विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

हेल्पर’स हाई

जब आप बिना शर्तों के दूसरों की मदद करते हैं, एंडोर्फिन का स्राव अधिक मात्रा में होता है और यह आपको खुशी का एहसास करवाता है और साथ ही यह आपके शरीर में अच्छा परिवर्तन लाता है। यह मनोरोग चिकित्सा की भाषा में हेल्पर’स हाई (Helper's High) कहलाता है। अक्षरश: इसका मतलब सबसे उच्च मानसिक तृप्ति है जिसे सहायता देने वाला व्यक्ति महसूस करता है। दरअसल, उन 3,000 स्वयंसेवकों पर एक प्रयोग किया गया जिन्होंने एक सप्ताह में आठ घंटे से अधिक दूसरों की सहायता की, और यह परिणाम प्राप्त किया गया कि उनमें से 95 प्रतिशत ने हेल्पर’स हाई का अनुभव किया। जोर जबरदस्ती से की गई सेवा भी कुछ अलग नहीं है। विशेष रूप से अपराधियों से संबंधित…

पिता को भेजा गया एक पत्र

मैक नामक एक नौ वर्षीय लड़का जो अलास्का में रहता था, हर साल उस समय केक पकाता है और एक पार्टी का आयोजन करता है जब उसके पिता का जन्मदिन आता है जो 2009 में अफगानिस्तान में मारे गए थे। लेकिन उसने इस वर्ष एक विशेष पत्र लिखा। “प्यारे पापा, मेरे पास कुछ सवाल हैं। एक टैंक के अंदर होना कैसा लगता है? अब आपकी उम्र कितनी है? जब आपकी मृत्यु हुई, तब आप कितने वर्ष के थे? आपका पसंदीदा भोजन क्या है? आपका पसंदीदा जानवर कौन सा है? आपका पसंदीदा शौक क्या है? आपकी पसंदीदा गतिविधि क्या है? स्वर्ग में रहना कैसा लगता है? क्या आपने देखा कि मैंने क्या–क्या पूरा किया है?” मैक उस समय केवल पांच वर्ष…

सुंदर मन एक साथ होकर

केप टाउन चर्च और बेलव्हिल चर्च के सदस्य रक्तदान ड्राइव के लिए एक साथ इकट्ठे हुए। पिछली सभा के द्वारा, हमने बैनर–पोस्टर, जलपान और मनोरंजन को उन रक्तदाताओं के लिए तैयार किया जो अपनी बारी का इंतजार करेंगे। जब कार्यक्रम का दिन आया, तो हम लोगों का स्वागत करने की तैयारी में और अधिक व्यस्त हो गए। दोपहर 3 बजे, रक्त बैंक के अधिकारियों के धन्यवाद संदेश के साथ रक्तदान ड्राइव शुरू हुआ। सिय्योन के सदस्यों और समारोह में आमंत्रित किए गए मेहमानों से, पूरा प्रतीक्षा कक्ष भर गया। रक्तदान करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया में हमारी अपेक्षा से अधिक समय लगे, लेकिन किसी ने भी शिकायत नहीं की, क्योंकि हमने…

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में केप टाउन और बेलव्हिल चर्च

अपने पहले संकल्प को बनाए रखने का तरीका

बहुत लंबे समय पहले जब एक राजा ग्रामीण क्षेत्र में एक गांव से गुजर रहा था, वह एक जवान चरवाहे से मिला जो लोभ–लालच से रहित और वफादार था। राजा ने उसे अपने राज्य का एक अधिकारी बना दिया। जवान चरवाहे ने अधिकारी के रूप में बुलाए जाने के बाद भी हमेशा ईमानदारी से राजा की सेवा–टहल की, और आखिरकार उसे प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इसके लिए दूसरे अधिकारी उससे ईर्ष्या करने लगे। उन्होंने उसे पद से हटाने के लिए हर संभव उपाय किया, लेकिन वे उसकी गलतियों को नहीं ढूंढ़ सके। एक दिन उन्हें पता चला कि वह महीने में एक बार जरूर गांव के अपने घर जाता है जहां वह पहले रहता था। और उन्हें…

जब मैं निर्बल होती हूं, तभी बलवन्त होती हूं

पाल्मरस्टन नॉर्थ न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में एक छोटा सा शहर है। यह शहर जवानी और उत्साह से भरा है, और जब मैंने यहां अपना कदम रखा, तो मेरा दिल उत्साह के साथ तेजी से धड़क रहा था। परमेश्वर ने पाल्मरस्टन नॉर्थ में सुसमाचार के कार्य के लिए रास्ता खोल दिया, इसलिए मुझे विश्वास था कि यहां स्वर्गीय परिवार के सदस्य अवश्य होंगे। दूसरी तरफ, मैंने माता के बेचैन मन को महसूस किया जो जल्द से जल्द अपनी संतानों को खोजकर बचाना चाहती हैं, और इससे मैंने अपने खोए हुए भाई-बहनों को खोजने की अति-आवश्यकता महसूस की। हम जानते हैं कि हम केवल अपनी ईमानदारी के द्वारा सुसमाचार का कार्य नहीं कर सकते। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि परमेश्वर…

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड से यू ए री

एक न्यायाधीश जिसने एक लड़की को रुला दिया

“खड़े हो जाओ।” एक न्यायाधीश ने कोमल आवाज में एक लड़की से कहा जिसे चोरी के आरोप में अदालत लाया गया था। जब वह लड़की हिचकिचाते हुए खड़ी हो गई, न्यायाधीश ने कहा, “ऊंची आवाज में मेरे पीछे–पीछे ये शब्द दोहराओ। ‘मैं दुनिया में सबसे अच्छी दिखने वाली व्यक्ति हूं। मैं कुछ भी कर सकती हूं। मैं इस दुनिया में किसी भी चीज से नहीं डरती। मैं इस दुनिया में अकेली नहीं हूं।’” वह लड़की, जो ऊंची आवाज में न्यायाधीश के शब्द दोहरा रही थी, अंत में आंसू बहने लगी जिन्हें उसने रोके रखा था। दरअसल, यह लड़की पिछले साल की शुरुआत तक एक अच्छी छात्रा थी; उसे स्कूल में अच्छे अंक मिले थे और वह एक नर्स बनने का…

“जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है एक दूसरे से प्रेम रखो!”

लोग जो परमेश्वर के वचन के अनुसार जीते हैं, वे इस शिक्षा को अभ्यास में लाने का प्रयास करते हैं। परन्तु, उनकी अपेक्षाओं के विपरीत, यह आसान नहीं है। परमेश्वर ने कहा, "एक दूसरे से प्रेम रखो,” और इसलिए वे जितना देते हैं उतना पाने की अपेक्षा करते हैं। जब वे प्राप्त किए बिना दूसरों को देते हैं, तब उन्हें ऐसा लगता है कि वे बहुत सी चीजों को खो रहे हैं। इसलिए प्रेम देना मुश्किल बन जाता है। परन्तु, कुछ है जिसे हमें कभी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए: वह शर्त है, "जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है,” जो इन शब्दों से पहले रखा गया है, "वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।" परमेश्वर ने…

एक लिबेरो का मिशन

छह खिलाड़ियों वाली वॉलीबॉल टीम में हम एक ऐसे खिलाड़ी को देख सकते हैं जिसकी यूनिफार्म उसकी टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग होती है। वह लिबेरो होता है जो रक्षात्मक कौशल में माहिर होता है। चूंकि उसे किसी भी समय बदलू खिलाड़ी से बदलने की अनुमति होती है, उसे “लिबेरो” कहा जाता है जिसका अर्थ है, “स्वतंत्र।” लेकिन वास्तव में उस पर ज्यादा प्रतिबंध होते हैं। लिबेरो को गेंद को ब्लॉकिंग, सर्विस या स्पाइक करने की अनुमति नहीं है। वह केवल प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस के लिए जिम्मेदार होता है और उसे पूरी गति से आने वाली गेंद को उछालना होता है। इस तरह, वह पृष्ठभाग को सुरक्षित रखने के लिए अपनी टीम के सभी कामों का ध्यान रखता…

घरेलू कामकाज को बांटने में अद्भुत सामर्थ्य होती है।

खाना पकाना, बर्तन साफ करना, कपड़े धोना, साफ सफाई करना, कचरा फेंकना, जरूरी चीजों को खरीदना... घरेलू कामकाज हर रोज होता है। चाहे आप इसे करें, यह जाहिर नहीं होता, लेकिन यदि आप इसे न करें, तो यह साफ जाहिर हो जाता है। भले ही घरेलू कामकाज आसान और तुच्छ लगता है, लेकिन बहुत से परिवारों में उसकी वजह से लड़ाई होती है। ‘वह घरेलू कामकाज में मेरा हाथ क्यों नहीं बटाता?’ ‘मैं पूरा दिन काम करके आया हूं, तो वह कैसे मुझे काम करने को कह सकती है?’ ‘अरे, उसकी चिन्ता मत करो, मां वह कर लेगी।’... समस्या घरेलू कामकाज से नहीं, लेकिन परिवार के सदस्यों के विचारों में भिन्नता होने से होती है। कभी-कभी आपको घरेलू कामकाज करने…

पीड़ा पर जीत प्राप्त करने का परिणाम

फ्रांस का प्रभाववादी कलाकार, पियरे–ओग्युस्त रेन्वार ने उस दिन भी अपने हाथ में ब्रश को नीचे नहीं रखा, जब उसकी उंगलियों में दर्द था। उसके मित्र ने उसे अपनी पीड़ादायक उंगलियों से बड़ी मुश्किल से चित्र बनाते हुए देखा और पूछा। “इतनी पीड़ा में भी चित्रित करने का कोई कारण है?” रेन्वार ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया। “पीड़ा गुजर जाती है, लेकिन सुंदरता बनी रहती है।”

कठफोड़वे का अंडे सेने का भाग

पक्षियों के पंख हल्के होते हैं और उनमें गर्मी को थामे रखने का अच्छा गुण होता है। इसलिए सर्दियों में पंखों से बनी जैकेट लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय होती है। परन्तु कठफोड़वे खुद को ढकनेवाले और गर्म रखनेवाले पंखों को स्वयं ही खींचकर उखाड़ लेता है। वह ऐसा अपने बच्चों के लिए करता है। कठफोड़वे अंडे सेने के समय में स्वयं ही अपने पेट से उस भाग के पंखों को खींचकर उखाड़ लेता है जो अंडों के संपर्क में आता है। उस नंगे चमड़े का भाग ज्यादा रक्तवाहिकाओं से भरा हुआ होता है, इसलिए उसके लिए अंडे सेते समय अपने अंडों तक गर्मी को सीधे पहुंचाना मुमकिन हो पाता है। उस नंगे चमड़े को, जिससे वह अपने अंडों को…

सुनामी की तबाही से कैसे उबर पाते हैं

जब सुनामी उत्पन्न होती है, तब एक जहाज को, जो पहले से ही समुद्र में है, कहां भागकर अपनी रक्षा करनी चाहिए? लोग आम तौर पर सोचते हैं कि जहाज को जमीन की ओर जाना चाहिए जहां एक बंदरगाह होता है, लेकिन जमीन से जितनी दूर हो सके उतनी दूर खुले समुद्र की ओर जाना सुरक्षित होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जितना वह जमीन के करीब होता है, उतना पानी कम होता है और अत्यन्त तीव्र व ऊंची लहरें उठती हैं। लेकिन समुद्र के गहरे हिस्से में लहरें ऊंची नहीं होती हैं। असल में मार्च 2011 में जब जापान के फुकुशिमा शहर में सुनामी ने कहर किया था, तब वे जहाज जो कहर से बचने के लिए बंदरगाह की…

खुश कार्यस्थल

मेरे एक परिचित ने नौकरी की तलाश में मेरी मदद की। मुझे अपनी नई नौकरी पसंद आई क्योंकि वहां मेरा जान–पहचान वाला था और सहकर्मी अच्छे दिखे। यह सोचकर कि यदि मुझे यह काम तो करना ही है, तो मैं अपना सबसे बेहतर प्रयास करूंगी, मैंने उन चीजों पर भी ध्यान दिया जिन पर मुझे ध्यान देने की जरूरत नहीं थी। लेकिन आश्चर्य की बात थी कि काम कठिन होने के बावजूद मुझे तकलीफ से ज्यादा खुशी महसूस हुई। देर रात तक काम करते हुए, मेरी आंखों में दर्द हुआ और मुझे थकान महसूस हुई, लेकिन सफाई करते समय में भी मैं खुश थी और उस समय भी मुझे बुरा नहीं लगा जब कोई मुझे कुछ ऐसा कहा जो सुनने…

जनजु, कोरिया से बेक सन मी

कब आप हार मान लेते हैं?

किसी ने एक प्रसिद्ध विक्रेता को पूछा, "क्या आपके जैसा विक्रेता भी किसी ग्राहक के द्वारा अस्वीकृत किया जाता है?” "बिल्कुल! जब से मैंने काम करना शुरू किया है ऐसा एक भी दिन नहीं था जब मुझे अस्वीकृत नहीं किया गया।" "तब, हार मानने से पहले आप कितनी बार अस्वीकृत किए जाते हैं?” विक्रेता ने उत्तर दिया, "जब तक वे हार न मान लें, मैं हार नहीं मानता।"

आदरणीय पीनट मैन

जॉर्ज वॉशिंगटन कार्वर (1864–1943) अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान दास के पुत्र के रूप में पैदा हुए थे। भले ही उन्हें गंभीर भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थिति के बारे में शिकायत नहीं की और अपने मन को सीखने में लगा दिया। उन्हें “पीनट मैन” कहा जाता था क्योंकि उन्होंने मूंगफली के लिए 105 प्रकार के व्यंजन बनाए और 300 से अधिक उत्पादों का आविष्कार किया। लेकिन उन्होंने जानबूझकर अपने आविष्कारों के पेटेंट के लिए आवेदन नहीं दिया ताकि बहुत लोग आसानी से उनकी तकनीकों का इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ–साथ, उन्होंने एक अच्छी नौकरी की पेशकश को खारिज कर दिया और केवल गरीब किसानों के लिए अपना ध्यान सिर्फ आविष्कार करने पर केंद्रित किया। एक दिन उन्हें…

लीविख’स लॉ ऑफ द मिनमम

एक ऐसा सिद्धांत है जिसे लीविख’स लॉ ऑफ द मिनमम(Liebig’s Law of minimum) कहा जाता है। इसे एक जर्मन रसायन–शास्त्री, जस्टस वॉन लिबिग के द्वारा पेश किया गया था। इसमें कहा गया है कि पौधों का विकास उस आवश्यक पोषक तत्व पर निर्भर नहीं करता जिसकी मात्रा अधिक होती है, बल्कि उस तत्व पर निर्भर करता है जिसकी मात्रा सबसे कम होती है। यदि लकड़ी के अनेक तख्तों को जोड़कर एक बाल्टी को बनाया जाए और उसमें पानी रखा जाए, तो पानी की मात्रा सबसे छोटे तख्ते पर निर्भर करेगी। इसे लकड़ी की बाल्टी का सिद्धांत कहा जाता है। चाहे कोई व्यक्ति कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, यदि उसके अंगों में से कोई अच्छा नहीं होता, तो उसका जीवनकाल…

एक हंसमुख हाई फाइव दीजिए!

हाई फाइव विजय का आनंद मनाने या खुशी व्यक्त करने की एक क्रिया है जिसमें दो लोग एक–एक हाथ उठाते हैं और एक दूसरे की हथेली पर हथेली मारते हैं। खेल के दौरान टीमवर्क को बेहतर बनाने के लिए खेल खिलाड़ी अक्सर हाई फाइव करते हैं। एक शोध में पाया गया है कि अच्छे परिणाम पाने वाली टीमों में अक्सर खिलाड़ियों के बीच हाई फाइव, हाथ मिलाने और गले लगाने जैसे हल्के शारीरिक स्पर्श होते थे। एक अन्य शोध में पाया गया है कि वे छात्र जिनके शिक्षक ने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनकी पीठ या बांह को थपथपाया था, उन छात्रों ने अन्य छात्रों की तुलना में लगभग दोगुना ज्यादा कक्षा की गतिविधियों में भाग लिया। जिस तरह…

ज्वार का इंतजार कर रही एक नाव

एक बड़े स्टील उद्यमी एंड्रयू कार्नेगी ने अपने ऑफिस में एक पुरानी पेंटिंग रखी थी। पेंटिंग जिसे उसने मूल्यवान समझते हुए सहेज कर रखा था, वह न तो एक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाया गया मास्टरपीस था और न ही अत्यधिक कीमत रखने वाली प्राचीन वस्तु थी। वह समुद्र के रेतीले तट पर फंसी हुई एक बेहद घटिया नाव की पेंटिंग थी। उसे यह पेंटिंग एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर में मिली थी जब वह अपनी जवानी के दिनों में घर–घर घूम–घूमकर सामान बेच रहा था। उसने उनसे नम्रता से वह पेंटिंग मांग ली। पेंटिंग के निचले भाग में एक वाक्य लिखा था, “जरूर ज्वार आ जाएगा।” वह नाव ऐसी दिखाई दे रही थी कि वह अकेले छोड़ दी गई थी,…

100

अधिकांश परीक्षाओं का सर्वोच्च अंक 100 है। जब कुछ व्यक्त करना होता है जो संतुष्ट या पूर्ण है, तब संख्या 100 का उपयोग प्रतिशत में किया जाता है। 99 डिग्री पर भी पानी वैसे ही बना रहता है, लेकिन जब वह 100 डिग्री पर पहुंचता है, तब वह उबलता है। इसलिए संख्या 100 अंतिम लक्ष्य है जिसे पार नहीं किया जा सकता या जो बिना दोष का सबसे उच्चतम स्कोर है। चूंकि हम आत्माओं को बचाने के लिए कार्य करते हैं, तो हमारे लिए एक अंतिम लक्ष्य है। बाइबल की सभी भविष्यवाणियां पूरी होने तक, हमें 100% विश्वास और सुसमाचार के लिए 100% जोश को बनाए रखना चाहिए और 100% सुंदर स्वभाव में बदलना चाहिए, ताकि हम परमेश्वर का दिया…

संपूर्ण उत्पाद के लिए

एक व्यक्ति एक मीटर की ऊंचाई से मोबाइल फोन गिरा देता है, उसे 360 डिग्री में लगातार घूमने वाले एक बॉक्स में रखता है, और यहां तक कि उस पर पानी भी डालता है। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति जिसका वजन करीब 100 किलोग्राम है, उस पर बैठता है या 10,000 से अधिक बार बटन दबाता है। मोबाइल फोन पर इतना अत्याचार होने का कारण मोबाइल फोन कंपनी द्वारा किया गया गुणवत्ता परीक्षण है। उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए, यह कंपनी ग्राहकों की शिकायतें दर्ज करती है, उपयोग पैटर्न की जांच करती है और उसे जांच–सूची में जोड़ती है। इसके अलावा, एक हवाबंद कंटेनर कंपनी दस लाख से अधिक बार ढक्कन को खोलती और बन्द करती है…