विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

जीवन बचाने वाला आविष्कार

जैक एंड्रेका एक किशोर लड़का है जिसने अग्नाशय के कैंसर का पता लगाने का एक चमत्कारी तरीका ढूंढ़ा है। उसके पिता का एक दोस्त जिसका उसके साथ परिवार जैसा करीबी रिश्ता था, अग्नाशय के कैंसर के कारण अचानक मर गया, और एंड्रेका भारी शोक में डूब गया। तब उसने अग्नाशय के कैंसर के बारे में अध्ययन करना शुरू किया। चूंकि शुरुआती स्तर पर अग्नाशय के कैंसर की पहचान करने में मुश्किल होती थी, इसलिए अन्य कैंसरों में से इस कैंसर से ग्रस्त मरीज के जिंदा रहने की संभावना सबसे कम होती थी, और पुराने टेस्ट से कभी-कभी सही नतीजा नहीं निकलता था और टेस्ट का मूल्य भी महंगा था। तीन महीनों के दौरान 8,000 से अधिक प्रोटीनों की जांच करके,…

संतानोचित कर्तव्य प्रेम से शुरू होता है

यहां तक कि छोटे बच्चों को भी पता है कि उन्हें अपने माता-पिता के प्रति अपना संतानोचित कर्तव्य करना चाहिए। हालांकि, वयस्कों के लिए भी इसकी 100% तामील करना आसान नहीं है, चाहे वे ऐसे पद पर खड़े हैं जहां वे अपने बच्चों को इसके बारे में सिखाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक बार आपके पास बच्चे होने पर आप समझ सकते हैं कि आपके माता-पिता ने आपके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है और उन्होंने आपको कितना प्रेम दिया है, लेकिन कुछ जानने और उसे अभ्यास में लाने के बीच एक बड़ा अंतर है। ऐसे बहाने बनाते हुए अधिकांश लोग अपने संतानोचित कर्तव्य को भूला देता है कि वे अपने माता-पिता की तुलना में अपने बच्चों की…

बेटी के रोने की आवाज सुनकर

छोटे शिशुओं के लिए अभिव्यक्ति का एक मात्र तरीका जोर से रोना है। इसलिए एक मां अपने शिशु के रोने की आवाज को लेकर संवेदनशील होती है, और जब उसका शिशु रात को रोता है, तो वह तुरंत उठती है। लेकिन एक ऐसी भी मां है जो अपने शिशु के रोने की आवाज सुनकर केवल नींद से ही नहीं लेकिन कोमा से भी उठ गई। अमेरिका में, नॉर्थ केरोलिना में, शैली एन कावली ने दो साल पहले बच्चे को जन्म देते समय अपने मस्तिष्क में हुई ऑक्सीजन की कमी के कारण अपना होश खो दिया था। उसका पति बेसब्री से उसके कोमा से बाहर निकलने की प्रतीक्षा कर रहा था, चाहे उसके पास बेटी थी लेकिन वह अपनी पत्नी को…

केवल तस्वीर में मां को देखकर

संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय ने सात से बारह साल के बच्चों पर एक प्रयोग किया। जब उन्हें अजनबियों के सामने गणित की समस्याओं का हल करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने घबराहट में उन्हें आसानी से हल नहीं किया। इसके बाद, बच्चों को तीन समूहों में विभाजित किया गया। बच्चों के एक समूह को फोन पर अपनी मां से बात करने दी, दूसरे समूह को अपनी मां की तस्वीर दिखाई, और तीसरे समूह को अपनी मां के साथ होने दिया। ऐसा करने के बाद, उन्हें गणित की समस्याओं को हल करने दिया, तब सभी तीन समूहों में बच्चों के ऑक्सीटोसिन का स्तर तेजी से बढ़ा। ऑक्सीटोसिन एक ऐसा हार्मोन है जो घनिष्ठता, स्थिरता और खुशी महसूस करने…

खतरे में पड़े सहकर्मी के लिए

सुरक्षा बेल्ट बंधा हुआ एक आदमी बेहोशी की हालत में ऊपर खंभे पर उल्टा लटक गया। अगले खंभे पर एक और आदमी लटका हुआ है, और वह बेहोश लटके हुए आदमी को मुंह द्वारा सांस देने का काम कर रहा है। आखिर क्या हुआ था? जुलाई 1967 में, अमरीका के फ्लोरिडा के जैक्सनविल शहर में, गर्मी की लहर के कारण बिजली के उपयोग में अचानक वृद्धि से ब्लैक आउट हो गया था। इसे ठीक करने के लिए, रैंडल जी चैंपियन नामक एक वायरमैन खंभे पर चढ़ गया और वहां काम कर रहा था। अचानक उसे बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से, उसका सहकर्मी जे.डी. थॉम्पसन ने जल्दी उसके पास जाकर उसे मुंह…

एक कलम के साथ अपने मन को व्यक्त करें!

लिखावट उन संस्कृतियों में से एक है जो कंप्यूटर और स्मार्ट फोन का उपयोग करना आम होने के कारण धीरे-धीरे गायब हो रही है। चूंकि कीबोर्ड या टच स्क्रीन आपको आसानी से संदेश और पत्र भेजने में सक्षम बनाते हैं, इसलिए लोग इन दिनों शायद ही कभी कलम या पेंसिल का उपयोग करते हैं। लेकिन, बड़ी सावधानी के साथ लिखी लिखावट सुविधाजनक डिजिटल अक्षरों का उपयोग करने की तुलना में दूसरे व्यक्ति को अधिक प्रेरित कर देगी। एक हस्तलिखित पत्र को पाने वाले के साथ-साथ उसके लेखक पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक शोध से पता चलता है कि एक व्यक्ति जो अक्सर पत्रों को हाथ से लिखता है, उसके पास दूसरे व्यक्ति के लिए अधिक स्नेह होता है।…

यदि मेरा बोझ भारी हो जाए

एक घोड़दौड़ में, प्रत्येक घोड़े को एक आवंटित बोझ ढोना होता है, जो एक निर्दिष्ट वजन होता है। इसमें जॉकी का वजन, सैडल और सैडल पैड का वजन शामिल होता है। रेस के घोड़े उम्र, लिंग, पिछले अंक, दौड़ की स्थिति और क्षमता में अंतर के अनुसार अलग-अलग वजन ढोते हैं। ऐसे कारकों के विश्लेषण के माध्यम से, प्रत्येक घोड़े को प्रतिबंध वजन सौंपा जाता है। ऐसा करने से प्रतियोगियों को एक उचित अवसर प्रदान होता है, जिससे बेहतर घोड़ों को दूसरों से बहुत आगे दौड़ने से रोका जाता है। दूसरे शब्दों में, उन घोड़ों को भारी वजन दिया जाता है जो जीतने की संभावना हैं, और हलके वजन उन घोड़ों को दिया जाता है जो जितने की संभावना नहीं…

वोबेगोन झील प्रभाव

लोग जो वोबेगोन झील के आसपास रहते हैं लगभग उत्तम होते हैं। सभी पुरुष रूपवान हैं, महिलाएं मजबूत हैं, और बच्चे होशियार हैं। यह नगर, जहां सभी लोग निराधार आत्मविश्वास के साथ विश्वास करते हैं कि वे औसत से ऊपर हैं, एक काल्पनिक नगर है जो एक व्यंग्य लेखक के द्वारा लिखे गए उपन्यास में दिखाई देता है। मनोवैज्ञानिक थॉमस गिलोविच ने उस व्यक्ति की मनोभाव को वोबेगोन झील प्रभाव नाम दिया जो अपने आपका ऊंचा मूल्यांकन करता है। इस मनोवैज्ञानिक त्रुटि को प्रमाणित करने वाले जांच-परिणाम का जिक्र करना वास्तव में जरूरी नहीं है; कोई भी व्यक्ति खुद का कम मूल्यांकन नहीं करना चाहता। हर कोई इस प्रकार विश्वास करना चाहता है: 'मैं एक अच्छा व्यक्ति हूं,' 'मैं काफी…

सबसे बहुमूल्य कार्य, सबसे विशेष आशीषें

अन्य कोरियाई पिताओं की तरह, मैं भोर में तारों को देखते हुए काम पर जाता था और देर रात को फिर से तारों को देखते हुए घर वापस आता था। ऐसे दिनों की शृंखला में मेरी जिन्दगी गुजर रही थी। उस समय मैं नहीं जानता था कि बहुत दूर के तारों से जड़ी हुई वह दुनिया क्या है और वे तारे किसके लिए चमक रहे हैं। मैंने एक परिवार का मुखिया होने के नाते किसी से सहायता मांगे बिना सिर्फ अपने परिवार को एक आरामदायक जीवन देने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के साथ, मैं पूरे साल एक भी छुट्टी लिए बिना कड़ी मेहनत करता था। अपनी पत्नी से सत्य के वचन सुनने के बाद मेरे मन में यह…

ऑस्टिन टाउन, भारत से छवे सु ह्यन

क्यों बेसबॉल प्रबंधक अपने टीम की यूनिफार्म पहनते हैं?

फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, और हैंडबॉल के कोच आम तौर पर सूट पहनते हैं जब उनकी टीम खेल में भाग लेती है। लेकिन, बेसबॉल प्रबंधक और कोच अपनी टीमों की यूनिफार्म पहनते हैं जिस पर नंबर भी लिखा गया है। उनकी यूनिफार्म पहनने की परंपरा बेसबॉल के शुरुआती दिनों से चली आ रही है। वह पद जो इन दिनों एक प्रबंधक का होता है, उन दिनों में आम तौर पर टीम के कैप्तान का हुआ करता था। फिर, क्यों वे अभी भी यूनिफार्म पहनते हैं? अधिकांश अन्य खेलों के विपरीत, बेसबॉल प्रबंधक और कोच अपने पिचरों को प्रतिस्थापित करने के लिए, अपने बल्लेबाजों को निर्देश देने के लिए, या कभी-कभी रेफरी के पास अपील करने के लिए आसानी से खिलाड़ी के…

दयालुता जिसने एक चोर के मन को बदल दिया

यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में घटित हुई थी। एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता ने जब वह काम से घर जाने के रास्ते पर एक अकेले स्थान पर था, एक चोर का सामना किया। चोर जिसके हाथ में चाकू था, एक किशोर था। वह एक पल के लिए चौंक गया, लेकिन उसने अपना बटुआ निकाला और उस किशोर चोर को दे दिया। वह चोर तेजी से भागने लगा जिसने उसका बटुआ चुरा लिया था। उस व्यक्ति ने उस चोर का पीछा किया जो भाग रहा था, और चिल्लाते हुए कहा, “अरे रुको! तुमने कुछ पीछे छोड़ दिया है।” वह चोर रुक गया और अजीब नजरों से उसने पीछे मुड़कर देखा। उस व्यक्ति ने चोर से कहा, “पूरी रात चलते हुए,…

लालच को खाली करें, तो आप खुशियों से भर जाएंगे

नव वर्ष के पहले दिन पर, लोग नव वर्ष के लिए अपनी इच्छाओं के बारे में अलग-अलग जवाब देते हैं, लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ इच्छा एक समान होती है: यह एक सुखी जीवन जीना है। खुशी के मानदंड लोगों के आधार पर भिन्न होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यदि उनके पास बहुत अधिक पैसे हैं, तो वे खुश हो सकते हैं, और कुछ लोग सोचते हैं कि यदि वे ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त कर लें, और कुछ लोग मानते हैं कि अधिकार प्राप्त करने से उन्हें खुशी मिलेगी। लेकिन, एक करोड़पति, जे गोल्ड ने अपनी मृत्यु से पहले कहा, “मेरा मानना है कि मैं दुनिया में सबसे दयनीय व्यक्ति हूं।” यूरोप पर विजय प्राप्त करने वाले सम्राट नेपोलियन ने…

गुंजयमान यंत्र

संगीत के वाद्ययंत्र जो सुंदर ध्वनि बनाते हैं! उनका उपकरण, आकार, और संभालने का तरीका अलग होता है, लेकिन उन सभी में कुछ समानता होती है: उनका भीतरी हिस्सा खाली होता है। उस खाली हिस्से को गुंजयमान यंत्र कहा जाता है जो वाद्ययंत्रों को जोरदार और स्पष्ट ध्वनि उत्पन्न करने में सक्षम बनाता है। यदि गुंजयमान यंत्र मैल या अन्य चीजों से भर जाता है, तो वाद्ययंत्र कोई ध्वनि नहीं बना सकेगा, और वह बेकार हो जाएगा। लोगों के पास भी एक गुंजयमान यंत्र होता है। आपको क्या लगता है कि मानव का गुंजयमान यंत्र क्या होता है जो एक सुंदर ध्वनि बनाता है? यह मन है। पूर्वाग्रह, अपने खुद के विचार, और जिद्दीपन से भरे मन के साथ आप…

मां और स्ट्रोबेरी

मेरे बचपन में मेरा परिवार बहुत गरीब था। जब मेरे परिवार के छह सदस्य एक कमरे में सोते थे, तो हम एक दूसरे से बेहद करीब लेटकर सोते थे कि हमारे पास पलटने के लिए कोई जगह नहीं होती थी। मेरे माता-पिता ने अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए दूसरों की जमीन किराए पर लेकर खेती किया था। एक दिन, मैं इतनी बीमार थी कि मैंने अपनी मां को बताया कि मैं स्कूल में अनुपस्थित रहना चाहती हूं। उसने मुझे अनुपस्थित न होने के लिए कहा क्योंकि घर पर अकेले रहने के दौरान मेरा ख्याल रखने के लिए कोई नहीं था, और मुझे स्कूल जाने के लिए मजबूर किया। दो घंटों तक चलने के बाद जब मैं स्कूल…

गुमी, कोरिया से पार्क उन जा

समाधान

पाठकों की समस्याओं के समाधान का सुझाव देने के एक अखबार के कॉलम में, एक किशोर ने अपनी व्यक्तिगत समस्या साझा की। “मेरी मां दिन भर मुझे फटकारती है। वह मुझसे कहती है कि घर आते ही हाथ धोओ, समय पर अपना होमवर्क करो, सोने से पहले तुम्हारे दांतों को ब्रश करो और बुरे दोस्तों से दूर रहो। मैं अपनी मां की मुझे इस तरह फटकार लगाने से कैसे मुक्त हो सकता हूं?” सलाहकार ने जवाब दिया। “घर पहुंचने पर अपने हाथों को धोइए, समय पर अपना होमवर्क कीजिए, सोने से पहले अपने दांतों को ब्रश कीजिए और बुरे दोस्तों से दूर रहिए।”

अपने परिवार के एक गुप्त सहायक बनें!

यदि कोई आपकी परवाह करता है, आपको प्रसन्न करता है, और कठिन समय में स्वेच्छा से आपकी मदद करते हैं, तो आपको कैसा लगेगा? आप खुश और प्रोत्साहित होंगे, और आपको बहुत आराम मिलेगा। क्या आप जानते हैं? आपके पास पहले से ही ऐसा व्यक्ति है। यह आपका परिवार है। हालांकि, आप अक्सर इस बात को भूल जाते हैं। अपने परिवार से प्रेम प्राप्त करने के बाद भी, कभी-कभी आप इसके लिए आभारी नहीं होते बल्कि उनके खिलाफ शिकायत करते और कुड़कुड़ाते हैं। इस महीने, अपने परिवार से कुछ मांगने के बजाय, आप गुप्त रूप से अपने परिवार के लिए अच्छे काम करने वाले “गुप्त सहायक” क्यों नहीं बन जाते? इससे आप यह जानेंगे कि प्यार पाने से प्यार देने…

अच्छे काम लोगों के मनों को खोलते हैं

हम, आनसान में वल्पी चर्च के सदस्य हर महीने सड़क सफाई अभियान करते हैं। चूंकि हम स्वयंसेवा कार्यों को बिना ईमानदारी के नहीं करते, इसलिए चर्च के पास के निवासी, दुकान के मालिक और सड़क की सफाई करने वाले लोग भी हमारी तारीफ करते हैं। इस बार, हमने संगपो आर्ट पार्क और वल्पी पार्क की सफाई की। हमने न केवल पार्क के अंदर बल्कि सड़कों पर भी कचरा उठाया, जहां बहुत सी दुकानें हैं। अन्य कूड़े की तुलना में सिगरेट के टुकड़े बहुत ज्यादा थे। जब हम सफाई में व्यस्त थे, तो एक ड्राइवर जो पास के रेस्तरां में जीवित मछलियां पहुंचाता है, उसने अपनी गाड़ी में एक साथ बैठे व्यक्ति से कहा जो सिगरेट पी रहा था। “जो लोग…

आन्सैन, कोरिया से यू ही सुन

खुशियों का आनंद लेना और खुशियों को याद करना

हमारे स्कूल के दिनों के दौरान, हमारे पास दोस्तों, स्कूल के काम और भविष्य के बारे में कई चिंताएं होती हैं। लेकिन बड़े लोग जो इन दिनों से गुजर चुके हैं, छात्रों से कहते हैं, “अब आप के लिए सबसे अच्छा समय है।” माताएं जो बच्चे के जन्म के बाद शिशुपालन पर ध्यान केंद्रित करती हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि वे कठिन समय से गुजर रही हैं। हालांकि, बिना किसी अपवाद के सभी माता-पिताएं कहते हैं कि उनके बच्चे ही उनकी सबसे बड़ी खुशी हैं। यदि आप सेना में किसी सैनिक से पूछेंगे कि वह अपने समय का आनंद लेता है या नहीं, तो कुछ ही सैनिक हाँ कहेंगे। लेकिन जिन सैनिकों ने अपना सैन्य कर्तव्यों को पूरा कर…

हर बात में धन्यवाद देना

डेरियो सिल्वा जो उरुग्वे में प्रतिनिधि फुटबॉल खिलाड़ी था, उसने 2006 में एक कार दुर्घटना में अपना दाहिना पैर खो दिया। यह समाचार सुनकर, कई लोगों को उसके लिए खेद महसूस हुआ, लेकिन उसने अप्रत्याशित बात कहकर सब को चकित कर दिया। उसने कहा, “मैं आभारी हूं कि मैं अपने फुटबॉल कैरियर में शानदार क्षण का अनुभव कर सकता था क्योंकि मैंने अपने कैरियर की शुरुआत में ऐसी परीक्षा का सामना नहीं किया।” 2009 में, उसने एक कृत्रिम पैर लगाकर एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लिया और गोल किया जिससे लोगों ने खड़े होकर ताली बजाई; उसके चेहरे पर खुशी की मुस्कुराहट छा गई।

एक शानदार चुनौती

बोबस्लेय एक शीतकालीन ओलंपिक खेल होता है, जिसमें दो या चार टीम के सदस्य होते हैं और वे गुरुत्वाकर्षण संचालित स्लेज को संकीर्ण, घुमावदार, तिरछे और बरफीले ट्रैक पर तेजी से चलाते हैं। पहले, यह धनी लोगों का खेल हुआ करता था क्योंकि अकेले स्लेज बनाने के लिए ही बहुत पैसा लगता है। संक्षेप में कहे, तो यह एक ऐसा खेल है जिसके लिए ठंडे मौसम और पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है। लेकिन 1988 के कैलगरी शीतकालीन ओलंपिक में, बोबस्लेय स्टेडियम में एक आश्चर्यचकित बात हुई। जमैका के खिलाड़ी वहां पर आ गए। जमैका कैरेबियन सागर के उत्तर में एक छोटा सा द्वीप है, जहां उष्णकटिबंधीय समुद्री जलवायु के कारण पूरे वर्ष बहुत गर्मी रहती है। उन्होंने बर्फहीन देश…