंगे। किसी एक भाग पर ध्यान केंद्रित करने और इस पर विश्वास करने को कि जब आप वैसी परिस्थिति हो जाएगी, तो खुश…

सूर्य की रोशनी के समान अपने चेहरे को उज्ज्वल रखें

मौसम सिर्फ आसमान में नहीं होता, लेकिन चेहरे पर भी होता है। एक ठंडी नजर, एक हार्दिक मुस्कान, सूर्य की चमक जैसा उज्ज्वल चेहरा, और काले बादलों जैसा अंधेरा चेहरा... चेहरे के हाव-भाव की तुलना मौसम के साथ की जाती है। जैसे हम बिना किसी विशेष कारण के एक उज्ज्वल धूप दिन पर प्रसन्न और उत्साहित होते हैं, ठीक वैसे हमें लगता है जब हम एक उज्ज्वल चेहरे के व्यक्ति से मिलते हैं। जब दूसरा व्यक्ति उज्ज्वल चेहरे से देखता है, तब उससे आप सिर्फ प्रसन्न नहीं होते और न ही आपका हृदय कोमल होता है, लेकिन साथ ही वह आपके असुखद भावना को भी निकाल देता है, ठीक जैसे सूर्य की रोशनी काले बादलों को ढकेलती है। अब आपके…

असुविधाजनक खुशी

जब एक प्रतिद्वंद्वी टीम खेल प्रतियोगिता में गलती करती है, जब आपका बॉस जिसे आप नापसंद करते हैं अपने बॉस द्वारा फटकारा जाता है, जब एक ही कक्षा में पढ़ रहे मित्र ने जो आपके जैसा अंक प्राप्त करने वाला है, उत्तर पत्र लिखते समय गलती की, जब एक सफल राजनेता का भ्रष्टाचार उजागर हो जाता है, या आपके प्रतियोगी के बारे में अफवाह फैलती है… इन लोगों के बारे में खेद महसूस करने के बजाय हम आनंद महसूस कर सकते हैं। हर किसी ने इसका अनुभव किया होगा। अमेरिका में मनोविज्ञान का प्रोफेसर डॉ. रिचर्ड एच स्मिथ, दूसरों के दुर्भाग्य से प्राप्त हुए आनंद को शाडन्फ़्रॉएड के रूप में परिभाषित करता है। उसका कहना है कि यह मानव प्रकृति…

पिता के मार्ग का पालन करते हुए

मैं एक ऐसा नबी हूं जो भारत में नया है; मेरे यहां आए हुए केवल तीन महीने हुए हैं। मुझे गर्व होता था कि अपने पास विदेशी मिशन का बहुत अनुभव था, लेकिन भारत में आकर अक्सर मुझे लगता है कि मैं एक ऐसा बच्चे के समान हूं जो यह न जानते हुए कि क्या करना है भटकता है। प्रचार समारोह के दौरान हुबली शाखा चर्च का दौरा करते हुए, मैंने यह एहसास किया कि परमेश्वर ने मुझे सुसमाचार के अनुकूल नबी बनाने के लिए भारत भेजा है। इस यात्रा के माध्यम से मुझे जो एहसास हुआ, उसे मैंने अपने हृदय पर अंकित किया और मैं दुनिया भर में सिय्योन के सदस्यों के साथ यह एहसास साझा करने के लिए…

विमन नगर, पुणे, एमएच, भारत

एक परिवार जो आपस में संवाद कर सकता है वह एक खुशहाल परिवार है!

कई लोग कहते हैं कि वे विदेश जाने या विदेशियों से मिलने से डरते हैं क्योंकि वे उनके साथ संवाद नहीं कर सकते। शायद, संवाद करने में असमर्थ होने जैसी निराश युक्त बात कोई नहीं होगी। कभी-कभी, लोग एक ही भाषा में बोलने वाले व्यक्ति के साथ भी संवाद करने में असफल होने से व्यथित महसूस करते हैं। यदि वह व्यक्ति आपसे असंबंधित है, तो आप आसानी से उससे दूर रह सकते हैं; लोग स्वाभाविक रूप से किसी ऐसे व्यक्ति के करीब आते हैं, जिनसे वे संवाद कर सकते हैं और उन लोगों से दूर हो जाते हैं जिनसे वे संवाद नहीं कर सकते। लेकिन, यदि वह व्यक्ति जिसके साथ आप संवाद नहीं कर सकते, आपके परिवार का सदस्य है,…

प्रतिदिन का नित्यकर्म

क्या आप अपने बार­बार दोहराई जानेवाले अपने दैनिक जीवन से ऊब और थक गए हैं? एक नौकरी देनेवाली वेबसाइट के द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, कर्मचारियों के लिए सबसे अधिक संशयी क्षण तब होता है जब उन्हें ऐसा लगता है कि उनका प्रतिदिन का नित्यकर्म बार­बार दोहराया जा रहा है। यदि आप उस गिलहरी के समान जो एक पहिये पर दौड़ती रहती है एक ही प्रकार के काम दिन प्रतिदिन करते रहें, तो कभी­कभी आप ऊब और थक जाते हैं। लेकिन आप अपने विचार बदलकर अपने जीवन को बदल सकते हैं। एक सुशी बनाने में माहिर रसोइये ने जिसने 60 से ज्यादा सालों तक सुशी बनाई है, कहा, “किसी चीज में माहिर बनने के लिए आपको वही काम…

प्रशिक्षण साथी

ऐसे खेल खिलाड़ी होते हैं जो अपने साथी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने देने के लिए पसीना बहाते हैं। वे ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण साथी हैं। जूडो, ताइक्वांडो और मुक्केबाजी जैसे व्यक्तिगत खेलों के खिलाड़ियों को अपने प्रशिक्षण के लिए एक साथी की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण साथी के पास राष्ट्रीय टीम के सदस्यों से मुकाबला करने के लिए कुछ हद तक पर्याप्त क्षमता और साथ ही उन खिलाड़ियों के साथ एक परछाई की तरह चलते हुए उनका समर्थन करने के लिए बलिदान करने का मन भी होना चाहिए। उसके अलावा, उन्हें प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों की विशेषताओं की पहचान करने की आवश्यकता होती है, जिनके साथ उनके खिलाड़ी खेलों में लड़ेंगे, ताकि वे वास्तविक मैच की तरह…

अपेक्षा उल्लंघन प्रभाव

यदि कोई दयालु और कोमल व्यक्ति अचानक आपके साथ रुखाई से पेश आता है, तो आप दुखी महसूस करते हैं, लेकिन यदि कोई रुखा व्यक्ति अचानक आपके साथ कोमल व्यवहार करता है, तो आप उसके प्रति आभारी महसूस करते हैं। यह उस अपेक्षा के कारण होता है जो आपको उस व्यक्ति की ओर होती है। हर किसी को दूसरों के कार्यों के बारे में कुछ अपेक्षा होती है। यदि वे सकारात्मक रूप से इसका उल्लंघन करते हैं, तो आपकी अनुकूल धारणा बढ़ती है। लेकिन अगर वे इसे नकारात्मक रूप से तोड़ते हैं, तो आपकी अनुकूल धारणा कम हो जाता है। मनोविज्ञान में, इस घटना को अपेक्षा उल्लंघन प्रभाव(Expectancy Violation Effect) कहा जाता है। अपेक्षा को एक अलग वाक्य में “विचार…

अपने मन को खाली करें और अपने परिवार की बातों पर कान लगाएं!

एक कोरियाई पोर्टल के सर्वेक्षण के अनुसार, परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत करने का समय दिन में बीस मिनट से भी कम है। एक ही घर में रहने के बावजूद, अपने परिवार के साथ बहुत कम समय बात करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्हें ऐसा लगता है कि कोई भी उनकी बात नहीं सुनता। परिवार को एकता में रहने के लिए, परिवार के सदस्यों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त बात करनी चाहिए। समृद्ध और ईमानदार बातचीत करने के लिए, आपको दूसरे व्यक्ति की बात को ध्यान से सुनना चाहिए, भले ही वे छोटी चीजें हैं जैसे कि आपके बच्चे ने स्कूल में क्या अनुभव किया है, आपके पति/पत्नी ने काम पर या पड़ोसियों के साथ…

एक छोटे से अभ्यास की शक्ति

यदि आप नियमित अंतराल पर एक लंबी कतार में आयताकार ब्लॉक खड़ा करते हैं और पहले ब्लॉक को धकेलते हैं, तो एक के बाद एक सभी ब्लॉक गिर जाते हैं। इसे “डोमिनो” कहा जाता है। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के डॉ. लोर्ने व्हाइटहेड ने डोमिनो की छिपी शक्ति को जानने के लिए प्रयोग किया है। उसने हर एक के पीछे आने वाले प्रत्येक ब्लॉक को आकार में 1.5 गुना वृद्धि करके 13 ब्लॉक बनाए, और जब ब्लॉक एक-एक करके गिरते हैं तो उत्पन्न होनेवाले बल को उसने नाप लिया। परिणामस्वरूप, जब पहला ब्लॉक दूसरे ब्लॉक पर गिरा, तो उत्पन्न होने वाला बल लगभग 0.024 μJ (माइक्रो जूल) था, लेकिन बल में तेजी से वृद्धि हुई, और यह 51 जूल तक पहुंच…

विनम्र आत्माओं की तलाश जो सत्य के लिए तरसती हैं

ट्यूलिप और पवन चक्कियों की भूमि, नीदरलैंड ऐसा देश होने के लिए प्रसिद्ध है जिसने तटबंध बनाकर और आर्द्रभूमियों और झीलों को भरकर अपने क्षेत्र का विस्तार किया। नीदरलैंड का शाब्दिक अर्थ है, “निम्न देश।” इसका कई क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचे हैं, इसलिए नीदरलैंड के लोगों ने समुद्र के पानी से खेत के क्लोरीनीकरण को रोकने के लिए समुद्र को भरकर भूमि प्राप्त कर ली है। उसका क्षेत्रफल कुल देश के क्षेत्रफल का एक बटे छह होता है। इसलिए डच लोगों को यह कहते हुए खुद पर बहुत गर्व होता है कि, “परमेश्वर ने संसार का निर्माण किया लेकिन डच लोगों ने नीदरलैंड का निर्माण किया।” मेरे नबी के रूप में नीदरलैंड भेजे जाने के बाद, हमने सत्य और…

एम्स्टर्डम, नीदरलैंड से आ यंग हुन

माफी मांगना घर में शांति लाता है

हर कोई बड़ी और छोटी गलतियां करता है। हम कभी-कभी भीड़ वाली बस में किसी अन्य व्यक्ति के पैर को दबा देते हैं, किसी पर पानी गिराकर उसके कपड़े गीला कर देते हैं, हद से ज्यादा मजाक करने से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाते हैं, या विचारशील न होकर बर्ताव करने के कारण किसी को क्रोधित करते हैं। केवल अपरिपक्व बच्चे ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी जिन्हें जीवन के प्रचुर अनुभव हैं, लगातार परीक्षण और त्रुटि का अनुभव कर रहे हैं क्योंकि वे परिपूर्ण नहीं हैं। जब हम गलती करते हैं तो सकारात्मक दिशा में स्थिति का सामना करने का रवैया रखना महत्वपूर्ण है। यह स्वाभाविक है कि यदि आपने लापरवाह शब्दों और व्यवहारों से दूसरों को नुकसान पहुंचाया…

मेरे एक दोस्त के लिए

कुछ प्राथमिक स्कूल के छात्र कार्यक्षेत्र-अनुभव के लिए एक वाहन कारखाने में गए थे। जब छात्रों ने कारखाने में प्रवेश किया, तो एक आदमी ने उन लड़कों में से एक का नाम पुकारते हुए अपने हाथों को हिलाया। वह वाहन कारखाने का कर्मचारी था। वह यह सुनकर कि उसके बेटे के स्कूल के छात्र कार्यक्षेत्र-अनुभव के लिए कारखाने में आ रहे हैं, अपने बेटे को देखने के लिए बाहर आया था। लेकिन जब लड़के ने अपने पिता को वहां देखा, उसने बस अपने पिता से आंखें मिलाईं और अपने दोस्तों के साथ शिक्षक के पीछे चला गया। उसे अपने बेटे की प्रतिक्रिया पर अजीब लगा क्योंकि उसने सोचा कि उसका बेटा “पापा!” चिल्लाते हुए, खुशी से उसके पास दौड़ आएगा।…

बुजुर्ग लोग और बिल्ली के बच्चे

नर्सिंग होम में बुजुर्ग लोगों को दूसरों की देखभाल में रहने की आवश्यकता होती है। लेकिन अमेरिका के एरिजोना के टक्सन में एक नर्सिंग होम में बुजुर्गों की न केवल देखभाल की जाती है, बल्कि वे दूसरों की देखभाल भी करते हैं – वे बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाते हैं। नर्सिंग होम के आसपास एक पशु संरक्षण केंद्र छोड़े हुए जानवरों की देखभाल करने में अपर्याप्त श्रमशक्ति से पीड़ित था। बिल्ली के बच्चे खुद से नहीं खा सकते; किसी को उन्हें बांहों में पकड़कर खिलाना पड़ता है। इस बीच, नर्सिंग होम में बुजुर्ग लोगों के पास बहुत अधिक खाली समय था; यहां तक कि नर्सिंग होम के कर्मचारियों को उन बुजुर्ग लोगों के लिए जो पूरे दिन उबाऊ समय…

पूर्वधारणा को तोड़कर

एक दिन, मैं एक बहन के साथ आने वाले सब्त के दिन की तैयारी करने के लिए सिय्योन जा रही थी। इस बीच, हमने एक मध्यम आयु वर्ग की महिला को देखा जो प्राथमिक स्कूल के सामने अपने बच्चे का इंतजार कर रही थी। हम उसे बाइबल के वचन सुनाने के लिए उसके पास गईं। लेकिन मेरे मन में यह विचार आया कि, ‘वह शायद कहेगी कि उसके पास सुनने के लिए समय नहीं है क्योंकि उसका बच्चा जल्द ही स्कूल से बाहर आ जाएगा।’ मेरी अपेक्षा के विपरीत, वह स्वेच्छा से परमेश्वर के वचन सुनने के लिए समय निकाला। उसने अपनी आंखें बाइबल पर टिका दीं। जब उसकी बटी अपने स्कूल से बाहर आई, तो उसने अपनी बेटी से…

तिजुआना, मेक्सिको से सोंग यू मी

मैं मां की तरह बनना चाहती हूं

हर किसी के जीवन में अपना एक रोल मॉडल होता है और वे रोल मॉडल की तरह बनने की कोशिश करते हैं। मेरे पास भी एक व्यक्ति है जिसकी तरह मैं बनना चाहती हूं; वह मेरी मां है। उसे हमेशा परिवार की देखभाल और प्रेम करते हुए देखकर मैं उन सभी बातों को सीखना चाहती थी जो वह करती है। जब मैं बारह वर्ष की थी, मैंने घर के काम सीखना और रसोई में मां की मदद करना शुरू किया। लेकिन बाद में अपने आगे की पढ़ाई के लिए मुझे माता से दूर रहना पड़ा। मां से दूर होने के बाद ही मैं समझ सकती थी कि मां की तरह बनने के लिए कितने बलिदान की आवश्यकता होती है। उसके…

वडोदरा, भारत से विनी अलेक्जेंडर चेटियार

स्वामित्व की भावना के साथ

“स्थिति बदल गई है, लेकिन मैं ठीक हूं, क्योंकि पिता और माता हमेशा मेरे साथ हैं!” यह वही है जो मैं इन दिनों कोविड-19 के कारण अकेले अधिक समय बिताने के कारण मेरे दिमाग में आने वाली नकारात्मक भावनाओं को दूर करने के लिए अपने आपको बार-बार कहता हूं। परमेश्वर पर निर्भर रहने से मेरी सुस्त और निष्क्रिय जीवनशैली बदल गई। इस विशेष स्थिति में जब सभी लोग थक गए और शक्तिहीन हो गए, मैं उनके साथ प्रेम बांटना चाहता था। ठीक उस समय, मुझे साल्ट लेक सिटी चर्च के सदस्यों के साथ एक अर्थपूर्ण कार्य करने का अवसर मिला। हमने ASEZ के प्रोत्साहन अभियान की योजना बनाई। हमने इस बात को याद किया कि कोविड-19 के फैलने के कारण…

साल्ट लेक सिटी, यूटी, अमेरिका से सिडनी रोजर्स

आप आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या देंगे?

एक बच्चे में अपने माता-पिता के समान गुण होते हैं। रूप, बुद्धिमत्ता, शारीरिक संविधान, इत्यादि बच्चे अपने पिता और माता से मिलते जुलते हैं क्योंकि वे अपने माता-पिता से जैविक जीन, डीएनए प्राप्त करते हैं। जब लोग देखते हैं कि कोई बच्चा अपने माता-पिता की तरह ही दिखता है, तो वे कहते हैं कि वह अपने माता-पिता की बंटी हुई प्रतिमा या मिनिएचर है। हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए विरासत में अच्छी चीजों को देना चाहते हैं। एक गर्भवती महिला अच्छे संगीत को सुनती है, वह भावनात्मक स्थिरता देने वाली शौक का आनंद लेती है, और प्रसव पूर्व शिक्षा के माध्यम से बच्चे को अच्छी चीजें देने के लिए केवल अच्छे खाद्य पदार्थ खाने की कोशिश करती है। हालांकि,…

आप आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या देंगे?

30:26
0:00 30:26

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।