खुश परिवार के लिए मिशन
अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ एक-दूसरे के करीब होने के लिए एक छोटी बात को अभ्यास में लाएं।
सलाह देने या गलती बताने के बजाय, समझना और देखभाल करना
परिवार में बहस अक्सर कठोर शब्दों के कारण होते हैं। बोलने वाले अक्सर सोचते हैं कि ईमानदार सलाह और गलती बताने से दूसरे व्यक्ति की मदद होगी, जबकि व्यक्ति जो उसे सुनता है अक्सर घायल या तनावग्रस्त होता है। एक यहूदी कहावत है, “एक अजनबी के सौ कठोर शब्द सहनशील है, परन्तु अपने मित्र का एक सख्त शब्द आपको गहरी चोट पहुंचाता है।” इसका मतलब है कि चोट जो करीबी व्यक्ति के द्वारा पहुंचाई गई है, वह लंबे समय तक रहता है। सलाह जो दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को दुखाती है, उसका अधिक प्रभाव नहीं होता बल्कि वह सिर्फ घाव छोड़ती है। लेकिन यदि आप दूसरे व्यक्ति की बातों में रुचि लेते हुए उसे समझें और सहानुभूति दें, तो चीजें…
आइए हम खेलें “खुशी का गेम”
1913 में प्रकाशित अमेरिकी उपन्यास ‘पोलियाना’ में मुख्य किरदार पोलियाना के पास बहुत ही सकारात्मक चरित्र है जो कभी भी, कहीं भी, और किसी भी मामले में खुशी खोजती है। उदाहरण के लिए, जब वह एक ऐसी अटारी में रहने लगी जिसकी खिड़की पर पर्दे नहीं थे, तो उसने कहा कि वह बहुत खुश है क्योंकि खिड़की पर पर्दे न होने से बाहर का दृश्य देखने में कोई बाधा नहीं है। जब उसे भोजन के लिए देर से आने से केवल ब्रेड और दूध लेना पड़ा, तो उसने कहा, “मुझे ब्रेड और दूध पसंद है!” “खुशी का गेम” नामक उसके सकारात्मक सोच का तरीका पूरे शहर में फैल गया, जिससे उदास लोग भी मुस्कुराने लगे। हमेशा ऐसा नहीं होता कि…
परिवार की खुशी के लिए नियम बनाएं!
परविार की खुशी बहुत से लोगों की नव वर्ष की इच्छा की सूची में शामिल होती है। लेकिन, खुशी जन्म से या संयोग से या फिर खुद-ब-खुद नहीं दी जाती। खुशी उन लोगों के पास आती है जो अभ्यास करते हैं और कोशिश करते हैं। आपके परिवार की खुशी के लिए आप किस प्रकार का प्रयास कर रहे हैं? अकेले प्रयास करने के बजाय यदि सभी परिवारवाले साथ में प्रयास करें, तो अवश्य ही सहक्रिया का प्रभाव पैदा होगा। इसलिए परिवारवाले मिलकर परिवार की खुशी के लिए कार्य योजना यानी ‘खुश नियम’ बनाइं। महत्वपूर्ण बात यह है कि खुश नियम बनाने के बाद उन्हें अभ्यास में लाना। केवल दो-तीन दिनों के लिए नहीं, पर यदि आप इस महीने से शुरू…
मेरा घर है, Sweet Home!
यदि आप स्वाद के साथ प्रेम का वर्णन करते हैं, तो इसका स्वाद कैसा होगा? कोरियाई अक्सर प्रेम भरी नजर की तुलना शहद टपकने वाली आंखों से करते हैं। ‘हनीमून’ और ‘स्वीट होम’ जैसे, जब स्वाद के साथ प्रेम और खुशी की तुलना की जाती है, तो इसे अक्सर मिठास में व्यक्त किया जाता है। दरअसल, मिठास का मतलब कई भाषाओं में सुखद होता है। पर्याप्त चीनी आपके मन को शांत करती है और आपको बेहतर महसूस कराती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीनी सेरोटोनिन हार्मोन को सक्रिय करती है, जो तब सक्रिय होता है जब आप खुश होते हैं। इस महीने में विभिन्न तरीकों से अपने परिवार को मिठास दें। आपका घर ‘Sweet Home’ होगा। टिप्स मधुर और कोमल…
एक अच्छे मूड में अपने परिवार को जगाएं
आप आमतौर पर कैसे उठते हैं? अलार्म बजने पर कुछ लोग एक बार में उठ जाते हैं, जबकि कुछ लोग भारी नींद वालों के रूप में अलार्म बजने के बाद मुश्किल से अपनी आंखें खोलते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ‘थोड़ा और’ कहकर टालमटोल करते हुए जागने के समय से काफी देर बाद हड़बड़ी में उठते हैं। नींद से जागना आसान नहीं है, जैसे यह कहावत है, “एक चैंपियन पहलवान भी अपनी नींद भरी आंखों को नहीं उठा सकता।” इसके अलावा, चुपचाप सोते समय, यदि आपको शोर या शारीरिक सदमे के कारण अपनी आंखें खोलने के लिए मजबूर किया जाता है, तो आप चिड़चिड़े हो सकते हैं या भारी महसूस कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप…
मैं अपने परिवार का समर्थक हूं!
जब हम खेल देखते हैं, तो हम उन लोगों को देख सकते हैं जो खिलाड़ियों की तरह उत्साही होते हैं। वे समर्थक हैं। समर्थक वे लोग हैं जो किसी विशिष्ट समूह या व्यक्ति का समर्थन करते हैं या स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए जयकार करते हैं। समर्थकों के समर्थन और उत्साह खिलाड़ियों को सामर्थ्य और आत्मविश्वास देते हैं, और वे खेल को जीत की ओर ले जाने की प्रेरक शक्ति बन जाते हैं। यह सच है कि खेल खत्म होने के बाद, खिलाड़ी कहते हैं, “मैंने दर्शकों की जयकार से ऊर्जा पाई।” केवल खेल खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि सभी को प्रोत्साहन और समर्थन की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक सपने की ओर या हमें दिए गए कार्य…
परिवार का पुरस्कार समारोह
हर साल के अंत में, विभिन्न पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाते हैं। यह उन लोगों के परिश्रम को स्वीकृति देने और उन्हें पुरस्कार देने के लिए है जिन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, और जिन्होंने अपने स्वयं के स्थानों पर निरंतर प्रयास किए हैं, भले ही उन्हें स्वीकृति नहीं दी गई थी। चाहे कोई भी काम हो, एक व्यक्ति के द्वारा अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं किए जा सकते। यह उन सभी सदस्यों की बदौलत है जो एक दूसरे की मदद करते हैं और अपने अपने स्थानों पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। परिवार के साथ भी ऐसा ही है। एक साल के दौरान जबकि परिवार सब ठीक है, एक खुश परिवार बनाए रखना केवल एक व्यक्ति के प्रयासों…
अपने परिवार की खूबियों को विकसित करें!
यदि आप चाहते हैं कि कोई बीज या पौधा अच्छी तरह से बढ़े, तो आपको उसे अकेले छोड़ देने के बदले ऐसे स्थान पर रखकर जहां अच्छी धूप और हवा हो, उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रेम के बीज के साथ भी ऐसा ही है। यदि आप अपने परिवार के प्रति प्रेम को व्यक्त नहीं करें, तो प्रेम के बीज का अच्छी तरह से बढ़ना मुश्किल होगा। प्रेम के बीज को विकसित होकर फूल खिलने और फल उत्पन्न करने देने के लिए, आपको इसकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए। ऐसा करने का एक तरीका अपने परिवार की खूबियों पर एक नजर डालना है। अपने परिवार की खूबियों को खोजने के लिए उनका ख्याल रखकर उन पर नजर डालते हुए, आप एक-दूसरे को…
एक पारिवारिक प्रोत्साहन का गीत बनाएं!
गीत में लोगों को एक साथ करीब लाने की शक्ति होती है। सभी लोगों के एक साथ एक धुन और ताल में गाते समय निकटता की भावना बढ़ती है। खेल समर्थक और मार्च करने वाले सैनिक एक साथ गीत गाने से एक हो जाते हैं। जैसे स्टेडियम में खेल-गीत और सेना में एक सैनिक-गीत है, वैसे ही घर पर पारिवारिक गीत होना कैसा होगा? चाहे आप खुश हों या उदास, आपका प्रिय परिवार हमेशा आपके साथ है। सामंजस्य अपूर्ण होने पर भी, पारिवारिक गीत अपने आप में महान शक्ति रखता है क्योंकि इसमें निहित प्रेम और प्रोत्साहन एक दूसरे के लिए अपार ऊर्जा बन जाते हैं। इस महीने अपने परिवार के लिए एक गीत बनाएं और उसे एक साथ गाएं,…
एक कलम के साथ अपने मन को व्यक्त करें!
लिखावट उन संस्कृतियों में से एक है जो कंप्यूटर और स्मार्ट फोन का उपयोग करना आम होने के कारण धीरे-धीरे गायब हो रही है। चूंकि कीबोर्ड या टच स्क्रीन आपको आसानी से संदेश और पत्र भेजने में सक्षम बनाते हैं, इसलिए लोग इन दिनों शायद ही कभी कलम या पेंसिल का उपयोग करते हैं। लेकिन, बड़ी सावधानी के साथ लिखी लिखावट सुविधाजनक डिजिटल अक्षरों का उपयोग करने की तुलना में दूसरे व्यक्ति को अधिक प्रेरित कर देगी। एक हस्तलिखित पत्र को पाने वाले के साथ-साथ उसके लेखक पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक शोध से पता चलता है कि एक व्यक्ति जो अक्सर पत्रों को हाथ से लिखता है, उसके पास दूसरे व्यक्ति के लिए अधिक स्नेह होता है।…
अपने परिवार के एक गुप्त सहायक बनें!
यदि कोई आपकी परवाह करता है, आपको प्रसन्न करता है, और कठिन समय में स्वेच्छा से आपकी मदद करते हैं, तो आपको कैसा लगेगा? आप खुश और प्रोत्साहित होंगे, और आपको बहुत आराम मिलेगा। क्या आप जानते हैं? आपके पास पहले से ही ऐसा व्यक्ति है। यह आपका परिवार है। हालांकि, आप अक्सर इस बात को भूल जाते हैं। अपने परिवार से प्रेम प्राप्त करने के बाद भी, कभी-कभी आप इसके लिए आभारी नहीं होते बल्कि उनके खिलाफ शिकायत करते और कुड़कुड़ाते हैं। इस महीने, अपने परिवार से कुछ मांगने के बजाय, आप गुप्त रूप से अपने परिवार के लिए अच्छे काम करने वाले “गुप्त सहायक” क्यों नहीं बन जाते? इससे आप यह जानेंगे कि प्यार पाने से प्यार देने…
अपने परिवार की भावनाओं का सम्मान करें!
हमारे पास कई भावनाएं होती हैं - खुशी, उदासी, क्रोध, उम्मीद, भय, कृतज्ञता, इत्यादि। हम इन भावनाओं को किसी भी तरह से व्यक्त करना चाहते हैं, और जब हमारी भावनाओं का दूसरों द्वारा सम्मान किया जाता है तो हम स्थिरता और खुशी महसूस करते हैं। हमारी भावनाओं को स्वस्थ तरीके से व्यक्त करना, और एक दूसरे की भावनाओं को समझना और स्वीकार करना बातचीत की मूल बातें हैं। भले ही आप असहमत हैं, फिर भी आप एक सुखद बातचीत कर सकते हैं यदि आप दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझते हैं। आप अपने परिवार की भावनाओं पर कितना कान लगाते हैं और उनकी परवाह करते हैं? उनकी विविध भावनाओं का सम्मान कीजिए और इस महीने उनके साथ सक्रिय रूप से…
सुबह को खुशी से एक-दूसरे का अभिवादन करें!
अतीत में कोरिया में, एक ऐसा शिष्टाचार था कि हर सुबह संतानें अपने माता-पिता का हालचाल पूछते हुए अभिवादन करती थीं। अपने चेहरा धोकर साफ कपड़े पहनने के बाद, वे अपने माता-पिता का अभिवादन करती थीं और बिस्तर को व्यवस्थित करती थीं या उनके चेहरा धोने के लिए पानी लाया करती थीं। लेकिन व्यस्त आधुनिक समाज में, इस तरह के रीति-रिवाज पहले से ही गायब होते जा रहे हैं, लेकिन अभिवादन का मूल्य अपरिवर्तित रहता है क्योंकि यह एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की आशा करते हुए प्रेम और देखभाल व्यक्त करने का एक तरीका है। इस महीने, आइए हम सुबह खुशी से अपने परिवार का अभिवादन करें। “क्या आप अच्छे से सोए थे?” या “गुड मॉर्निंग!” इस तरह, मुस्कराहट के…
घर पर हंसी के उपकरणों को रखें!
आपका उज्ज्वल चेहरा और आपकी मुस्कुराहट उन लोगों को जो आपको देखते हैं, आपके समान खुश कर देती हैं। यह आपके आसपास के लोगों को प्रेम व्यक्त करने, प्रोत्साहित करने और सहयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है। और ज्यादा हंसने के लिए हंसी के उपकरणों को बनाकर घर के कोने कोने में रखिए। दस सेकंड से अधिक समय तक जोर से हंसने से हंसी का प्रभाव अधिक बढ़ जाएगा। विभिन्न हंसी के उपकरणों का उपयोग करके परिवार के साथ जी भरकर हंसिए। दुर्भाग्य दूर भागेगा और आपका घर खुशी से भर जाएगी। टिप्स हंसी का क्षेत्र: जब भी आप इस क्षेत्र में हैं तो हंसें। (वहां पर यह लिखकर चिपकाएं, “हंसी का क्षेत्र” या “जोर से हंसिए।”) हंसी की…
नए वर्ष के अवसर पर परिवार की आदतें बदलें!
एक दार्शनिक ने कहा, “हम उसका परिमाण हैं जो हम बारबार करते हैं। उत्तमता कोई एक कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।” आप आदतें बनाते हैं, लेकिन बाद में आदतें आपको बनाती हैं। अच्छी आदतें आपको सही मार्ग पर ले जाती हैं और आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाती हैं, जबकि बुरी आदतें आपके मार्ग की बाधा बन जाती हैं। इसके अलावा, एक छोटी और तुच्छ आदत आपके करीबी परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष का कारण बन सकती है। जब भी नया साल शुरू होता है, हर किसी के पास नई आदतों की योजना होती है। क्यों न आप यह तय करें कि आप किन आदतों को सुधारना चाहते हैं या आप कौन सी नई आदत बनाना चाहते हैं, और…
कृतज्ञता के ऋण का भुगतान करें
ऋण एक ऐसी वस्तु होती है जिसका आपको किसी को वापस भुगतान करना चाहिए। जितना जल्दी आप इसका भुगतान करते हैं, उतना ही अधिक आप राहत महसूस करते हैं। जब आप इसका भुगतान करते हैं, आप दूसरों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रख सकते हैं। क्या कृतज्ञता के ऋण के साथ भी ऐसा ही नहीं है? वास्तव में, यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि हम हमेशा अपने परिवार से ऋण लेते रहते हैं। हम बिना किसी शर्त के प्रेम प्राप्त करते हैं, और उन्हें कष्ट पहुंचाते हैं या अनजाने में उनकी चिंता का कारण बनते हैं। फिर भी, ‘यह ठीक है क्योंकि हम परिवार हैं,’ इस विचार के साथ हम इसे मामूली बात समझते हैं। वर्ष के अंत के…
अपने परिवार को चाय परोसें!
चाय पूर्व और पश्चिम दोनों में पसंदीदा पेय है। चाय के गहरे स्वाद का आनंद लेने के लिए, चाय के लिए पानी की तैयारी करने से लेकर कप में चाय को डालने तक हर कदम पर सावधान रहना है। चूंकि इसे बनाने के लिए समय और प्रयास की आवश्यकता होती है, इसलिए चाय का आनंद आप तब ले सकते हैं, जब आप इसका स्वाद लेते हुए इसे धीरे-धीरे पीते हैं। चाय कभी-कभी लोगों के बीच संवाद का एक माध्यम है। जब आप चाय पी रहे होते हैं, तो स्वाभाविक रूप से संवादी माहौल बनाया जाता है, और संवाद करते हुए आप एक दूसरे को अच्छी तरह से जान सकते हैं। इस महीने अपने प्यारे परिवार के साथ एक कप सुगंधित…
जीवंत बातचीत के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दें
जब आप अपने परिवार के साथ बात करते हैं तो आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं? क्या आप लापरवाही से सुन तो नहीं रहे या क्या आप इस बहाने से कि आप व्यस्त हैं, बातचीत बंद कर तो नहीं रहे? अपने परिवार के साथ बातचीत करने का समय एक दूसरे को समझने के लिए महत्वपूर्ण समय है। यह एक सामंजस्यपूर्ण परिवार की नींव भी बन जाता है। यदि आप उनके साथ बातचीत करते समय उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया देते हैं, तो आप अधिक खुशी से बातचीत कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया देना आपकी दिलचस्पी और बोलनेवाले के प्रति सम्मान दिखाना है, और यह बोलनेवाले को प्रसन्न करेगा। यह सोचकर कि आप उसके साथ सहानुभूति रख रहे हैं, बोलनेवाले का मन खुल जाएगा। बेशक,…
प्रवेश द्वार को प्रेम से भरपूर बनाएं
“मैं घर आ गया हूं।” “आपका दिन शुभ हो!” “वापसी पर स्वागत है! आपने आज भी मेहनत की है।” वह प्रवेश द्वार है जिससे आप सबसे पहले गुजरते हैं जब आप घर आते हैं, और जिससे आप सबसे अंत में गुजरते हैं, जब आप बाहर जाते हैं। यह वह जगह है जहां अपनी दिनचर्या के लिए आने-जाने वाले परिवार के सदस्यों से आप मिलते हैं या अलविदा कहते हैं। यह वह जगह है जो आपके मेहमानों पर पहली छाप छोड़ता है। भले ही यह घर की एक छोटी सी जगह है, लेकिन इसकी भूमिका बिल्कुल कम नहीं है। जब आप अपने परिवारवालों के बाहर जाते समय उन्हें प्रोत्साहन देते हैं और जब आप उनके घर में वापस आते समय खुशी…
अंगूठा ऊपर करें: “मेरा परिवार सबसे अच्छा है!”
प्रशंसा एक ह्वेल को भी नृत्य करा सकती है। प्रशंसा सुनने वाले को बेहतर महसूस कराती है और निराशा में पड़े लोगों को शक्ति देती है। प्रशंसा एक और भोजन है जिसे लोग खाते हैं। “अच्छा!” “बहुत बढ़िया!” “आप सबसे अच्छे हैं!” यदि आप प्रशंसा करने के साथ अपने अंगूठा ऊपर करें, तो प्रभाव दोगुना हो जाता है। कभी-कभी, अंगूठे को ऊपर करने का एक शक्तिशाली इशारा दूसरे व्यक्ति को कई शब्दों से अधिक प्रसन्न करता है। डेल कार्नेगी ने कहा, “प्रशंसा की तुलना में अधिक छू लेनेवाला और प्रभावित करनेवाला कुछ भी नहीं है। हम जल्द ही भूल सकते हैं कि हमने कैसे किसी की प्रशंसा की, लेकिन जिस व्यक्ति की प्रशंसा की गई, वह इसे अपने जीवन भर…