यीशु सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं, फिर भी वह क्यों मनुष्य के रूप में आए?

परमेश्वर जब भी चाहें, वह अवश्य ही मनुष्य के रूप में प्रकट हो सकते हैं। क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास ऐसी शक्ति है कि वह शरीर रूप का धारण कर सकते हैं या उसे उतार सकते हैं। फिर क्यों परमेश्वर एक कमजोर बालक और पुत्र के रूप में स्वयं पृथ्वी…

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो यीशु की इच्छा पर चलने का दावा करते हैं। तब, ऐसा क्यों है की वे यीशु के स्थापित नई वाचा को नहीं रखते?

यीशु का इस पृथ्वी पर आने का उद्देश्य मनष्यों को अनंत जीवन देना है जो अपने पापों के कारण मृत्यु के बाध्य हैं। हमें उद्धार की ओर नेतृत्व करने के लिए, यीशु ने फसह के दिन पर वई वाचा को स्थापित किया और क्रूस पर अपना लहू बहाते हुए, हमारे…

फसह

यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का मांस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।“यूह 6:53 फसह का पर्व वह पर्व है, जिसके द्वारा विपत्ति हमें छोड़कर गुजर जाती है। यह पर्व पवित्र कैलेंडर…

सुंदर निशान

यदि आप किसी पेड़ के तने को काटकर उसके अनुप्रस्थ काट को देखें, तो आपको पेड़ के संकेन्द्रित वार्षिक छल्लों का एक पैटर्न दिखाई देगा। जब मौसम बदलता है और वृद्धि की गति में अंतर होता है, तब पेड़ के छल्ले बनते हैं। वसंत और गर्मियों के बीच, जब कोशिका विभाजन तीव्र होता है, तब पेड़ के अंदर की लकड़ी की बनावट नरम होती है और रंग उज्ज्वल होता है, जबकि गर्मियों के अंत में या शरद ऋतु में कोशिका विभाजन धीमा हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप लकड़ी की बनावट सख्त हो जाती है और रंग गाढ़ा हो जाता है। जब यह प्रक्रिया दोहराई जाती है, तब पेड़ के तने में पेड़ के छल्लों का एक अद्वितीय पैटर्न बनता है।…

गेहन्ना

1. एक जगह का नाम गेहन्ना इब्रानी शब्द उस “गेहिन्नोम”[हिन्नोम की घाटी] से निकला यूनानी शब्द है, जो प्राचीन यरूशलेम के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक संकरी घाटी है। इस्राएल के राजाओं के युग में यह बड़ी बदनाम जगह थी जहां एक देवता के लिए छोटे बच्चों को आग में जलाकर बलि चढ़ाया जाता था। उस समय, इस्राएली पराए देवता मोलेक(एक बैल के आकार की मूर्ति) के लिए बलि चढ़ाते थे। यह एक घृणित बलिदान था: वे आग से लोहे से बनी मूर्ति को गर्म करते थे, और फिर वे लोहे के लाल तपे दो हाथों पर अपने छोटे बच्चों को रखकर भस्म करते थे। “यहोवा की यह वाणी है: इसका कारण यह है कि यहूदियों ने वह काम किया है,…

अपने जीवन का अंदाज़ सुसमाचार के सुयोग्य होने दे

अब, जैसे कि परमेश्वर ने योजना की थी, सुसमाचार का कार्य संपूर्ण हो रहा है; हमारे स्वर्गीय परिवार के बहुत सदस्य जो पूरे संसार में बिखर गए थे, अब सिय्योन की ओर आ रहे हैं। सुसमाचार का और परमेश्वर के पवित्र नाम का प्रचार करने वालों के पांव अब और तेज़ी से चल रहे हैं। परमेश्वर को बहुत धन्यवाद! मैं अच्छे से जानता हूं कि अब सुसमाचार का प्रचार करना सिय्योन के सभी भाइयों और बहनों में एक रीति बन गया है। अब, परमेश्वर की शिक्षाओं के द्वारा, आइए हम इस बात पर विचार करें कि कैसे हम सुसमाचार के सुयोग्य जीवन जी सकते हैं। कुछ देने में पाने से ज्यादा आशीष है हम प्रार्थना करने, अध्ययन करने और प्रचार…

सभी चर्च सुसमाचार का प्रचार करने का दावा करते हैं, लेकिन सुसमाचार का अर्थ अस्पष्ट है। सुसमाचार क्या है?

लगभग दो हजार साल पहले, यीशु पृथ्वी पर आए और हमें बचाने के लिए स्वर्ग के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। चूंकि वह यीशु थे जिन्होंने राज्य के सुसमाचार का प्रचार किया, सुसमाचार का अर्थ वे सभी शिक्षाएं हैं जिसे यीशु ने हमें स्वर्ग के राज्य की ओर नेतृत्व करने के लिए दिया। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।मत 24:14 यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। इसलिये तुम जाओ, सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैं…

जीवन बचाने के लिए हमें क्या चाहिए

2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मैक हॉर्टन को उसके एक प्रशंसक से ईमेल मिला। उसमें ऐसा संदेश था कि उसके ऊपरी छाती पर तिल पहले से बड़ा और उसका रंग गहरा हो गया जिससे त्वचा कैंसर होने का संदेह हुआ। हॉर्टन तुरंत अस्पताल गया और डॉक्टर ने कहा कि यह तिल मेलेनोमा में विकसित हो सकता है। मेलेनोमा त्वचा कैंसर का एक प्रकार है जो तब विकसित होता है जब मेलानोसाइट्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं। यह एक घातक बीमारी है, लेकिन इसके कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए जब तक आप अपनी त्वचा पर पूरा ध्यान नहीं देते, तब तक आप इस बीमारी का सटीक रूप से पता नहीं लगा सकते। अपने…

दुनिया की सबसे सटीक घड़ी

सबसे अच्छा इत्र बनाने के लिए, लोग सुबह की ओस सूखने से पहले आधी रात से सुबह दो बजे तक गुलाब का फूल तोड़ते हैं; क्योंकि गुलाब में सबसे अच्छी सुगंध भोर के समय होती है जब अंधेरा और ठंडा होता है। फिर क्यों भोर के समय गुलाब अधिक सुगंधित होते हैं? वे कैसे जानते हैं कि यह कौन सा समय है और सुगंध का उत्सर्जन कैसे करते हैं? ऐसा केवल गुलाब ही नहीं करते। हर दिन दोपहर के आसपास, आपका पेट ऐसे गुर्राता है जैसे उसे समय का पता हो। आप दोपहर का खाना खाते हैं, वापस आते हैं, और फिर से काम करना शुरू करते हैं। लेकिन फिर दोपहर करीब 3 बजे, आपको नींद आने लगती है, जैसे…

उनसे कहना, “प्रभु को इस का प्रयोजन है”

जब वे यरूशलेम के निकट पहुंचे, तो यीशु ने गांव में दो चेलों को भेजा। “सामने के गांव में जाओ, और उस में पहुंचते ही एक गदही का बच्चा, जिस पर कभी कोई नहीं चढ़ा, बंधा हुआ तुम्हें मिलेगा। उसे खोल लाओ। यदि तुम से कोई पूछे, ‘यह क्यों करते हो?’ तो कहना, ‘प्रभु को इस का प्रयोजन है,’ और वह शीघ्र उसे यहां भेज देगा।” जब चेले गांव में गए, तो उन्होंने गदही के बच्चे को बाहर द्वार के पास चौक में बंधा हुआ पाया जैसा यीशु ने कहा था। जब चेलों ने उसे ले जाने के लिए रस्सी को खोला, उनमें से जो वहां खड़े हैं, एक आदमी ने पूछा, “तुम उसे क्यों खोल रहे हो?” “प्रभु ने…

आत्मिक दुनिया को देखो

हम इस पृथ्वी पर स्वर्गीय घर की आशा करते हुए, मुसाफिर के समान जी रहे हैं। इस दृश्य और सीमित संसार में शरीर पहनने के कारण, हम आसानी से बाहरी चीजों में तल्लीन हो जाते हैं कि हम आत्मिक दुनिया के बारे में नहीं सोच सकते। जब हम शारीरिक चीजों में लिप्त हो जाते हैं, हम परमेश्वर के पूर्व विचार को नहीं समझ सकते; हम अपने विश्वास में आगे नहीं बढ़ सकते, और यहां तक कि जो विश्वास हमारे पास है वह भी धीरे धीरे शांत हो जाता है। विश्वास के हमारे पूर्वजों ने कहा है कि अदृश्य दुनिया का अस्तित्व है और वह एक अनन्त दुनिया है। और हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को…

बचाने की प्रवृत्ति

सुरंग के अंदर एक ट्रक को आग लग गई थी। ड्राइवर ने अपने ट्रक में लगे अग्निशामक यंत्र के साथ आग बुझाने के लिए एक त्वरित कदम उठाया, लेकिन वह यंत्र पर्याप्त शक्तिशाली नहीं था। उसी वक्त, पास से गुजर रही एक कार से सूट पहने तीन लोग उतरे, उन्होंने ड्राइवर को वहां से हटाया, सुरंग में लगाए गए आग बुझाने के नल को बहार निकाला, और आग बुझाना शुरू कर दिया। उन लोगों के प्रयासों से जिन्होंने आग की लाल लपटें और सुरंग में भरे धुएं का सामना किया, और दमकल की गाड़ी की मदद से जिसे वहां बुलाया गया था, तीस मिनट में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। त्वरित कार्रवाई करके दुर्घटना को और बिगड़ने…

प्रचार करने का समय

परमेश्वर हमें कुछ सौंपते हैं ताकि अंत में वह हमें अच्छी वस्तुओं से आशीर्वादित कर सकें। इस समय हमें सुसमाचार का प्रचार सौंपा गया है। यह हमारे खुद के और दूसरों के उद्धार के लिए परमेश्वर का एक आशीर्वाद है। हमें इस बात को समझते हुए अपने विश्वास के मार्ग पर चलना चाहिए। 3,000 लोगों का नष्ट होना और 3,000 लोगों का उद्धार पाना मूसा के समय में, इस्राएलियों ने परमेश्वर के अनुग्रह से मिस्र के दासत्व से छुटकारा पाया और कनाना की ओर चल दिए। जब वे जंगल में से गुजर रहे थे, वे सांसारिक आचरण में फंस गए; जब मूसा दस आज्ञाओं को लेने के लिए सीनै पर्वत पर गया था, तब उन्होंने एक मूर्ति की पूजा की।…

बाइबल में, एक दृश्य है जहां यीशु ने लोगों को यह कहते हुए डांटा, “तुम व्यर्थ मेरी उपासना करते हो।” जब वे परमेश्वर की पूजा करते थे, क्यों यीशु ने कहा कि उनकी उपासना व्यर्थ है?

ऐसा सोचना आसान है कि यदि हम सिर्फ परमेश्वर की पूजा करें तो आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हालांकि, बाइबल की शिक्षा अलग है। यीशु ने कहा कि भले ही भविष्यद्वकता उन पर उद्धारकर्ता के रूप में विश्वास करते हैं और उनके नाम से बहुत सी चीजें करते हैं, वे स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए असमर्थ होंगे।(मत 7:21–23) लोग जो परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, परमेश्वर की उपासना करने के लिए उनकी आराधना करते हैं। यदि वे भविष्यद्वकता या अगुवे हैं, उन्होंने अनगिनत बार परमेश्वर की आराधना की होगी। फिर भी, वे स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकते, इसलिए उनकी आराधनाएं व्यर्थ होती हैं। 2,000 वर्ष पूर्व, इसी कारण धार्मिक नेताओं ने व्यर्थ परमेश्वर की आराधना…

निकिया की परिषद और अरियसवाद

325 ई. में, फसह के विवाद सहित मुख्य रूप से अरियसवाद के विवाद को निपटाने के लिए निकिया की परिषद की बैठक बुलाई गई। उस विवाद के कारण इतना लहू बहाया गया कि वह इतिहास में एक अंधकार का विषय बन गया है। अरियस का हठ मिस्र में अलेक्जेंड्रिया के चर्च में अरियस एक प्रेसबिटर के रूप में सर्वोच्च पदधारी व्यक्ति था। उसने एक अजीब सिद्धांत पर जोर देकर सार्वजनिक आलोचना पैदा की। वह इस प्रकार है: मसीह देहधारी लोगोस(ग्रीक में λóγoς, जिसका अर्थ है, “शब्द” या “सत्य”) मसीह परिवर्तन और पीड़ा के लिए सक्षम है। इसलिए, लोगोस परिवर्तनीय है और परमेश्वर के सदृश्य नहीं है। अरियस के हठ के अनुसार, यीशु परमेश्वर नहीं है, लेकिन सिर्फ एक जीव है,…

उनका मन जो उपकार का बदला चुकाना चाहते हैं

चीन के चोंगकिंग के पांच लोगों ने, जो कभी एक-दूसरे को नहीं जानते थे, एक संगीत समूह बनाया। उनके पास डॉक्टर, गृहिणी और अचल संपत्ति दलाल जैसे अलग-अलग पेशे और व्यक्तित्व थे और सभी संगीत से अनजान थे। फिर भी, एक पेशेवर संगीत शिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किए जाकर, उन्होंने गिटार, बेस और मराकस(एक ताल वाद्य) को अपने हाथों में पकड़ते हुए एक प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास किया। इस बैंड का नाम “एक व्यक्ति का बैंड” था। सदस्यों के पास “फिर से जन्म लेना” और “जीवन को महसूस करना” जैसे कठिन गाने बजाने की दृढ़ योजना थी बैंड का नाम सदस्यों की कहानी से उत्पन्न हुआ, जिन्होंने कुछ समय पहले मर गए दाता से श्वेत पटल, गुर्दे और यकृत प्राप्त…

छोटी शुरुआत और समृद्ध भविष्य

हम ऐसी आशा के साथ जीते हैं कि चाहे हमारी शुरुआत छोटी प्रतीत होती है, हमारा भविष्य परमेश्वर की कृपा के द्वारा समृद्ध होगा। परमेश्वर ने इस संसार में दूसरे लोगों को नहीं, लेकिन हम से प्रतिज्ञा की है। उस प्रतिज्ञा के शब्द ऐसे हैं: चाहे तेरा भाग पहले छोटा ही रहा हो, परन्तु अन्त में तेरी बहुत बढ़ती होती। अय 8:7 इस संसार में सब बातों के लिए एक समय होता है: शुरू होने का समय और समाप्त होने का समय। इसलिए, सुसमाचार के कार्य के लिए भी एक समय है। चाहे हमारे सुसमाचार के कार्य की शुरुआत छोटी थी, लेकिन जैसे जैसे वह आगे बढ़ता जाता है, वैसे वैसे वह और भी ज्यादा समृद्ध होता जाता है। पिछले…

एक स्टीम्ड बन या दो स्टीम्ड बन

मुख्य किरदार, एक हाई स्कूल का छात्र, स्कूल के बाद घर आता है और दो स्टीम्ड बन और एक नोट पाता है जो उसकी मां ने रसोई की मेज पर छोड़ा था। “उन्हें अपनी छोटी बहन के साथ साझा करना। एक एक लेना।” उसने नोट पढ़ने के बाद तुरंत उनमें से एक बन खा लिया। लेकिन, वह एक खाने से संतुष्ट नहीं हुआ और अपनी मां के नोट के बावजूद उसने दूसरा बन भी खा लिया, जो उसकी बहन के लिए था। सबूत मिटाने के लिए, उसने अपनी मां के नोट को कूड़ेदान में फेंक दिया। कुछ समय के बाद, उसकी छोटी बहन घर वापस आती है और अपनी मां के नोट को फेंका हुआ देखती है। वह गुस्सा हो…

माता-पिता के द्वारा दिया गया जीवनकाल

अब सुपर आयु वर्ग समाज आसन्न है, और स्वास्थ्य और दीर्घायु के बारे में कई खबरें सामने आती हैं: जैसे कि 120 साल से अधिक जीवित रहने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूचीबद्ध लोगों की लंबी उम्र के रहस्य; दुनिया भर के लंबी आयु के गांव और उन ग्रामीणों की जीवनशैली। और यहां तक​​ कि विदेश खबर में एक कुत्ते के बारे में रिपोर्ट किया गया था कि वह जापान में 26 साल तक जीवित रहा, हाल ही में उसकी मृत्यु हुई। दूसरों की तुलना में लंबा जीवन जीना क्यों लोगों का ध्यान आकर्षित करता है? यह मानवजाति की लंबा जीवन जीने की सामान्य इच्छा के कारण होता है। यह साबित करता है कि जीवन एक रहस्य है जिसका…

परमेश्वर ने सारी छावनी को हमारे वश में कर दिया है

गिदोन और उसका सेवक फूरा दुश्मन की छावनी में छिपकर मिद्यानी सैनिकों की बातचीत सुन रहे हैं। यह परमेश्वर के वचन के कारण था जो उन्होंने मिद्यानी छावनी के विरुद्ध लड़ने के लिए 300 योद्धाओं को चुनने के बाद कहा था। “उठ, दुश्मन की छावनी पर चढ़ाई कर; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ कर देता हूं। परन्तु यदि तू चढ़ाई करते डरता हो, तो अपने सेवक फूरा को संग लेकर मिद्यानी छावनी के पास जाकर सुन कि वे क्या कह रहे हैं। उसके बाद तुझे उस छावनी पर चढ़ाई करने का साहस होगा।” उस रात, वे उतर गए और देखा कि मिद्यानी, अमालेकी और सब पूर्वी लोग तो टिड्डियों के समान बहुत से तराई में फैले पड़े थे। और उनके…

फसह का पर्व और परमेश्वर की मुहर

अब, इस दुनिया में बहुत सी विपत्तियां आ रही हैं: देशों के बीच में युद्ध, जातियों के बीच में संघर्ष, आतंकवाद, अकाल, भूकम्प, और मौसम में बदलाव की वजह से आने वाली जानलेवा ठंड या गर्मी। जब कभी भी ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, लोग इस बात को न जानते हुए कि उन्हें अपने मन किस पर और कहां लगाने चाहिए, भय से थरथराते हैं। बाइबल ने पहले से विपत्तियों के विषय में भविष्यवाणी की है और यह भी बताया है कि उन विपत्तियों के आने पर लोग क्या करेंगे। क्योंकि चाहे वे खोदकर अधोलोक में उतर जाएं, तो वहां से मैं हाथ बढ़ाकर उन्हें लाऊंगा; चाहे वे आकाश पर चढ़ जाएं... चाहे वे कर्म्मेल में छिप जाएं... और चाहे…

अपनी पड़ती भूमि को जोतो

बसंत ऋतु में, सभी किसान शरद ऋतु में बंजर पड़े अपने खेतों को जोतते हैं, और सभी घास–फूस और पेड़ों की जड़ों को निकालते हैं। बीज बोने के बाद, वे उन बीजों का ख्याल रखते हैं कि वे अंकुरित हो सकें; फिर वे अच्छी खाद डालते हैं, और जब तक वे पतझड़ के मौसम में अच्छे फल नहीं पाते तब तक घास–फूस को निकालते रहते हैं। सुसमाचार के फल पैदा करने में भी वैसा ही है। क्योंकि बाइबल कहती है: अपने लिये धर्म का बीज बोओ, तब करुणा के अनुसार खेत काटने पाओगे; अपनी पड़ती भूमि को जोतो; देखो, अभी यहोवा के पीछे हो लेने का समय है, कि वह आए और तुम्हारे ऊपर उद्धार बरसाए।हो 10:12 क्या एक किसान…

चर्च ऑफ गॉड सिय्योन कहलाता है। क्या इसका कोई कारण है?

उस चर्च का नाम जिसे मसीह ने 2,000 वर्ष पहले इस धरती पर स्थापित किया, चर्च ऑफ गॉड है।(1कुर 1:2; 11:22; गल 1:13) चर्च ऑफ गॉड सिय्योन भी कहलाता है।(इब्र 12:22; प्रक 14:1) जब हम पता लगाते हैं कि सिय्योन किस प्रकार का स्थान है, हम समझ सकते हैं कि क्यों हम चर्च ऑफ गॉड को सिय्योन कहते हैं। सिय्योन यरूशलेम में एक छोटे से पहाड़ का नाम था। परमेश्वर के वाचा के संदूक को वहां रखे जाने के बाद, “सिय्योन” शब्द केवल यरूशलेम नहीं, पर इस्राएल को भी सूचित करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।(1रा 8:1) क्यों चर्च ऑफ गॉड सिय्योन कहलाता है, इसका कारण समझने के लिए, हमें पहले राजा दाऊद और यीशु के बीच संबंध को…

चर्च ऑफ गॉड सिय्योन कहलाता है। क्या इसका कोई कारण है?

35:16
0:00 35:16

प्लेबैक गति

1x

यह आवाज़ AI द्वारा उत्पन्न है। कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं।