विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
पिट्सबर्ग, पीए, अमेरिका से रामी मैक पर्फेट
लिखना मेरे लिए हमेशा मेरी आस-पास की दुनिया को समझने का तरीका हुआ है, और मैंने कई सालों से बहुत सी डायरी लिखीं। मैंने शायद ही कभी अपनी पुरानी डायरी को वापस पढ़ा, क्योंकि वे उन संघर्षों की दर्दनाक याद दिलाती थीं जिनका हम इस धरती पर निरंतर सामना करते थे। चाहे मैंने कुछ साल पहले लिखी डायरी देखी थी, मुझे हमारे पीड़ित होने के कारण का कोई उत्तर नहीं मिला था। लेकिन लगभग एक वर्ष पहले, मैंने सत्य में रहने की आशीष प्राप्त की(मैं इसके लिए पिता और माता को सभी धन्यवाद और महिमा चढ़ाती हूं) और एक रात मैंने अपनी पुरानी डायरी पढ़ी। एक पन्ने से दूसरे पन्ने तक, ऐसा लगता था कि प्रत्येक डायरी में एक समान…
एक संक्षिप्त मार्ग
शुष्क मौसम के दौरान, अफ्रीका के मैदानों पर रहने वाले ग्नू पानी और भोजन की खोज में सैकड़ों मील दूर तक प्रवास करते हैं। एक जीव विज्ञानी ने कई वर्षों से देखा कि ग्नू एक महीने तक कैसे बड़े पैमाने पर प्रवास करते थे, और पता लगाया कि वे बिना किसी संक्षिप्त मार्ग को अपनाए एक लंबे और कठिन रास्ता पर चलते थे। यह आम तौर पर कमजोर व दुर्बल ग्नुओं पर मौत लाता था, लेकिन वे शायद ही कभी मार्ग बदलते थे। समस्या का कारण वे ग्नू थे जो आगे बढ़कर नेतृत्व करते थे। वे शायद ही कभी अपनी यात्रा का मार्ग बदलते थे, क्योंकि उन्हें उस रास्ते से जाने की आदत पड़ गई थी। वे हमेशा की तरह…
तनाव से कैसे निपटें
तनाव के कारण सभी प्रकार की बीमारियां होती हैं, और अत्यधिक तनाव के कारण मृत्यु भी हो सकती है। किसी प्रकार के तनाव के बिना जीवन जीना नामुमकिन है। लेकिन तनाव के प्रति हमारा रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। यदि हम तनाव को बुरी चीज मानें, तो वह सच में हमारा दुश्मन बन जाएगा; लेकिन यदि हम उसे सकारात्मक रूप से सोचें, तो वह हमें किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचा सकता। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने इसके बारे में एक प्रयोग किया था। “तनाव का सामना करने में किसी प्रकार की शारीरिक प्रतिक्रिया होती है। तब आपको उसे चिंता या तनाव का सामना करने में हुई असफलता के चिन्ह के रूप में नहीं समझना चाहिए। आपके हृदय का धड़कना आपके शरीर को…
रजोनिवृत्ति जो अधेड़ उम्र की किशोरावस्था कही जाती है
‘इन दिनों मां कुछ अजीब लगती है। वह अक्सर चिढ़ जाती है। वह भावनात्मक रूप से काफी अस्थिर है और वह अक्सर कहती है कि उसका कुछ भी काम करने का मन नहीं करता। कभी-कभी वह बहुत उग्र हो जाती है, लेकिन फिर वह बिस्तर पर सुस्त हो जाती है। उसके साथ क्या हो रहा है? मां के ऐसे अजीब व्यवहार से उसके बच्चे को असहज महसूस होता है। वैसे ही एक मां को भी, अपने आप को शीशे में देखकर असहज महसूस होता है क्योंकि उसे लगता है जैसे कि एक बूढ़ी महिला शीशे के सामने बैठी हो। उसे ऐसा भी महसूस होता है कि उसका दिल अचानक तेजी से धड़कता है, और वह चाहे कितनी भी कोशिश क्यों…
आशीषें उन्हें दी जाती हैं जो विश्वास करके कार्य करते हैं
पेरू में आमेजोनास राज्य के लगभग 40,000 की आबादी वाले शहर छाछाफोयास में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने की योजना बनाई गई थी। 38 आवेदकों को चार अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया, और हर टीम ने पंद्रह दिनों तक प्रचार करने की योजना बनाई। प्रचार शुरू करने से पहले हमने पूरी तरह से स्वर्गीय पिता और माता पर निर्भर होकर अपना मिशन पूरा करने का संकल्प किया, और हमने एक मन होकर परमेश्वर से सहायता मांगी। पहली टीम के जाने से कुछ दिन पहले, दो उपाध्यक्षों को प्रचार स्थल पर भेजा गया, ताकि वे शाखा चर्च के लिए उचित इमारत को और प्रचार करने के लिए अच्छी जगह को देख सकें। लीमा में भी जो एक बड़ा शहर है,…
लीमा, पेरू से जॉर्ज लूइस माजा कुएवेडो
मां के हाथ का खाना, घर का बना सबसे अच्छा भोजन
अपने बच्चों से मिलने के लिए जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दूर देश में रह रहे हैं, उनकी मां ने उस देश में जाने के लिए दस घंटे तक उड़ान भरी। मां अपने साथ में चम्मच, कप और थाली लाईं जिनका उनके बच्चे घर में इस्तेमाल किया करते थे, और उन्होंने विदेशी में किराने का सामान खरीदकर अपने बच्चों का पसंदीदा व्यंजन पकाया। इस बात को न जानते हुए, बच्चे मेज पर बैठ गए जहां निर्माता की योजना के अनुसार उनकी "मां के हाथ का खाना" कैफेटेरिया में सेट किया गया था। परिचित व्यंजन देखकर, उनके कुछ बच्चों ने व्यंजनों की तस्वीरें लीं और धीरे-धीरे स्वाद का आनंद लिया। फिर, एप्रन पहनी हुई उनकी मां वहां प्रकट…
खोए हुए जूते
मेरी दादी हमेशा मुझे अधिक देना चाहती हैं। जब मैं प्राथमिक स्कूल में थी, तो उन्होंने मेरे लिए एक मेज खरीदी थी कि मैं मेहनत से पढ़ाई करूं। उन्होंने मेरे माध्यमिक और हाई स्कूल के दिनों में स्कूल यूनिफार्म के लिए भी पैसे चुकाए थे। जब मैं कॉलेज की छात्रा बन गई और अकेली रहती थी, तब उन्होंने मेरे लिए बहुत से व्यंजन भेजे। वह मुझसे अक्सर पूछती थीं कि मुझे कुछ चाहिए या नहीं। कुछ साल पहले कोरियाई राष्ट्रीय छुट्टी, चुसोक के दौरान मेरी दादी ने उपहार के रूप में मुझे जूते दिए। उन्होंने मेरी मौसी और मौसेरी बहन से पूछते हुए प्रचलित डिजांइन के जूते खरीदे जो मुझ पर अच्छे लग रहे हैं। जब मैं छुट्टी के बाद…
आन्यांग, कोरिया से ओ जिन हुई
49–51 का नियम
साझेदारी या उद्योग के मुनाफे को विभाजित करते समय, अगर आप मुनाफे में से 49 प्रतिशत हिस्सा लें और अपने साथी को 51 प्रतिशत हिस्सा दें, तो भले ही आपने उसे सिर्फ एक दिया है, फिर भी आपके साथी को ऐसा महसूस होगा कि उसे दो अधिक प्राप्त हुआ है। इस तरह जब हम दूसरों को सिर्फ थोड़ा सा और दें, तब हम उससे कहीं ज्यादा संतुष्टि उन्हें दे सकते हैं जितनी हमने अपेक्षा की है।
पुष्टिकरण पूर्वाग्रह: जैसा कि मैं विश्वास करना चाहता हूं
जुयंग ने सुबह अपनी कलाई घड़ी पहनने की कोशिश की, लेकिन उसे कहीं भी नहीं मिली। अचानक उसे याद आया कि पिछले दिन जिम कक्षा के दौरान उसने अपनी क्लास रूम के मेज की दराज में घड़ी रखी थी। जैसे ही वह स्कूल पहुंची, उसने पहले दराज में उसे ढूंढ़ा। लेकिन घड़ी वहां नहीं थी। चूंकि उसने लंबे समय तक अपने जेब खर्च को बचाकर घड़ी खरीदी थी, उसे बहुत निराशाजनक महसूस हुआ। तब से, वह केवल घड़ी के बारे में ही सोच रही थी। विचार करते करते, उसे अपनी सहपाठी, मीजंग की याद आई, जो कह रही थी कि उसे वह घड़ी पसंद आई और उसने पूछा था कि क्या वह घड़ी पहनकर देख सकती है। इसके अलावा, उसे…
एक ही तरफ
जिन लोगों के साथ आप प्रतिस्पर्धा में हैं, उनके साथ करीब आने का तरीका क्या है? आइए इसका जवाब इंग्लैंड में लैंकेस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन से ढूंढ़ें। शोधकर्ताओं ने पहले दो पेशेवर फुटबॉल टीमों के प्रशंसकों से जो एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं यह लिखने के लिए कहा कि वे अपनी टीम को क्यों पसंद करते हैं। फिर शोधकर्ताओं ने दूसरी जगह जाने वाले प्रशंसकों के सामने दो टीमों की वर्दी पहने वाले कुछ लोगों को गिरने दिया। उन प्रशंसकों में से जिन्होंने उस टीम की वर्दी पहने वाले लोगों की मदद की जिसे वे पसंद करते हैं, दो तिहाई लोगों ने प्रतिद्वंद्वी टीम की वर्दी पहने लोगों को नजरअंदाज कर दिया, जब वे गिर गए थे। शोधकर्ताओं…
रेडियो तरंग पर यात्रा करते हुए विश्व की ओर बहता जीवन का गीत
रविवार रात 10 बजे का समय वह समय है जब लोग छुट्टी की मस्ती को पीछे छोड़कर अगले दिन के लिए तैयारी करते हैं। इस शांतिपूर्ण और तारों भरी रात में, स्टूडियो के स्क्रीन पर ऑन एयर की लाल बत्ती चालू है, और तीन घंटे का रेडियो प्रसारण होता है जो दुनिया को प्रकाशित करता है और आत्माओं को पुनर्जीवित करता है। यह न्यू सांग रेडियो है। नए गीतों की सुंदर और शानदार धुन और सिय्योन की सुगंध जो दुनिया भर से आती है, रेडियो तरंग के माध्यम से प्रसारित होती है, और यह हमें एलोहीम परमेश्वर का वह अनुग्रह महसूस कराती है जो पृथ्वी के विपरीत दिशा में भी फैलता है। नया गीत उन संतों का संगीत है जो…
न्यूयॉर्क, अमेरिका से न्यू सांग रेडियो(नया गीत रेडियो) प्रसारण टीम
क्या वह मुझे रोमांचित करता है?
मौसम के बदलाव के साथ, कपड़े जो उस मौसम में नहीं पहने जाते उन्हें अलमारी में रखे जाते हैं, और जो अलमारी में रखे हुए थे, उन्हें बाहर निकाले जाते हैं। कपड़ों को व्यवस्थित करते हुए, आपको वह कपड़े मिलते हैं जो आपने कई वर्षों तक नहीं पहने, या जो अब फिट नहीं बैठते, या जिन्हें फेंकने की इच्छा नहीं होने के कारण रखे थे या जिन्हें आपने कड़ी मेहनत से ढूंढ़ रहे थे। मारिए कोंडो, व्यवस्थित करने की एक सलाहकार कहती है कि व्यवस्थित करने का पहला कदम चीजों को फेंकना है। इसे खोजने के बजाय कि क्या फेंक देना चाहिए, वह चुनना जिसकी आपको जरूरत है यही मुख्य बात है। लेकिन असली समस्या इसका फैसला करना है कि…
कृतज्ञता के ऋण का भुगतान करें
ऋण एक ऐसी वस्तु होती है जिसका आपको किसी को वापस भुगतान करना चाहिए। जितना जल्दी आप इसका भुगतान करते हैं, उतना ही अधिक आप राहत महसूस करते हैं। जब आप इसका भुगतान करते हैं, आप दूसरों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रख सकते हैं। क्या कृतज्ञता के ऋण के साथ भी ऐसा ही नहीं है? वास्तव में, यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि हम हमेशा अपने परिवार से ऋण लेते रहते हैं। हम बिना किसी शर्त के प्रेम प्राप्त करते हैं, और उन्हें कष्ट पहुंचाते हैं या अनजाने में उनकी चिंता का कारण बनते हैं। फिर भी, ‘यह ठीक है क्योंकि हम परिवार हैं,’ इस विचार के साथ हम इसे मामूली बात समझते हैं। वर्ष के अंत के…
माता का प्रेम, मेरे जीवन का एक मोड़
मेरा जन्म फिनलैंड में एक नास्तिक परिवार में हुआ। अपने बचपन में जब मैं अपने घर के आंगन में झूला झूल रही थी, अचानक मेरे मन में विचार आया कि एक दिन मेरे मरने का समय आएगा। मैं उस विचार को बिल्कुल सहन नहीं कर सकी और इस तथ्य को स्वीकार करना कठिन था कि किसी दिन मेरा अस्तित्व नहीं होगा। मैं हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहती थी कि क्यों मैं इस पृथ्वी पर रहती हूं, मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है और मरने के बाद मेरे साथ क्या होगा। किशोरावस्था के शुरू होने पर यह सवाल बड़ा होता गया, लेकिन मुझे कहीं भी उसका जवाब नहीं मिल सकता था। व्यावसायिक स्कूल से ग्रेजुएट होने के बाद, मैं…
हेलसिंकी, फिनलैंड से पेट्रा इडा एमिलिया रुकोजारवी
यदि आपकी संतान किशोरावस्था में है
जब एक छोटा बच्चा अपनी मां से अलग हो जाता है, तो वह जोर से रोता है मानो दुनिया समाप्त हो गया हो, लेकिन जब मां वापस आती है, तो वह फिर से मुस्कुराता है; चाहे उसकी मां कुछ असंभव बात कहती है, वह उसकी सब बातों पर विश्वास करता है। लेकिन, जब बच्चा बड़ा होता है और स्कूल जाता है, तो वह अपनी मां से बढ़कर अपने दोस्तों के साथ रहना पसंद करता है, और अपनी मां से कुछ बातें छिपाना शुरू करता है। उससे बढ़कर, वह बहुत जल्दी चिढ़ जाता है, अपने बाहरी रूप पर ज्यादा ध्यान देता है, और यहां तक कि अपना कमरा भी बंद रखता है। यह सब तब होता है जब वह किशोरावस्था पर…
हर कोई विजेता है
एक प्राथमिक स्कूल के खेलकूद दिवस की एक तस्वीर कोरिया में वायरल हो गई। तस्वीर में पांच लड़के दौड़ने के टै्रक पर एक–दूसरे के हाथ पकड़कर चल रहे हैं। एक लड़के को छोड़कर जो दूसरे लड़कों से नाटा है, हर कोई मुस्कुरा रहा है; और वह लड़का आंसुओं के साथ रो रहा है। क्यों? वास्तव में यह घटना ऐसे हुई थी: उस नाटे लड़के का विकास किसी बीमारी के कारण अच्छे से नहीं हुआ था। इसलिए हर बार जब छात्रों के बीच रेस होती थी, तो वह हमेशा सबसे पीछे रह जाता था। इस पर दूसरे लड़कों ने सोचा कि वे उसके लिए क्या कर सकते हैं। तब उन्होंने कुछ सोचकर अपने शिक्षक से समर्थन पाकर, कुछ आश्चर्यजनक काम किया।…
सेल्फ हैंडीकैपिंग
परीक्षा के एक दिन पहले आप किताबों को रटने का प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ भी दिमाग में नहीं जाता, और आपको पढ़ने की इच्छा नहीं होती। इस परिस्थिति में सबसे आसान निर्णय जो आप ले सकते हैं, वह है सो जाना। तब आप कम से कम अपने परिवार या दोस्तों के सामने यह बहाना बोल सकते हैं कि आपके सक्षम न होने के कारण नहीं, बल्कि परीक्षा के एक दिन पहले जल्दी सो जाने के कारण आपके अंक अच्छे नहीं आए हैं। यह केवल परीक्षा देनेवाले विद्यार्थियों के लिए ही लागू नहीं होता। जब कभी लोगों को दूसरों को अपनी क्षमता दिखानी होती है, तो वे अक्सर यह सोचते हुए पहले ही से अपनी असफलता के लिए बहाना बता…
संतानोचित कर्तव्य…
हाल ही में, मेरी दाहिनी कलाई में दर्द लगा। मैंने सोचा कि यह जल्द ही ठीक हो जाएगा इसलिए मुझे इसके लिए कोई चिंता नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया, दर्द बहुत तेज हो गया। मैं सिर्फ एक कलाई ब्रेस पहनकर और गर्म तौलिया से मालिश करते हुए दर्द को सह रही थी। मेरी दो बेटियों ने जो माध्यमिक स्कूल की छात्राएं हैं, घर के काम में मदद करना शुरू कर दिया क्योंकि शायद उन्हें मेरा दर्द देखना बुरा लगा। खाना खाने के बाद, उन्होंने बर्तन धोए और बारी बारी से घर की सफाई की। यहां तक कि मेरे सबसे छोटे बेटे जो एक प्राथमिक स्कूल का छात्र है, ने कहा, “मां, मुझे आपके बाल धोने दीजिए। आपको अपने…
सियोल, कोरिया से जांग सुन ह्यांग
अजीब गणना
एक आदमी था जो किसी जर्जर गली में वफ़ल बेचता था। वफ़ल की कीमत ऐसी थी: एक वफ़ल 30 रुपये में और तीन वफ़ल 100 रुपये में। लेकिन उसकी गणना थोड़ी अजीब थी। यदि एक वफ़ल 30 रुपये का है, तो तीन वफ़ल 90 रुपये के होने चाहिए। लेकिन कीमत सूची पर लिखा था, “100 रुपये में 3।” उसके ग्राहकों ने आश्चर्य होकर उससे पूछा, “चाचा, क्यों आप उन लोगों को सस्ते दाम पर नहीं बेचते जो ज्यादा खरीदते हैं?” उसने उत्तर दिया, “वह जो एक खरीदता है उस व्यक्ति से ज्यादा गरीब है जो तीन खरीदता है। इसलिए यह सस्ता होना चाहिए।" उसने यह भी कहा कि एक ऐसा छात्र था जिसने अपने दोस्त के साथ एक वफ़ल बांटकर…
उसके बाद
एक गरीब छात्र ने गांव में एक अमीर बूढ़ी औरत से मिलने के लिए चल गया ताकि वह उससे स्कूल के खर्च के लिए धन उधार ले सके। “मैं पढ़ाई करके वकील बनना चाहता हूं।” “अच्छा? तब उसके बाद क्या करोगे?” “मैं बहुत सारा पैसा कमाकर आपके जैसा अमीर बनना चाहता हूं।” “और उसके बाद?” “मैं शादी करके परिवार के साथ सुखी जीवन जीऊंगा।” “और उसके बाद?” उसका सवाल खत्म नहीं हो रहा था, तो वह छात्र चिढ़ गया। “आप बताइए कि उसके बाद मैं क्या करूं? मैं बस ऐसे ही रहूंगा, और जब मैं बूढ़ा हो जाऊंगा, तो मैं मर जाऊंगा।” “तब उसके बाद कुछ नहीं है?” “मरने के बाद क्या कुछ हो सकता है?” “क्या तुम्हारा मतलब है…