वैश्विक समाचार
हम दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के बारे में खबर देते हैं।
-
वर्ष 2025 नरसिंगों के पर्व, प्रायश्चित के दिन और झोपड़ियों के पर्व की पवित्र सभाएं
परमेश्वर द्वारा स्थापित तीन बार में सात पर्वों में से, तीसरी बार के पर्व - नरसिंगों का पर्व, प्रायश्चित का दिन और झोपड़ियों का पर्व 22 सितंबर से 13 अक्टूबर तक एक के बाद एक मनाए गए। दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने इन पवित्र पर्वों का स्वागत करते हुए जिनमें प्रायश्चित के अनुग्रह और पवित्र आत्मा की आशीष की प्रतिज्ञा है, गंभीर प्रार्थना में स्वयं को समर्पित किया, सच्चे मन से पश्चाताप किया और पश्चाताप के योग्य सुसमाचार का फल लाने का प्रयास किया। नरसिंगों का पर्व: परमेश्वर की इच्छा को समझना जो मानवजाति का उद्धार…
13 अक्टूबर, 2025 -
वर्ष 2025 फसह और अखमीरी रोटी के पर्व की पवित्र सभा
मसीह के क्रूस पर दुख उठाने से पहले की रात उन्होंने अपनी संतानों से अंत तक प्रेम किया और उन्हें वह सत्य प्रदान किया जो जीवन की ओर ले जाता है(यूह 13)। वह सत्य नई वाचा के फसह का पर्व है जो उनके गहरे और सच्चे प्रेम से भरा हुआ है। 12 अप्रैल की रात(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का 14वां दिन) और 13 अप्रैल को(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का 15वां दिन) फसह और अखमीरी रोटी का पर्व जिसे दुख के पर्व के नाम से भी जाना जाता है, 175 देशों में 7,800 से अधिक चर्च ऑफ…
13 अप्रैल, 2025
-
कोरिया में बर्फ हटाने की सेवाओं का संचालन
6 जनवरी को कोरिया में अधिकांश स्थानों पर आश्चर्यजनक हिमपात के बीच, आर्कटिक की शीतलहर भी चली। जैसे-जैसे बर्फ का ढेर लगा और वह जम गया, तो लोगों के काम पर जाने और आने के रास्ते में यातायात की भीड़ बढ़ी, पानी के मीटरों के जमने और फटने और ठंड से संबंधित बीमारियां जैसी कई तरह की क्षतियां हुईं। चुंगनाम और जनबुग के कुछ क्षेत्रों में, फसलों और पशुधन का बहुत नुकसान हुआ। हल्लासन पर्वत में भारी बर्फबारी के कारण…
दक्षिण कोरिया
7 जनवरी, 2021
-
वर्ष 2020 नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार
नई यरूशलेम सांस्कृतिक विषयवस्तु पुरस्कार वितरण समारोह निम्नलिखित वर्गों का एकीकृत पुरस्कार वितरण समारोह है: मलिकिसिदक साहित्य प्रतियोगिता, एलोहीम वीडियो महोत्सव प्रतियोगिता, बाइबल सेमिनार प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, और प्रचार विषयवस्तु आइडिया प्रतियोगिता। वर्ष 2020 में पूरी दुनिया में पड़े कोविड-19 के प्रहार के कारण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था; इसके बदले चर्चों के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण-पत्रों और उपहारों का वितरण किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता का आयोजन मार्च और सितंबर के बीच किया गया था। चूंकि हाल…
19 दिसम्बर, 2020
ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल ने नियमित स्वयंसेवा कार्य किए
दीर्घकालीन कोविड-19 महामारी के चलते, केवल अवसाद, आलस्य, और आर्थिक मुश्किलों जैसी समस्याओं की ही नहीं लेकिन फेस मास्क और डिस्पोजेबल वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण हुए पर्यावरणीय प्रदूषण की भी चिंता बढ़ रही है। अपने पड़ोसियों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण को सुधारने हेतु चर्च ऑफ गॉड ASEZ WAO, युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल के सदस्य नियमित स्वयंसेवा करने बाहर निकले। नवंबर 2020 से कोरिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, फिलीपींस, मेक्सिको, ब्राज़ील, और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य सहित 19 देशों में हर दिन लगभग 7,300 लोगों ने (18 दिसंबर तक) स्वयंसेवा कार्यों में भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ताइवान और पेरू में “Mother’s Forest” अभियान भी चलाया। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में सदस्यों ने स्थानीय…
चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान का संचालन किया
संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को 2007 में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया था। हिंसा के बिना एक शांतिपूर्ण दुनिया की कामना करने के इस दिन, चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने दुनिया भर में “मौखिक हिंसा का निषेध” अभियान आयोजित किया। 2 से 11 अक्टूबर तक, दस दिनों तक चलने वाला यह अभियान, “शब्द तलवार से अधिक शक्तिशाली होते हैं” इसके नारे के तहत मौखिक हिंसा की गंभीरता को बढ़ावा देने और सही भाषा संस्कृति का नेतृत्व करने के इरादे से शुरू हुआ। कोरिया में दस लाख से अधिक प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के बीच 2019 में किए गए एक स्कूल हिंसा सर्वेक्षण के अनुसार, मौखिक हिंसा को सबसे सामान्य…
2020 नरसिंगों के पर्व, प्रायश्चित के दिन और झोपड़ियों के पर्व की पवित्र सभाएं
शरद ऋतु के पर्व, जिनका सिय्योन के लोग प्रतीक्षा कर रहे थे जिन्हें परमेश्वर के पर्वों के द्वारा प्रतिज्ञा मिली है, 18 सितंबर से शुरू हुए। नरसिंगों के पर्व से प्रायश्चित के दिन तक, अर्थात् पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पहले दिन से दसवें दिन तक, साथ ही साथ झोपड़ियों के पर्व के दौरान, जो पवित्र कैलेंडर के अनुसार सातवें महीने के पन्द्रहवें से बाइसवें दिन तक आयोजित था, 175 देशों में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने प्रत्येक देश में कोविड-19 की स्थिति के आधार पर, ऑनलाइन या चर्च में आराधना की। नरसिंगों का पर्व - प्रायश्चित का दिन: “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट है” नरसिंगों के पर्व और प्रायश्चित के दिन की शुरुआत नरसिंगों…
कोरिया के चिओरवॉन, नामवन, गोकसेओंग और ग्वांगजू में बाढ़ के लिए राहत कार्य किए गए
इस गर्मी के मौसम में पचास दिनों तक बारिश हुई। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन के द्वारा आधिकारिक अवलोकन को शुरू किए जाने के बाद, यह बरसात का मौसम अब तक का सबसे लंबी अवधि का था। इस वर्ष के बरसात के मौसम(1 जून से 15 अगस्त तक) के दौरान, कोरिया में औसत संचयी वर्षा 920 मिलीमीटर थी, जो कि औसत वार्षिक वर्षा की तुलना में लगभग दोगुनी है। इससे 1,000 से अधिक भूस्खलन हुए, घर और दुकान पानी में डूब गए, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में छोटे और बड़े नुकसान हुए, और 18 शहरों और जिलों को विशेष आपदा क्षेत्रों के रूप में नामित किया गया। मूसलाधार बारिश के कारण अक्सर मवेशियों की मौत हुई या तो वे लापता हो…
दक्षिण कोरिया
कोविड-19 का सामना करने के लिए दान और सेवा रिले
जैसे कि कोरोना वायरस की स्थिति लंबे समय से बनी रहती है, दुनिया भर के चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने इस उम्मीद के साथ कि हर कोई इस वैश्विक संकट से बाहर निकलेगा, दान और सेवा रिले को अंजाम दिया। 8 जुलाई को मंगोलिया के उलानबटोर में सदस्यों ने 5,000 डिस्पोजेबल मास्क और 5,000 हाथ से बने कपड़े के मास्क का मंगोलियाई स्वास्थ्य मंत्रालय को दान किया। मंगोलिया के सदस्य ने जो अक्सर खुद अपने कपड़े बनाते हैं, कुशलता से मास्क बनाए। इससे पहले 30 जून को, अमेरिका के सीए के लॉस एंजिल्स और एचआई के होनोलूलू में सदस्यों ने अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर के अधिकारियों को 300 हाथ से बने मास्क वितरित किए। अमेरिका के न्यूयॉर्क…
चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने प्रोत्साहन अभियान का संचालन किया
कोरोना की परिस्थिति लंबे समय तक चलते हुए, प्रतिबंधित गतिविधि और संक्रमण के खतरे की चिंता के कारण अधिक से अधिक लोग थकान और तनाव की शिकायत कर रहे हैं। जब एक दूसरे की परवाह और ईमानदार सहायता की आवश्यकता होती है, तब चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ ने कोविड-19 से थके-हारे लोगों को हस्तलिखित पत्रों और उपहार बॉक्सों से आशा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन अभियान का संचालन किया। 1 अप्रैल से शुरू करके 12 मई तक, कोरिया विश्वविद्यालय, होंगिक विश्वविद्यालय, बुसान राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, ग्वांगजु स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और डेगू हानि विश्वविद्यालय जैसे कोरिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों से ASEZ के लगभग 2,000 सदस्यों ने इन संदेशों के साथ ईमानदारी से पत्र लिखकर अभियान में भाग…
विपत्तियों के बीच और अधिक चमकता है जीवन की वाचा, फसह
परमेश्वर विश्वासयोग्य हैं और उनकी वाचा अपरिवर्तनीय है। जब पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी के कारण गड़बड़ हो गई थी, तब फसह का पर्व निकट आ गया। फसह, जिसमें पापों की क्षमा, उद्धार, और अनन्त जीवन का परमेश्वर का वादा शामिल है, इसे मनाना पहले से कहीं अधिक अत्यावश्यक हो गया, क्योंकि दिन-ब-दिन पुष्टि किए गए मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही थी और दुनिया के कोने कोने में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए शटडाउन और लॉकडाउन लगाया गया। चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के प्रधान कार्यालय ने ऑनलाइन आराधना की घोषणा की ताकि चर्च के सदस्य अपने घरों में फसह मना सकें, और लगभग पचास भाषाओं में ऑनलाइन आराधना की वीडियो बनाकर उनको…