विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

अंगूठा ऊपर करें: “मेरा परिवार सबसे अच्छा है!”

प्रशंसा एक ह्वेल को भी नृत्य करा सकती है। प्रशंसा सुनने वाले को बेहतर महसूस कराती है और निराशा में पड़े लोगों को शक्ति देती है। प्रशंसा एक और भोजन है जिसे लोग खाते हैं। “अच्छा!” “बहुत बढ़िया!” “आप सबसे अच्छे हैं!” यदि आप प्रशंसा करने के साथ अपने अंगूठा ऊपर करें, तो प्रभाव दोगुना हो जाता है। कभी-कभी, अंगूठे को ऊपर करने का एक शक्तिशाली इशारा दूसरे व्यक्ति को कई शब्दों से अधिक प्रसन्न करता है। डेल कार्नेगी ने कहा, “प्रशंसा की तुलना में अधिक छू लेनेवाला और प्रभावित करनेवाला कुछ भी नहीं है। हम जल्द ही भूल सकते हैं कि हमने कैसे किसी की प्रशंसा की, लेकिन जिस व्यक्ति की प्रशंसा की गई, वह इसे अपने जीवन भर…

संसार संयमहीन है। चलो पहले मेरे घर से इसे सही करें!

आजकल, अपने क्रोध को नियंत्रित करने में असमर्थ रहते हुए, लोग अधिक और अधिक धैर्य हीन हो जाते हैं। एक वाहन चालक, जो हाइवे पर गाड़ी चला रहा था, क्रोधित हो गया क्योंकि दूसरा वाहन चालक रास्ते की कतार से हट गया, और उसने अपनी गाड़ी को अचानक से रोक दिया; उसके पीछे की गाड़ी टकराने से पहले रुक गई, लेकिन उसके पीछे की और पांच गाड़ियां एक–दूसरे के साथ टकरा गईं और परिणामस्वरूप, एक निर्दोष वाहन चालक मारा गया, और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की मृत्यु हो गई क्योंकि एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट की मंजिल पर होनेवाले शोर के कारण नाराज हो गया और निचली मंजिल पर आग लगा दी। एक बेटे ने…

दुर्लभता का धोखा

कुछ ऐसे विज्ञापन के शब्द होते हैं, जैसे कि “यह केवल आज के लिए लिमिटेड ऑफर है,” “सबसे पहले सौ लोग प्राप्त करें,” या “केवल स्टॉक रहने तक उपलब्ध है!” ये उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ावा देने की एक रणनीति होते हैं। सच बात तो यह है कि वह सीमित समय जो उत्पाद की खरीदी करने के लिए दिया जाता है, दुर्लभता को प्रदान करता है, और लोग सोचते हैं कि दुर्लभ चीजें प्राप्त करना विशेष होता है। यदि इस दुर्लभता का एक बिक्री साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाए, तो कोई गलती हो सकती है। एक ग्राहक जो कपड़े चुनने से हिचक रहा है, उससे यदि दुकान का कर्मचारी कहे, “थोड़ी देर पहले एक और ग्राहक ने इसे…

यदि हम माता का प्रेम पहुंचाते हैं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार सड़क की सफाई के लिए, लगभग 100 से अधिक चर्च ऑफ गॉड के सदस्य इकट्ठे हुए। उन्होंने टीमों को विभाजित किया; पुरुष वयस्कों ने बड़े झाड़ू के साथ कचरा इकट्ठा किया, और युवा वयस्कों, छात्रों और महिला वयस्कों ने पुरुष वयस्कों के पीछे चलते हुए, उसे कचरा बैग में डाला। झुलसाने वाली धूप और रेत और धूल भरी हवा होने पर भी 500 मीटर की लंबी सड़क उन सदस्यों के हाथों से जल्दी साफ हो गई जो दिन भर अपनी मुस्कान को नहीं छोड़ते थे। बांग्लादेश में चर्च की गतिविधि देखना दुर्लभ है क्योंकि वहां ईसाई ज्यादा नहीं हैं। लेकिन जिस दिन हमने वास्कट पहनकर जिस पर…

इनचान, कोरिया से जो सु बिन

एक व्यक्ति की भूमिका

कुछ वर्ष पहले ब्रिटेन में आयोजित एक मैराथन में एक अभूतपूर्व घटना हुई थी। केवल एक व्यक्ति को छोड़कर लगभग 5,000 धावकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वह कहानी इस तरह है। पहले स्थान पर रहनेवाले धावक दूसरे स्थान पर रहनेवाले धावक से काफी दूर था। फिर, दूसरे स्थान पर रहनेवाले धावक ने गलत दिशा ले ली। इसके परिणामस्वरूप उसके पीछे सभी धावकों ने भी गलत मार्ग ले लिया जिन्होंने उसका अनुसरण किया, और वे 42.195 किलोमीटर की दौड़ में 264 मीटर कम दौड़े। आखिरकार केवल उस धावक ने ही जो पहले स्थान पर था, सही कोर्स पूरा किया और विजेता बन गया, और दूसरे सभी धावक अयोग्य घोषित कर दिए गए भले ही उन्होंने फिनिश लाइन को…

बड़ी बहन की प्रेम की स्वीकारोक्ति

जब मैं प्राथमिक स्कूल की दूसरी कक्षा में थी, सर्दियों की छुट्टियों के दौरान चंद्र नव वर्ष की छुट्टियां थीं। मेरी बुआ जो पहले हमारे पास में ही रहती थी और दूर शहर में चली गई, हमारे घर में आई। लंबे समय के बाद उसके परिवार से मिलकर हम सब मुस्कुरा रहे थे। वापस लौटने से पहले, मेरी बुआ को इस बात का खेद हुआ कि वह मुझे और मेरी बहन को अपने घर में ले जाकर यहां वहां दिखाना और कुछ स्वादिष्ट भोजन खिलाना चाहती थी। मैं अपनी बुआ को पसंद करती थी और उसके साथ जाना चाहती थी, लेकिन स्कूल शुरू होने वाला था और गाड़ी में सवार होने पर मुझे अक्सर चक्कर आता था, इसलिए मेरे माता-पिता…

चांगवन, कोरिया से हान यू मी

एक बार जब आप शुरू करते हैं

क्या आप “लेखक की बाधा (Writer’s Block)” के बारे में जानते हैं? यह एक ऐसी अवस्था है जहां एक लेखक यह सोचते हुए कि, ‘शायद मैं एक अच्छा लेख नहीं लिख सकूंगा,’ डर के कारण एक नया काम शुरू नहीं कर सकता। इस बाधा को तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है – एक वाक्य लिखना शुरू करना। जब लोग उन कामों को टाल देते हैं जो वे करना चाहते हैं या उन्हें करना होता है, तब वे प्राय: सोचते हैं कि, ‘मैं उन्हें शुरू नहीं कर सकता क्योंकि मुझमें उन्हें करने की हिम्मत नहीं है।’ अधिक स्पष्ट रूप से कहें, तो वे उन्हें इसलिए शुरू नहीं करते कि उन्हें वे काम मुश्किल या नामुमकिन लगते हैं, बल्कि इसलिए कि उन्होंने…

सफलता की संभावना

20वीं सदी के महान चित्रकार पिकासो ने 20,000 चित्र बनाए थे, और आइन्स्टाइन ने जो एक विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे, लगभग 240 निबंध लिखे थे। एक जर्मन संगीतकार बाख ने हर सप्ताह में लगातार समूह–गान का गीत बनाया था, और मोजार्ट ने 600 से अधिक संगीतों की रचना की थी। महान आविष्कारक एडीसन ने 1,039 बार पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। किम यू¬ना जिसे फिगर स्केटिंग की रानी कहा जाता है, एक कूदने की कला को सीखने के लिए 3,000 से भी अधिक बार अपनी पीठ के बल गिरी थी। रचनात्मकता की एक पेशेवर सलाहकार कंपनी का एक सर्वेक्षण दिखाता है कि प्रथम श्रेणी के कवियों ने दूसरे श्रेणी के कवियों के मुकाबले ज्यादा घटिया कविताएं लिखी हैं।…

“प्रेम क्या है?”

“जब आप अपने मित्र से कहते हैं कि आपको उसकी शर्ट पसंद है, तो वह उसे हर दिन पहनता है।” “पियानो वादन करने के दौरान मुझे मंच पर डर लग रहा था। उन सभी लोगों में से जो मेरी ओर देख रहे थे, मैंने अपने पिताजी को हाथ लहराते हुए और मुस्कुराते हुए देखा। केवल वह ही ऐसा कर रहे थे। मुझे और अधिक डर नहीं लग रहा था।” “मम्मी अत्यधिक बदबूदार पसीने से तरबतर हुए पापा से कहती है कि वह रॉबर्ट रेडफोर्ड से भी ज्यादा सुंदर है।” “मैंने अपने कुत्ते को पूरे दिन अकेले छोड़ दिया, फिर भी वह मेरा चेहरा चाटते हुए स्वागत करता है।” “मेरी दादी को उनके जोड़ों में दर्द होता था, और वह झुककर…

अपने भाई को बचाने के लिए

अप्रैल 2013 में प्राथमिक विद्यालय की एक लड़की और एक लड़का, जो भाई–बहन हैं, कोरिया के सियोल शहर के एक स्टडी सेंटर से घर की ओर जा रहे थे। उन्होंने कुछ बच्चों को एक खेल के मैदान के पास वर्षा–जल पंपिंग स्टेशन की एक प्लेट पर ऊपर–नीचे कूदते हुए देखा। जब वे सभी बच्चे वहां से चले गए, तब इस लड़के ने भी उसी स्थान पर कूदना शुरू किया। उसे ऐसा करते हुए देखकर, उसकी बड़ी बहन(12 वर्षीय) उसे वहां से ले जाने के लिए उसके पास आई। अचानक वह प्लेट झुक गई और वे दोनों पंपिंग स्टेशन में गिर गए जो आठ मीटर गहरी थी। उसमें पानी की गहराई 130 सेंटीमीटर थी। सौभाग्य से लड़की 153 सेंटीमीटर लंबी थी…

एक पत्री जिसने एक चोर के मन को बदल दिया

ब्रिटेन के एक छोटे रिसॉर्ट शहर में एलीन एक विजिटिंग नर्स थी। जब भी वह मरीजों से मिलने जाती थी, वह एक साइकिल से जाती थी। एक दिन जब वह परामर्श और उपचार करने के बाद मरीज के घर से बाहर आई, उसकी बाइक गायब थी। चूंकि उसे और ज्यादा मरीजों से मिलने जाना था, और वह साइकिल एक उपहार था जो उसकी सहेली ने उसे दिया था, वह बहुत क्रोधित थी। लेकिन जल्द ही, उसने अपने आप को शांत किया और एक पत्री लिखी और उसे दीवार पर चिपका दिया। “कृपया मेरी साइकिल लौटा दीजिए। वह पुरानी तो है लेकिन प्रिय है, और अपने मालिक के बिना वह डर जाएगी।” अगले दिन थोड़ी उम्मीद के साथ वह उस जगह…

एक छोटे कार्य के द्वारा भी

इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बाइबल अकादमी(IUBA) का विदेशी संस्कृति अनुभव चर्च ऑफ गॉड का एक शिक्षण कार्यक्रम है, जिसके द्वारा स्कूल की छुट्टियों के दौरान कॉलेज के छात्र विदेश जाते हैं और विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके अपने अनुभवों का विस्तार करते हैं। अर्थपूर्ण छुट्टियां बिताने की इच्छा से मैंने भी खुशी से उस कार्यक्रम में भाग लिया। मैं इंडोनेशिया के जकार्ता गई। मैं वहां बहुत सी गतिविधियों में से एक स्वयंसेवा कार्य को नहीं भूल सकती जो मैंने अनाथालय पर किया। उनके यहां जाने से एक सप्ताह पहले, हमने इस बारे में बहुत विचार किया था कि हम कैसे बच्चों को एक अनमोल स्मृति दिलाएं। गाइड ने हमें बताया कि बच्चे सिर्फ इस बात में ही बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे कि हम…

बुछन, कोरिया से ली जंग यन

जो बात मस्तिष्क नहीं जानता

हमारा शरीर मस्तिष्क द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार चलता है। यदि मस्तिष्क अपना कार्य खो देता है, तो शरीर के अन्य भाग ठीक से अपनी भूमिका नहीं निभा सकते, इसलिए मस्तिष्क शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। मस्तिष्क को एक बड़ी मात्रा में रक्त मिलता है, जो शरीर के लिए ईंधन है, क्योंकि यह इतने सारे महत्वपूर्ण कार्य करता है। लेकिन, मस्तिष्क में एक कमजोर बिंदु है। जब आप कुछ कहते हैं, तो आपका मस्तिष्क नहीं जानता कि आपके शब्द किसके लिए हैं। जब आप दूसरों को नकारात्मक शब्द कहते हैं, तो मस्तिष्क यह नहीं जानता कि वह शब्द अपने आप के लिए है या फिर किसी अन्य व्यक्ति के लिए। इसलिए वह तनाव–उत्पादन करने वाले हार्मोन को छोड़ने…

वह मैं नहीं हूं!

“भले ही सभी अन्य लोग धोखा खाते हैं, लेकिन मैं कभी भी धोखा नहीं खाता!” हो सकता है कि कम से कम एक बार आपने खुद को ऐसा आश्वासन दिया होगा। टीवी देखते समय या इंटरनेट का उपयोग करते समय जब आप अश्लील या हिंसक दृश्यों जैसी हानिकारक चीजों को देखते हैं, तब आप ऐसा सोच सकते हैं कि ऐसी चीजें दूसरों पर बुरा प्रभाव लाएंगी, लेकिन मुझ पर नहीं। इसे ‘तृतीय–व्यक्ति प्रभाव’ कहा जाता है। यह विचार ऐसे आत्मविश्वास से पैदा होता है कि, ‘दूसरे लोग तो आसानी से मास–मीडिया की बुरी सामग्रियों से प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन मेरी निर्णय–शक्ति दूसरों से बेहतर है।’ इसके विपरीत, आप ऐसा सोच सकते हैं कि लोकहित के विज्ञापन जैसी मास–मीडिया की…

गेहूं बटोरने का समय

मैं एक भवन निर्माण कार्यस्थल के कार्यालय में काम करती हूं, जहां सीमेंट के ठोसपन को जांचने की एक प्रयोगशाला है। इस साल की शुरुआत में, हमारी प्रयोगशाला के प्रभारी के रूप में एक नया निदेशक आया। पहले दिन से ही, मैं ने यह देखा कि हमारा निदेशक दूसरों से अलग था। चाहे साफ–सफाई करने वाली कम्पनी से एक कर्मचारी हमारे कार्यालय की सफाई करने आता था, इस बात की चिन्ता करते हुए कि एक कर्मचारी के लिए दोनों मंजिल साफ करना मुश्किल होगा, वह स्वयं ही 1,500 वर्गफुट की प्रयोगशाला को अकेले ही साफ करता था। चाहे वह अपने अधीन कर्मचारियों को आदेश दे सकता है, लेकिन वह उनके प्रति नम्र और ग्राहकों के लिए हितकर था। मैं सच…

गोयांग, कोरिया से हाम ह्ये जंग

एक बोली जो गलतियों को ढंकती है

“जुबान अच्छी हो तो राज कराए, बुरी हो तो मुसीबत लाए।” “जुबान में एक भी हड्डी नहीं होती, लेकिन हड्डियां सबसे ज्यादा यही तुड़वाती है।” “छड़ी और पत्थरों के घाव भर जाते हैं, लेकिन जुबान के द्वारा मिले हुए घाव जिंदगीभर हरे रहते हैं।'” जुबान के बारे में बहुत सी कहावतें हैं। उनमें से ज्यादातर आपको इसकी चेतावनी देती हैं कि आपको अपनी बोली पर लगाम रखना चाहिए क्योंकि आपके द्वारा बिना सोचे–समझे कही गई बात आपको संकट में फंसा सकती है। हम अपने आसपास आसानी से यह देख सकते हैं कि किसी के करीब होने की वजह से बिना ज्यादा सोचे–विचारे कुछ बात कहने से या फिर हंसाने के लिए मजाक में कुछ कहने से दुखद परिणाम आता है।…

परिवार के हर सदस्य घर का स्वामी है!

यदि रस्सी खींचने वाले एक व्यक्ति की शक्ति 100 है, तो सैद्धांतिक रूप से यह दो व्यक्तियों के लिए 200 और तीन व्यक्तियों के लिए 300 होनी चाहिए। हालांकि, रस्साकशी के द्वारा किए गए प्रयोग का परिणाम दिखाता है कि जब दो व्यक्ति थे, तब एक व्यक्ति की शक्ति का 93% उपयोग किया गया था, जब तीन व्यक्ति थे, तब 85% और जब आठ व्यक्ति थे, केवल 49% उपयोग किया गया था। जैसे ही समूह में लोगों की संख्या बढ़ती है, किसी कार्य में एक व्यक्ति का योगदान कम हो जाता है। इसे रिंगेलमैन प्रभाव कहा जाता है। यह इस विचार के कारण होता है, ‘यद्यपि मैं नहीं करता, कोई और करेगा।’ घर में भी ऐसा ही होता है। आपका…

एकता के साथ

क्लोरीनह्यछल्हृ एक बहुत ही जहरीली गैस है। लेकिन जब वह गैस(Cl) सोडियम (Na) से मिले, तब वह नमक(Na Cl) बन जाती है जो हमारे जीवन को बनाए रखने के लिए अत्यावश्यक है। पानी बनने की प्रक्रिया भी ऐसी ही है। जब हाइड्रोजन(H) जो एक ज्वलनशील पदार्थ है, आक्सीजन(O) से मिले, तब वह पानी(H²O) बन जाता है जो जीवन के लिए आवश्यक है। जब दो एकदम ही अलग–अलग तरह के पदार्थ एक–दूसरे से जुड़ जाएं, तब वे एक उपयोगी तत्व में बदल जाते हैं, यह सिद्धान्त हमारे विश्वास के जीवन में भी देखा जा सकता है। अकेले विश्वास के लक्ष्य को पूरा करना और अकेले विश्वास के जीवन की खुशी एवं स्वर्ग की आशीषें पाना बहुत मुश्किल है, और अकेले विश्वास…

जुड़वां बच्चों की ओर से एक पत्री

“नमस्ते! हम जुड़वां बच्चे अपनी पहली उड़ान भर रहे हैं, और हम केवल 14 सप्ताह पहले पैदा हुए थे! हम पूरी तरह से अच्छे बच्चे बने रहने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम आपसे पहले से ही माफी मांग लेना चाहते हैं कि यदि हम डर जाएं, या हमारे कानों में दर्द होने लगे तो हम अपना आपा खो दे सकते हैं। यदि आपको चाहिए, तो हमारी मां और पिताजी के पास कान के प्लग उपलब्ध हैं। अगर आप उसे पाने के लिए आना चाहते हैं, तो हम सभी 20E और 20F में बैठे हैं। हम आशा करते हैं कि आपकी उड़ान सुखद रहे!” मिठाई के पैकेट में रखी गई इस पत्री की एक तस्वीर को अमेरिका में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट…

पुराना खमीर निकालकर

पिछले रविवार, मैंने पेरू में 5वें लीमा चर्च के भाइयों और बहनों के साथ हमारे चर्च के नजदीक स्थित एक स्कूल को पेंट करने की स्वयंसेवा की। इस बार, मेरे पति और मेरा बेटा भी इसमें शामिल हुए। मेरे परिवार ने व्यस्त होने का बहाना बनाकर एक साथ मिलने का समय ज्यादा नहीं लिया था, लेकिन इस स्वयंसेवा में हमने एक साथ समय बिताया, इस कारण स्वयंसेवा और अधिक अर्थपूर्ण लगी। हमने पेंट करने से पहले पुराने पेंट को निकाल दिया। हमें ऐसा करना था, नहीं तो चाहे नए पेंट की गुणवत्ता कितनी ही अच्छी क्यों न हो, वह आसानी से पेंट नहीं किया जाएगा। मैंने सोचा कि आत्मिक सिद्धांत इसके समान है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आत्माएं…

लिमा, पेरू से लुज एंजेला बेनिटेज़ कार्पियो