विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
उस बच्चे को जिसे मेरे भाई का हृदय दिया जाएगा
मार्च 2016 में, अमेरिका में एरिक नामक 11 वर्षीय लड़का एक कार दुर्घटना में मारा गया। उसका परिवार गहरे दुःख और गुस्से में था, लेकिन उन्होंने ड्राइवर को क्षमा करने का और एरिक के शरीर के अंगों को दूसरों के जीवन को बचाने के लिए दान करने का निर्णय किया। एरिक के बड़े भाई ने उस लड़के के लिए यह संदेश छोड़ा जिसे उसके भाई का हृदय दिया जाना था: “एरिक ने हमें बड़ा उत्साह और प्रेम दिए थे। शायद वह जान गया हो कि उसका जीवन बहुत लंबा नहीं होगा, इसलिए वह उत्साहपूर्ण जीवन जिया था। तुम शायद मुश्किल जीवन जी रहे होंगे, लेकिन अब जबकि तुम्हारे पास मेरे भाई का हृदय है, कृपया एक सकारात्मक और जीवंत जीवन…
स्वर्गीय माता का दर्द और बलिदान जो मुझे आयरलैंड में महसूस हुआ
मैं अपने उस एहसास को बांटना चाहती हूं जो मुझे डबलिन, आयरलैंड में आठ महीनों के लिए सुसमाचार के मार्ग पर चलते हुए प्राप्त हुआ। उत्तर अटलांटिक महासागर के पूर्वोत्तर भाग में स्थित आयरलैंड, यूरोपीय देशों में से कैथोलिक धर्म से बहुत प्रभावित है। कैथोलिक के त्यौहार देश में बड़ी छुट्टियां बन गए हैं, और आप कहीं भी दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे प्रार्थना समय की घंटी सुन सकते हैं। धर्म राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में और लोगों के जीवन में भी एक विशेष भूमिका निभाता है, और ऐसा लगता है कि आयरिश लोग परमेश्वर से अविभाज्य हैं। लेकिन, जब मैंने सुसमाचार प्रचार किया, तब यह मेरी अपेक्षा से अलग था। ज्यादातर लोग परमेश्वर को नहीं खोजते थे,…
छंगजू, कोरिया से छोई नान–यंग
रूढ़िबद्ध धारणा को त्याग दें
चलो, मैं आपको एक दिलचस्प खेल देता हूं। अपना हाथ हटाए बिना चार सीधी रेखाएं खींचें और बाईं ओर वाली सभी नौ बिंदुओं को जोड़ें। क्या आप सफल हुए? यहां उन लोगों के लिए जवाब है जिन्हें पता नहीं है कि इसे कैसे हल किया जाए। यह मानें कि आपने पहली लाइन की शुरुआत से लेकर नीचे की लाइन के अंत तक क्रम में ① से ⑨ के नंबर डाल दिए हैं, और नंबर ①, ④ और ⑦ को पहले जोड़ दें। इस समय, रेखा को ⑦ पर न रोकें, बल्कि ④ और ⑦ के बीच की लंबाई जितना नीचे की ओर वह रेखा खींचें। फिर एक विकर्ण रेखा से ⑧ और ⑥ को जोड़ें। यहां से फिर ⑥ पर…
आया, राजा की एक और माता
कोरिया में जोसियन राजवंश के राजकुमार को एक आया द्वारा बड़ा किया गया था। रानी, जिसे राज्य की माता के रूप में अपनी भूमिका निभानी थी, केवल बच्चों की देखभाल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकती थी, और खुद ही अपने बच्चे को खिलाना, नहलाना, और डायपर बदलने का काम बहुत ज्यादा था। राजकुमार उस आया को, जो हमेशा अपनी देखभाल करती थी, एक और माता के रूप में मानता था। एक बार राजकुमार अभिषिक्त राजा बन गया, तो उसकी आया को उसके योगदान की मान्यता में उच्च सरकारी पद दिया गया। यहां तक कि उसे कई नौकर-चाकर, घुमाने के लिए पालकी और कभी-कभी शाही उपहार भी प्राप्त होते थे। उस आया का जीवन जो निम्न वर्गीय लोगों की थी,…
परिवार का पुरस्कार समारोह
हर साल के अंत में, विभिन्न पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाते हैं। यह उन लोगों के परिश्रम को स्वीकृति देने और उन्हें पुरस्कार देने के लिए है जिन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, और जिन्होंने अपने स्वयं के स्थानों पर निरंतर प्रयास किए हैं, भले ही उन्हें स्वीकृति नहीं दी गई थी। चाहे कोई भी काम हो, एक व्यक्ति के द्वारा अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं किए जा सकते। यह उन सभी सदस्यों की बदौलत है जो एक दूसरे की मदद करते हैं और अपने अपने स्थानों पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। परिवार के साथ भी ऐसा ही है। एक साल के दौरान जबकि परिवार सब ठीक है, एक खुश परिवार बनाए रखना केवल एक व्यक्ति के प्रयासों…
एक ही तापमान पर भी
एक बार जब ताइवान में रिकॉर्डतोड़ शीत लहर चल रही थी, हाइपोथर्मिया, दिल का दौरा और मस्तिष्क रक्तस्राव के कारण अस्सी से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कितनी ठंड थी कि बहुत लोग मर गए? सर्दियों में सबसे ठंडे दिन का तापमान 4℃[39℉] था। आप शायद समझ नहीं सकेंगे कि शून्य से ऊपर के तापमान में लोग अपनी जान कैसे गंवा सकते हैं, लेकिन यदि आप ताइवान में औसत तापमान पर विचार करेंगे, तो आप समझ सकेंगे कि 4℃ उनके लिए बहुत ठंडा हो सकता है। ताइवान में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है और इसका वार्षिक औसत तापमान 20℃ से अधिक होता है। सर्दियों का तापमान आमतौर पर 10 से 15℃ होता है, और यह शायद ही कभी 10℃…
खुशी
संसार में अब तक खुशी के बारे में अनेक प्रकार के अध्ययन किए गए हैं। अध्ययनों की अवधि, विषय या तरीके विभिन्न प्रकार के हैं, लेकिन उनके परिणाम एक जैसे ही हैं। अध्ययन कहते हैं कि लोगों की खुशी जो भौतिक चीजों से प्राप्त होती है, केवल उस स्तर तक बरकरार रहती है जहां वे अपने कमाए पैसों से भोजन कर सकते हैं और अपनी जीविका चला सकते हैं। लेकिन जब वे उस स्तर को पार करते हैं, तब उनकी खुशी जो शुरुआत में भौतिक चीजों से प्राप्त थी, गायब हो जाती है, और चाहे उनकी कमाई कितनी भी बढ़ जाए, लेकिन उनकी खुशी नहीं बढ़ती। इसी कारण कम आय वाले देशों के खुशी सूचकांक ऊंचे स्तरों के होते हैं।…
प्रत्येक आत्मा के उद्धार के लिए एक अद्भुत योजना
जीवन में घटित होने वाली बहुत सी बातों में कुछ बातें केवल साधारण घटनाएं होती हैं, जबकि कुछ बातें जीवन को बदलने वाली घटनाएं होती हैं। मैं यह कह सकता हूं कि अपनी पत्नी से मिलना मेरे जीवनकाल में घटी सबसे महत्वपूर्ण घटना थी, क्योंकि मैंने अपनी पत्नी के द्वारा एलोहीम परमेश्वर को ग्रहण किया। मेरी पत्नी दक्षिण अमेरीकी देश कोलम्बिया से है। जब वह हाई स्कूल की छात्रा थी, उसका परिवार कनाडा में आकर बस गया। पहले वे विंडसर में पहुंचे, लेकिन जल्द ही उन्होंने क्यूबेक के मॉन्ट्रियल में शिफ्ट करने की योजना बनाई। लेकिन उनकी योजना के अनुसार चीजें नहीं हुई थीं, इसलिए वे मॉन्ट्रियल के बजाय एडमोंटन में पहुंच गए। मेरी पत्नी ने जो उस वक्त एक…
एडमोंटन, कनाडा से जोशुआ माइकल दिम
खुशी जिसे हम पैसे से खरीद सकते हैं
क्या हम पैसे से खुशी को खरीद सकते हैं? खुशी दुकानों या बाजारों में बेची जाने वाली कुछ चीज नहीं है, इसलिए हम उसे पैसे से खरीद नहीं सकते। यदि हम पैसे के द्वारा खुशी को खरीद सकते, तो जिस किसी के पास ज्यादा पैसे हो वह ज्यादा खुश हो जाएगा। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। पैसे से खुशी को खरीदने का एक मार्ग है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माइकल नोर्टन ने एक प्रयोग किया था, जिसमें उसने लोगों के दो समुह को 5 से 20 डॉलर दिए थे, और एक समुह से कहा कि वे स्वयं के लिए वह पैसे खर्च करें और दूसरे समुह से कहा कि वे किसी दूसरे के लिए वह पैसे खर्च करें। उसके…
यदि हम अभ्यास न करें
जब एक विश्व प्रसिद्ध गायिका ने कोरिया में एक प्रदर्शन किया, सभी श्रोताओं ने निराशा महसूस की। यहां तक कि वे क्रोधित हो गए। गायिका को श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने की उत्कृष्ट क्षमता प्राप्त थी, इसलिए उसकी प्रस्तुति को सीधा सुनने के लिए बहुत लोगों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं। लेकिन उसकी आवाज इतनी अस्थिर और कमजोर थी कि पीछे बैठे श्रोता उसे सुन नहीं पा रहे थे। इसका कारण यह था कि वह पर्याप्त अभ्यास किए बिना मंच पर आई थी। चाहे आप कुछ चीज करने में कुशल और अभ्यस्त हों, लेकिन यदि आप उसे लम्बे समय के बाद दुबारा करने की कोशिश करें, तो आपको उसे करने में अनाड़ीपन हो सकता है। चाहे आप कोई वाद्य बजाने में…
हार्दिक शब्द परिवार को बचाते हैं!
ऐसी कहावतें हैं: “शब्दों के पांव नहीं होते, लेकिन वे दूर यात्रा करते हैं,” और “शब्दों से भारी कर्ज भी चुकाया जा सकता है।” यह दिखाता है कि शब्द कितने शक्तिशाली होते हैं। शब्द परिवार की खुशियों का नियंत्रण करते हैं; वे पारिवारिक संबंध को तोड़ सकते हैं या पारिवारिक प्रेम को मजबूत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बात करने का तरीका दिखाता है कि उनका पारिवारिक संबंध कितना मजबूत और शांतिपूर्ण है। “जो कुछ तुम करते हो क्यों ऐसा ही होता है?” “तुम पूरे दिन घर पर कुछ न करते हुए रहते हो!” “तुम्हारा मन सख्त है!” यदि सदस्य दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को न समझते हुए इस प्रकार के शब्दों का उपयोग करें तो परिवार में…
पछतावा कैसे कम करें
“अगर मैं इंटरनेट पर चीजें बेचता हूं तो इसके बारे में तुम्हारा क्या कहना है?” “यह एक अच्छा विचार है, लेकिन जब तुम्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है तो क्या इसे चुनौती देना आवश्यक होगा? बेहतर होगा यदि कोई बेरोजगार व्यक्ति इसे आजमाए।” एक ऐसा व्यक्ति, जिसने एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया था और जिसकी उच्च वेतन वाली स्थिर नौकरी थी, उसने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उसने इंटरनेट व्यवसाय की संभावना को देखा और अपने बॉस को इंटरनेट शॉपिंग मॉल की स्थापना का सुझाव दिया, लेकिन उसका सुझाव अस्वीकार कर दिया गया। इसलिए उसने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। वह व्यक्ति दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग मॉल अमेजन के संस्थापक, जेफ बेजोस…
अपनी नानी का मन समझने वाला सुंदर मन
मेरी एक भतीजी है जिसका मन बहुत सुंदर है। वह ईमानदारी से अपनी नानी की देखभाल करती है। वह अपनी नानी के लिए समय-समय पर पसंदीदा स्नैक्स, मीठे आलू, आलू और संतरे और कुछ स्वादिष्ट चीज़ खाने को कहकर, साल में तीन बार पैसे भेजती है। इस दयालु भतीजी के लिए पिछला साल बहुत मुश्किल समय था। वह शादी करने के बाद लंबे समय से निःसंतान थी, इसलिए वह व्यथित हुआ करती थी। तब वह मुश्किल से गर्भधारण कर सकी, लेकिन जन्म देने से ठीक पहले उसने बच्चे को खो दिया। खबर सुनकर, शोक करने का समय लिए बिना मैं अस्पताल गई जहां मेरी भतीजी थी। मेरी भतीजी यह कहकर बहुत दुखी हुई कि वह नौ महीने तक अपने अंदर…
चांगवन, कोरिया से इ सुन ओक
परमेश्वर का राज्य मुतरे में भी स्थापित हुआ
जब मैं दुनिया भर में सिय्योन को अविश्वसनीय तेज रफ्तार से स्थापित होते हुए देखता हूं, तब मुझे यकीन होता है कि अब हम उस भविष्यवाणी के समय में जी रहे हैं, “ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा।”(यश 60:22) इतने महत्वपूर्ण समय में हम कैसे कुछ न करते हुए बैठे रह सकते हैं? इसलिए जिम्बाब्वे के हरारे में हमारे सिय्योन के सदस्यों ने सुसमाचार की नई भूमि को जोतने के लिए तैयार किया। लेकिन, योजना जो हमने महत्वाकांक्षा के साथ बनाई, शुरुआत से उसमें मुश्किलें आईं; मुतरे नामक क्षेत्र में, जहां हमने शॉर्ट टर्म मिशन के लिए जाने का फैसला किया था, वहां मिशन यात्रा के दौरान रहने के लिए जगह खोजना आसान नहीं था। मुतरे…
हरारे, जिम्बाब्वे से एनोस मुटाजु
मां की बांहों को याद करते हुए
भारत में एक स्कूल में, एक छोटे लड़के को कक्ष में घूमते हुए अचानक एक अच्छा विचार आता है और वह अपने दोनों हाथों में चाक लेकर बाहर जाता है। एक समुह में खेलने वाले बच्चों को पार करके, वह एक एकांत जगह में जाता है और वहां सीमेंट की फर्श पर चाक से एक बड़ा चित्र बनाना शुरू करता है। दूर से देख रहा एक शिक्षक उसके पास आता है और उस चित्र को देखकर हैरान रह जाता है। उस छोटे लड़के के बनाए चित्र में एक स्त्री होती है जिसकी बांहें खुली हुई होती हैं। लड़का अपने जूते उतारता है और उस स्त्री की खुली बांहों में लेटता है। यह वीडियो इस वाक्य के साथ समाप्त होता है,…
एक पेंगुइन उड़ता है
एक छोटे पेंगुइन ने एक बार एक स्कुआ पक्षी को उड़ते हुए देखा, और गहरे विचार में डूब गया कि, ‘मैं उस पक्षी के समान उड़ना चाहता हूं। मैं इस प्रकार डगमगाते हुए चलना नहीं चाहता। यह हास्यास्पद दिखाई देता है। मेरे पास भी पंख हैं। यदि मैं मेहनत से अभ्यास करूं, तो क्या मैं भी उड़ सकूंगा?’ उस समय से, उस छोटे पेंगुइन ने उड़ने के लिए बहुत प्रयास किए। लेकिन, चाहे उसने कितने भी जोर से अपने पंख फड़फड़ाए, वह नहीं उड़ सका। जब वह बार बार की असफलता से निराश हो गया था, तब उसकी मां पेंगुइन आकर उसे एक ऊंची बर्फ की दीवार पर ले गई। उसने नीचे देखा और उसे चक्कर आ गया। “डरो मत।…
सत्य बोलना
अमेरिका के बहुत से मशहूर अस्पतालों ने “सत्य बोलना” कार्यक्रम को लागू किया है। “सत्य बोलना” कार्यक्रम चिकित्सीय त्रुटियों के लिए ईजाद किया गया था; जब कोई चिकित्सीय त्रुटि होती है, तो चिकित्सीय दल मरीज के परिवार को मिलता है, उन्हें यह वादा करता है कि वे तहकीकात में ईमानदार रहेंगे, मरीज के परिवार को सांत्वना देते हैं, और उन्हें सहानुभूति दिखाते हैं। यदि स्पष्ट तककीकात के माध्यम से चिकित्सीय दल को दोषी पाया जाता है, तो दल ईमानदारी से क्षमा मांगता है और एक योग्य क्षतिपूर्ति का सुझाव देता है। आसान भाषा में कहें, तो यह एक गलती को स्वीकार करना और उसके लिए क्षमा मांगना है। ऐसा कहा जाता है कि चाहे चिकित्सीय दल को दोषी न पाया…
नायग्रा परिस्थिति का लक्षण
जीवन एक बहती हुई नदी के समान है। एक नदी समतल भूमि पर शांत और मृदु होती है, लेकिन जब वह एक जलप्रपात से मिलती है, तो पानी का प्रवाह तेज हो जाता है, और वह अथाह सीधी चट्टान से नीचे गिरती है। उसी तरह से, हमारा जीवन भी आराम से चलता है लेकिन कभी-कभी वह किसी अनपेक्षित ढलान से मिलता है। नायग्रा परिस्थिति का लक्षण(Niagara Syndrome) भी वही है जहां जीवन के संकटकाल को एक बड़े जलप्रपात से तुलना किया जाता है। यह ऐसी परिस्थिति को सुचित करता है जिसमें लोग स्पष्ट उद्देश्यों और विचारधारा के बिना संसार के प्रवाह में चलते हुए अचानक आनेवाले संकटकाल में छटपटाते और संघर्ष करते हैं। जीवन किसी तालाब के समान नहीं जो…
अपने परिवार की खूबियों को विकसित करें!
यदि आप चाहते हैं कि कोई बीज या पौधा अच्छी तरह से बढ़े, तो आपको उसे अकेले छोड़ देने के बदले ऐसे स्थान पर रखकर जहां अच्छी धूप और हवा हो, उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रेम के बीज के साथ भी ऐसा ही है। यदि आप अपने परिवार के प्रति प्रेम को व्यक्त नहीं करें, तो प्रेम के बीज का अच्छी तरह से बढ़ना मुश्किल होगा। प्रेम के बीज को विकसित होकर फूल खिलने और फल उत्पन्न करने देने के लिए, आपको इसकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए। ऐसा करने का एक तरीका अपने परिवार की खूबियों पर एक नजर डालना है। अपने परिवार की खूबियों को खोजने के लिए उनका ख्याल रखकर उन पर नजर डालते हुए, आप एक-दूसरे को…
शून्य-आधारित विचार शैली
इतिहासकार अर्नाल्ड जे. ट्वानबी ने कहा है, “यदि आप पिछले दिनों के सफल अनुभवों से चिपके रहेंगे, तो आप असफल होंगे।” वैश्विक भविष्यवक्ता एल्विन टॉफ्लर ने चेतावनी दी थी कि, “भविष्य में बने रहने के लिए, हमें अपनी पिछली सफलताओं को सबसे खतरनाक चीज समझना चाहिए।” इसी कारण से हमें ये विचार छोड़ देने चाहिए कि, “जब मैंने उसे इस प्रकार से किया था, तो मैं सफल हुआ था,” “यह उत्तम मार्ग है,” या “मेरा अनुभव ही सबसे उत्तम रास्ता है।” निश्चय ही अनुभव एक बहुमूल्य गुण है। लेकिन, यदि हमारे पास खुदके अनुभव और ज्ञान पर अंधविश्वास है, तो वह हमें कभी धोखा दे सकता है, क्योंकि समय इतिहास में रुक नहीं जाता, और दुनिया निरंतर बदल रही है।…