विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
गलतफहमी कड़वी होती है, और समझ से मिठास बढ़ती है
एंटोनी डी सैंतेक्जूपेरी के लघु उपन्यास, “नन्हा राजकुमार” में लोमड़ी नन्हा राजकुमार से कहती है, “तुम कुछ भी न बोलो। शब्द गलतफहमी को पैदा करते हैं,” और फिर लोमड़ी बातें करती रहती है। वह दृश्य बहुत ही अंतर्विरोधी है, लेकिन वह दिखाता है कि शब्द संवाद करने और एक दूसरे के विचारों को समझने के लिए बहुत ही आवश्यक माध्यम हैं। गलतफहमी न केवल शब्दों से लेकिन कार्यों से भी पैदा हो सकती है। अक्सर ऐसा होता है कि दो घटनाएं संयोग से एक ही समय में घटित होती हैं और उससे गलतफहमी पैदा होती है। चाहे किसी एक के मन में कोई बुरा इरादा न हो, लेकिन उसके कार्य दूसरों की आंखों में ऐसे दिखाई पड़ सकते हैं जैसे…
कभी भी देर नहीं होती
एक दिन, एक बुजुर्ग आदमी जो रूसी सीखना चाहता था, रूसी भाषा स्कूल में दाखिला लेने गया। एक कर्मचारी ने उससे विनम्रता से पूछा, “क्या आप अपने बेटे का दाखिला कराने आए हैं?” “नहीं, मैं अपना दाखिला कराने आया हूं।” कर्मचारी हैरान हो गया, इसलिए बुजुर्ग आदमी ने स्थिति समझाई। “मेरी बहू रूसी है। मैं परेशान हूं क्योंकि मैं उससे बिल्कुल भी बात नहीं कर पाता। मैं उसके साथ साधारण बातचीत करना चाहता हूं।” “तो फिर, आपकी उम्र कितनी है?” “मैं 77 साल का हूं।” “रूसी में बातचीत करना सीखने में आपको कम से कम तीन साल लगेंगे। तब तक, आपकी उम्र 80 साल हो जाएगी।” फिर, बुजुर्ग आदमी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “यदि मैं अगले तीन साल तक…
मुझे शक्ति देने वाला
हाल ही में मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी चीज की तैयारी करनी थी, इसलिए मैंने कई दिन देर रात तक काम किया। मैं न तो ठीक से सो सकती थी और न ही घर का काम कर सकती थी। एक दिन मैं काम के बाद पूरी तरह से थककर, शाम को करीब 8 बजे घर आई। जब मैंने घर में प्रवेश किया, बत्ती जल रही थी और टेबल पर किराने की दुकान की पर्ची पूरी तरह से खुली पड़ी थी। मैं कमरे में अकेले होने के बावजूद यह सोचकर हंसने लगी कि मेरे पति, जो काम से वापस आए थे, प्रवेशद्वार पर लगाई गई पर्ची को देखने के बाद शायद किराने के सामान की खरीदारी के लिए चले गए होंगे।…
आन्यांग, कोरिया से आन हा जंग
एक अच्छे नेता की शर्त
चंगेज खान जिसने मंगोल साम्राज्य का निर्माण किया, उसके द्वारा छोड़े गए सुभाषित संग्रहों में से, उसके पसंदीदा सेवक के बारे में एक वाक्य है जिसके लिए उसे खेद महसूस हुआ। “येसून बेई एक महान योद्धा है। लंबी लड़ाई के बाद भी उसे थकान नहीं होती। इसलिए, वह सोचता है कि अन्य सभी सैनिकों के पास भी उसके समान ताकत है। जब दूसरे लोग उसके जैसे नहीं कर पाते, वह क्रोधित हो जाता है। ऐसा व्यक्ति अच्छा सेनापति नहीं बन सकता।” [स्रोत] http://mengnews.joins.com एक अच्छा नेता वह नहीं है जो अकेले अच्छी तरह से काम करता है, लेकिन वह व्यक्ति है जो समूह के सदस्यों की कठिनाइयों को समझता है और उन्हें एक साथ साझा करता है।
सड़क
काम पर जाने या काम से घर लौटने के दौरान, सभी प्रकार के कचरे से गंदी पड़ी सड़कों को हम आसानी से देख सकते हैं। मैं एक ताजे मन के साथ काम पर जाना और खुशी के साथ घर वापस लौटना चाहती हूं। लेकिन, जब मैं सड़कों के हर कोने में सिगरेर्ट-बटों और कचरों को देखती हूं, तो मैं नाक–भौं सिकोड़ लेती हूं। ऐसे वातावरण को बदलने का एक अच्छा अवसर आया। नए शहर सोंगदो के पास रहने वाले युवा कर्मचारियों ने सड़कों को सफाई करने की योजना बनाई। नए शहर सोंगदो अंतरराष्ट्रीय शहर है जिसमें 10,000 से अधिक कंपनियां और 110,000 कर्मचारी हैं। उन्हें एक सुखद वातावरण में काम करने में मदद करने के लिए मैंने भी योगदान दिया।…
इनचान, कोरिया से इ गांग ही
हर दिन एक विशेष दिन है
वह एक मंगलवार का दिन था। हमेशा की तरह काम पर जाने की तैयारी करने में अपने पति की मदद करने के बाद, मैं थोड़ी देर अपने कमरे में आराम कर रही थी, और मेरे बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। तब, मेरे दो बच्चे हाथों में हाथ डालकर एक साथ मेरे पास आए और एक ही समय में जोर से चिल्लाकर यह बात करने लगे, “मां! हमें बड़ा करने के लिए आपका धन्यवाद!” उन्होंने जो कहा वह बहुत ही असामान्य था। मैं यह जानने के लिए उत्सुक थी कि उनके साथ क्या हुआ है। “हं? क्यों?” “कुछ खास नहीं। हम आपके लिए कुछ खरीदना चाहते थे, लेकिन यह लीजिए और आपको जो चाहिए वह खरीद लीजिए!”…
उइजंगबु, कोरिया से जो युन जू
मेरा विशेषधिकार
मेरे पति और मैं योंगइन में एक छोटा सा रेस्तरां चला रहे हैं। पहले मैं सिर्फ अपने पति के लिए एक सहायक थी जो रसोइया है, लेकिन समय बीतने के बाद, मुझे एक सहायक से ज्यादा काम करना पड़ा। हर दिन रेस्तरां में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करने के कारण मेरे पास अपने लिए कोई समय नहीं था। मैं अपने पति के लिए जितना संभव हो उतना मदद करना चाहती थी जो बहुत मेहनत से काम कर रहा था, लेकिन साथ ही मेरे दिमाग में यह विचार घूमता रहा, ‘मैं यहां से कब निकल सकूंगी।’ कभी–कभी मुझे पूराने दिनों की याद आती थी जब मैं यहां आने से पहले भाई और बहनों के साथ खुशी…
योंगइन, कोरिया स जू यंग मी
“हम परिवार हैं न, इसलिए चलेगा?”
परिवार एक ऐसा सबसे पहला समुह है जिसमें जन्म लेने के बाद कोई व्यक्ति शामिल होता है; जिसमें सभी सदस्यों का लिंग और उम्र अलग–अलग होती है। यदि सदस्य निष्कपटता से एक दूसरे की देखभाल करने का प्रयास न करें, तो उनके संबंध में परेशानियां आती हैं। बहुत से लोग गलती से ऐसा सोचते हैं कि चाहे वे कुछ खास प्रयास न करें, फिर भी वे अपने परिवार के संबंध को बनाए रख सकते हैं। वे मानते हैं कि चूंकि वे एक परिवार के हैं, इसलिए उन्हें परिवार के दूसरे सदस्यों के सामने अच्छा बनना या फिर एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करना जरूरी नहीं है। लेकिन हम देख सकते हैं कि परिवारों को अलग करनेवाले छोटे या बड़े…
बेटी जो पापा के समान दिखती है
“मां! क्यों मैं आपकी तरह नहीं दिखती?” “तुम्हारा क्या मतलब है? तुम मेरी बेटी हो। हम एक जैसी दिखती हैं।” “आप झूठ बोल रही हैं! मैंने लोगों को आपसे बड़ी बहनों के बारे में बोलते हुए सुना कि ‘आपकी बेटियां सुंदर हैं क्योंकि वे आपके जैसी दिखती हैं।’ परन्तु मेरे बारे में उन्होंने कहा, ‘ओह, आपकी सबसे छोटी बेटी पिता की तरह दिखती है।’ तभी आप और सारी बहनें हंसीं।” जब मैं छोटी थी, और जब कभी मैं अपनी मां और बहनों के साथ बाहर जाती थी, तो मैं वह सब सुनती थी जो लोग कहते थे। तो मैं रूठ जाती और मुंह फुलाकर बैठती थी। तब मां और मेरी बहनें उनकी बातों पर हंसती और मुझे अपने–अपने तरीकों से…
इनचान, कोरिया से गो सु जंग
जब दो जनों में से एक दर्द में हो
हाल ही में, मैं कठिन समय से गुजरी; मेरे पेट में दर्द था और तेज बुखार था, और मैंने उलटी भी की। आखिरकार, मुझे अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया, और मेरी कई विभिन्न तरह की जांच की गई। एक जांच के लिए भी बहुत लंबा समय लगा। चूंकि मेरी बीमारी की पहिचान नहीं हो रही थी, तो मैं रोगी कक्ष में नहीं जा सकती थी। इससे बदतर यह था, मुझे डॉक्टर का कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में, मैं दोनों शारीरिक और आत्मिक रूप से थक गई। जब मैं ऐसे कठिन समय में थी, तब एक व्यक्ति हमेशा मेरे साथ था। वह मेरे पति थे। चार दिन आपातकालीन कक्ष में मेरे साथ रहते हुए वह…
गिमजे, कोरिया से किम सांग सन
अब हमें सहनशीलता और क्षमा की आवश्यकता है
कोरिया के पुराने दिनों में शास्त्री, जिन्हें सन्बी कहा जाता था, कभी–कभार ही क्रोधित होते थे और दूसरों को माफ करना और सहनशीलता से पेश आना इसे वे नैतिक सद्गुण समझते थे। सड़कों पर खड़े होकर चिल्लाना और क्रोध या झगड़ा करना ऐसा असभ्य व्यवहार माना जाता था जो केवल निचली श्रेणी के लोग करते थे। लेकिन अब दुनिया बदल गई है और बड़ी आवाज से चिल्लाने वालों को मुखिया समझा जाता है। इस संसार में हम अन्य लोगों के साथ रहते हैं। चूंकि हम प्रतिदिन अलग–अलग लोगों से मिलते हैं, इसलिए एक–दूसरे की भावना को ठेस पहुंचाना एक आम बात है। अजीब बात यह है कि हम दूसरों के साथ किया गया गलत बर्ताव बहुत आसानी से भूल जाते…
मां का पत्र
“मां, मैं बोल रही हूं। तुम क्या कर रही हो?” “हां, मैं अपना होमवर्क कर रही हूं।” “क्या है वह?” “मां, तीन बार से ज्यादा नहीं लिखना। मुझे डर है कि इससे तुम थक जाओगी।” “खैर, मैंने पहले ही तीन बार से अधिक लिखा है।” जब कभी मैं उन्हें फोन करती हूं तब इस तरह की हमारी बातचीत बार–बार होती रहती है। मेरी मां, जो उनके परिवार की मुश्किल परिस्थितियों के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सकीं, हमेशा सीखने की कमी महसूस करती थीं। लेकिन, हाल ही में, उन्हें अशिक्षित वरिष्ठ नागरिकों के लिए हंगुल [कोरियाई वर्णमाला] की कक्षा मिल गई। वहां सप्ताह में तीन कक्षाएं होती हैं और वह कभी भी अनुपस्थित नहीं रही हैं। चूंकि उन्हें दिए…
संगनाम, कोरिया से ह्वांग जू–हुई
रात का भोजन जो मेरे बेटे ने तैयार किया
कुछ दिनों पहले, मेरा बेटा जो प्राथमिक स्कूल के चौथे वर्ष में है, घर लौट आया, और उसने अचानक मुझसे कहा, “मां, मैं आपके लिए भोजन तैयार करना चाहता हूं।” “क्या तुमने स्कूल में खाना पकाना सीखा है?” “नहीं। आपने मेरे लिए कई बार भोजन तैयार किया है, लेकिन मैंने आपके लिए कभी भी भोजन तैयार नहीं किया है। इसलिए मैं आपके लिए कुछ पकाना चाहता हूं।” मेरे बेटे ने कहा कि वह राइस ऑमलेट बनाएगा। मैंने उससे पूछा कि क्या वह इसे बनाना जानता है। तब उसने कहा कि वह इसे इंटरनेट पर बताई गई विधि के अनुसार बना देगा। मैंने उसे सिखाया कि कैसे गैस स्टोव का उपयोग करे और कैसे पकवान बनाए, और फिर अस्पताल चली गई।…
पाजु, कोरिया से पार्क ग्यंग सुक
जब आंधी और बारिश होती है
मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं आते। क्योंकि अंधकारमय मौसम देखने से मुझे उदासी महसूस होती है, और मेरे कपड़े और जूते भी गीले हो जाते हैं। एक और कारण है जिससे मुझे बरसात के दिन पसंद नहीं हैं; मैं नसों के दर्द से पीड़ित हूं। मेरे घुटनों के जोड़ मौसम विभाग की तुलना में और ज्यादा सटीकता से बरसात की भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन बारिश में चलने के दौरान, कभी–कभी अपने बचपन को याद करके मेरी हंसी छूट जाती है। प्राथमिक स्कूल के पहले कुछ वर्षों तक मैं एक छोटे से गांव में स्कूल जाती थी। मेरा घर कस्बे के मध्य में स्थित था, और स्कूल मेरे घर से इतना करीब था कि कभी–कभी स्कूल के खेल के मैदान…
गुनफो, कोरिया से छवे जे जंग
आनंदमय खाना बनाने का समय
मैं एक माध्यमिक स्कूल का छात्र हूं। पिछली राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, मैंने अपनी मां की मदद करने का मन बना लिया जो भोजन बनाने में व्यस्त रहती थी। सबसे पहले, छुट्टियों के दिन के भोजन की तैयारी करने के लिए, मैं मां के साथ किराने की दुकान में गया और शॉपिंग कार्ट लेकर उसके पीछे–पीछे चला। जब खाना बनाने का दिन आया, मैंने अन्य दिनों से थोड़ा जल्दी उठकर अपनी मां की मदद करना शुरू किया। उस दिन का मुख्य पकवान संजक था (पारंपरिक सींख व्यंजन)। मैंने हैम को काटा जो पकवान में डालने वाली एक चीज है। भले ही मैंने आत्मविश्वास से यह कहकर शुरू किया, “हैम को काटना मेरी विशेषता है,” लेकिन जैसा मैं चाहता था वैसे…
योंइन, कोरिया से मून गांग–सान
एक आनंदपूर्ण कार्य
मैं चाहती थी कि मिडल स्कूल में पढ़ रहे मेरे बेटे के पास उसकी छुट्टियां समाप्त होने से पहले एक अर्थपूर्ण याद हो। मैंने सोचा कि उसे अपने पिता के काम का अनुभव करना चाहिए। मेरे पति जो वितरण व्यवसाय में लगे हुए हैं, प्रतिदिन 18 किलोग्राम तेल के सैकड़ों टीनों को पहुंचाते हैं। चूंकि यह मुश्किल काम है, मेरे पति ने संकोच किया, लेकिन वह बाद में सहमत हो गए। और मेरा बेटा भी अपने पिता का हाथ बटाने के लिए तैयार था। उसके लिए अपने पिता के काम का अनुभव करने का दिन आ गया। अपने पिता को भारी तेल के टीनों को उठाते हुए देखकर उसने कहा, “पिताजी, आप ताकतवर मर्द हैं। आपकी भुजाओं की मांसपेशियां फाड़कर…
उइजंगबु, कोरिया से ग्वन संग उन
एक महान उपहार
कुछ दिनों पहले मेरा जन्मदिन था। लेकिन उस दिन मेरा पूरा दिन बहुत व्यस्त था, इसलिए मैं सुबह जल्दी बाहर चली गई थी और देर रात घर लौट आई। उस दिन मैंने पूरे दिन भर ठीक से भोजन नहीं किया था। जब मैं अपने घर के अंदर आई, मेरी छोटी बेटी अपने कमरे से अचानक दौड़ आई और मुझे एक पत्र दिया जिस पर एक चित्र बना हुआ था, और कहा, “मां, जन्मदिन मुबारक हो!” उसने एक पीले पेपर पर बड़े चेहरे और छोटे शरीर वाली एक महिला की तस्वीर बनाई थी और उस पर “मां” लिखा था। वह अभी तक लिखना नहीं जानती, इसलिए उसने अपने पिता को इसे लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, जब वह अपने…
डेगु, कोरिया से छवे युन ही
मुश्किल समय में एकजुट हुआ परिवार
एक दिन, मेरे पति लंगड़ाते हुए काम के बाद घर आया। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वह एक छोटी कार दुर्घटना में गिर गया और उसे पैर में दर्द महसूस हुआ। यह सोचकर कि वह ठीक हो जाएगा, वह अस्पताल नहीं गया और सीधे घर आया। मुझे उसके बाद होनेवाले प्रभाव की चिंता थी। मैंने उसके खरोंचे गए घुटने पर मरहम लगाया और उस पर बर्फ की थैली रखी। मेरे पति ने कहा कि वह रात के बाद ठीक हो जाएगा।जैसा उसने कहा, मुझे आशा थी कि कुछ नहीं होगा। लेकिन अगले दिन, मेरे पति ने कहा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि उसे घुटने के स्नायुबंधन की सर्जरी से…
सियोल, कोरिया से ग्ये ग्यंग नाम
अपने भाई से अपने समान प्रेम रखो
मेरा घर हमेशा शोर से भरा रहता है। जो शोर मचाते हैं, वे मेरा बेटा और बेटी हैं जिनके बीच एक साल का अंतर है। वे दोनों हमेशा एक साथ खेलते हैं लेकिन ज्यादातर एक लड़ाई में उनका खेल समाप्त होता है। कभी–कभी मैं उन्हें एक दूसरे से एक मीटर दूर बैठने का आदेश भी देती हूं। हालांकि जब मैं खाने की तैयारी या सफाई करती हूं, वे फिर से एक साथ होकर खेलने लगते हैं। मेरे बच्चों को देखकर, मेरे आसपास के लोग मुझसे ईर्ष्या करते और कहते हैं, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि वे वापस में मिलजुलकर रहते और एक दूसरे की अच्छी देखभाल करते हैं।” भले ही यह सुनकर मैं खुश होती हूं, लेकिन जब…
गिम्छन, कोरिया से पार्क जंग आ
जंगलों का रहस्य
पेड़ों और घासों से ढका हुआ घना जंगल! जंगल केवल पेड़ों का एक संकेंद्रित क्षेत्र नहीं है। भले ही उनके पास देखने के लिए कोई आंखें नहीं हैं और बात करने के लिए कोई मुंह नहीं है, घनिष्ठ रूप से संवाद और एक-दूसरे की मदद करते हुए, वे एक साथ रहते हैं। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में वन पारिस्थितिकी विज्ञानी, सुज़ैन सिमार्ड ने इस पर प्रयोग किया: उन्होंने एक भूर्ज के पौधे को प्लास्टिक थैली से ढक दिया और उसमें कार्बन भर दिया, ताकि वह देख सकें कि यह कार्बन अन्य पेड़ों तक पहुंचता है या नहीं। परिणामस्वरूप, भूर्ज के बगल में रखे सनोबर के पौधे में कार्बन को मापा गया। तो कैसे भूर्ज ने सनोबर के पौधे तक…