विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

प्रशंसा और आलोचना

प्रशंसा और आलोचना, आप इनमें से क्या अधिक करते हैं? अमेरिका में ड्यूक विश्वविद्यालय के एक शोध दल ने खुलासा किया कि मस्तिष्क विभिन्न भागों में प्रशंसा और आलोचना के साथ अलग-अलग तरीकों से बरताव करता है। आलोचना जैसी नकारात्मक चीजें प्रमस्तिष्कखंड में नियंत्रित की जाती है जो भावनाओं का प्रभारी होता है, जबकि प्रशंसा जैसी सकारात्मक चीजों को प्रमस्तिष्कखंड को उत्तेजित किए बिना अधिक तार्किक पद्धति में संसाधित किया जाता है। इसी वजह से, लोग दूसरों के अच्छे व्यवहार का संयोग के रूप में न्याय करते हैं, लेकिन एक नकारात्मक व्यवहार के प्रति भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया करते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि वह जानबूझकर किया गया है। लेकिन यदि आप खुश रहना चाहते हैं, तो आपको आलोचना…

प्रेम पाने के बजाय, प्रेम दें

एक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सफल नेताओं की शक्तिशाली विशेषताओं के बारे में एक लेख लिखा था। सेना में अधिकारियों के पद तक पहुंचने वालों की विशेषताओं पर किए गए शोध में बताया गया कि एक विशिष्ट गुण था जो उनकी शारीरिक शक्ति या उपाय कुशलता की तुलना में उनकी तरक्की में अधिक सहायक था। यह उनकी माताओं के साथ उनका रिश्ता था। जिन लोगों ने अपनी माताओं से प्रेम और देखभाल प्राप्त की और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रखे, वे अधिकारी बन सके; उन्होंने अपने अधीन रहने वालों का ईमानदारी के साथ ध्यान रखा, क्रूर युद्धों के समय में भी मानवता को नहीं खोया। “क्या यह हो सकता है कि कोई माता अपने…

बदलाव

सर्दी के दिनों में, जब तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, तो धीमी गति से बहने वाली नदी और जमीन पर एक चौक ठोस बर्फ में बदल जाता है कि कोई भी उस पर फिसल सकता है। इसके विपरीत, जब पानी को गर्म किया जाता है, तो वह भाप बन जाता है। तरल पानी हवा में उड़ नहीं सकता, परन्तु तब उड़ सकता है जब वह भाप में बदल जाता है। यह सिद्धांत परमेश्वर की संतानों पर भी लागू होता है। जैसा कि माता ने कहा, यदि हम स्वर्गीय लोगों के रूप में नए सिरे से जन्म लें, तो हर बात में धन्यवाद देना आसान हो जाएगा, चाहे पहले इसे अभ्यास में लाना मुश्किल था। सदा आनन्दित रहना और…

समानता की बातों को ढूंढ़ना

एक अमेरिकी सेल्समैन, जो जिरार्ड ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा लगातार बारह वर्षों से सबसे अधिक कारों के विक्रेता के रूप में मान्यता प्राप्त की। उसके सफलता के रहस्यों में से एक यह था कि वह अपने और ग्राहकों के बीच की समान चीजों को ढूंढ़ लेता था और इस पर विश्वास करते हुए कि वे एक ऐसे विक्रेता से कार खरीदेंगे जिनके प्रति उनकी अच्छी भावना है, उनके साथ एक करीबी रिश्ता बना लेता था। लोगों की उस व्यक्ति के प्रति एक अच्छी भावना रखने की संभावना होती है, जो उनके साथ किसी चीज में समान होता है जैसे कि जन्मस्थान, रुचि, प्रवृत्ति और रूप रंग। इसे मनोविज्ञान में समानता का सिद्धांत कहा जाता है। यह वस्तुनिष्ठ…

अच्छे से करना और पूरीकोशिश करना

फिल लॉलर, जो अमेरिकाके आईएल के नेपरविल मेंशारीरिक शिक्षा पढ़ाताहै, उसने शारीरिक शिक्षाकी कक्षा में अपने छात्रोंको उनके स्वास्थ्य केलिए लंबे समय तक दौड़नेदिया। कुछ छात्र दौड़नेमें अच्छे थे, लेकिन कुछछात्र अच्छे नहीं थे।उन छात्रों की क्षमतामें सुधार लाने के लिए, जो दौड़ने में अच्छेनहीं थे, पहले, उसने ग्यारहसाल की लड़की की दौड़नेकी क्षमता का परीक्षणकिया। जब वह हार्ट रेटमॉनिटर(हृदय की गति कोमापने वाला यंत्र) पहनकरदौड़ी, तो उसकी औसत हृदयगति 187 थी, और फिनिश लाइनपर यह 207 तक पहुंच गई। जबलॉलर ने रिकॉर्ड देखातो वह हैरान हो गया। जबहम 220 से एक व्यक्ति कीउम्र को घटाते हैं तोयह सैद्धांतिक अधिकतमहृदय गति होता है, इसलिएइससे यह पता चलता है किवह अपनी पूरी गति से दौड़ीथी। ऐसा लगता था कि वहदौड़ने में…

पिताओं का सपना

सैट परीक्षा लेने के बाद, कुछ हाई स्कूल के छात्रों से उनके सपने के बारे में पूछा गया। उनके जवाब भिन्न-भिन्न थे: एक गायक के रूप में शुरुआत करना, दुनिया भर में यात्रा करना, जी भरकर फ्राइड चिकन खाना, स्कूल के मैदान पर खेती करना, इत्यादि। फिर, उनसे एक और प्रश्न पूछा गया: “यदि आपके पास जीने के लिए केवल एक वर्ष बचा है, तो उन दोनों में से आप किसे चुनेंगे, अपना सपना पूरा करना या पांच लाख डॉलर प्राप्त करना?” सभी छात्रों ने अपने सपने को चुना; उन्होंने अपने सपनों को किसी भी चीज से अधिक मूल्यवान माना। दूसरी ओर, उनके पिताओं से भी वही सवाल पूछा गया। उनके पिताओं का सपना था कि अपने परिवार के साथ…

एक यात्रा जिसने समय को पीछे की तरफ मोड़ दिया

1979 में, अमेरिका के ओहायो राज्य में एक समाचार पत्र में, 70 साल की उम्र के अंत से 80 साल की उम्र के शुरुआत के आयु के बुजुर्ग लोगों के लिए एक हफ्ते की मुफ्त यात्रा का विज्ञापन दिया गया था। बुजुर्ग लोग का चयन किया गया, और चुने गए बुजुर्ग लोग एक दूरदराज के गांव में पहुंच गए। वहां दो नियम थे जिनका उन्हें पालन करना था: पहला यह था कि उन्हें वास्तव में 20 वर्ष पहले की तरह बातें और व्यवहार करना है, और दूसरा यह था कि उन्हें खुद ही घर का काम करना था। 1959 में मिलने वाली चीजों से सजाये हुए बंगले में, बुजुर्ग प्रतिभागिओं ने उस समय की फिल्मों को देखा, उस समय की…

शुरू करने का समय

तेज आंधी से किसी एक मकान की छत टूट गई थी। भले ही बारिश होने पर छत से बारिश का पानी टपक रहा था, घर का मालिक छत की मरम्मत के बारे में सोच भी नहीं सका। मालिक ने सोचा, ‘जब बारिश बंद होगी, तो मैं छत की मरम्मत करूंगा।’ हालांकि, बारिश रुकने के बाद, साफ आसमान देखकर उसने एक बार फिर से अपना मन बदल दिया। ‘इस सप्ताह, मुझे खेत में जंगली घासों को निकालना है, इसलिए मैं अगले सप्ताह इसकी मरम्मत करूंगा।’ एक सप्ताह बीत जाने के बाद, घर के मालिक ने छत की मरम्मत को कष्टप्रद माना। ‘अब कुछ समय के लिए बारिश नहीं होगी, इसलिए मैं बारिश का मौसम शुरू होने से पहले इसकी मरम्मत करूंगा।’…

वृक्षारोपण का एक चमत्कार

गंगा और सिंधु नदियों के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र नदी भारत की तीन प्रमुख नदियों में से एक है। नदी पर बना विशाल द्वीप, माजुली, अक्सर मानसून1 के बारिश से भर जाता है। यह कभी घने जंगलों वाला एक सुंदर द्वीप था, लेकिन यह एक बंजर भूमि में बदल गया क्योंकि पेड़ों को लकड़हारों द्वारा काट दिया गया था। 1. मानसून भूमि और समुद्र के बीच बहने वाली मौसमी हवाओं को संदर्भित करता है, जो सर्दियों और गर्मियों में दिशाएं बदलती हैं। यह भारत और दक्षिण एशिया में होता है। जादव पायेंग नामक, एक सोलह साल का लड़का सरीसृपों के झुंड को मरा हुआ देखकर हैरान रह गया क्योंकि रेतीले समुद्र तट पर जहां नदियों का बहना थम गया था, उन्हें छाया…

भले ही मुझसे अलग है

एक हाथी का बच्चा तितली का पीछा कर रहा था और गलती से उस जगह जा पहुंचा जहां जिराफ के बच्चे खेल रहे थे। जिराफ के बच्चे जिन्होंने पहली बार हाथी के बच्चे को देखा था, उसके बारे में कहने लगे। “दोस्तो, वहां देखो,” “ओह, इसकी नाक बहुत लंबी है,” “(खिलखिलाते हुए) वह कितना अजीब लग रहा है।” हाथी का बच्चा जिसका मजाक उड़ाया गया, रोता हुआ घर आया। हैरान होकर, मां हाथी ने पूछा कि क्या हुआ। जब हाथी के बच्चे ने सारी कहानी बताई, तो मां हाथी ने कहा, “भले ही जिराफ तुम्हारा मजाक उड़ाते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। समस्या तुम नहीं, बल्कि उनके चिढ़ाने की क्रिया गलत है।” अगले दिन, जिराफों के बच्चों में…

हर दिन फलों का आनंद कैसे लें

एक माध्यमिक स्कूल में, एक शिक्षक ने अपने छात्रों से पूछा, “एक महिला ने बाजार से दस सेब खरीदे। जब वह घर आई और उन सेबों को ध्यान से देखा, तो उसने पाया कि प्रत्येक सेब में कुछ खराबी है। उन्हें बदलने के लिए जाना कष्टप्रद था, और फल की दुकान के मालिक को दोष देना अच्छा नहीं था। इसलिए उसने उन्हें खाने का फैसला किया। अब मैं तुमसे एक प्रश्न पूछता हूं। अगर वह एक दिन में एक सेब खाती है, तो कैसे वह खुशी से उन खराब सेबों को खा सकेगी?” एक छात्र ने झट से उत्तर दिया, “मैं कोई भी सेब उठाकर खा लूंगा क्योंकि सभी सेबों में खराबी है।” दूसरे छात्र ने कहा, “मैं पहले सबसे…

एक स्वतंत्रता कार्यकर्ता की बेटी

1915 में जब प्रथम विश्व युद्ध अपने चरम स्तर पर था, एक दूसरी पीढ़ी की कोरियाई-अमेरिकी महिला आन सु सान का जन्म अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में हुआ था। जब प्रशांत युद्ध1 शुरू हुआ, तो उसने अमेरिकी नौसेना में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से भाग लिया, लेकिन एशियाई होने के कारण, वह अधिकारी पद के परीक्षण में विफल हो गई। लेकिन उसने फिर से कोशिश की और अमेरिकी नौसेना में शामिल होने वाली पहली एशियाई अमेरिकी महिला बन गई। एक अधिकारी बनने के बाद भी, उसे छह महीने के लिए कोड-ब्रेकिंग कार्य से बाहर रखा गया, क्योंकि वह एक एशियाई थी। लेकिन, बाद में, उसकी योग्यता को पहचाना गया और वह अमेरिकी सशस्त्र बल में पहली एशियाई…

अच्छी तरह से कैसे गिरें

जूडो एक ऐसा लड़ाकू खेल है जिसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे को अपने नंगे हाथों से पकड़ते हैं, और प्रतिद्वंद्वी के हमले की शक्ति का उपयोग उन्हें फेंकने, नीचे गिराने, दम घुटाने या धक्का देने के लिए करते हैं। यदि आप जूडो सीखना शुरू करते हैं, तो आप प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने का कौशल सीखने के बजाय आप पहले गिरने का तरीका सीखते हैं। गिरने का तरीका एक ऐसी तकनीक है जो आपके शरीर को अचानक फेंके जाने या गिरने पर सुरक्षित रखती है। गिरने के तरीके सीखने की प्रक्रिया बिल्कुल भी आसान नहीं है। आपके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान आना तो आम बात है, और जब तक आपको इसकी आदत न पड़ जाए, तब तक अनगिनत बार…

आंखें

आंख रेटिना पर प्रतिबिंबित एक वस्तु की छवि को विद्युत रासायनिक जानकारी में बदल देती है और इसे ऑप्टिक तंत्रिका के माध्यम से मस्तिष्क में पहुंचाती है। आंख शरीर की किसी भी अन्य इंद्रियों की तुलना में अधिक जानकारी प्राप्त करती है। यह इतना महत्वपूर्ण है कि लोग कहते हैं, “आंखें शरीर का 90% हिस्सा हैं।” हालांकि, यह बाहरी उत्तेजनाओं के लिए बहुत संवेदनशील है, इसलिए एक छोटा धूल कण भी बड़ी असुविधा पैदा कर सकता है। इसी कारण आंख का मुख्य अंग, नेत्रगोलक, कई उपांगों द्वारा सहायता प्राप्त करता है। सबसे पहले, आंखों की पलकें उजागर नेत्रगोलक को ढकती हैं और इसे चमकदार और पारदर्शी बनाने के लिए, ऊपर और नीचे झपकती हैं और आंखों को आंसुओं से धोती…

10,000 किमी [7,200 मील] से अधिक दूरी की उड़ान भरने का रहस्य

बार-टेल्ड गॉडविट पक्षी अलास्का में प्रजनन करते हैं, और जब वहां ठंड बढ़ने लगती है, तो वे गर्म दक्षिणी गोलार्ध में स्थित ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में सर्दी बिताने के लिए स्थानांतरित हो जाते हैं। अलास्का से अपने गंतव्य तक उड़ान भरने के लिए, उन्हें प्रशांत महासागर को पार करना पड़ता है; आश्चर्यजनक रूप से, बार-टेल्ड गॉडविट पक्षी इतनी लंबी दूरी बिना रुके उड़ान भरते हैं। इस बात पर संदेह करते हुए कि यह पक्षी प्रशांत महासागर में किसी एक द्वीप पर ठहरकर आराम करते होंगे, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पक्षी विज्ञानी ने उनके उड़ान के मार्ग का पता लगाने के लिए कुछ बार-टेल्ड गॉडविट पक्षियों पर एक उपग्रह ट्रैकिंग डिवाइस लगाया। परिणामस्वरूप, उन्होंने देखा कि उन पक्षियों में से…

एक बेटी जो 24 साल बाद मिली

जनवरी 1994 में, वांग मिंग-चिंग और उसकी पत्नी, जो चीन के चेंगदू में फल विक्रेते थे, अपने ग्राहक को छुट्टे पैसे देने के दौरान उनकी तीन साल की बेटी खो गई। उस समय से बीस साल बाद भी, वांग मिंग-चिंग ने अपनी बेटी की तलाश करना नहीं छोड़ा और उसे ढूंढ़ने के लिए एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उसने टैक्सी के अंदर और बाहर अपनी बेटी की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए, और अपने ग्राहकों को अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया, ताकि वे उसकी बेटी की खबर मिलने पर उसे बता सकें। उसकी दुखद कहानी टीवी और इंटरनेट के द्वारा व्यापक रूप से लोगों तक पहुंच गई। जिलिन प्रांत की एक महिला ने वह कहानी…

सख्त सास और उसकी विनम्र बहू

एक महिला जो बहुत सख्त और सभी कामों में निपुण थी, अपने घर एक बहू ले आई जो अपनी सास से विपरीत बहुत लापरवाह और आरामपसंद व्यक्ति थी। गांव वाले आपस में कानाफूसी करने लगे, “अब से, उस बहू के अच्छे दिन चले गए,” और उन्होंने सोचा कि बहू अपनी सास के नियंत्रण को सहन नहीं करेगी। जैसा गांव के लोग अनुमान लगा रहे थे, सास ने बहू को बहुत सारे काम करने के लिए मजबूर किया, ताकि उसके प्रारंभिक विवाहित जीवन में उसे अपने काबू में ले सके। बहू की एक छोटी सी गलती पर भी सास ने उसे जोर से डांटा, और उस पर चिल्लाकर कहा, “क्या तुमने अपने माता-पिता से कुछ भी नहीं सीखा है?” जब भी…

वह उत्तर जो वे सुनना चाहते हैं

एक शिक्षक ने अपने छात्रों को होमवर्क दिया। होमवर्क में उन्हें छुट्टी के दिन सुबह में प्रत्येक घर के सामने से तीस मिनट के लिए कूड़ा करकट उठाने का कार्य दिया गया था। ऐसा इसलिए दिया गया ताकि छात्र सुबह जल्दी उठ जाएं क्योंकि छुट्टी होने का बहाना बनाकर वे देर तक सो सकते थे। कक्षा के बाद, एक छात्र शिक्षकों के कमरे में आया और शिक्षक से पूछा। “सर, अगर बारिश शुरू हो जाए, तो क्या मुझे कचरा उठाने की आवश्यकता है?” “नहीं। अगर बारिश हुई तो ऐसा करना मुश्किल होगा।” वह छात्र के जाने के तुरंत बाद, एक और छात्र अंदर आया और पूछने लगा। “सर, अगर बारिश भी शुरू हो जाए, तो भी मुझे अपने घर के…

लेखक जो व्यायाम करते हैं

जापान के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यासकार हारुकी मुराकामी ने कहा, “हर सुबह दौड़ते समय मैंने उपन्यास लिखने के बारे में बहुत कुछ सीखा।” वह प्रतिदिन दौड़ता है। वह एक लेखक के साथ-साथ एक धावक के रूप में भी याद किया जाना चाहता है। प्रसिद्ध डच कलाकार गुइडो वैन डेर वर्व ने कहा, “दौड़ना मुझे अधिक केंद्रित और तरोताजा बनाता है। दौड़ने के बाद, मैं पियानो के सामने बैठ जाता हूं और संगीत की रचना करना शुरू करता हूं।” 20वीं शताब्दी के एक प्रतिनिधि लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे, जिसने मुक्केबाजी और तैराकी का आनंद लिया, कहा कि, “मन और शरीर निकट से जुड़े हुए हैं। यदि आपका शरीर सुस्त हो जाता है, तो आपका दिमाग भी सुस्त हो सकता है।” जैसा…

जैसे कि एक अंधा व्यक्ति एक हाथी को छूता है

कुछ अंधे लोगों ने एक हाथी को अपने हाथों से स्पर्श किया और हर एक ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। जिस व्यक्ति ने उसके शरीर को छूआ, उसने कहा, “हाथी एक ठोस दीवार की तरह है,” और जिस व्यक्ति ने उसके पैर को छूआ उसने कहा, “हाथी एक गोलाकार खंभे की तरह है।” जिस व्यक्ति ने उसकी नाक को छूआ, उसने कहा कि, “हाथी एक लंबी ट्यूब की तरह है,” और जिस व्यक्ति ने उसके हाथी दांत को छूआ, उसने कहा कि, “हाथी एक नुकीले तीर की तरह है।” इस तरह, जब कोई व्यक्ति ऐसे बात करता है कि वह सब कुछ जानता है जब कि उसे कुछ बातें ही पता होती है, तो उसकी तुलना एक अंधे व्यक्ति से की…

जैसे कि एक अंधा व्यक्ति एक हाथी को छूता है

3:40
0:00 3:40

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।