विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
हर दिन फलों का आनंद कैसे लें
एक माध्यमिक स्कूल में, एक शिक्षक ने अपने छात्रों से पूछा, “एक महिला ने बाजार से दस सेब खरीदे। जब वह घर आई और उन सेबों को ध्यान से देखा, तो उसने पाया कि प्रत्येक सेब में कुछ खराबी है। उन्हें बदलने के लिए जाना कष्टप्रद था, और फल की दुकान के मालिक को दोष देना अच्छा नहीं था। इसलिए उसने उन्हें खाने का फैसला किया। अब मैं तुमसे एक प्रश्न पूछता हूं। अगर वह एक दिन में एक सेब खाती है, तो कैसे वह खुशी से उन खराब सेबों को खा सकेगी?” एक छात्र ने झट से उत्तर दिया, “मैं कोई भी सेब उठाकर खा लूंगा क्योंकि सभी सेबों में खराबी है।” दूसरे छात्र ने कहा, “मैं पहले सबसे…
एक स्वतंत्रता कार्यकर्ता की बेटी
1915 में जब प्रथम विश्व युद्ध अपने चरम स्तर पर था, एक दूसरी पीढ़ी की कोरियाई-अमेरिकी महिला आन सु सान का जन्म अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में हुआ था। जब प्रशांत युद्ध1 शुरू हुआ, तो उसने अमेरिकी नौसेना में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से भाग लिया, लेकिन एशियाई होने के कारण, वह अधिकारी पद के परीक्षण में विफल हो गई। लेकिन उसने फिर से कोशिश की और अमेरिकी नौसेना में शामिल होने वाली पहली एशियाई अमेरिकी महिला बन गई। एक अधिकारी बनने के बाद भी, उसे छह महीने के लिए कोड-ब्रेकिंग कार्य से बाहर रखा गया, क्योंकि वह एक एशियाई थी। लेकिन, बाद में, उसकी योग्यता को पहचाना गया और वह अमेरिकी सशस्त्र बल में पहली एशियाई…
अच्छी तरह से कैसे गिरें
जूडो एक ऐसा लड़ाकू खेल है जिसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे को अपने नंगे हाथों से पकड़ते हैं, और प्रतिद्वंद्वी के हमले की शक्ति का उपयोग उन्हें फेंकने, नीचे गिराने, दम घुटाने या धक्का देने के लिए करते हैं। यदि आप जूडो सीखना शुरू करते हैं, तो आप प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने का कौशल सीखने के बजाय आप पहले गिरने का तरीका सीखते हैं। गिरने का तरीका एक ऐसी तकनीक है जो आपके शरीर को अचानक फेंके जाने या गिरने पर सुरक्षित रखती है। गिरने के तरीके सीखने की प्रक्रिया बिल्कुल भी आसान नहीं है। आपके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान आना तो आम बात है, और जब तक आपको इसकी आदत न पड़ जाए, तब तक अनगिनत बार…
आंखें
आंख रेटिना पर प्रतिबिंबित एक वस्तु की छवि को विद्युत रासायनिक जानकारी में बदल देती है और इसे ऑप्टिक तंत्रिका के माध्यम से मस्तिष्क में पहुंचाती है। आंख शरीर की किसी भी अन्य इंद्रियों की तुलना में अधिक जानकारी प्राप्त करती है। यह इतना महत्वपूर्ण है कि लोग कहते हैं, “आंखें शरीर का 90% हिस्सा हैं।” हालांकि, यह बाहरी उत्तेजनाओं के लिए बहुत संवेदनशील है, इसलिए एक छोटा धूल कण भी बड़ी असुविधा पैदा कर सकता है। इसी कारण आंख का मुख्य अंग, नेत्रगोलक, कई उपांगों द्वारा सहायता प्राप्त करता है। सबसे पहले, आंखों की पलकें उजागर नेत्रगोलक को ढकती हैं और इसे चमकदार और पारदर्शी बनाने के लिए, ऊपर और नीचे झपकती हैं और आंखों को आंसुओं से धोती…
10,000 किमी [7,200 मील] से अधिक दूरी की उड़ान भरने का रहस्य
बार-टेल्ड गॉडविट पक्षी अलास्का में प्रजनन करते हैं, और जब वहां ठंड बढ़ने लगती है, तो वे गर्म दक्षिणी गोलार्ध में स्थित ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में सर्दी बिताने के लिए स्थानांतरित हो जाते हैं। अलास्का से अपने गंतव्य तक उड़ान भरने के लिए, उन्हें प्रशांत महासागर को पार करना पड़ता है; आश्चर्यजनक रूप से, बार-टेल्ड गॉडविट पक्षी इतनी लंबी दूरी बिना रुके उड़ान भरते हैं। इस बात पर संदेह करते हुए कि यह पक्षी प्रशांत महासागर में किसी एक द्वीप पर ठहरकर आराम करते होंगे, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पक्षी विज्ञानी ने उनके उड़ान के मार्ग का पता लगाने के लिए कुछ बार-टेल्ड गॉडविट पक्षियों पर एक उपग्रह ट्रैकिंग डिवाइस लगाया। परिणामस्वरूप, उन्होंने देखा कि उन पक्षियों में से…
एक बेटी जो 24 साल बाद मिली
जनवरी 1994 में, वांग मिंग-चिंग और उसकी पत्नी, जो चीन के चेंगदू में फल विक्रेते थे, अपने ग्राहक को छुट्टे पैसे देने के दौरान उनकी तीन साल की बेटी खो गई। उस समय से बीस साल बाद भी, वांग मिंग-चिंग ने अपनी बेटी की तलाश करना नहीं छोड़ा और उसे ढूंढ़ने के लिए एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उसने टैक्सी के अंदर और बाहर अपनी बेटी की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए, और अपने ग्राहकों को अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया, ताकि वे उसकी बेटी की खबर मिलने पर उसे बता सकें। उसकी दुखद कहानी टीवी और इंटरनेट के द्वारा व्यापक रूप से लोगों तक पहुंच गई। जिलिन प्रांत की एक महिला ने वह कहानी…
सख्त सास और उसकी विनम्र बहू
एक महिला जो बहुत सख्त और सभी कामों में निपुण थी, अपने घर एक बहू ले आई जो अपनी सास से विपरीत बहुत लापरवाह और आरामपसंद व्यक्ति थी। गांव वाले आपस में कानाफूसी करने लगे, “अब से, उस बहू के अच्छे दिन चले गए,” और उन्होंने सोचा कि बहू अपनी सास के नियंत्रण को सहन नहीं करेगी। जैसा गांव के लोग अनुमान लगा रहे थे, सास ने बहू को बहुत सारे काम करने के लिए मजबूर किया, ताकि उसके प्रारंभिक विवाहित जीवन में उसे अपने काबू में ले सके। बहू की एक छोटी सी गलती पर भी सास ने उसे जोर से डांटा, और उस पर चिल्लाकर कहा, “क्या तुमने अपने माता-पिता से कुछ भी नहीं सीखा है?” जब भी…
वह उत्तर जो वे सुनना चाहते हैं
एक शिक्षक ने अपने छात्रों को होमवर्क दिया। होमवर्क में उन्हें छुट्टी के दिन सुबह में प्रत्येक घर के सामने से तीस मिनट के लिए कूड़ा करकट उठाने का कार्य दिया गया था। ऐसा इसलिए दिया गया ताकि छात्र सुबह जल्दी उठ जाएं क्योंकि छुट्टी होने का बहाना बनाकर वे देर तक सो सकते थे। कक्षा के बाद, एक छात्र शिक्षकों के कमरे में आया और शिक्षक से पूछा। “सर, अगर बारिश शुरू हो जाए, तो क्या मुझे कचरा उठाने की आवश्यकता है?” “नहीं। अगर बारिश हुई तो ऐसा करना मुश्किल होगा।” वह छात्र के जाने के तुरंत बाद, एक और छात्र अंदर आया और पूछने लगा। “सर, अगर बारिश भी शुरू हो जाए, तो भी मुझे अपने घर के…
लेखक जो व्यायाम करते हैं
जापान के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यासकार हारुकी मुराकामी ने कहा, “हर सुबह दौड़ते समय मैंने उपन्यास लिखने के बारे में बहुत कुछ सीखा।” वह प्रतिदिन दौड़ता है। वह एक लेखक के साथ-साथ एक धावक के रूप में भी याद किया जाना चाहता है। प्रसिद्ध डच कलाकार गुइडो वैन डेर वर्व ने कहा, “दौड़ना मुझे अधिक केंद्रित और तरोताजा बनाता है। दौड़ने के बाद, मैं पियानो के सामने बैठ जाता हूं और संगीत की रचना करना शुरू करता हूं।” 20वीं शताब्दी के एक प्रतिनिधि लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे, जिसने मुक्केबाजी और तैराकी का आनंद लिया, कहा कि, “मन और शरीर निकट से जुड़े हुए हैं। यदि आपका शरीर सुस्त हो जाता है, तो आपका दिमाग भी सुस्त हो सकता है।” जैसा…
जैसे कि एक अंधा व्यक्ति एक हाथी को छूता है
कुछ अंधे लोगों ने एक हाथी को अपने हाथों से स्पर्श किया और हर एक ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। जिस व्यक्ति ने उसके शरीर को छूआ, उसने कहा, “हाथी एक ठोस दीवार की तरह है,” और जिस व्यक्ति ने उसके पैर को छूआ उसने कहा, “हाथी एक गोलाकार खंभे की तरह है।” जिस व्यक्ति ने उसकी नाक को छूआ, उसने कहा कि, “हाथी एक लंबी ट्यूब की तरह है,” और जिस व्यक्ति ने उसके हाथी दांत को छूआ, उसने कहा कि, “हाथी एक नुकीले तीर की तरह है।” इस तरह, जब कोई व्यक्ति ऐसे बात करता है कि वह सब कुछ जानता है जब कि उसे कुछ बातें ही पता होती है, तो उसकी तुलना एक अंधे व्यक्ति से की…
माता का प्रेम जो बुढ़ापे में भी हार नहीं मानता
2017 में, अडा नाम की एक 98 वर्षीय महिला यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल के हाइटन में एक नर्सिंग होम में रहने गई। उस नर्सिंग होम में रहने जाने का कारण उसका 80 वर्षीय बेटा, टॉम कीटिंग था। विशेष रूप से वह मां और बेटा एक-दूसरे के करीब होते हैं। उसके सबसे बड़े बेटे टॉम ने अपने सभी छोटे भाई-बहनों की शादी होने और उनके घर छोड़ने के बाद भी अपनी मां की पूरे हृदय से सेवा की। जब बेटा, जो हमेशा साथ रहता था, बीमारी के कारण नर्सिंग होम में चला गया, तो मां एक साल तक ठीक से सो नहीं पाई। कहीं ऐसा न हो कि वह अकेलापन महसूस करे, वह हमेशा अपने बेटे के बारे में चिंतित रहती…
मनाने के तीन कारक
अरस्तू ने कहा कि दूसरों को मनाने के लिए लोगोस(logos, तर्क), पेथोस(pathos, भावना), और एथोस(ethos, नैतिकता) की जरूरत होती है। लोगोस स्पष्ट प्रमाण और तर्क को संदर्भित करता है। क्योंकि मनुष्य एक तर्कसंगत प्राणी है, एक उचित निर्णय लेने के लिए एक आधार होना चाहिए। यदि यह आग्रह कि, “नाश्ता करना फायदेमंद है,” अच्छे कारणों के साथ समर्थित नहीं किया जाता, तो यह असंतुष्ट बात होती है। पेथोस सुननेवाले की मनोवैज्ञानिक स्थिति को संदर्भित करता है। क्योंकि लोग अपने मूड के अनुसार एक ही शब्द पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं, इसलिए बात करते समय आपको सुननेवाले की भावनाओं को समझना चाहिए। उस बच्चे के लिए जो अपने दोस्त के साथ बहस करने के बाद परेशान हो गया है,…
कम मेहनत से कैसे दौड़ें
यूनाइटेड किंगडम में उल्स्टर विश्वविद्यालय और स्वानसी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 24 पुरुषों और महिलाओं पर प्रयोग किया जिन्हें दौड़ने में रुची थी। इस प्रयोग से वे देखना चाहते थे कि कौन से चेहरे का हावभाव और मानसिक स्थिति सबसे अच्छी दौड़ अर्थव्यवस्था ले आता है। दौड़ अर्थव्यवस्था का मतलब है कि स्थिर गति से दौड़ते समय आप कितनी कम ऊर्जा खर्च करते हैं। जितनी कम ऊर्जा आप खर्च करते हैं, उतनी ही बेहतर अर्थव्यवस्था आपके पास होगी। प्रतिभागी चार अलग-अलग तरीकों से ट्रेडमिल पर भागे: मुसकुराते हुए दौड़ना; मायूस चेहरे के साथ दौड़ना; यह कल्पना करते हुए कि आप अपनी उंगलियों के बीच फ्रेंच फ्राइज़ पकड़े हुए हैं बिना तनाव के दौड़ना; और दौड़ को जल्दी खत्म करने का…
परिष्करण
“आप उस व्यक्ति के बारे में क्या कहेंगे जो गरीब है लेकिन चापलूसी नहीं करता, या एक ऐसा व्यक्ति जो अमीर है लेकिन घमंडी नहीं है?” “वह एक सभ्य व्यक्ति है। लेकिन वह उस व्यक्ति से बेहतर नहीं है जो गरीब है बल्कि जीवन का आनंद लेता है, या वह व्यक्ति जो अमीर है और शिष्टाचार रखता है।” “श चिंग (चीन का पहला काव्य ग्रंथ) कहता है, ‘एक गुणी व्यक्ति कटता, तेज करता, उत्कीर्ण करता, और सुधारता है।’ क्या आपके कहने का मतलब यही है?” “हां। अब हम श चिंग पर चर्चा कर सकते हैं!” यह कन्फ्यूशियस और उसके शिष्य जिगोंग के बीच की एक बातचीत है। कन्फ्यूशियस कहता है, “गरीब आदमी के लिए चापलूसी न करना और अमीर आदमी…
वेबफुट ऑक्टोपस का मातृ प्रेम
मछुआरे खाली घोंघे के खोलों को एक साथ बुनते हैं और कुछ समय के लिए उसे समुद्र के अंदर डाल देते हैं और वेबफुट ऑक्टोपस को पकड़ने के लिए उसे ऊपर खींच लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वेबफुट ऑक्टोपस खाली घोंघे के खोल को अपना घर बना लेते हैं। चूंकि खाली घोंघे का खोल कठोर और उसका प्रवेश छेद चौड़ा होता है, तो यह वेबफुट ऑक्टोपस के लिए न केवल इसमें प्रवेश करने के लिए, बल्कि अंडे देने और उनकी सुरक्षा के लिए भी बहुत उपयुक्त होता है। जब एक वेबफुट ऑक्टोपस अंडे देती है, तो सैकड़ों अंडे, जो चावल के दानों की तरह दिखते हैं, खोल के अंदर घनी परत बनाकर चिपक जाते हैं और अपने अंडे से निकलने…
दो बेटे जिन्होंने अपने पिता को बचाया
2017 में, एक 60 वर्षीय कोरियाई व्यक्ति को लीवर कैंसर पुनरावृत्ति का निदान हुआ। लीवर प्रत्यारोपण ही उसकी एकमात्र आशा थी। उसके दो बेटे, जो हमेशा एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह से घुल-मिलकर रहते थे, अपने पिता की सर्जरी के कारण बहस करने लगे। कारण यह था कि उन दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके खुद के लीवर को उनके पिता में प्रत्यारोपित किया जाए। बड़े भाई ने छोटे को रोकते हुए कहा, “तुम्हें सर्जरी के कारण अपने कार्यालय को नहीं छोड़ना चाहिए,” और छोटे भाई ने बड़े भाई को यह कहते हुए मना लिया कि “मैं आपको इस कठिन सर्जरी से गुजरने नहीं दूंगा। आपके दो बच्चे भी हैं।” दोनों भाई कोई समझौता नहीं कर पाए…
दूसरों की सेवा करने का मन
एक शिक्षक और उसका छात्र एक लंबी यात्रा पर जा रहे थे। शिक्षक ने छात्र से पूछा जो दुनिया घूमने और देखने के लिए उत्साहित था। “हमारी यात्रा के क्रम के लिए, एक व्यक्ति को नेतृत्व करना होगा और दूसरे को अनुसरण। आप कौन सी भूमिका चुनेंगे?” छात्र ने कहा कि शिक्षक का अनुसरण करना उसके लिए स्वाभाविक है। उस रात, जब शिक्षक और छात्र एक बड़े पेड़ के नीचे सोने वाले थे, तो अचानक से बारिश शुरू हो गई। शिक्षक ने अपना बाहरी वस्त्र उतार दिया और अपने छात्र को उससे ढक दिया। छात्र को इतना खेद महसूस हुआ कि उसने दृढ़ता से मना कर दिया। तब शिक्षक ने कहा, “यह बेशक जरूरी है कि एक अगुवे को अनुयायी…
अगर आप आकलन करना चाहते हैं
यह उस समय की बात है जब जंग याक योंग जो कोरिया के जोसियन राजवंश में सबसे महान विचारकों में से एक है, अपने जान-पहचान के लोगों से एक पवेलियन में बातचीत कर रहे थे। जब वे अच्छे माहौल में थे, तो एक व्यक्ति ने वर्तमान मामलों की स्थिति पर अफसोस जताया। “कुछ लोग शर्मिंदगी महसूस किए बिना सत्ता में आ जाते हैं। क्या यह निराशाजनक बात नहीं है?” फिर, जंग याक योंग ने बातचीत का विषय बदल दिया, और कहा, “मनुष्य वह नहीं है जिसका हम आकलन कर सकते हैं।” थोड़ी देर बाद, एक अन्य व्यक्ति ने घोड़े को लगाम लगाए हुए देखकर कहा। “वह घोड़ा बिना कोई भार उठाए बस घास खाता रहता है।” इस बार भी जंग…
पक्षी की बुद्धि की कुंजी
पक्षी जो कौवे परिवार से संबंधित हैं, जिनमें अज़ुर-पंख वाली मैगपाई, ब्लैक नेप्ड ओरिओल और मैगपाई शामिल हैं, सभी पक्षी प्रजातियों में सबसे बुद्धिमान पक्षी होते हैं। वास्तव में, कुछ मैगपाई या कौवे आयतन की अवधारणा के साथ-साथ समय के प्रवाह को भी पहचान सकते हैं, और वे शीशे में प्रतिबिंबित छवियों के माध्यम से खुद को पहचान सकते हैं; यह भी जाना जाता है कि वे अपनी संस्कृति का आनंद लेते हुए खाली समय बिताते हैं, और उनकी अपनी भाषा है। विशेष रूप से, न्यू कैलेडोनियन कौवे मुड़ने वाले तारों का उपयोग करके भोजन को बोतलों से बाहर निकालने में सक्षम होते हैं। यहां तक कि चिम्पांजी जो सभी जंगली जानवरों में सब से चतुर माने जाते हैं, वे…
अपने दरवाजे को बंद रखने की जितनी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया सुरक्षा
सोशल मीडिया एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उपयोग लोग जानकारी साझा करने और स्वतंत्र रूप से संवाद करने के द्वारा अन्य लोगों के साथ सोशल नेटवर्क या सामाजिक संबंध बनाने के लिए करते हैं जिसके प्रकार फेसबुक, ट्विटर, काकाओ स्टोरी, इंस्टाग्राम, बैंड और यूट्यूब जैसे विविध हैं। जैसे-जैसे स्मार्ट फोन का प्रसार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे समय और स्थान की परवाह किए बिना सोशल मीडिया उपलब्ध हो रहा है, इसलिए यह आधुनिक लोगों के जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा बन गया है। एक कोरियाई वेब पोर्टल ने “सोशल मीडिया के उपयोग पैटर्न और इसके उपयोग की स्थिति” पर 693 सदस्यों का सर्वेक्षण किया। यह रिपोर्ट किया गया कि उत्तरदाताओं में से 91.3% सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं,…