विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

खुश परिवार नहीं कहता, “यह तुम्हारी गलती है!”

जब दो लोग सड़क पर चल रहे थे, तो उनमें से एक व्यक्ति को जमीन पर पड़ा हुआ एक बटुआ मिला। “वाह, मैं आज भाग्यशाली हूं। मुझे मुफ्त के पैसे मिल गए!” ऐसा उस व्यक्ति ने कहा जिसे बटुआ मिला था। फिर दूसरा व्यक्ति जो उसके साथ चल रहा था, अचानक से आग बबूला हो गया और कहने लगा, “खैर, मेरा सुझाव है कि हम इस मार्ग पर चल रहे हैं, तो आधा पैसा मेरा है।” तभी अचानक बटुए का मालिक वहां आ जाता है। “मैंने तुम्हें पकड़ लिया! तुमने मेरा बटुआ चुराया है।” वह व्यक्ति जिसे बटुआ मिला था इस तरह बात करने लगा जैसे कि उसके साथ अन्याय हुआ हो, “मैंने तो बस इसे जमीन पर पड़ा हुआ…

हालमांगबादांग (दादी का समुद्र)

2016 में, यूनेस्को ने कोरिया के जेजू द्वीप में महिला गोताखोरों की संस्कृति [हेन्य] को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी। स्थानीय समुदाय की एकजुटता, प्रकृति के साथ मिलकर आर्थिक गतिविधियां, पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आई गोता लगाने की तकनीक, बिना किसी यांत्रिक उपकरण के समुद्र में कूदने वाली महिलाओं की ताकत, और इसकी दुर्लभता को संरक्षित करने के लिए स्वीकार किया गया। उनमें से, एक महत्वपूर्ण बात कमजोरों का विचार करने वाली संस्कृति है। महिला गोताखोरों का समुद्री क्षेत्र उनके व्यक्तिगत कौशल के अनुसार भिन्न होता है। यह एक अनकहा नियम है कि उच्च-स्तरीय हेन्य गहरे समुद्र में गोता लगाती हैं। लेकिन, भले ही वे गोता लगाने में उत्कृष्ट होती हैं, जब वे बूढ़े हो जाती हैं…

स्वास्थ्य, खुशी के लिए पहली शर्त!

वर्धमान वातावरण प्रदूषण, खाने की बुरी आदतें, अनुचित आहार, सुविधाजनक परिवहन और काम के कंप्यूटरीकरण से व्यायाम की कमी इत्यादि के कारण आधुनिक लोगों के स्वास्थ्य के विरुद्ध चेतावनी के चिह्न हैं। चिकित्सा कौशल में सुधार जारी है, परन्तु अभूतपूर्व रोग और उत्परिवर्ती वायरस का प्रकट होना भी स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले बहुत से कारकों में से एक है। इसीलिए लोग आजकल स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देते हैं। लगभग हर कोई पूरक आहार और स्वस्थ भोजन लेता है, नियमित चेकअप करवाता है, जैविक उत्पादों को पसंद करता और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वस्तु की खरीदारी करता है। बहुत सी पुस्तकें स्वस्थ रहने के रहस्यों का परिचय देती हैं, और ऑनलाइन पर बहुत सारी स्वस्थ संबंधी जानकारियां हैं। ऐसा…

एक सफाई कर्मचारी जिसने होटल को सम्मान दिलाया

1992 में रिट्ज–कार्लटन होटल ने माल्कोम बाल्ड्रिज नेशनल क्वालिटी अवार्ड पाया था। यह पहली बार था कि किसी होटल को यह इनाम दिया गया हो। यह एक प्रतिष्ठापूर्ण इनाम है जो अमेरिकी सरकार ऐसे उद्योग को देती है जिसने अति उत्कृष्ट गुणवत्ता की सर्विस दी हो। होटल ने उस कर्मचारी को पांच सितारा इनाम दिया जिसके कारण उस होटल को वह इनाम मिला था। उस कर्मचारी का नाम वर्जीनिया अझुएला था। वह उस होटल में एक सफाई कर्मचारी थी। उसका विश्वास था कि “कमरों की सफाई एक महत्वपूर्ण काम है जो होटल की छवि बनाता है,” और वह कमरों की सफाई में अपना सबसे बेहतर प्रयास करती थी और उन्हें साफ–सुथरा रखती थी। वह हमेशा सोचती थी कि ग्राहकों को…

परिपक्व वयस्क के गुण

पूर्ण विकसित व्यक्ति को वयस्क कहा जाता है। जब आप वयस्क बन जाते हैं, तब आपको परिपक्व होने की आवश्यकता है। वयस्क बनने का अर्थ क्या है? एक लेखक ने कहा कि केवल वे जो वयस्क के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं सच्चे परिपक्व वयस्क हैं। उस लेखक ने लगभग एक दशक से लेखकों, डॉक्टरों और नृत्य-निर्देशकों सहित लगभग 200 प्रसिद्ध लोगों से मिलकर सार्थक बातें की हैं, और वयस्कों के कर्तव्यों को पूरा करने वाले व्यक्ति का वर्णन इस तरह से किया है: व्यक्ति जो शिकायत नहीं करता, शेखी नहीं बघारता, और हमेशा अपनी मनोदशा को अच्छा बनाए रखता है। हम सत्य में धीरे-धीरे बड़े होते हैं। हम मुस्कान और अच्छा मन बनाए रखते हुए, हर…

रेडवुड पेड़ का जीवित रहने का तरीका

अमेरिका में कैलीफोर्निया के रेडवुड नेशनल और स्टेट पार्क एक विशालकाय जंगल की तरह है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेडवुड, जो दुनिया में सबसे ऊंचे पेड़ हैं, पार्क में पाए जाते हैं। रेडवुड पेड़ अपनी ऊंचाई पर घमंड करते हैं; वे 30 मंजिला इमारत जितने ऊंचे होते हैं, जो लगभग 100 मीटर(328 फीट) हैं। चूंकि वे जड़ों से लेकर पेड़ों की उच्च शिखर तक पानी पहुंचाने के लिए बहुत लंबे होते हैं, तो पेड़ों का ऊपरी हिस्सा कोहरे से नमी को अवशोषित करता है। पेड़ का धड़ इतना बड़ा होता है कि उसमें एक सुरंग बनाई गई जिसमें एक कार भी गुजर सकती है। उन्हें देखकर लगता है कि जितना वे जमीन पर आसमान की ओर बढ़ते हैं उतनी गहरी उनकी…

विचारपूर्ण मित्रता

“हे, दोस्त! मुझे आखिरकार कोई ऐसा व्यक्ति मिल गया जो तुम्हारा चित्र खरीदेगा!” एक अप्रसिद्ध चित्रकार अपने मित्र के शब्दों को सुनकर खुश था, लेकिन दूसरी ओर, उसके मन में संदेह की भावना भी थी, क्योंकि कला की दुनिया में साधारण ग्रामीण परिदृश्यों के दर्शन वाले उसके चित्रों को अनदेखा कर दिया गया था। “पेशगी के कुछ पैसे देकर, बदले में उसने मुझे एक चित्र चुनने के लिए भी कहा है। यह देखो पैसे।” मित्र ने चित्रकार को नोटों का एक गुच्छा दिया और एक चित्र लेकर लौट गया। उन पैसों ने न केवल वंचित जीवन से पीड़ित उस अप्रसिद्ध चित्रकार के परिवार को बचाया, बल्कि कठिन समय से गुजर रहे उस आदमी को उम्मीद भी दी। तब से, उसकी…

वह यादें जिन्हें हम खोना नहीं चाहते

इस बात से बहुत पीड़ा होती है अगर आप किसी बात को अपने दिमाग से मिटा देना चाहते हैं और वह बार-बार आपको याद आती रहे। इसके विपरीत, यदि आप कोई बात जिसे भूलना नहीं चाहते आपकी याददाश्त में धुंधली हो जाए, तो इससे भी पीड़ा होती है। मनोभ्रंश सबसे भयानक बीमारियों में से एक है जिसे लोग बुढ़ापे में प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि यह एक, “विस्मरण की बिमारी” है। सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार ने 373 वरिष्ठ नागरिकों का उनकी यादों में बसी कुछ बातों पर सर्वेक्षण किया जिसे वे मनोभ्रंश द्वारा खोना नहीं चाहते, यह एक औषधि कंपनी के साथ मनोभ्रंश को रोकने के अभियान का एक हिस्सा था। परिणामस्वरूप, सर्वेक्षण में “मेरा जीवन” का जवाब देने वाले…

वैज्ञानिक कारण कि हमें माताओं की अच्छी सेवा करनी चाहिए

सबसे पहले, माताओं को एक अवकाश की आवश्यकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास हर दिन 40 मिनट कम अवकाश का समय होता है। दूसरा, माताएं अपने जीवन भर अपने बच्चों के बारे में चिंता करती हैं। चाहे आप एक अच्छा बच्चा बनने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें, चिंताएं हमेशा मां के साथ चिपकी रहती हैं। मृत्यु के क्षण तक भी माताएं सबसे अधिक तनाव महसूस करती हैं, विशेष रूप से अपने बड़े बच्चों के आर्थिक और गृह व्यवस्था के बारे में। तीसरा, जैविक रूप से, बच्चा मां के करीब होता है। आपके शरीर में पाए जाने वाले जीन आधे मां से प्राप्त होते हैं और आधे पिता…

रिंगवानडेरूंग

जर्मनी में मैक्स प्लांक सोसाइटी ने एक प्रयोग किया जहां लोगों को बिना नक्शे और कंपास के घने जंगलों के बीच से अपना रास्ता खोजना था। जीपीएस के सहायता से उन पर नज़र रखने के परिणामस्वरूप, जिन लोगों ने प्रयोग में भाग लिया, वे जब तक सूर्य का प्रकाश था तब तक सही दिशा में चल रहे थे, लेकिन अंधेरा होने के बाद, वे उसी स्थान में गोल-गोल चक्कर काटते रहे। भले ही वे बीस मीटर चले थे, लेकिन वास्तव में वे चार मीटर के घेरे में ही गोल-गोल घूम रहे थे। हालांकि, उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ। गोल घेरे में यह सोचते हुए घूमते रहने की इस घटना को, कि हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे…

माता-पिता का हृदय

एक आदमी था जिसे व्यापार के लिए विदेश जाना पड़ा। वह अपनी पत्नी के बारे में चिंतित था, जिसे उसके बिना कुछ महीनों के लिए अपने पांच बच्चों की देखभाल करनी थी। इसलिए उसने सोचा कि वह अपनी पत्नी के बोझ को कैसे दूर करे, और उसने आखिरकार एक तरीका निकाला। “मैं सबसे अच्छे बच्चे को एक बड़ा उपहार दूंगा जो मेरी व्यावसायिक यात्रा के दौरान मम्मी की बातों को अच्छे से सुनता है।” पिता के शब्दों पर बच्चे खुशी के मारे चिल्ला उठे। कुछ महीने बाद, वह आदमी अपने व्यावसायिक यात्रा से लौट आया और उसने अपनी पत्नी से पूछा कि उसे उन पांच बच्चों में से किसको उपहार देना चाहिए। तब उसकी पत्नी ने कहा, “पहले बच्चे ने…

प्रशंसा और आलोचना

प्रशंसा और आलोचना, आप इनमें से क्या अधिक करते हैं? अमेरिका में ड्यूक विश्वविद्यालय के एक शोध दल ने खुलासा किया कि मस्तिष्क विभिन्न भागों में प्रशंसा और आलोचना के साथ अलग-अलग तरीकों से बरताव करता है। आलोचना जैसी नकारात्मक चीजें प्रमस्तिष्कखंड में नियंत्रित की जाती है जो भावनाओं का प्रभारी होता है, जबकि प्रशंसा जैसी सकारात्मक चीजों को प्रमस्तिष्कखंड को उत्तेजित किए बिना अधिक तार्किक पद्धति में संसाधित किया जाता है। इसी वजह से, लोग दूसरों के अच्छे व्यवहार का संयोग के रूप में न्याय करते हैं, लेकिन एक नकारात्मक व्यवहार के प्रति भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया करते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि वह जानबूझकर किया गया है। लेकिन यदि आप खुश रहना चाहते हैं, तो आपको आलोचना…

प्रेम पाने के बजाय, प्रेम दें

एक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सफल नेताओं की शक्तिशाली विशेषताओं के बारे में एक लेख लिखा था। सेना में अधिकारियों के पद तक पहुंचने वालों की विशेषताओं पर किए गए शोध में बताया गया कि एक विशिष्ट गुण था जो उनकी शारीरिक शक्ति या उपाय कुशलता की तुलना में उनकी तरक्की में अधिक सहायक था। यह उनकी माताओं के साथ उनका रिश्ता था। जिन लोगों ने अपनी माताओं से प्रेम और देखभाल प्राप्त की और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रखे, वे अधिकारी बन सके; उन्होंने अपने अधीन रहने वालों का ईमानदारी के साथ ध्यान रखा, क्रूर युद्धों के समय में भी मानवता को नहीं खोया। “क्या यह हो सकता है कि कोई माता अपने…

बदलाव

सर्दी के दिनों में, जब तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, तो धीमी गति से बहने वाली नदी और जमीन पर एक चौक ठोस बर्फ में बदल जाता है कि कोई भी उस पर फिसल सकता है। इसके विपरीत, जब पानी को गर्म किया जाता है, तो वह भाप बन जाता है। तरल पानी हवा में उड़ नहीं सकता, परन्तु तब उड़ सकता है जब वह भाप में बदल जाता है। यह सिद्धांत परमेश्वर की संतानों पर भी लागू होता है। जैसा कि माता ने कहा, यदि हम स्वर्गीय लोगों के रूप में नए सिरे से जन्म लें, तो हर बात में धन्यवाद देना आसान हो जाएगा, चाहे पहले इसे अभ्यास में लाना मुश्किल था। सदा आनन्दित रहना और…

समानता की बातों को ढूंढ़ना

एक अमेरिकी सेल्समैन, जो जिरार्ड ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा लगातार बारह वर्षों से सबसे अधिक कारों के विक्रेता के रूप में मान्यता प्राप्त की। उसके सफलता के रहस्यों में से एक यह था कि वह अपने और ग्राहकों के बीच की समान चीजों को ढूंढ़ लेता था और इस पर विश्वास करते हुए कि वे एक ऐसे विक्रेता से कार खरीदेंगे जिनके प्रति उनकी अच्छी भावना है, उनके साथ एक करीबी रिश्ता बना लेता था। लोगों की उस व्यक्ति के प्रति एक अच्छी भावना रखने की संभावना होती है, जो उनके साथ किसी चीज में समान होता है जैसे कि जन्मस्थान, रुचि, प्रवृत्ति और रूप रंग। इसे मनोविज्ञान में समानता का सिद्धांत कहा जाता है। यह वस्तुनिष्ठ…

अच्छे से करना और पूरीकोशिश करना

फिल लॉलर, जो अमेरिकाके आईएल के नेपरविल मेंशारीरिक शिक्षा पढ़ाताहै, उसने शारीरिक शिक्षाकी कक्षा में अपने छात्रोंको उनके स्वास्थ्य केलिए लंबे समय तक दौड़नेदिया। कुछ छात्र दौड़नेमें अच्छे थे, लेकिन कुछछात्र अच्छे नहीं थे।उन छात्रों की क्षमतामें सुधार लाने के लिए, जो दौड़ने में अच्छेनहीं थे, पहले, उसने ग्यारहसाल की लड़की की दौड़नेकी क्षमता का परीक्षणकिया। जब वह हार्ट रेटमॉनिटर(हृदय की गति कोमापने वाला यंत्र) पहनकरदौड़ी, तो उसकी औसत हृदयगति 187 थी, और फिनिश लाइनपर यह 207 तक पहुंच गई। जबलॉलर ने रिकॉर्ड देखातो वह हैरान हो गया। जबहम 220 से एक व्यक्ति कीउम्र को घटाते हैं तोयह सैद्धांतिक अधिकतमहृदय गति होता है, इसलिएइससे यह पता चलता है किवह अपनी पूरी गति से दौड़ीथी। ऐसा लगता था कि वहदौड़ने में…

पिताओं का सपना

सैट परीक्षा लेने के बाद, कुछ हाई स्कूल के छात्रों से उनके सपने के बारे में पूछा गया। उनके जवाब भिन्न-भिन्न थे: एक गायक के रूप में शुरुआत करना, दुनिया भर में यात्रा करना, जी भरकर फ्राइड चिकन खाना, स्कूल के मैदान पर खेती करना, इत्यादि। फिर, उनसे एक और प्रश्न पूछा गया: “यदि आपके पास जीने के लिए केवल एक वर्ष बचा है, तो उन दोनों में से आप किसे चुनेंगे, अपना सपना पूरा करना या पांच लाख डॉलर प्राप्त करना?” सभी छात्रों ने अपने सपने को चुना; उन्होंने अपने सपनों को किसी भी चीज से अधिक मूल्यवान माना। दूसरी ओर, उनके पिताओं से भी वही सवाल पूछा गया। उनके पिताओं का सपना था कि अपने परिवार के साथ…

एक यात्रा जिसने समय को पीछे की तरफ मोड़ दिया

1979 में, अमेरिका के ओहायो राज्य में एक समाचार पत्र में, 70 साल की उम्र के अंत से 80 साल की उम्र के शुरुआत के आयु के बुजुर्ग लोगों के लिए एक हफ्ते की मुफ्त यात्रा का विज्ञापन दिया गया था। बुजुर्ग लोग का चयन किया गया, और चुने गए बुजुर्ग लोग एक दूरदराज के गांव में पहुंच गए। वहां दो नियम थे जिनका उन्हें पालन करना था: पहला यह था कि उन्हें वास्तव में 20 वर्ष पहले की तरह बातें और व्यवहार करना है, और दूसरा यह था कि उन्हें खुद ही घर का काम करना था। 1959 में मिलने वाली चीजों से सजाये हुए बंगले में, बुजुर्ग प्रतिभागिओं ने उस समय की फिल्मों को देखा, उस समय की…

शुरू करने का समय

तेज आंधी से किसी एक मकान की छत टूट गई थी। भले ही बारिश होने पर छत से बारिश का पानी टपक रहा था, घर का मालिक छत की मरम्मत के बारे में सोच भी नहीं सका। मालिक ने सोचा, ‘जब बारिश बंद होगी, तो मैं छत की मरम्मत करूंगा।’ हालांकि, बारिश रुकने के बाद, साफ आसमान देखकर उसने एक बार फिर से अपना मन बदल दिया। ‘इस सप्ताह, मुझे खेत में जंगली घासों को निकालना है, इसलिए मैं अगले सप्ताह इसकी मरम्मत करूंगा।’ एक सप्ताह बीत जाने के बाद, घर के मालिक ने छत की मरम्मत को कष्टप्रद माना। ‘अब कुछ समय के लिए बारिश नहीं होगी, इसलिए मैं बारिश का मौसम शुरू होने से पहले इसकी मरम्मत करूंगा।’…

वृक्षारोपण का एक चमत्कार

गंगा और सिंधु नदियों के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र नदी भारत की तीन प्रमुख नदियों में से एक है। नदी पर बना विशाल द्वीप, माजुली, अक्सर मानसून1 के बारिश से भर जाता है। यह कभी घने जंगलों वाला एक सुंदर द्वीप था, लेकिन यह एक बंजर भूमि में बदल गया क्योंकि पेड़ों को लकड़हारों द्वारा काट दिया गया था। 1. मानसून भूमि और समुद्र के बीच बहने वाली मौसमी हवाओं को संदर्भित करता है, जो सर्दियों और गर्मियों में दिशाएं बदलती हैं। यह भारत और दक्षिण एशिया में होता है। जादव पायेंग नामक, एक सोलह साल का लड़का सरीसृपों के झुंड को मरा हुआ देखकर हैरान रह गया क्योंकि रेतीले समुद्र तट पर जहां नदियों का बहना थम गया था, उन्हें छाया…