विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
ऊंचाई की बीमारी का इलाज
ऊंचाई की बीमारी शरीर की एक तीव्र प्रतिक्रिया है जो 2,000 मीटर [6,500 फीट] या उससे अधिक की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दबाव के बदलाव के अनुकूल न होने से आती है। इसके लक्षण श्वास कष्ट, चक्कर आना, मतली, और भूख में कमी, और गंभीर मामलों में, उल्टी, असहनीय सिरदर्द, और निर्णय का नुकसान हैं। सबसे खराब स्थिति में, इससे मृत्यु होती है। अगर आप केवल अपनी शारीरिक ताकत पर भरोसा करके एक ऊंचे पहाड़ पर चढ़ते हैं तो आपको कटु अनुभव करना पड़ सकता है। वास्तव में, हर साल हिमालय में ऊंचाई की बीमारी से लोग मर जाते हैं। ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने वाले लोग ऊंचाई की बीमारी को रोकने के लिए दवा लेते हैं। हालांकि, ऊंचाई…
ब्रिटिश शिंडलर
फरवरी 1988 में, एक ब्रिटिश टीवी शो के होस्ट ने एक पुरानी नोटबुक दिखाई। इसमें यहूदी बच्चों के बारे में जानकारी थी, जिन्हें 1939 में यूनाइटेड किंगडम में पालक परिवारों के साथ रखे जाने के लिए चेकोस्लोवाकिया से बचाकर निकाला गया था। उस नोटबुक का मालिक सर निकोलस विंटन था, जो दर्शकों में बैठा हुआ था। जब यहूदियों के खिलाफ नाजी जुल्म पूरे जोरों पर था, माता-पिता को खोने के बाद, चेकोस्लोवाकिया के एक शरणार्थी शिविर में बुरी तरह से रह रहे यहूदी बच्चों को देखकर, वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उन परिवारों को खोजने के लिए, जो बच्चों को गोद लेंगे और बच्चों के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए, वह तुरंत वापस इंग्लैंड चला गया। बहुत अधिक लागत…
जैसा आप अपने ग्राहकों के साथ नम्र व्यवहार करते हैं वैसे ही अपने परिवार के साथ भी करें!
जब आप भोजन के लिए रेस्तरां में जाते हैं या जब आप कुछ खरीदने के लिए एक दुकान में प्रवेश करते हैं, अगर दुकान के कर्मचारी आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, तो आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। यहां तक कि अगर आपको कुछ उत्पाद ज्यादा पसंद नहीं आता, तो भी आप कभी-कभी दुकान के कर्मचारी के नम्र व्यवहार के कारण उसे खरीदते हैं। इस प्रकार, दयालुता शक्तिशाली है, फिर इस महीने में अपने परिवार को अपने ग्राहकों के रूप में मानकर क्यों न आप जितना संभव हो उतना नम्रता से अपने परिवार के साथ व्यवहार करें? हमेशा परिवार के प्रति दयालु रहना इतना आसान नहीं है। कभी-कभी, जब आप परेशान होते हैं, बीमार होते हैं, या जब आप अन्य…
एक मां का अंतिम सुंदर संदेश
कोरिया के ग्वांगजू में रहने वाली 78 वर्षीय एक महिला की कैंसर से मौत हो गई। चूंकि उसके पति का पहले ही निधन हो गया था, उसने अकेले ही 35 साल तक अपने तीन बेटों और एक बेटी का पालन पोषण किया। अपने चार बच्चों के खान-पान, कपड़े और पढ़ाई का ख्याल रखते हुए, वह अपनी खुद की देखभाल नहीं कर सकी। इसके बावजूद, अपने जीवन के आखिरी क्षण तक कठोर दुनिया के सभी चीजों को सहन करने की शक्ति देने के लिए वह केवल अपने बच्चों को धन्यवाद देती रही। एक सुंदर कविता लिखने की तरह, शर्मीली स्वीकारोक्ति करने की तरह, या अपने बच्चों की पीठ को रगड़ने की तरह, उसने अपना आखिरी संदेश लिखा। यह तुलना से परे…
गाइड रनर
शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता, पैरालिम्पिक्स में, ऐसे लोग होते हैं जो सक्षम शरीर के साथ पैरालिम्पिक्स में भाग ले सकते हैं। वे गाइड रनर(Guide Runner) होते हैं। उनकी भूमिका नेत्रहीन खिलाड़ियों को मैदान छोड़े बिना सुरक्षित रूप से खेलने में मार्गदर्शन करना होता है। अल्पाइन स्की रेसिंग के मामले में, गाइड रनर वायरलेस हेडसेट के द्वारा मैदान की स्थिति, दिशा, और उचित गति के बारे में सभी जानकारियां लगातार खिलाड़ी को देता रहता है। यदि गाइड रनर खिलाड़ी से उचित दूरी बनाए रखने में विफल रहता है या उसे छूता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। तो, गाइड रनर को अपनी गति को नियंत्रित करते हुए, अपना अनुसरण कर…
सलाह देने या गलती बताने के बजाय, समझना और देखभाल करना
परिवार में बहस अक्सर कठोर शब्दों के कारण होते हैं। बोलने वाले अक्सर सोचते हैं कि ईमानदार सलाह और गलती बताने से दूसरे व्यक्ति की मदद होगी, जबकि व्यक्ति जो उसे सुनता है अक्सर घायल या तनावग्रस्त होता है। एक यहूदी कहावत है, “एक अजनबी के सौ कठोर शब्द सहनशील है, परन्तु अपने मित्र का एक सख्त शब्द आपको गहरी चोट पहुंचाता है।” इसका मतलब है कि चोट जो करीबी व्यक्ति के द्वारा पहुंचाई गई है, वह लंबे समय तक रहता है। सलाह जो दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को दुखाती है, उसका अधिक प्रभाव नहीं होता बल्कि वह सिर्फ घाव छोड़ती है। लेकिन यदि आप दूसरे व्यक्ति की बातों में रुचि लेते हुए उसे समझें और सहानुभूति दें, तो चीजें…
एक व्यक्ति जो आशा प्राप्त करता है
एक आदमी और उसका बेटा रेगिस्तान में खो गए। चिलचिलाती धूप में काफी देर तक भटकते हुए वे दोनों बहुत थक गए। उनके पास का पानी भी खत्म हो गया और उनका गला सूखने लगा। “पिताजी, अगर हम इसी तरह से चलते रहे, तो हम गिर जाएंगे।” “यदि हम थोड़ा और आगे चलेंगे, तो हमें एक गांव मिलेगा। चलो, थोड़ा और हौसला रखो।” पिता ने अपने बेटे को चलने में मदद करते हुए प्रोत्साहित किया। काफी समय निरंतर चलने के बाद, उनके सामने एक कब्र दिखाई दी। भयभीत होकर, बेटा चिल्ला उठा। “उस कब्र को देखिए! हमारी तरह यहां वहां भटकने के बाद कोई मर गया होगा!” हालांकि, पिता ने राहत की सांस लेते हुए कहा। “नहीं, जहां इंसान नहीं…
अदृश्य अंतर
1990 के दशक में, एक विश्व प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक, एंडर्स एरिक्सन ने बर्लिन में एक संगीत अकादमी के छात्रों का अध्ययन किया। अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या कारक उन छात्रों के कौशल पर जो वायलिन बजाने में अच्छे हैं, प्रभाव देता है। छात्रों को उनकी प्रदर्शन क्षमताओं के अनुसार तीन समूहों में विभाजित करने के बाद, उसने छात्रों को संगीत से संबंधित गतिविधियों के बारे में प्रश्नावली भरने दी। अधिकांश छात्रों ने, चाहे वे तीनों में से किसी भी समूह के हों, लगभग आठ वर्ष की आयु में वायलिन बजाना शुरू कर दिया था, और संगीत पाठ्यक्रम पर बिताया गया समय एक समान था। आंकड़ों में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं था। लेकिन, प्रदर्शन कौशल में अंतर एक…
पुरुष और स्त्री बिल्कुल अलग हैं, लेकिन यही बात एक अच्छी सामंजस्यता पैदा करती है!
'मैन आर फ्रॉम मार्स, विमेन आर फ्रॉम विनस(पुरुष मंगल ग्रह से हैं, महिलाएं शुक्र से हैं)' नामक किताब अपने प्रकाशन से ही सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक रही है। पुस्तक एक दिलचस्प विचार पेश करती है कि पुरुष और स्त्री अलग-अलग ग्रहों से आने के कारण उनका व्यक्तित्व और सोचने का तरीका भिन्न होता है। वह यह भी समझाती है कि कैसे पुरुष और स्त्री भिन्न तरीकों से अनुभव करते और सोचते हैं, जिसने लोगों की सहानुभूति को खींचा है। वास्तव में, एक ही लिंग के लोगों को भी कभी-कभी एक दूसरे को समझने में परेशानियां होती हैं। एक मां और एक बेटी के बीच में, एक पिता और एक बेटे के बीच में, एक सास और…
सच्चा विश्वास
जून 1859 में, एक फ्रांसीसी कलाबाज, चार्ल्स ब्लोंडिन ने एक स्टंट करके दुनिया को आश्चर्यचकित करने के लिए खुद को चुनौती दी। चुनौती यह थी कि वह कसी रस्सी पर चलकर नियाग्रा फॉल्स को पार करेगा। रोमांचक दृश्य को देखने के लिए असंख्य लोग आए। वह पानी के ऊपर 49 मीटर में कसी रस्सी पर एक पोल के साथ खुद को संतुलित करते हुए, एक-एक कदम आगे बढ़ाता गया। वह झरने को पार करने में सफल हुआ। यहां तक कि उसने कसी रस्सी पर हाथों के बल खड़े रहने और आंखों पर पट्टी बांधकर चलने जैसे अन्य करतब भी दिखाए। उसने वाहवाही कर रही भीड़ से पूछा। “क्या आप विश्वास करते हैं कि मैं एक व्यक्ति को अपनी पीठ पर…
क्या सिकाडे गणित के विषय में प्रतिभावान होते हैं?
कुछ समय पहले, पूर्वीय अमेरिका में सिकाडों के आने का पूर्वानुमान किया गया था। कैसे लोग मौसम के पूर्वानुमान के समान किसी प्रकार के निरीक्षण यंत्र न होने पर भी किसी विशेष प्रकार के सिकाडों के झुंड के आने का पूर्वानुमान कर सकते थे? ऐसा इसलिए मुमकिन है क्योंकि वे 17 वर्षीय सिकाडे हैं जो हर 17 वर्षों में किसी विशेष जगह पर बहुत बड़ी संख्या में निकलते हैं। यह गिनती का रहस्य उन सिकाडों के जीवनकाल में छिपा हुआ है। सिकाडों की प्रजातियों के अनुसार, उनका जीवनकाल उनके जमीन के नीचे एक इल्ली के रूप में रहने के समय सहित, अभाज्य संख्या होता है जैसे कि 5 साल, 7 साल, 11 साल, 13 साल और 17 साल। अभाज्य संख्या…
प्रतिदिन के जीवन में मिलते सुअवसर
लोग कहते हैं, “सुअवसर किसी लंबे आगे के बाल के समान है जिसे पकड़ना हमारे लिए आसान होता है लेकिन उसे पहचानना मुश्किल होता है कि हम अक्सर उसे खो देते हैं; उसके पीछे के बाल नहीं होते, इसलिए यदि वह एक बार गुजर जाए तो हम उसे फिर से नहीं पकड़ सकते; वह इतनी तेजी से गुजर जाता है जैसे कि उसके कंधों और पैरों में पंख लगे हो।” इसलिए लोग कहते हैं कि उन्हें सुअवसर को उसी समय पकड़ लेना चाहिए। लेकिन अपने जीवन में हम ऐसा कितनी बार महसूस करते हैं कि “यही वह सुअवसर है!”? यदि हम सुनहरे सुअवसर को पहली ही नजर में पहचान लें, तो हम में से कोई भी मूर्खता से सुअवसर को…
परिवार संयोग से नहीं होता, लेकिन अनिवार्य से होता है
परिवार एक ऐसे लोगों का समूह है जो जैविक रूप से जीन साझा करते हैं और जिनके पास एक समान या संबंधित रक्त प्रकार है। चूंकि शरीर की सभी कोशिकाओं को रक्त के माध्यम से ही पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है, इसलिए रक्त जीवन का आधार है। परिवार उसी रक्त का साझा करता है। परिवार का संबंध किसी भी अन्य संबंध से बढ़कर मजबूत होता है। परिवार की एकजुटता के लिए एक कहावत है: “लहू पानी से अधिक गाढ़ा होता है।” परिवार के सदस्यों के प्रति प्रेम को कभी रोका नहीं जाता। अपनी मर्जी से परिवार को छोड़ देनेवालों के सिवाय, लोग जो अपने परिवार से अलग हो गए हैं उनके लिए अपने परिवार को खोजना स्वाभाविक है। लोग…
एक घना जंगल बनाने के लिए
जंगल न केवल हवा को शुद्ध करते हैं, लेकिन नमी, तापमान, और हवा की गति का भी नियंत्रित करते हैं। और वे लकड़ी, जड़ी-बूटी, और फल जैसे बहुत से उत्पाद भी देते हैं, भूस्खलन को रोकते हैं, और बहुत से पौधों और जानवरों का घर बनते हैं, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र सुव्यवस्थित रूप से चलता है। इन महत्वपूर्ण जंगलों को और भी स्वस्थ बनाने का रास्ता खोजा गया है। वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय, मिनेसोटा विश्वविद्यालय, और नीदरलैंड का पारिस्थितिकी रिसर्च सेंटर समेत 44 देशों के विश्वविद्यालय और रिसर्च सेन्टरों के 80 वैज्ञानिकों ने, 3 करोड़ा पेड़ों का अनुसंधान किया था। अनुसंधान का परिणाम यह था कि यदि पेड़ों की प्रजातियों में 10 प्रतिशत को कम कर दिया जाए तो जंगल की उत्पादिता…
जब आप दूसरों के बारे में बात करते हैं
एक शिष्य ने अपने गुरु से पूछा, “आपने कहा कि चुगली करने से तीन लोगों को चोट पहुंचती है।” “हां। ऐसा करने से चुगली करने वाला, सुनने वाला, और वह व्यक्ति जिसकी चुगली हो रही है, यह तीनों शिकार बन जाते हैं।” “तो दूसरों की चुगली न करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?” अपने शिष्य से खुश होकर जो सीखी हुईं बातों पर अमल करने की कोशिश कर रहा था, गुरु ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “दूसरों के बारे में बात करने से पहले तीन चीजों के बारे में सोच लो: पहला, ‘क्या मैंने खुद इसे सुना और देखा है?’ दूसरा, ‘क्या मैं एक अच्छी बात कहने की कोशिश कर रहा हूं?’ तीसरा, ‘क्या यह मेरे लिए जरूरी है?’…
सुबह जल्दी कैसे उठें
रात को बिस्तर पर लेटना तो आसान है, लेकिन सुबह अपने आरामदायक बिस्तर से तुरंत उठना कठिन होता है। कई लोग हर सुबह उठने के लिए कोशिश करते हैं, या थोड़ी देर और सो जाते हैं, और आखिरकार समय की कमी के कारण वे जल्दबाजी में घर से निकलते हैं। विशेष रूप से, ठंड का मौसम आपको और अधिक सोने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन मनोरंजक तरीके से जागने का एक वैज्ञानिक तरीका है। हमारे मस्तिष्क में एक क्षतिपूर्ति प्रणाली होती है जिसे वेंट्रल टेक्टोरल एरिया[VTA] कहा जाता है। अगर यह हिस्सा सक्रिय हो जाए, तो हम आसानी से नींद से जाग सकते हैं। दूसरे शब्दों में, इसे पर्याप्त पुरस्कार की आवश्यकता है। भले ही लोग आमतौर पर ज्यादा…
दिखावट और मूल्य
जनवरी 2007 में, अमेरिका के वाशिंगटन, डीसी में एक मेट्रो स्टेशन पर जर्जर पोशाक में टोपी पहने एक व्यक्ति ने वायलिन बजाना शुरू किया। पैंतालीस मिनट के प्रदर्शन में, कई राहगीर उसके पास से गुजरे, लेकिन कुछ ही लोग थोड़ी देर के लिए वहां रुके; उनमें से ज्यादातर लोगों ने उसकी तरफ देखा भी नहीं। इस घटना के दो दिन पहले, बोस्टन में एक वायलिन वादक का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह टिकट जिसकी कीमत 100 डॉलर से अधिक थी पूरी तरह से बिक गई थी, और दर्शकों द्वारा बड़ी प्रशंसा प्राप्त करते हुए वह संगीत कार्यक्रम समाप्त हो गया। उसका नाम जोशुआ बेल है। वह अमेरिकियों का प्रिय संगीतकार और एक विश्व-प्रसिद्ध वायलिन वादक है। आश्चर्य की…
एक पिता सम्राट पेंगुइन और उसके बच्चे के बीच बातचीत
“पिता, मैं कितने समय तक अंडे में था?” “तुम दो महीने अंडे में थे।” “तो मेरे बाहर निकलने तक आप क्या कर रहे थे?” “मैं उस अंडे को गर्म रखने के लिए अपने पैरों के ऊपर रख रहा था जिसके अंदर तुम लिपटे हुए थे।” “क्या दो महीने के लिए बिना आराम किए? और बिना कुछ खाए पीए?” “बेशक। यदि मैं थोड़ी देर के लिए भी अंडे को सेना बंद कर दूं, तो वह इस सर्द जाड़ों में जल्द ही जम जाएगा। कभी-कभी यह समुद्री पक्षियों का शिकार बन जाता है जो अंडे पर अपनी नजर बनाए रखते हैं या अन्य पेंगुइन आकर इसे छीन सकते हैं।” “वाह! वह तो कमाल है। पिता, जब मैं आपकी तरह बड़ा हो जाऊंगा,…
एक लड़का जो जूते पोलिश करने वाला बन गया
2011 अप्रैल में, चीन में एक ग्रामीण लड़के ने महानगर गुआंगज़ौ की ओर चलना शुरू कर दिया। उसके पास बेकार लकड़ी से बनी एक जूते पोलिश करने वाली औजार-पेटी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चलते हुए, जब वह भूखा था, उसने जंगली घास खाई और नदियों से पानी पिया। जब दिन ढल जाता था, तो वह सोने के लिए घास के मैदान या जंगल में लेट जाता था। उसे गुआंगज़ौ पहुंचने में पूरा एक महीना लग गया जो लगभग 340 किलोमीटर दूर था। वह लड़का गुआंगज़ौ में सबसे भीड़भाड़ वाली जगह पर गया और जूते पोलिश करना शुरू कर दिया। उस लड़के को इतनी बेताबी से पैसे क्यों कमाने थे? अपनी जरूरतों को पूरा करने या प्रसिद्ध होने के लिए…
छोटी और तुच्छ चीजों का तितली प्रभाव होता है!
“एक कील की वजह से नाल, नाल की वजह से घोड़ा, घोड़े के कारण लड़ाई और लड़ाई के कारण राज्य से हाथ धोना पड़ता है।” यह यूनाइटेड किंगडम का एक लोकगीत है कि एक घोड़े की नाल की कील की वजह से राज्य खो जाता है। एक छोटा कील विशाल राज्य को कैसे नष्ट कर सकता है? यद्यपि यह कुछ हद तक अति अधिक है, यह दिखाता है कि छोटी और तुच्छ चीजें श्रृंखला प्रतिक्रियाओं के परिणामस्वरूप एक महान परिणाम ला सकती हैं। लोग आमतौर पर छोटी और तुच्छ चीजों को हल्के में लेते हैं। लोग उस बात को महत्वपूर्ण मानते हैं जिन पर बड़ी लाभ या हानि निर्भर होता है और उस चीज को जो गंभीरता से अपने जीवन…