यीशु सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं, फिर भी वह क्यों मनुष्य के रूप में आए?

परमेश्वर जब भी चाहें, वह अवश्य ही मनुष्य के रूप में प्रकट हो सकते हैं। क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास ऐसी शक्ति है कि वह शरीर रूप का धारण कर सकते हैं या उसे उतार सकते हैं। फिर क्यों परमेश्वर एक कमजोर बालक और पुत्र के रूप में स्वयं पृथ्वी…

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो यीशु की इच्छा पर चलने का दावा करते हैं। तब, ऐसा क्यों है की वे यीशु के स्थापित नई वाचा को नहीं रखते?

यीशु का इस पृथ्वी पर आने का उद्देश्य मनष्यों को अनंत जीवन देना है जो अपने पापों के कारण मृत्यु के बाध्य हैं। हमें उद्धार की ओर नेतृत्व करने के लिए, यीशु ने फसह के दिन पर वई वाचा को स्थापित किया और क्रूस पर अपना लहू बहाते हुए, हमारे…

फसह

यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का मांस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।“यूह 6:53 फसह का पर्व वह पर्व है, जिसके द्वारा विपत्ति हमें छोड़कर गुजर जाती है। यह पर्व पवित्र कैलेंडर…

क्यों चर्च ऑफ गॉड सच्चा चर्च है?

दुनिया में कई अलग–अलग प्रकार के चर्च और ईसाई संप्रदाय हैं, लेकिन सच्चे चर्च को खोजना कठिन है जो प्रथम चर्च के नमूने के अनुसार मसीह की शिक्षाओं का पालन करता है। लेकिन, बहुत से ईसाई यह नहीं जानते; वे विश्वास करते हैं कि अपना चर्च सच्चा है और वहां बिना शर्त के उद्धार दिया जाता है। वह चर्च ऑफ गॉड है जिसे यीशु ने स्थापित किया और जहां प्रेरित जाते थे। चर्च ऑफ गॉड, जिसमें आज हम उपस्थित होते हैं, एकमात्र सच्चा चर्च है जिसे परमेश्वर ने पिता के युग और पुत्र के युग से गुजरकर इस पवित्र आत्मा के युग में मानवजाति को बचाने के लिए स्थापित किया। आइए हम बाइबल की भविष्यवाणियों और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के द्वारा…

सवाल: बाइबल कहती है कि जब यीशु दूसरी बार आएंगे तो वह “महिमा” के साथ आकाश के बादलों पर आएंगे। तो मैं इस सत्य को नहीं समझ सकता कि उनको साधारण मनुष्य के रूप में आना है।

जवाब: बाइबल भविष्यवाणी करती है कि यीशु दूसरी बार आएंगे, और यह भी कि उस समय परमेश्वर की महान महिमा प्रकट होगी।(मत 24:30) तब, यीशु ने जिस “महिमा” का वर्णन किया, क्या वह शारीरिक महिमा है जो एक उज्ज्वल प्रकाश देती है? मसीह के पास जो महिमा है, वह शारीरिक महिमा नहीं है जैसे कि लोग कल्पना करते हैं। इसके बावजूद, आज संसार के लोगों ने यीशु के वचनों की सारभूत बातों को न समझते हुए शारीरिक दृष्टिकोण से आत्मिक महिमा और आशीष की व्याख्या की है और खुद ही निष्कर्ष किया है। महिमा के साथ यीशु के आने की भविष्यवाणी और उनका वास्तविक रूप जब आप यीशु के पहली बार आने की भविष्यवाणी और उसकी पूर्णता को सही तरह…

पुराने नियम में बलिदान

बलिदान की विधियां, जो पुराने नियम के समय पवित्रस्थान में ही की जाती थीं, इतनी अधिक मुश्किल और जटिल थीं कि उस याजक के बिना जिस पर उनका संपूर्ण दायित्व था, कोई भी उनके बारे में विस्तार से नहीं जानता था। सिर्फ इतना ही नहीं, बलिदान के प्रकार, तरीके और नाम बराबर या एक जैसे थे, इसलिए उनका अंतर करना आसान नहीं था। चूंकि पुराने नियम के बलिदान की विधियों को सही ढंग से वर्गीकृत करना और समझाना कठिन है, इसलिए आइए हम कुछ बलिदानों की विधियों पर एक नजर डालें जो बाइबल में कई बार प्रकट हुईं और विश्वास के जीवन में हमारी मदद कर सकती हैं। 1. बलिदान के उद्देश्य के अनुसार वर्गीकरण: पापबलि, दोषबलि, मेलबलि 1) पापबलि…

मेटाडोर

एक बुलफाइटर के कुशल हाथों पर जो एक लाल लबादा हिलाता है, बैल उत्तेजित होता है। दौड़ रहे बैल की पीठ पर बहुत से भाले धंस गए हैं। अंत में, जब एक तलवार की तेज धार बैल की खोपड़ी को छेदता है, तो वह उसी स्थान पर गिर जाता है। उस बुलफाइटर को जो एक बैल की खोपड़ी को भेदता है, स्पेनिश में मेटाडोर कहा जाता है। आजकल, मेटाडोर काले अधिप्रचार को सुचित करता है जो सत्य को बिगाड़ता है और दूसरे व्यक्ति की झूठी निंदा करने के लिए जनता की राय को नियंत्रित करता है। मेटाडोर गैर-कानूनी रूप से मुंह से मुंह तक फैलता है, और दूसरे व्यक्ति पर घातक प्रहार करता है जैसे कि बुलफाइटर जिसने बैल को…

परमेश्वर हमें देखते हैं

बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार परमेश्वर का वचन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। चूंकि सत्य इतनी जल्दी से प्रचार किया जा रहा है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग सिय्योन में इकट्ठा हो रहे हैं। इसलिए, अब भी कुछ सदस्य हैं जिनके पास ऐसी आदतें होती हैं जो उन्होंने संसार से सीखी थीं। चूंकि हमने सत्य को ग्रहण किया, हम परमेश्वर में खुदको थोड़ा थोड़ा करके संसार की गंदगी को साफ कर रहे हैं, इसलिए हम ईमानदार व्यक्तित्व और व्यवहार के साथ संपूर्ण जीव में बदल सकते हैं जो परमेश्वर चाहते हैं। बाइबल के द्वारा, आइए हम परमेश्वर की उत्सुक इच्छा को जांचें जो अपनी संतान को पूरी तरह फिर से जन्म लेना चाहते हैं। परमेश्वर हर एक…

“मैं अपनी मां में था”

बच्चे कभी-कभी मजाक से कहते हैं, "मुझे लगता है मेरी मां एक ईश्वर है। चाहे मैंने इसे चोरी-छिपे किया था, फिर भी किसी न किसी तरह वह उसके बारे में जानती है।" वह केवल मेरा खुशी और आनंदित होना ही नहीं, बल्कि वह मेरा बीमार पड़ जाना, अकेला और दुखी होना भी जानती है। यह ऐसा है जैसे कि वह मुझ से भी अधिक मेरे बारे में जानती हो। इतना ही नहीं, वह मृत्यु के जोखिम में भी अपने बच्चों की रक्षा करती है। 27 सप्ताह की आयु का अपरिपक्व शिशु मर गया था लेकिन वह दो घंटे तक उसकी माता की बांहों में रखे जाने से पुनर्जिवित हो गया। चाहे हम इस अंतरराष्ट्रीय खबर का उल्लेख न करें, ऐसी…

सब कुछ परमेश्वर द्वारा दिया गया

दाऊद और उसके छह सौ साथी जन शाऊल से भागकर पलिश्तियों के सिकलग पहुंचे। अमालेकियों ने सिकलग पर हमला किया और उसमें सभी स्त्रियों और बेटे-बेटियों को बंदी बना लिया। दाऊद अपने छह सौ लोगों के साथ अमालेकियों का पीछा करता है, लेकिन जब वे बसोर नाले तक पहुंचते हैं, वे एक-एक करके थक जाते हैं। दाऊद उन लोगों को जो बहुत थक जाने से नाले को पार नहीं कर सकते, वहां रहकर सामान की रखवाली करने देता है, और बाकी चार सौ आदमियों के साथ अमालेकियों का पीछा करके बड़ी विजय प्राप्त करता है। जैसा कि दाऊद और उसके साथी जन उन पत्नियों और बेटे-बेटियों जिन्हें अमालेकियों ने ले गया था और यहां तक कि लूट के माल को…

हमारी आत्मा का उद्धार, अनन्त जीवन को खोजो

बाइबल हमें कहती है कि हमारे विश्वास का प्रतिफल हमारी आत्माओं का उद्धार है(1पत 1:8)। यदि हम परमेश्वर पर विश्वास करते हुए भी उद्धार पाने में नाकाम रहें, तो हमारा विश्वास व्यर्थ है और हम किसी और की तुलना में अधिक दयनीय होंगे। बाइबल कहती है कि एकमात्र जगह जहां उद्धार न पानेवाले लोग जाएंगे, वह नरक है—अनन्त यातना की जगह। इसलिए, हमें अपने उद्धार के मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सबसे ऊपर, हमें परमेश्वर के बारे में जानने की जरूरत है जो हमारी आत्माओं को बचाते हैं। 2,000 वर्ष पहले, बहुत से लोग परमेश्वर पर विश्वास करने का दावा करते थे, लेकिन वे परमेश्वर को नहीं जानते थे। यह इसलिए क्योंकि परमेश्वर जो बाइबल की भविष्यवाणी…

स्वर्गीय माता ने हमारा भाग्य बदला है

सुसमाचार अब तेजी से दुनिया भर में फैलाया जा रहा है। जैसे बाइबल में भविष्यवाणी की गई है, खोए हुए स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को खोजने का उद्धार का कार्य दुनिया में कोलाहल मचा रहा है, और जहां कहीं हमारे भाई–बहनें जाते हैं, वहां परमेश्वर सिय्योन स्थापित करते हैं। मैं विश्वास करता हूं कि यह सब परिणाम इसलिए आया है क्योंकि सिय्योन के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ एक होकर मिलजुलकर सुसमाचार का काम किया है। उज्ज्वल भविष्य हमारा इंतजार कर रहा है। परमेश्वर का वचन यह पक्का वादा करता है कि जब यरूशलेम माता की महिमा फैल जाएगी, तब सब जातियों के लोग परमेश्वर के पास लौटेंगे और परमेश्वर के लोग अनन्त स्वर्ग के राज्य में युगानुयुग राज्य…

छुड़ौती

“जैसे उसने अपेक्षा की, यीशु उन आत्माओं को बचाने के लिए जिन्होंने पाप किया था नीचे पृथ्वी पर शरीर में आए, और अपने शरीर को पापबलि के रूप में उनके लिए बलिदान किया। बाइबल कहती है, “पाप की मजदूरी मृत्यु है।” तो उन आत्माओं को बचाने के लिए जिन्होंने पाप किया था, पाप के बिना एक धर्मी मनुष्य को मरना चाहिए। प्राचीन व्यवस्था के अनुसार, अगर एक मनुष्य किसी पापी को छुड़ाता है, तो उसे पापी के बदले मरना चाहिए” (1रा 20:42)। सत्य की पुस्तक से उद्धरण “स्वर्गदूतों की दुनिया से आए मेहमान”— अध्याय 13: पहला आदम और अंतिम आदम 1. शाब्दिक अर्थ “छुड़ौती,” किसी व्यक्ति को छुड़ाने के लिए मांगी गई या दी गई रक्कम 2. इतिहास में छुड़ौती…

हमें क्यों फसह का पर्व मनाना चाहिए?

हमारा चर्च ऑफ गॉड हर साल फसह मनाता है। कुछ लोग कहते हैं “विश्वास के जीवन में औपचारिकता से ज्यादा महत्वपूर्ण विश्वास है।” क्या आप मुझे बता सकते हैं कि क्यों मुझे फसह मनाना चाहिए? हम फसह मनाते हैं क्योंकि हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं। मैं आपको एक उदाहरण दूंगा। ऐसा कोई मरीज है जो कहता है कि उसे डाक्टर पर भरोसा है, लेकिन वह डाक्टर की बात नहीं सुनता। यदि मरीज को डाक्टर पर भरोसा है, तो वह डाक्टर के निर्देशों का पालन करता है। उसी तरह, यदि हम जो पापी हैं, उद्धारकर्ता परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, तो यह हमारे लिए स्वाभाविक है कि हम पापों की क्षमा की व्यवस्था का पालन करें जिसे परमेश्वर ने मनाने को कहा है। आपका मतलब…

56,859 बार देखा गया

पौलुस की दो नागरिकता

नागरिकता एक निश्चित देश का एक नागरिक होने का अधिकार है। आप अपनी सम्पत्ति के अधिकार और राजनीतिक अधिकारों जैसे कि सार्वजनिक कार्यालय में एक राष्ट्रपति और संसद के सदस्यों हेतु उम्मीदवारों के लिए मतदान करना, और एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किए जाने का अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपके पास किसी देश की नागरिकता है, तो आप सभी उल्लिखित अधिकारों का आनंद ले सकते हैं। 2,000 वर्ष पहले, जब प्रेरितों ने सुसमाचार का प्रचार किया था, तब इस्राएल पर रोमन साम्राज्य ने शासन किया था। एक व्यक्ति के पास रोम की नागरिकता होने का मतलब था कि उसका सामाजिक पद उच्च था और उसने रोम से विभिन्न विशेषाधिकार प्राप्त किए जैसे मताधिकार, अदालत में…

पृथ्वी के चारों ओर ढाई बार की यात्रा

‘80 दिन में दुनिया की सैर’ 1873 में प्रकाशित हुआ जूल्स वर्न द्वारा रचा गया एक उपन्यास है। कहानी में, फिलियस फोग नामक लंदन का एक सज्जन 20,000 पाउंड बाजी पर लगाता है कि अस्सी दिनों में पूरी दुनिया की सैर करना संभव है या नहीं। बाजी जीतने के लिए, वह और उसका सेवक पासपार्टू लंदन से आरंभ करके भारत, जापान और अमेरिका से गुजरकर लंदन वापस आने के लिए अस्सी दिन की एक लंबी यात्रा पर निकल जाते हैं। परन्तु, अद्भुत बात यह है कि कहानी में पूरी दुनिया की यात्रा से भी दोगुना से ज्यादा लंबी यात्रा हमारे शरीर में हो रही है। जो यह दिलचस्प यात्रा कर रहा है वह रक्त है। रक्त अस्थि मज्जा में बनाया…

यदि उन्होंने केवल परमेश्वर को देखा होता

दस आज्ञाएं प्राप्त करने के लिए मूसा के सीनै पर्वत पर चढ़ने के बाद कई दिन बीत चुके हैं। इस्राएली जो उसके नीचे आने का इंतजार कर रहे थे, हारून के पास इकट्ठे हुए और उससे कुछ करने के लिए कहने लगे। “हमारे लिए देवता बना, जो हमारे आगे-आगे चले।” “क्योंकि उस पुरुष मूसा को जो हमें मिस्र देश से निकाल ले आया है, हम नहीं जानते कि उसे क्या हुआ।” हारून ने उन्हें शांत करने के लिए जो उन्होंने उसे मांगा, उसे कार्य में लाया। “मेरे पास सोना ले आओ।” हारून ने सोने को जो लोग लाए, ले लिया और एक बछड़ा ढालकर बनाया, और लोगों ने सोने के बछड़े के सामने होमबलि और मेलबलि चढ़ाए। उसके बाद वे…

उद्धार के कार्य को पूरा करने की शक्ति का स्रोत

हमारे भाई और बहनें विश्वास में एक मन होकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप, दुनिया भर में 7,000 से अधिक सिय्योन अब स्थापित हुए हैं। उद्धार के इस अद्भुत कार्य को देखकर, कुछ सोच सकते हैं कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि प्रधान कार्यालय के कुछ विभाग योजना बनाने में अच्छा है, और दूसरे सोच सकते हैं कि हमने ऐसे महान परिणाम इसलिए पाए हैं क्योंकि हमारे पास पादरी और मिशनरी हैं जो उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ संपन्न हैं। लेकिन, यदि हम बाइबल के द्वारा उस पर नजर डालें, तब हम महसूस कर सकते हैं कि चाहे परमेश्वर किसी भी लोगों को नियुक्त करें, राज्य का सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, और उद्धार का कार्य परमेश्वर…

चर्च ऑफ गॉड सब्त और फसह जैसे पर्वों पर ज्यादा महत्व देता है, जो अन्य चर्च नहीं मनाते। इसका कोई विशेष कारण है?

वह परमेश्वर हैं जिन्होंने पर्वों को स्थापित करके हमें मनाने की आज्ञा दी है। परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्थाओं में से कोई भी ऐसी व्यवस्था नहीं है, जिसका हमारे उद्धार से कोई लेना–देना नहीं है और कोई मतलब नहीं है। बाइबल में दर्ज किए गए पर्व हमारे उद्धार से निकट रूप से संबंधित है। परमेश्वर के पर्वों को स्थापित करने का कारण हम सब पापी हैं जिन्होंने स्वर्ग में पाप किया और इस पृथ्वी पर नीचे गिरा दिए गए। जो कोई इस संसार में पैदा होता है, वह मृत्यु के दंड से नहीं बच सकता जो पाप की मजदूरी है। क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है।…

आइए हम परमेश्वर को पवित्र आराधना चढ़ाएं

आराधना परमेश्वर का भय मानने और उनकी उपासना करने के लिए महत्वपूर्ण कारक है, जिसे कभी छोड़ा नहीं जा सकता। आराधना के द्वारा परमेश्वर के लोग अपने सभी पापों की क्षमा और पवित्रता की आशीष प्राप्त करते हैं, और परमेश्वर के अधिक करीब हो सकते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि आराधना वह समय है जब लोग बस एक उपदेश सुनने के लिए चर्च जाते हैं। लेकिन, आराधना सिर्फ उपदेशक से धाराप्रवाह उपदेश सुनने की विधि नहीं है, लेकिन उसमें अवश्य एक आत्मिक अर्थ है जिसे हमें महसूस करना चाहिए। हर उपदेशक को सिर्फ परमेश्वर और परमेश्वर के लोगों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने और परमेश्वर के वचनों के द्वारा उन्हें परमेश्वर की इच्छा बताने की जरूरत है। बाइबल…

मसीह का दोषपत्र: “यह यहूदियों का राजा यीशु है”

हम सब, जो सत्य में रहनेवाले परमेश्वर के लोग हैं, अच्छे से जानते हैं कि स्वर्ग में किए गए हमारे पापों को क्षमा करने के लिए, यीशु छुड़ौती के रूप में क्रूस पर बलिदान हुए। तब, स्वर्ग के राज्य में हमने किस प्रकार का पाप किया? आइए हम यीशु के छुड़ौती बलिदान के द्वारा देखें कि हमारे पाप क्या थे, जिनके कारण हमें स्वर्ग से निकाल दिया गया। जब यीशु को क्रूस पर लटकाया गया, एक दोषपत्र उनके सिर के ऊपर लगाया गया, जिसमें लिखा था, “यहूदियों का राजा।” और उसका दोषपत्र उसके सिर के ऊपर लगाया, कि “यह यहूदियों का राजा यीशु है।” मत 27:37 जब यीशु का जन्म हुआ, तब यहूदिया रोमन साम्राज्य के द्वारा नियुक्त किए गए…

यदि हम फसह मनाते हैं, तो क्या हम परमेश्वर की सुरक्षा में रह सकते हैं?

इन दिनों टीवी पर विपत्तियों को लेकर बहुत सी खबरें आती रहती हैं। शायद इस कारण मुझे अक्सर फसह का स्मरण आता है जो हमें विपत्तियों से बचने के लिए सक्षम बनाता है। जितना अधिक हम विपत्तियों की खबरें सुनते हैं, उद्धार के संदेश की अहमियत उतनी ही ज्यादा होती है। फसह को अंग्रेजी में “Passover” कहा जाता है जिसका अर्थ है, “पार होना।” जैसे कि फसह का नाम बताता है, यह एक पर्व है जो विपत्तियों को हमारे ऊपर से गुजरने देता है। क्या कोई ऐसा उदाहरण है जहां फसह मनाने वाले लोग विपत्तियों से बच गए थे? जरूर! लगभग 3,500 वर्ष पहले उस समय ऐसा मामला हुआ था जब फसह पहली बार मनाया गया था। तुम्हारा मेम्ना निर्दोष…

43,936 बार देखा गया

भाग्य

“वे घटनाएं जो भविष्य में एक निश्चित व्यक्ति या चीज के साथ आवश्य घटित होंगी, या भविष्य में होनीवाली चीज को नियंत्रित करनेवाली गूप्त उर्जा।” यह भाग्य की व्याख्या है। सीधे शब्दों में कहें तो यह किसी चीज को सूचित करता है जो मानव शक्ति से परे है। एक भिखारी के पास जीवन का एक निराशावादी दृष्टिकोण था। उसने सोचा उसका भाग्य अमीर या महान लोगों से अलग था। उसने एक ज्ञानी आदमी से पूछा, “मेरा भाग्य क्यों उनके भाग्य से अलग है?” उस ज्ञानी आदमी ने उससे उत्तर दिया, “तुम्हारा भाग्य उनके भाग्य से अलग नहीं है। उनका जन्म तुम्हारे जैसे भाग्य के साथ हुआ।” उसकी बातों से, उस भिखारी को थोड़ा सा आशा होने लगी। वह अपने जीवन…