विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

अपनी दादी के साथ तिल के पौधों को फटकते हुए

फसल की कटाई के मौसम के दौरान मैं अपनी दादी के घर गई थी। आमतौर पर मैं अगले दिन नौकरी पर जाने के लिए वहां से जल्दी निकल जाती हूं, लेकिन उस दिन मैंने फैसला किया कि मैं तिल के पौधों को फटकने में उनकी मदद करने के बाद थोड़ा देर से वहां से निकल जाऊंगी। तेंदू फल के खेत को जहां तेंदू यहां–वहां गिर गए थे, पार करने के बाद, जब मैं पके हुए तिल के खेत में पहुंची, मुझे ज्ञात हुआ कि काम मेरी उम्मीद से कुछ ज्यादा है। पहाड़ पर स्थित खेत में तिल के पौधों के गट्ठे बांधे हुए थे, जैसे बच्चे खेल के मैदान में एक पंक्ति में खड़े हों। “दादी, क्या हम इन सभी…

आनयांग, कोरिया से जन यंग सन

अच्छे कार्य का अर्थ

जैसे–जैसे हमारे स्वयंसेवा करने का दिन निकट आ रहा था, हमारी चिंता बढ़ रही थी, क्योंकि ऐसे सदस्य ज्यादा नहीं थे जो स्वयंसेवा कार्य में भाग ले सकते थे। हमने सोचा था कि स्वयंसेवकों की कमी के कारण कुछ समस्या हो सकती है। लेकिन कार्यक्रम के दिन अपेक्षा से ज्यादा भाई और बहनें एकत्रित हो गए। चाहे मौसम गर्म था, लेकिन हमने उत्साह के साथ सफाई अभियान किया। हरारे में एक उद्यान के प्रत्येक कोने की सफाई करते समय, बहुत से लोग हमारे पास आए। जब वे हमारे पास आकर पूछते थे कि हम कहां से हैं और चिलचिलाती धूप में भी चमकती मुस्कान के साथ कूड़ा क्यों उठा रहे हैं, तब हमने उन्हें चर्च ऑफ गॉड के बारे में…

जिम्बाब्वे में हरारे चर्च

क्योंकि मैं उनसे प्रेम करती हूं

सुबह से बरसात की आवाज बहुत अच्छी सुनाई देती है। यह मुझे उस समय की याद दिलाती है जब लंबे समय पहले मैं चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों से मिली थी। जहां तक मुझे याद है, दुनिया के भविष्य को लेकर जिससे मुझे डर लगता था, मैंने पहले कभी किसी के साथ वैसी ईमानदार बातचीत नहीं की। मुझे बौद्ध धर्म के मंदिर जाने का शौक था और यही मेरा विश्वास था कि यदि मैं दूसरों को कोई नुकसान न पहुंचाकर अच्छा जीवन जीऊंगी, तो मैं स्वर्गलोक जाऊंगी। बेशक मेरा जीवन तो इतना काफी अच्छा नहीं था कि मेरे हाथ में उस बात की गारंटी थी, फिर भी मैंने विश्वास किया कि मैं अपना बाकी जीवन अच्छा काम करते हुए बिताऊंगी।…

गिम्हे, कोरिया से यांग संग रिम

अंत में तेरा भला ही होगा

17 फरवरी 2016 को मेरे बेटे का प्राथमिक स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा हो गया। उसके ग्रेजुएशन समारोह में मेरे साथ भाग लेने के लिए मेरे पति ने भी छुट्टी ले ली जो घर से दो घंटे की दूरी पर काम करता था। ग्रेजुएशन समारोह में ग्रेजुएट हुए छात्रों के नाम एक–एक करके बुलाए गए, और उन्हें ग्रेजुएशन के प्रमाणपत्र दिए गए। कुछ छात्रों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर बुलाया गया, और मेरा बेटा उनमें से एक था। मैं इतनी खुश थी कि मेरी आंखों में आंसू उमड़ आए। लोग शायद ऐसा सोच सकते हैं कि उसे एक शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार या ऐसा ही कुछ और प्राप्त हुआ है, लेकिन उसे जो प्राप्त हुआ, वह एक एथलेटिक पुरस्कार…

गुमी, कोरिया से इ सुन दक

एक आत्मा भी खोए बिना

सिरैक्यूज़ में स्थानांतरित होने के लगभग एक महीने बाद, मुझे ब्यूटी पार्लर में जाने की जरूरत थी, इसलिए मैंने इंटरनेट पर अपने पड़ोस में एक कोरियाई ब्यूटी पार्लर की तलाश की। सौभाग्य से, मुझे एक साल पहले खुला एक ब्यूटी पार्लर मिला जो अपने घर से दूर नहीं था। मैंने फोन करके रिजर्वेशन कराया और अगली सुबह वहां गई। भले ही मैं समय पर पहुंची, लेकिन हेयरड्रेसर वहां नहीं थी। उसके पति ने मुझ से माफी मांगी, मुझे इंतजार करने के लिए कहा, और थोड़ी देर बाद अपनी पत्नी को लाया। जब वह मेरे बाल बना रही थी, हम ने कई चीजों के बारे बातें कीं और चर्च के बारे में बात करने लगे। उसने मुझसे पूछा कि मैं किस…

न्यू विंडसर, एनवाई, अमेरिका से किम हे-यन

पहले चिंता करो, बाद में खुशी मनाओ

यह चीनी मुहावरा “यूयांग रू जि(ऑन यूयांग टावर)” नामक एक निबंध में लिखा है जो चीन के उत्तरी सोंग राजवंश के एक प्रख्यात प्रधानमंत्री फैन झोंगयान के द्वारा लिखा गया था। इसका मतलब है, “एक आदरणीय व्यक्ति दूसरों के चिंता करने से पहले देश के भविष्य के बारे में चिंता करता है और दूसरों को पहले खुशी मिलने के बाद ही, वह अपने लिए खुशी खोजता है।” इस मुहावरे का जिक्र अक्सर उन लोगों की मानसिकता पर जोर देने के लिए किया जाता है जिन्हें देश का कुछ महान काम सौंपा गया है। बाइबल में भी एक ऐसा आदर्श व्यक्ति है। वह प्रेरित पौलुस है। सुसमाचार का प्रचार करने के दौरान, भले ही उसने बहुत से खतरों का सामना किया…

ऑर्केस्ट्रा से मेल सीखना

वर्ष 1975 में वेनेजुएला के एक गरीब गांव में एक विशेष मीटिंग शुरू हुई। वह उस “एल सिस्तेमा ऑर्केस्ट्रा” की एक मीटिंग थी, जिसका संगीतकार और अर्थशास्त्री डॉक्टर हजोस एंटोनियो अबरेउ ने 11 गरीब बच्चों को इकट्ठा करके गठन किया। डॉक्टर अबरेउ ने इसलिए इसका गठन किया क्योंकि वह चाहता था कि सड़कों पर हर प्रकार के अपराधों में शामिल होने के खतरे में रहने वाले बच्चे संगीत के द्वारा मन की शांति पाएं और मिलजुलकर रहना सीखें। 40 साल के बाद, “एल सिस्तेमा” एक मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम बन गया है जिसमें 30 देशों में 3 लाख से अधिक बच्चे संगीत सीखते हैं। “एल सिस्तेमा” ऑर्केस्ट्रा पर आधारित है जिसमें सभी वादक मिलकर वाद्य बजाते हैं। बच्चे मिलजुलकर वाद्य बजाते…

सबसे बड़ी खुशी

कंधों के नीचे तक आनेवाले लंबे बाल, दाढ़ी, डेनिम जींस, धूप का चश्मा और काऊबॉय बूट्स! सत्य प्राप्त करने से पहले मैं ऐसा था। मैंने अपने बाल और दाढ़ी को बढ़ने दिया क्योंकि उस वक्त मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैंने एक अभिनेता के रूप में काफी सारी फिल्मों में काम किया था और मैंने खुद एक या दो फिल्में बनाई थीं। मुझे अपनी प्रतिभा से संतुष्टि होती थी और मैं अपने मानदंड के अनुसार जीवन जीता था, बिना इस बात की परवाह किए कि लोग किस नजरिए से मुझे देखते हैं। लेकिन जब धर्म की बात आती थी, मेरी स्थिति अलग थी। भले ही मैं परमेश्वर पर विश्वास और बाइबल जानने का दावा करता था, फिर…

उलानबातर, मंगोलिया से एम. डोर्जदागवा

स्वर्गीय परिवार जिससे मैं आशा के नगर में मिला

मेक्सिको, जिसकी अधिकांश भूमि पहाड़ी है, कई गांव पहाड़ों के बीच में भी खड़ी पहाड़ियों पर घने हुए हैं। चूंकि राष्ट्रीय धर्म कैथोलिक है, इसलिए अधिकांश लोग इसे मानते हैं और मेक्सिको के किसी भी क्षेत्र में पर्यटक आकर्षण को चुनते समय लोग कैथोलिक चर्च का उल्लेख करना नहीं भूलते। हालांकि, लोगों को परमेश्वर के वचनों में कोई दिलचस्पी नहीं है, और अनगिनत लोग चर्च के धर्मनिरपेक्षता से निराश होकर चर्च में नहीं जाते। ऐसे कठिन वातावरण के बावजूद, मैंने ला एस्पेरंजा नामक एक नगर में अपने स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को खोजा जो स्वर्ग की आशा से भरे थे। मजे की बात यह है की एस्पेरंजा का मतलब स्पेनी भाषा में आशा है। हमेशा की तरह, मैं सिय्योन के…

पुएब्ला, मेक्सिको से ली सु बिन

लोग जो बदलाव लाते हैं

अप्रैल 2016 में ह्यूस्टन में लगभग 500 मिलीमीटर रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जो कोरिया में 6 महीनों में होने वाली बारिश की मात्रा है। उत्तर ह्यूस्टन में स्थित ग्रीनसपॉइन्ट में 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई, और पानी बढ़ते–बढ़ते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक भर गया। बाढ़ के बाद रविवार सुबह को ह्यूस्टन चर्च के 60 से अधिक सदस्य बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए इलाकों में राहत और बहाली का कार्य करने के लिए ग्रीनसपॉइन्ट की ओर रवाना हुए। बाढ़ के बाद एक हफ्ते का वक्त गुजरा, लेकिन बहाली का कार्य धीमी गति से चल रहा था। बारिश के साथ बहकर आए कचरे यहां–वहां पड़े हुए थे और गर्म मौसम के कारण हर घर से बदबू आ रही थी। उन निवासियों…

अमेरिका के टेक्सास में ह्यूस्टन चर्च

पर्वी यूरोप की जमी हुई भूमि में एकता का फूल खिलता है

वर्ष 2019 की शुरुआत में, माता ने हमें आशीष देते हुए कहा, “यदि आप एकजुट हो जाएं, तो यूरोप में सुसमाचार का कार्य सफल होगा।” अब एक वर्ष बीत चुका है, तो मुझे लगता है कि जैसा कि माता ने कहा था, वैसे ही पूर्वी यूरोप में उनके वचन पूरे हो रहे हैं। पिछले वसंत में, मैं कोरिया में एक नबी के रूप में कार्य करता था; उस समय मैं पूर्वी यूरोप में चेक गणराज्य आया था। यूरोप में सुसमाचार का अवरोध उस समय बहुत बड़ा था। लोगों ने परमेश्वर के वचन के बारे में जानने की कोशिश करने के बजाय अपने स्वयं के ज्ञान और तर्क के साथ हम से बहस करने की कोशिश की, यह देखते हुए मेरा…

प्रेग, चेक गणराज्य से पार्क संग ह्यन

कमजोरी एक अवसर बन गई

टोस्कानीनी जो विश्व में एक मशहूर संचालक है, वह पहले चेलो वादक था जिससे अपेक्षा की जाती थी कि वह एक बढ़िया वादक बनेगा। लेकिन उसकी नजर कमजोर थी, इसलिए उसके लिए संगीत लेख पढ़ना मुश्किल था और उसे चेलो बजाने के लिए संगीत को पूरा याद करना पड़ता था। एक दिन ऐसा हुआ कि एक महत्वपूर्ण संगीत समारोह से पहले ऑर्केस्ट्रा का संचालक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों में से संगीत को पूरा याद करनेवाला व्यक्ति सिर्फ टोस्कानीनी ही था, इसलिए उसे उसके बदले ऑर्केस्ट्रा का संचालन करने का काम सौंपा गया। उस संगीत समारोह में उसके संचालन करने की क्षमता को स्वीकृति और मान्यता मिल गई। दूसरे लोगों की तरह, यदि टोस्कानीनी की नजर…

सुरक्षा मॉनिटरिंग

मैं सामुदायिक सेवा में एक कोर्स पूरा करने के लिए एक स्वयंसेवा क्लब में शामिल हो गया। मुझे स्वयंसेवा करने का बहुत अनुभव था, लेकिन यह विविध नहीं था। फिर, सुरक्षा मॉनिटर नामक एक स्वयंसेवा दल ने मेरी आंखों को आकर्षित किया। सुरक्षा मॉनिटर स्वयंसेवा दल स्थानीय क्षेत्रों में बड़े और छोटे सुरक्षा के जोखिम कारकों की मॉनिटरींग करता है और होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी संस्थानों को उनकी रिपोर्ट बनाकर निवासियों की सुरक्षा में मदद करता है। स्वयंसेवा दल में शामिल होने के बाद मेरा पहला मिशन मेरे क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय के आस-पास के इलाके का निरीक्षण करना था। यह एक ऐसी जगह थी जिससे मैं परिचित था। मैंने हल्के मन के साथ अपना मिशन…

गोंजू, कोरिया से युन ग्वान जोंग

मातृ दिवस पर सबसे बेहतरीन उपहार

12 मई फिलीपींस में एक विशेष दिन है। यह मातृ दिवस है जिस दिन पूरा परिवार इकट्ठा होता है और अपनी माताओं से प्यार का इजहार करता है। इस दिन, एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन मंडालुयोंग सिय्योन में होने वाला था। मैं अपने परिवार को इस विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहता था। मैंने पहले अपने परिवार को सिय्योन के कई कार्यक्रमों में आमंत्रित किया था, लेकिन मुझे हर समय मना कर दिया जाता था। मेरे परिवार को मेरा विश्वास पसंद नहीं था। मेरे माता-पिता दुखी थे कि मैंने उनकी अनुमति के बिना अपना धर्म बदल लिया है। उनका रवैया कुछ वर्षों से नहीं बदला था। भले ही मैंने सच्चाई बताने के लिए अपना मुंह खोलने की कोशिश की, लेकिन…

टैगुइग, फिलीपींस से वर्नलिन पी .मार्कोस

शुरू करने का सबसे अच्छा समय

एक अमेरिकी लोक कलाकार, ग्रेंडमा मोसेस ने लगभग 80 साल की उम्र में उत्सुकता में पेंटिंग शुरू की। और 101 वर्ष की आयु में मरने से पहले कलाकृति के लगभग 1,600 टुकड़े बनाए थे। ग्रामीण इलाकों में जीवन भर रहते हुए उसने कभी भी एक अच्छी कला शिक्षा प्राप्त नहीं की थी। हालांकि, उसकी कई कलाकृतियां जिनमें अमेरिका के ग्रामीण दृश्य शामिल थे, उन्हें कई लोगों द्वारा पसंद किया गया था। जो लोग उनकी गीतात्मक और दिल को छू लेने वाली कलाकृतियों को देखते थे उन्हें मानसिक शांति मिलती थी। “लोग हमेशा कहते हैं कि बहुत देर हो चुकी है। लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो वास्तव में किसी चीज की तलाश कर रहा है, अब जीवन का सबसे…

अत्याचार आशीष में बदल गया

चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप में भी जो त्वचा भी छील सकती थी, भाइयों और बहनों ने एक मन से प्रचार समारोह में भाग लिया। उनकी सिय्योन की सुगंध पूरे उत्तर भारत में फैल गई। मैं शिलांग चर्च की एक अनुग्रहपूर्ण कहानी साझा करना चाहता हूं। कई महीने पहले, प्रचार करते समय शिलांग चर्च के दो युवा वयस्क सदस्यों को प्रोटेस्टेंट चर्च के एक पादरी और कुछ सदस्यों द्वारा गंभीर रूप से सताया गया था। उस समय आसपास में कई राहगीर थे। उनमें से, एक महिला वयस्क ने घर लौटने के मार्ग पर उन्हें देखा और अपने निरंतर बहते आंसुओं को रोक नहीं पाई क्योंकि उसे दिल टूटने का एहसास हुआ था। उसे पता नहीं था कि उसे ऐसा क्यों…

भारत में शिलांग चर्च

मैं उनका पाप फिर स्मरण न करूंगा

तब उन्हें फिर एक दूसरे से यह न कहना पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है, छोटे से लेकर बड़े तक, सब के सब मेरा ज्ञान रखेंगे: क्योंकि मैं उनका अधर्म क्षमा करूंगा, और उनका पाप फिर स्मरण न करूंगा। यर्म 31:34 किसी ऐसे व्यकित को क्षमा करना आसान नहीं है जिसने आपके साथ गलत किया है या आपको चोट पहुंचाई है। भले ही आप उसे क्षमा कर दें, लेकिन जब कभी दर्दनाक यादें आपके मन में आती हैं, आप व्यथित हो जाते हैं। आप उसे अपने दिमाग से क्षमा तो करते सकते हैं, लेकिन आपके मन में लगी चोट को पूरी तरह से मिटाना मुश्किल लगता है। क्या होगा यदि परमेश्वर ने हमें क्षमा तो…

पणजी, भारत से चोई ह्यंग ह्वान

माता के बहुमूल्य गहने खोजते हुए

तीन बार शॉर्ट टर्म मिशन के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका में स्वर्गीय माता का प्रचार करने की सुखद यादों को लेकर, इस बार मैंने अफ्रीका के दक्षिण मध्य भाग में स्थित जाम्बिया के लिए उड़ान भरी। मैंने तीन बार हवाई जहाज बदला और 24 घंटे की उड़ान के बाद, मैं आखिरकार जाम्बिया की राजधानी शहर, लुसाका के हवाई अड्डे पर पहुंच गई। यह हवाई अड्डे कोरिया के छोटे शहर में बस टर्मिनल के समान दिख रहा था। वहां हवाई अड्डे की कोई सुरक्षा नहीं थी और नेटवर्क सेवाएं भी खराब थीं। सड़क की हालत और भी खराब थी; जैसे ही मैं हवाई अड्डे के क्षेत्र से बाहर निकली, कच्ची सड़कें अंतहीन रूप से फैल रही थीं। लंबी धुल भरी सड़कों…

सियोल, कोरिया से होंग जंग-उन

एक छोटा सा अच्छा कार्य, बड़ी प्रेरणा

हमारे सफाई अभियान करने के एक दिन पहले, तेज बारिश हुई। हम चिंतित थे कि बारिश लगातार हो रही थी और हमारे लिए सफाई करने के लिए मुश्किलें बना रही थी। लेकिन अगले दिन बारिश रुक गई और आसमान बहुत साफ हो गया। हम सफाई स्थल पर उज्ज्वल चेहरों के साथ इकट्ठा हुए। तगुत्टिंगा पार्क ऐसे क्षेत्र में है जहां चलते-फिरते लोग बहुत हैं। शायद इसलिए गली में इतनी सारी सिगरेट, स्नैक्स रैपर, और स्टोर के द्वारा बड़े और छोटे कचरे पड़े हुए हैं। हम ने फव्वारों के आसपास, फुलवारी, गलियों इत्यादि में सफाई करने के लिए टीमों को विभाजित किया। हम ने कचरे को उठाया और यहां तक कि उन हिस्सों में भी जहां लोग नहीं पहुंच सकते थे,…

ब्राजील में ब्रासीलिया चर्च

जब आप उत्सुकता से प्रार्थना करते हैं

पंद्रह साल की उम्र में बपतिस्मा लेने और सच्चाई प्रान्त करने के बाद मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है। चूंकि मेरा व्यवहार पहले जैसा नहीं था, तो मेरे आस-पास के हर व्यत्कि ने कहा, “तुम आजकल बहुत अलग हो।” भले ही मेरे दोस्तों, परिवार, या रिश्तेदारों ने मुझसे पूछा, “तुम कहां जा रहे हो?” या “तुम्हारे साथ क्या हो रहा है?” लेकिन मैंने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसका कारण यह था कि मुझे डर था यदि उन्हें पता चले कि मैं चर्च ऑफ गॉड में जाता हूं तो मेरी हंसी उड़ाई जाएगी। लेकिन बाइबल की भविश्यवाणियों का अध्ययन करने के बाद, जो एक मात्रा या एक बिन्दु को भी छोड़े बिना पूरी हुईं, मैं बस और अधिक…

पुडुचेरी, भारत से राकेश कुमारकुंता रथिनम