विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
सैंडविच जो आसमान से उतरता है
एक ऐसी सैंडविच की दुकान है जहां सैंडविच खाने के लिए ग्राहकों को आसमान की ओर देखना पड़ता है। केवल यही एक अनोखी बात नहीं है। इस दुकान में न कोई मेज, न कुर्सी और न काउंटर हैं। यहां तक कि दुकान पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं, बल्कि सातवीं मंजिल पर है। आपको शायद यह काफी अजीब लग सकता है, लेकिन दुकान के सामने का मार्ग ग्राहकों से खचाखच भरा रहता है जो दुकान के बारे में सुनकर वहां आते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एक सैंडविच की दुकान ‘जेफलशूट’ है। जेफलशूट, जेफलेसह्यएक टोस्टेड सैंडविचहृ और पैराशूट का एक संयोजन है। इसके ग्राहक सैंडविच के लिए ऑनलाइन से प्री–ऑर्डर और भुगतान करते हैं और एक एक्स निशान किए…
कहीं ऐसी आत्मा न हो जो न सुनने के कारण विश्वास न कर सकती
“क्या आपने माता परमेश्वर के बारे में सुना है?” “नहीं। मेरे चर्च में किसी ने भी मुझे बाइबल नहीं सिखाया। मैं बाइबल के वचनों को सीखना चाहती हूं।” हर कोई जिससे हम मिलते हैं कहता है कि उन्होंने कभी स्वर्गीय माता के बारे में नहीं सुना। सांता क्रूज लगुना प्रांत की राजधानी है, जहां हम फिलीपींस की राजधानी, मनीला से गाड़ी से लगभग तीन घंटे तक पहाड़ के घुमावदार सड़कों से गुजरते हुए पहुंच सकते हैं। वहां, हम इतने सारे लोगों से मिले जिन्होंने परमेश्वर के वचनों पर कान लगाया। हम सात जन, सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन में योगदान देने के लिए फिलीपींस में उड़ आए। यहां, हमें सात रातों व आठ दिनों तक जी भर…
इनचान, कोरिया से इ गांग ही
चरवाहा और भेड़
हम, मंगोलवासियों में से ज्यादातर पशुपालन का काम करते हैं। एक बड़े से चरागाह में, गाय, घोड़े, भेड़, बकरी, और ऊंट जैसे पांच प्रकार के मवेशियों को हम एक साथ पालते हैं। उन में से हम भेड़ों का पालन सबसे ज्यादा करते हैं। एक परिवार के पास एक हजार से भी ज्यादा भेड़ें होती हैं। प्रत्येक भेड़ का रंग अलग अलग होता है, जैसे कि सफेद, काला, भूरा, चितकबरा, इत्यादि। मेरा जन्म एक चरवाहे के घर में हुआ था। जब तक मैं विश्वविद्यालय के लिए उलानबतार में नहीं आया था, मैं ने अपना बचपन बयानमोन्ख जिले के हेन्ती आइमाक गांव में बिताया था। आमतौर पर मैं स्कूल की वजह से अपने माता–पिता से अलग रहता था; हालांकि गर्मी की छुट्टियों…
उलानबतार, मंगोलिया से बी. जारगालसेखान
दीर्घायु का रहस्य
एक टीवी कार्यक्रम के रिपोर्टर ने 107 वर्षीय व्यक्ति से पूछा, “सर, आपके दीर्घायु का रहस्य क्या है?” तब उन्होंने एकदम जवाब दिया, “क्या तुमने मुझे सर कहा? मुझे भाई जी कहकर बुलाओ!” रिपोर्टर ने फिर पूछा, “ओह, मेरे भाई जी! आपकी दीर्घायु का रहस्य क्या है?” इस बार उन्होंने कहा, “कोई रहस्य नहीं! मैं एक लंबा जीवन जी रहा हूं क्योंकि मैं नहीं मर गया।” उनके इस जवाब से हंस पड़े। तो रिपोर्टर ने उनसे फिर से पूछा, “भाई जी! इतने लंबे समय जीने के दौरान ऐसे कई लोग हुए होंगे जिन्हें आप नापसंद करते। इन सभी लोगों को आपने कैसे सहन किया?” तब उन्होंने उत्तर दिया, “हां, कुछ लोग मुझे पसंद नहीं थे। लेकिन मैंने उन्हें वह करने…
एक आदमी जिसने पत्थर पर ठोकर खाई
एक आदमी मार्ग के किनारे चल रहा था। घने पेड़ों के बीच से आती धूप और ताजी हवा से उसे खुश और तरोताजा महसूस हुआ। अपने पूरे शरीर से प्रकृति की खुशबू महसूस करते हुए, वह अपनी आंखें बंद करके धीरे–धीरे चल रहा था। फिर वह जमीन पर पड़े एक नुकीले पत्थर से टकराकर फिसल गया । वह इतना क्रोधित हुआ कि उसने उस पत्थर को निकालने का फैसला किया। उसने सोचा कि खुरदुरे पत्थर को बाहर निकालना आसान होगा। लेकिन जितना अधिक उसने गहरी खुदाई की, उतना अधिक उसे महसूस हुआ कि पत्थर कितना बड़ा है। उसके कपड़े पसीने से सराबोर हो चुके थे, और सूर्य अस्त हो रहा था। तब उसे एहसास हुआ कि पत्थर को बाहर निकालने…
एक दूसरे की बराबर चिन्ता करते हुए
मेरे जीवन में डांस करने का कोई अनुभव नहीं था। एक दिन मुझसे पूछा गया कि क्या मैं बुजुर्गों के लिए डांस के प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता हूं? तो मैंने बड़े आभार के साथ उस सुझाव को स्वीकार किया। वास्तव में मुझे डांस करना नहीं आता था, लेकिन मैं आशीष पाने का अवसर खोना नहीं चाहता था। हमने साथ मिलकर अपनी डांस टीम का नाम रखा और हर दिन डांस का अभ्यास किया। हम सभी ने मिलकर अपने हाथों से डांस के कपड़े बनाए जिन्हें हम उस दिन पहनने वाले थे। हमने देर रात तक जागते हुए कार्यक्रम की तैयारी की। जब हमें थकान हुई, तब हमने एक–दूसरे को कार्यक्रम के इस लक्ष्य का स्मरण दिलाते हुए प्रोत्साहित किया…
सनलैंड, सीए, अमेरिका से बायरोन रिवेल्स
सुसमाचार का कार्य ठीक समय पर अवश्य ही पूरा होता है
“छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सब से दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूं; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा”। यश 60:22 परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की कि वह ठीक समय पर सब कुछ शीघ्रता से पूरा करेंगे। जब मैं पीछे मुड़कर अपने अतीत को देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मेरा सुसमाचार का जीवन इस भविष्यवाणी के अनुसार प्रवाहित हुआ है। परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए और धैर्य के साथ इंतजार करते हुए परमेश्वर का अनुग्रह जो मुझे दिया गया था, मेरे परिवार में और उन लोगों में फैल गया जिन्हें मैं कभी नहीं जानती थी। यह परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए गए “ठीक समय” पर घटित हुआ। जब…
आनसान, कोरिया से आन जोंग ही
खोलना
खुला संगीत कार्यक्रम, खुला व्याख्यान, खुली प्रतियोगिता, खुला अनुभव... इस पर जोर देने के लिए कि किसी को भी प्रतिबंध के बिना भाग लेने का मौका दिया गया है, बहुत से कार्यक्रम में ‘खुला’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। यदि वह खुला है, तो उसके करीब जाने में थोड़ा आसान हो जाता है, क्योंकि आपको बंद द्वार के सामने यह सोचते हुए कि प्रवेश करें या न करें, हिचकिचाने की जरूरत नहीं है, और द्वार खोलना भी नहीं पड़ेगा। सुसमाचार प्रचार करने में भी द्वार खुला होना चाहिए। चाहे आप उस व्यक्ति के सामने जिसका मन कठोरता से बंद है कुछ भी कहें, वह सहमत नहीं होगा। यहां तक कि चाहे आप हर प्रकार के शानदार शब्द और सभी…
अमेजन के लोग माता की बांहों में
“आत्मा और दुल्हिन दोनों कहती हैं, ‘आ!’ और सुननेवाला भी कहे, ‘आ!’ जो प्यासा हो वह आए, और जो कोई चाहे वह जीवन का जल सेंतमेंत ले।” प्रक 22:17 भले ही बाइबल में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जो कोई चाहे वह जीवन का जल बिना किसी मूल्य के प्राप्त कर सकता है जिसे आत्मा और दुल्हिन देते हैं, लेकिन हमने कभी भी नहीं सोचा कि अमेजन के गहरे जंगलों में रहनेवाले आदिवासी भी जीवन का जल पाएंगे। यह हमारा छिछला विचार था। वे भी निश्चय ही सात अरब लोगों में से एक समूह थे, इसलिए परमेश्वर की इच्छा के अनुसार उद्धार का समाचार ब्राजील के आदिवासियों को भी प्रचार किया गया है। यह भाई इबानिउदोन की एक बात…
ब्राजील में मनौस चर्च
अपने पड़ोसियों की सुरक्षा और खुशी
बाल्टीमोर चर्च के सदस्य क्राउनसविल में स्थित फ्रटर्नल ऑर्डर ऑफ पुलिस के सार्वजनिक सभागार में इकट्ठे हुए। सदस्य जो निर्धारित समय से पहले पहुंचे, वे अपने सभी सामानों को निकालने के बाद काम में जुट गए। हम वहां स्थानीय पुलिसवालों को जो दिन–रात काम कर रहे थे, आभार के साथ रात का भोजन परोसने वाले थे। सदस्यों के हाथों के स्पर्श से नीरस एवं खाली जगह एक सजे–सजाए वेडिंग हॉल की तरह सुंदर बन गई। जब कार्यक्रम का समय नजदीक आया, तब सभागार में पुलिसकर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनमें से कुछ पुलिसकर्मी अपने परिवारों के साथ आए और कुछ पुलिसकर्मी काम के बीच ब्रेक के दौरान आए। तब अचानक भोंपू बज उठा, और 7 से 8 पुलिसकर्मी वॉकी टॉकी…
अमेरिका के एमडी में बाल्टीमोर चर्च
मैं परमेश्वर के द्वारा अति प्रसन्न रहूंगा
एक बार मुझे आर्थिक समस्याओं को लेकर संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मेरी कंपनी का दिवालिया निकल गया था। मैंने बहुत सी चीजें करने की कोशिश की, लेकिन मुझे दूसरा कोई रास्ता नहीं मिला। मुझे लंबी और गहरी सुरंग में अकेले चलने जैसा लगा। यह सोचकर कि ऐसी स्थिति में मुझे अपने आपको संभालने की जरूरत है, मैंने उपदेश सुनने, सत्य की पुस्तकों को पढ़ने और बाइबल का अध्ययन करने पर अधिक ध्यान दिया। उन में से एक वचन था जिससे मुझे बड़ी सांत्वना मिली। “क्योंकि चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें, और न दाखलताओं में फल लगें, जलपाई के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए और खेतों में अन्न न उपजे, भेड़शालाओं में भेड़–बकरियां न रहें, और न…
सान मिगेल, अर्जेंटीना से पार्क मीन गुन
मिशन
ओपरा विनफ्रे को अमेरिका की सबसे प्रभावशाली हस्ती माना जाता है। उसने अपना निराशाजनक बचपन और किशोरावस्था बिताई थी और उसने अपनी आत्मकथा में चार मिशन लिखे जो उसने उस दौरान खुद महसूस किए थे। पहले, यदि आपके पास दूसरों के मुकाबले अधिक कुछ चीजें हैं, तो यह आशीष नहीं, बल्कि एक मिशन है। दूसरा, यदि आपके पास दूसरों के मुकाबले अधिक दुख की बातें हैं, तो यह दुख नहीं, बल्कि एक मिशन है। तीसरा, यदि आपके पास दूसरों के मुकाबले अधिक रोमांचक बातें हैं, तो यह माया नहीं, बल्कि एक मिशन है। चौथा, यदि आपके पास दूसरों के मुकाबले अधिक कष्टदायक बातें हैं, तो यह बोझ नहीं, बल्कि एक मिशन है। चाहे उसे अच्छा लगे या नहीं, उसने हर…
सभी खुशियां और आनन्द माता में हैं
जब मेरे बेटे ने हमें अपनी भावी पत्नी से मिलवाया, तो मेरी पत्नी को और मुझे बस बिना किसी शर्त के या बिना किसी भी तरह के इरादों को मन में लिए वह तुरन्त ही पसंद आ गई, क्योंकि उसने कहा कि वह चर्च जाती है। चूंकि मैं और मेरी पत्नी दोनों ईसाई थे, इसलिए वे एक अच्छा विश्वास का जीवन जीते हुए अपने परिवार को खुशहाल बनाएं, इससे अधिक हम और कुछ नहीं चाहते थे। अपने बेटे की शादी के कुछ समय बाद, हमें पता चला कि हमारी पुत्रवधू का चर्च ‘चर्च ऑफ गॉड’ है। यद्यपि हमें वह बात पसंद नहीं थी, लेकिन हम अपनी नापसंद की झलक नहीं दिखा सकते थे और इसके विषय में उससे कुछ भी…
डेगु, कोरिया से इ सील गन
देख, मैंने तेरा चित्र अपनी हथेलियों पर खोदकर बनाया है
मैं एक बहन की कहानी बांटना चाहूंगी जिसने सब्त के दिन आराधना के दौरान पूरे समय बहुत आंसू बहाए। मैं किसी बहन के साथ वचन का प्रचार करते हुए एक वियतनामी व्यक्ति से मिली जिसे जापानी भाषा अच्छे से नहीं आती थी। चूंकि जापान में आए उसे केवल कुछ ही महीने का वक्त ही हुआ था, इसलिए वह हमारी बातों को मुश्किल से समझ रही थी, लेकिन ऐसा लगा कि उसे बाइबल में दिलचस्पी है। जब हमने उसे गलातियों 4:26 का वचन दिखाया, जिसमें लिखा था, “ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है,” तब वह “यरूशलेम” शब्द देखकर बहुत चकित हुई। और हमने उसे माता परमेश्वर के बारे में एक वीडियो दिखाया जो वियतनामी में अनुवादित किया…
ओसाका, जापान से मात्सुनो रेइको
उसकी लौ तुझे न जला सकेगी
भोर करीब 5 बजे जब मेरे परिवार में हर कोई सो रहा था, एक कार के टकराने जैसी बड़ी आवाज सुनकर मैं जाग उठी। जब मैं आधी–अधूरी नींद में थी, तब गोलियों की फायरिंग और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। अचानक मेरी नींद खुल गई। मैंने अपने पति को जगाया। बाहर से गोलियां चलाने की आवाज के साथ–साथ लोगों के चिल्लाने और मोटरसाइकिल के तेजी से चलने की आवाज भी आई। सब तरफ गड़बड़ी और हलचल मच गई। क्योंकि मेरे पति और मैं नहीं जान सके थे कि बाहर क्या हो रहा है, इसलिए हम उलझन में पड़ गए थे। मेरे पति ने कहा, “बाहर झगड़ा चल रहा होगा। बाहर डरावना दृश्य होगा। बिल्कुल घर के बाहर न जाना।” थोड़ी…
सेतापाक, मलेशिया से सेलिन
स्वयंसेवा की अच्छी ऊर्जा
नामयांग–उप में सड़क की सफाई करने से एक दिन पहले, मेरा शरीर भारी लगा और मेरे सिर में दर्द था। मुझे लगा कि मुझे जुकाम हो गया है। लेकिन मैं स्वयंसेवा कार्य करने का मौका नहीं गंवाना चाहती थी। अगले दिन मैं उस नियत जगह पर पहुंची जहां सब सदस्यों को इकट्ठा होना था, और जब मैंने पीले रंग की वास्कट पहनी, न जाने क्यों मैंने खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस किया। उस दिन वहां पांच दिवसीय बाजार खोला गया था, इसलिए बहुत से लोग वहां आए हुए थे। अधिक भीड़ के कारण हर प्रकार का कचरा सड़क पर यहां–वहां पसर रहा था। हमने इतनी मेहनत से सफाई की कि हमें अपनी पीठ को सीधा रखने की फुर्सत…
ह्वासंग, कोरिया से होंग ह्यन जा
खजाने की खोज
गिमहे प्रांत के जांगयु शहर में युल्हा कैफे सड़क पर, जहां लोगों का आना–जाना अधिक होता है, हमारे सिय्योन ने सफाई अभियान चलाया। वहां निरंतर सफाई करने की आवश्यकता है क्योंकि वहां रेस्तरां समेत बहुत सी दुकानें हैं। सफाई शुरू करने के थोड़े समय बाद, हमारे हाथों में पकड़ी हुई प्लास्टिक की थैलियां कूड़े–कचरों से भर गईं। क्योंकि जैसे ही हमारी नजर कूड़े पर पड़ी, हम सब खुशी के मारे दौड़ते हुए कूड़े के पास गए जैसे हमें कुछ खजाना मिला हो, और उसे उठाकर अपनी थैली में डाला। “यहां! यहां पर!” इस तरह यहां–वहां से खुशियों भरी आवाज सुनाई दे रही थी। इसे सुनकर मैं एक बहन के साथ जो मेरी बगल में थी, यह कहते हुए बहुत देर…
गिमहे‚ कोरिया से ली जी वन
खुद मां बनने के बाद
मेरा जन्म ग्वांगवन प्रांत के एक दूरदराज के गांव में हुआ था। ग्रामीण इलाके में रहने से बहुत सी अच्छी बातें होती थीं, लेकिन खेद की बात यह थी कि मुझे सिर्फ शहर में बिकने वाले स्वादिष्ट भोजन खाने के ज्यादा अवसर नहीं मिलते थे। मेरे सबसे पसंदीदा दिन राष्ट्रीय छुट्टियां और मेरा जन्मदिन था जब मेरे चाचा शहर से बिस्कुट सेट खरीदकर हमारे यहां आते थे। यह जानकर कि मैं विशेष भोजन खाने के लिए कितनी उत्सुक रहती हूं, मेरी मां हर साल मेरे जन्मदिन पर स्वादिष्ट भोजन तैयार करती थीं। जब मैंने माध्यमिक स्कूल में प्रवेश किया, तब मैं शहर में गई और वहां शादी होने तक अपनी बहन के साथ रही जो मुझसे दो वर्ष बड़ी है।…
छुनछन, कोरिया से गी गुम जु
चाना में उत्पन्न हुआ धैर्य का फल
दिन रात अपनी संतानों के लिए प्रार्थना कर रही स्वर्गीय माता के अनुग्रह के द्वारा, भोपाल सिय्योन में बहुत से युवा सदस्य हैं। चूंकि पुरुष और स्त्री वयस्क सदस्य अदृश्य रूप से मदद करते हैं, इसलिए युवा सदस्य बिना किसी चिंता के ही नए सदस्यों की अगुवाई करते हुए सिर्फ सुसमाचार के कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसलिए हम एक दूसरे को अधिक मूल्यवान मानते हैं। जब हम साथ मिलकर मीटिंग करते थे, हम स्वर्गीय पिता और माता से आग्रहपूर्वक प्रार्थना करते थे कि वे हमें सुसमाचार का मिशन पूरा करने दें। पिता और माता ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमें बहुत सी बहुमूल्य आत्माओं की अगुवाई करने की आशीष दी। उनमें से एक बहन सुशीला हैं। पहले…
भोपाल‚ भारत से शिवांश गुप्ता
जब तक कि भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे
यह उस समय की बात है जब मैं हाई स्कूल के पहले वर्ष में थी। गणित की शिक्षिका ने हमें कुछ मजेदार आकृतियों वाले पेपर दिए और हमें समझाया कि किस तरह से उसे देखना है। शिक्षिका ने जैसा बताया, वैसा ही जब मैंने किया, तो काफी देर के बाद मुझे उस समतल पेपर में एक कुछ 3 डी आकार दिखाई दिया। उत्तेजना से भरकर मैं उसे घर ले गई और अपनी मां को दिखाया। मेरी मां भी जो ज्यादा देर तक चुनौती देने के बाद उसे देखने में सफल हुई, आश्चर्यचकित हो उठी और बार–बार पेपर का चित्र देख रही थी। वह चित्र मैजिक–आई था। कुछ सालों के बाद, मैंने अपनी बड़ी बहन के द्वारा सत्य ग्रहण किया। तब…
संगनाम, कोरिया से इम जि यन