विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

पौधों में आल्लेलोपैथी

जब जड़ी–बूटियां हवा में लहरती हैं, या फिर जब आप उन्हें अपने हाथ से छूते हैं, वे एक तीव्र सुगंध छोड़ती हैं जिसे लोग पसंद करते हैं। परन्तु, वास्तव में उनका सुगंध छोड़ देना एक प्रकार का अपने आप को बाहरी आक्रमण के खिलाफ रक्षा करने का तरीका है। देवदार की इल्ली देवदार के पत्तों पर जीवित रहती है, और गोभी का कीड़ा गोभी के पत्तों पर जीवित रहता है। परन्तु, देवदार के पत्ते और गोभी के पत्ते भी आसानी से अपने आपको कीड़े–मकोड़ों को नहीं दे देते। जब एक देवदार की इल्ली की ओर से हमला होता है, वे अपने घावों से एक प्रकार का रसायन छोड़ते हैं। उसी वक्त पीला ततैया उसकी गंध को सूंघकर, देवदार की इल्ली…

एक पिनव्हील घुमाने के लिए

“पापा, मेरे बनाए हुए इस पिनव्हील को देखिए।” “वाह, बहुत अच्छा है! क्या हम इसे आजमाएं और देखें कि यह कितना अच्छे से काम करता है?” पिता ने अपने बेटे का हाथ थामा और उसे पास ही के पार्क में ले गया। बेटे ने उत्साहित होकर अपनी बांह को ऊंचा कर दिया और पिनव्हील के घूमने का इंतजार करने लगा। लेकिन वह हवादार दिन नहीं था। “पापा, मेरा पिनव्हील बिलकुल भी नहीं घूम रहा है।” बेटा निराश हो गया। “इस मामले में इसे घूमाने का तरीका है।” “कैसे?” पिता ने पिनव्हील पकड़ लिया और जितनी जल्दी हो सके उतना तेज दौड़ना शुरू कर दिया। फिर वह पिनव्हील तेजी से घूमने लगा। एक घेरे में दौड़ने के बाद वह अपने बेटे…

महानतम डॉक्टर

प्राचीन चीन के युद्धरत राज्य काल में बियन कुए नामक एक प्रसिद्ध डॉक्टर था। उसके दो बड़े भाई भी डॉक्टर थे, लेकिन वे बियन कुए से कम प्रसिद्ध थे। एक दिन वेई के राजा ने बियन कुए से पूछा, “तुम और तुम्हारे भाइयों के बीच सबसे महानतम डॉक्टर कौन है?” तब बियन कुए ने उत्तर दिया, “मेरा सबसे बड़ा भाई महानतम है, उसके बाद मेरा दूसरा बड़ा भाई है, और मैं सबसे कमजोर और गरीब हूं।” राजा सोच में पड़ गया और उससे फिर पूछा कि ऐसा क्यों है। उसने कहा, “मेरा सबसे बड़ा भाई एक नजर में बता सकता है कि क्या खराब है, और लोगों को बीमार होने से बचने में मदद करता है। इसलिए लोग इस बात…

हास्य कैंसर को भी पराजित करता है

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में कुछ विशेष सैन्यदल होता है? वह प्राकृतिक संहारक कोशिका (N.K. कोशिका) कहा जाता है। वाइरस और किटाणु जो बाहर से हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, वे ऐंटिबॉडी के द्वारा नाश किए जा सकते हैं। परन्तु कैंसर की कोशिकाएं ऐसे शत्रु हैं जो हमारे शरीर में बढ़ते हैं, इसलिए उन्हें नाश करने के लिए ऐंटिबॉडी अकेले काफी नहीं है। इस समस्या में N.K. कोशिकाएं आवश्यक हैं। जब N.K. कोशिकाएं किसी संक्रमित या ट्यूमर कोशिका को पहचान लेती हैं, तब वे उस कोशिका को निशाने पर रखकर उसके आसपास परफोरिन को छोड़ती हैं, जिससे निशाने पर रखी कोशिका की झिल्ली पर छेद हो जाते हैं और इससे कोशिका में तेजी से पानी और…

राजकुमार की पहचान

एक राजा ने एक ऐसे गांव का दौरा किया जिसे निवासियों के बीच रिश्ता अच्छा न होने के लिए जाना जाता था। उन्होंने दौरे के बाद वापस जाने से पहले, निवेदन किया: “मेरा सबसे छोटा बेटा अस्थायी रूप से यहां रह रहा है। कृपया उसके साथ अच्छा व्यवहार करो।” लेकिन राजा ने किसी को नहीं बताया कि राजकुमार कौन है या वह कहां रह रहा है। गांव वालों ने यह सोचते हुए कि कोई भी बच्चा राजकुमार हो सकता है, मुस्कान के साथ एक दूसरे का अभिवादन करना शुरू किया। ऐसा करते हुए, वे वयस्कों के बीच भी उज्ज्वल चेहरा और कोमल शब्दों के साथ एक दूसरे का अभिवादन करने लगा। कुछ महीनों के बाद, राजा गांव में फिर आए।…

“आइए हम परिवार की बैठक रखें!”

स्कूल में कक्षा की बैठक होती है, और कंपनियां टीम की बैठक और मुख्य कार्यकारियों की बैठक जैसी विभिन्न प्रकार की बैठकों को आयोजित करती हैं। बैठक का आयोजन करना संगठन के संचालन के लिए उचित और आवश्यक है। परिवार भी एक संगठन है जो समाज का निर्माण करता है, और आपसी समझ और समझौते के लिए बैठक आवश्यक है। जब लोगों से पूछा जाता है, “क्या आप परिवार की बैठक करते हैं?” तब ज्यादातर लोग कहते हैं, “हम मुश्किल से एक–दूसरे को देखते हैं,” “मेरा बच्चा अब भी बहुत छोटा है,” “हमें बैठक में क्या बात करनी है?” “उन्हें बस मेरा कहना सुनने की जरूरत है! हमें बैठक की जरूरत नहीं है!” इस तरह, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि…

प्यार देखने से शुरू होता है

“इन्द्रधनुष गोलाकार होता है।” सुनने में अजीब लगता है पर यह सच है। देखनेवालों की नजरों में क्षितिज के ऊपर केवल इसका आधा हिस्सा दिखाई देता है, पर यदि इसे हवाई जहाज से देखा जाए, तो यह पूरा गोल होता है। एनोरेक्सिक लोग, जो वजन बढ़ने के डर से कम खाने वाले कहे जाते हैं, आईने में खुद को वास्तविकता से ज्यादा मोटे देखते हैं। लंदन के एक अस्पताल में शोधकत्र्ताओं ने पाया कि एनोरेक्सिक युवाओं के दिमाग के उस हिस्से में जो दृष्टिकोण को नियंत्रण में रखता है, असामान्य रक्त प्रवाह होता है। यदि आप जो देख पाते हैं केवल उसी पर विश्वास करने की कोशिश करते हैं, तो आप एक जल्दबाजी में एक अविचारी निर्णय लेते हैं। यदि…

पिता का घर

जब मैं छोटी थी, मेरे पिता ने खुद ही एक घर बनाया; उन्होंने अपना वेतन बचाकर ईंटों, सीमेंट, स्टील सलाखों और फावड़ियों जैसी सामग्रियां खरीदीं, और उन्हें बगीचे में इकट्ठा किया। मुझे अभी भी याद है कि मेरे पिता का चेहरा नाली खोदते हुए मिट्टी से ढक गया था और उनके माथे पर पसीना बह रहा था। बचपन में, मुझे ऐसा लगा कि निर्माण कार्य कभी खत्म नहीं होगा, और मुझे समझ में नहीं आया कि वह घर बनाने के लिए इतना कठिन परिश्रम क्यों कर रहे थे। जब मैं वयस्क हो गई, तो घर जो मेरे पिता ने पिछले कुछ वर्षों से बना रहा था, पूरा बन गया। वह आसपास के घरों में से सबसे सुंदर दो मंजिला घर…

मैड्रिड, स्पेन से तानिया मरियल टोमाटेओ ममनी

एक पारिवारिक समानता खोजें

जब आप आईने में खुदको देखते हैं, तो क्या आपको लगता है कि आप अपने माता-पिता की तरह दिखते हैं? क्या आप अपने बच्चे को आपकी तरह बातें करते या कार्य करते देखकर आश्चर्यचकित हुए हैं? जब आप अपने भाई या बहन के साथ बाहर गए, तब क्या लोगों ने आप दोनों को एक परिवार के रूप में पहचाना? क्या लोग कहते हैं कि आप अपने जीवनसाथी की तरह दिखते हैं? परिवार के सदस्य रूप, आदत, स्वाद, रुचि, आवाज और भावनात्मक अभिव्यक्ति में एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। बेशक, जीन अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन लोग आसपास के वातावरण से भी प्रभावित होते हैं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि एक ही वातावरण में परिवार के सदस्य एक दूसरे से…

“मुझे पता था!”

भविष्य में होनेवाली चीज को पहले देखने की क्षमता को हम “पूर्व दृष्टि” कहते हैं। इसके विपरीत, “पश्च दृष्टि” नामक एक मनोवैज्ञानिक घटना है। किसी चीज के घटित होने के बाद, यह पश्च दृष्टि रखने वाले लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि उन्होंने उसके परिणाम को पहले से ही जान लिया है। भले ही वे एक रेस्तरां में पहली बार गए हों, लेकिन यदि उन्हें भोजन का स्वाद पसंद न हो, तो वे ऐसा कहेंगे, “मुझे पहले से लगा कि खाना अच्छा नहीं होगा।” और यदि कोई गलती करता है, तो वे कहते हैं, “मुझे पता था।” यदि एक बड़ी दुर्घटना होती है, तो मीडिया यह रिपोर्ट पेश करता है कि पहले से उस आपदा का पूर्वानुमान किया…

एक कैफे, जो लोगों में भेद करता है

नीस, एक रिसॉर्ट शहर है, जो फ्रांस के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस शहर में एक कैफ है जहां मालिक ने मेन्यू कार्ड पर कॉफी की कीमत इस प्रकार लिखी है: “एक कॉफी” 650 रुपया “कृपया, एक कॉफी लाइए” 400 रुपया “नमस्ते! कृपया एक कॉफी लाइए” 130 रुपया इस कैफे की कॉफी की कीमत दिलचस्प है क्योंकि आपके ऑर्डर देने के तरीके पर वह 5 गुणा सस्ती या फिर 5 गुणा अधिक महंगी हो सकती है, भले ही वह एक ही मात्रा की कॉफी है। कैफ के मालिक ने कहा, “बहुत से ग्राहक जो भोजन के समय आते हैं, वे बहुत तनाव में होते थे। वे कॉफी ऑर्डर करते हुए कभी–कभी मेरे कर्मचारियों पर असभ्य थे, इसलिए हमने यह…

पार्सिपनी, एनजे, अमेरिका से निकोल वेबर

एक बहन ने कार्नेगी हॉल में पंसोरी का प्रदर्शन किया, जो संगीतमय कहानी कहने की एक कोरियाई शैली है, और पंसोरी के रूप में एक अंग्रेजी नया गीत गाया। यह अमेरिकी संगीत से पूरी तरह से अलग है, खासकर उन लोगों के लिए जो लोक संगीत या थिएटर कला में दिलचस्पी नहीं है। इस कार्यक्रम में सिय्योन के कई भाई-बहन शामिल हुए। जैसा कि पंसोरी प्रदर्शन जारी रहा, प्रदर्शन के मेजबान ने हमें सूचित किया कि एक सामान्य पंसोरी प्रदर्शन में आठ घंटे लगते हैं, लेकिन उनमें से कुछ हिस्सों का प्रदर्शन करेंगे जो माता के प्रेम की बेहतर समझ देते हैं। बहन न केवल कोरियाई संस्कृति को संरक्षित करना चाहती थी, बल्कि उत्सुकता से चाहती थी कि अमेरिका के…

एममकाऊ में सदस्यों की एक सुंदर कहानी

पिता और माता के अनुग्रह से, मेरे पास मेरे बहुत से प्यारे भाई-बहनें हैं, जिनके द्वारा मैं उस विश्वास का एहसास कर सकता है जो मुझे स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए रखना चाहिए। 2017 में, परमेश्वर के अनुग्रह से और बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार, सात हजार सिय्योन स्थापित किए गए थे। दक्षिण अफ्रीका में एक छोटा सा क्षेत्र, एममकाऊ में स्थित सिय्योन उनमें से एक है। एममकाऊ सिय्योन को स्थापित किए हुए ज्यादा समय नहीं हुए, लेकिन वहां के सदस्य का विश्वास अनुग्रहमय और सुंदर है। जब भी मैं उनके सुसमाचार के अनुभवों के बारे में सुनती हूं, मेरे चेहरे पर अनायास ही मुस्कान आ जाती है। मैं उनकी कुछ कहानियां साझा करना चाहती हूं। चार…

प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका से शमीसो सांद्रा नगोशी

धीरज और सहनशीलता रखो

बील पॉर्टर 1932 में सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में मस्तिष्क पक्षाघात के साथ पैदा हुआ था। वह अजीब तरह से बात करता था, उसकी पीठ टेढ़ी हुई थी, और उसके दाहिने हाथ और पांवों में समस्या थी। उच्च विद्यालय से ग्रेजुएट होने के बाद, उसने नौकरी ढूंढ़ी, लेकिन किसी कंपनी ने भी उसे काम पर नहीं रखा। घरेलू उत्पादों को बेचने वाली वाटकिंस लिमिटेड कंपनी पहले उसे न लेनेवाली थी। मगर पॉर्टर ने कंपनी को उसे ऐसे सबसे दुर्गम स्थान में भेजने के लिए राजी किया जहां दूसरे कर्मचारियों को काम करना पसंद नहीं है, इसलिए आखिर कंपनी ने उसे एक विक्रेता के रूप में ले लिया। चाहे बरसात गिरे या हिम गिरे, वह हर रोज अपना भारी बैग उठाकर 11…

टी–मैक समय

9 दिसंबर 2004 को, ह्यूस्टन रॉकेट्स और सैन एंटोनियो स्पर्स के बीच एक बास्केटबॉल खेल था। जब उनके पास सिर्फ 41 सेकंड बचे थे, तब स्कोर 68:76 था; रॉकेट्स 8 अंक पीछे थे। यह सोचकर कि स्पर्स जीतेगा, आधे से ज्यादा दर्शक स्टेडियम से चले गए। लेकिन तब रॉकेट्स में ट्रेसी मेकग्रेडी ने जिसका उपनाम टी–मैक था, अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना शुरू किया। टी–मैक ने 3 अंक स्कोर किए। तब स्पर्स ने फ्री थ्रो से दो अंक प्राप्त किए, और स्कोर 71 और 78 बना। तब टी–मैक ने तीन अंक शॉट और एक फ्री थ्रो के द्वारा चार अंक बनाए, और स्पर्स को भी दो और अंक मिले। टी–मैक वहां हार मान सकता था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसने…

लिंकन, एनई, अमेरिका से न्यानोंग कोन्ग

जब से मैंने अपने विश्वास का जीवन शुरू किया, मैंने परमेश्वर के वचनों से बुद्धि मांगी, और जब भी मेरे पास समय होता था, मैंने परमेश्वर को जानने के लिए बाइबल का अध्ययन किया। लेकिन कभी-कभी कुछ हिस्से ऐसे होते थे जो मुझे समझ में नहीं आते थे। तब मैं बस इस वचन पर विश्वास करते हुए, “मुझ से प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनकर तुझे बड़ी-बड़ी और कठिन बातें बताऊंगा जिन्हें तू अभी नहीं समझता”(यिर्मयाह 33:3), बाइबल को समझने में मदद करने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करता रहा। मैं वास्तव में विश्वास करता था कि यीशु शरीर में आए परमेश्वर हैं, और मुझे एक चर्च में बपतिस्मा दिया गया था। लेकिन उन्होंने बाइबल का अध्ययन अच्छी तरह से…

शिष्टाचार

छह महीने के पुनर्वास उपचारों को पूरा करने के बाद, एक टेनिस खिलाड़ी मैच में शामिल हुआ। मैच में, उसने अपनी पूरी शक्ति के साथ खेला, लेकिन वह हार गया। एक रिपोर्टर उसका इंटरव्यू लेने आया। “आपकी चोटें कैसी हैं?” टेनिस खिलाड़ी ने जवाब दिया, “मैं अपनी चोटों के बारे में बात नहीं करूंगा। क्योंकि यह आज के विजेता की जीत का अनादर करने जैसा है।

माता का विश्वास

17 सितंबर 1960 को बहुत से लोगों ने जो रोम ओलंपिक देख रहे थे, एक महिला अमेरिकी एथलीट पर ध्यान दिया। उसने सौ मीटर दौड़ को 11 सेकंड में दौड़कर स्वर्ण पदक जीता, जो दौड़ विश्व रिकॉर्ड के बराबर थी। उसने 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक जोड़े। उसका नाम विल्मा रूडोल्फ है। उसके तीन स्वर्ण पदक ही महान मुद्दा नहीं था, बल्कि वह यही था कि उसने बचपन में गंभीर पोलियो का दुख उठाया था जिससे वह चल नहीं सकती थी। उसने इस प्रकार बताया कि कैसे वह सफल बनी: “सब धन्यवाद मेरी माता को जाता है। उन्होंने मुझे हमेशा यह विश्वास करने दिया कि यदि मैं सच में चाहती हूं तो सब कुछ…

यह ( ) है

यह आपके दिल को धड़काता है। यह आपको उसके लिए कुछ भी करने को तैयार करता है। यह आपको शिकायतों से आजाद रहने देता है। उसे हासिल करने के लिए, आपको कुछ त्याग देना होगा। यह बस आपके हृदयों में रहना नहीं चाहिए। यदि आप अपनी सीमाओं के भीतर प्रयास करें, तो यह हासिल नहीं किया जा सकता। आप इसे तभी पा सकते हैं जब आप सीमाओं को तोड़ें। जिन लोगों के पास यह नहीं है, वे दुनिया में सबसे दयनीय हैं। कोई भी इसे रख सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से ज्यादातर लोग इसे अपना बनाने के बिना मर जाते हैं। यदि आप इसके बारे में कुछ न करें, तो यह ऐसा ही रहता है, लेकिन एक बार यदि आप…

एक कंडक्टर और उसके यात्री

यात्रियों के टिकटों की जांच करते समय, एक ट्रेन कंडक्टर ने एक यात्री से कहा, “आप गलत ट्रेन में हैं। कृपया अगले स्टेशन पर स्थानांतरित कीजिए।” कंडक्टर ने अगले यात्री से भी यही बात कही। “आप भी गलत ट्रेन में चढ़ गए। कृपया अगले स्टेशन पर स्थानांतरित कीजिए।” लेकिन, कंडक्टर ने जितने अधिक टिकटों की जांच की, उतने ही अधिक उसने लोगों को पाया जो गलत ट्रेन में सवार हो गए थे। जब यात्रियों में से एक ने पाया कि ट्रेन उन लोगों से भरी थी जो गलत ट्रेन में सवार हो गए, तो उसने विनम्रता से कंडक्टर से पूछा, "क्षमा कीजिए, कंडक्टर, लेकिन क्या ऐसा नहीं होगा कि आप गलत ट्रेन में हैं?" यह पता चला कि कंडक्टर गलत…