विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

हमारा संगीत समारोह

आज के विपरीत, पुराने पाइप ऑर्गन तब ही बजते थे जब कोई व्यक्ति इसके पीछे से पाइप को लगातार हवा भेजता रहता था। एक दिन, एक प्रसिद्ध संगीतकार ने एक ऑर्गन वादन का आयोजन किया। दर्शकों ने उसे शानदार और नाजुक प्रदर्शन के लिए जोर-जोर से ताली बजाई। जैसे ही संगीतकार ब्रेक के दौरान मंच के पीछे गया, एक बूढ़े व्यक्ति जिसने ऑर्गन के पीछे हवा भेज रहा था, एक उज्ज्वल मुस्कान के साथ उसका स्वागत किया। “सर, आज भी, हमारा संगीत प्रदर्शन सफल है।” तब संगीतकार ने कहा मानो उसकी बात बेतुकी है, “हमारा? आपने ऑर्गन नहीं बजाया, तो यह हमारा संगीत प्रदर्शन कैसे हो सकता है?” “सर, क्या मैं भी संगीत प्रदर्शन के लिए हवा नहीं भेज रहा…

स्वर्ग का मार्ग शांतिपूर्ण और सरल होने का कारण

एक दिन सुसमाचार का प्रचार करने के दौरान, मुझे अपने बचपन की सहेली की याद आई। मैं वाकई उसे उद्धार के सुसमाचार का प्रचार करना चाहती थी, मगर मुझे याद नहीं आ रहा था कि उसके घर कैसे जाना है। मैंने ईमानदारी से पिता और माता से प्रार्थना की कि वे मुझे उससे मिलने की अनुमति दें। आखिरकार, परमेश्वर की मदद का शुक्र है, मुझे याद आया कि मैं अपनी मां के साथ उसके घर गई थी। दरअसल, जब मैं छोटी थी तो मेरी मां ही मुझे उसके घर ले जाया करती थी; वह मेरी मां के दोस्त की बेटी थी। कई दिनों बाद, मैं अपनी मां के साथ उसे मिलने गई। जब मैं बगीचे के पास पहुंची, तो मुझे…

कीर्तिपुर, नेपाल से सारु बास्कोटा

अभिवादन लोगों के मनों को खोलता है

एक टीवी प्रोग्राम ने एक प्रयोग किया। एक आदमी दो हाथ में सामान से भरे दो बैगों को पकड़ते हुए लिफ्ट में चढ़ा और उसने उतरते समय एक बैग गिरा दिया। यह देखने के लिए था कि कितने लोग आदमी की मदद करेंगे। पहले, लिफ्ट पर 12 में से केवल 3 लोगों ने उसकी मदद की। लेकिन एक अलग शर्त के साथ दूसरे प्रयोग किया और 9 लोगों ने उसकी मदद की। वह कौन सी शर्त थी जिसके परिणाम में इतना अंतर था? जब वह आदमी लिफ्ट में चढ़ा, तो उसने दूसरों का अभिवादन किया। अभिवादन करने के बाद, जब उसने एक बैग गिराया, तो ज्यादातर लोगों ने उसकी मदद की। अभिवादन लोगों के मनों को खोलने की शक्ति रखता…

छोटी बातें आत्मिक आशीर्वादों में योगदान करती हैं

परमेश्वर द्वारा सौंपी छोटी बातों में विश्वासी होना ही आत्मिक आशीर्वादों को जमा करने का सबसे अच्छा मार्ग है। मत्ती अध्याय 25 में, हम आत्मिक आशीर्वादों को कैसे जमा कर सकते हैं, इसके बारे में एक अच्छा उदाहरण देख सकते हैं। “क्योंकि यह उस मनुष्य की सी दशा है जिसने परदेश जाते समय अपने दासों को बुलाकर... उसने एक को पांच तोड़े, दूसरे को दो, और तीसरे को एक; अर्थात् हर एक को उनकी सामर्थ्य के अनुसार दिया, और तब परदेश चला गया। तब, जिसको पांच तोड़े मिले थे, उसने तुरन्त जाकर उनसे लेन–देन किया, और पांच तोड़े और कमाए। इसी रीति से जिसको दो मिले थे... परन्तु जिसको एक मिला था, उसने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के…

अनन्त मुकुट के लिए

जब हम परमेश्वर में रहते हैं, तब हम उद्धार के अनुग्रह और स्वर्ग के राज्य की प्रतिज्ञा के साथ खुश और आनन्दित हैं। लेकिन, बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हमें परमेश्वर की संतानों के रूप में धैर्य के साथ सहन करना चाहिए। शादी से पहले, सप्ताह के दिनों में काम करने के बाद शहर के सभी रंगीन नियोन साइन को पीछे छोड़कर चर्च जाना आसान नहीं था। लेकिन जब कभी मैंने प्रलोभन को त्यागकर चर्च में परमेश्वर के वचनों का अध्ययन किया या एक ही आयु वर्ग के युवा वयस्कों के साथ आत्मिक कार्य पर ध्यान दिया, तो मुझे अपने आप पर संयम रखने देने और मेरे कदमों को सिय्योन की ओर लाने के लिए मैं पिता और माता की…

छांगवन, कोरिया से गांग ग्यंग मी

मां की पालन-पोषण की डायरी

मेरे किशोरावस्था में, मां के साथ मनोवैज्ञानिक युद्ध करना मेरा रोज का काम हो गया था। हमेशा की तरह, मां ने मुझे डांटा और मैं जोर से दरवाजा पीटकर अपने कमरे में चली आई। मैं बड़बड़ाई कि मैं अब मां के साथ कभी बात नहीं करूंगी और मेज के सामने जाकर बैठ गई। मैंने पढ़ाई करने के लिए एक किताब खोली। जब भी मैं पढ़ाई करने की कोशिश करती थी, अजीब तरह से मैं अपने आसपास को साफ सुथरा रखना चाहती थी। इसलिए मैंने सफाई के बाद पढ़ाई करने का फैसला किया, और बुकशेल्फ पर किताबों को व्यवस्थित करना शुरू किया। फिर, मुझे एक पुरानी किताब मिली जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। उसके कवर पर ‘पालन-पोषण की डायरी’…

उजॉन्गबू, कोरिया से किम ह्यन-जी

उबंटू

यह तब की बात है जब एक मानवविज्ञानी ने अफ्रीकी जनजाति का दौरा किया। वहां बच्चों को इकट्ठा करते हुए, उन्होंने एक मजेदार खेल का प्रस्ताव रखा। उन्होंने एक पेड़ के पास उनके पसंदीदा फलों से भरी एक टोकरी लगाई और उन्हें कहा कि जो कोई भी वहां पहले पहुंचेगा वह मीठे फल जीत जाएगा। जब उसने चिल्लाया, “शुरू करो!” वह हक्का–बक्का रह गया। बच्चे प्रतिस्पर्धात्मक रूप से नहीं, पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर दौड़ने लगे और फिर उन्हें एक साथ उनकी दावत का आनंद लिया। जब मानवविज्ञानी ने पूछा, “तुम इस तरह से क्यों दौड़े? पहला स्थान प्राप्त करनेवाले धावक को सभी फल प्राप्त हो सकते थे,” तब उन्होंने कहा, “उबंटू!” और उन्होंने कहा, “अगर अन्य सभी उदास…

पर्याप्त रूप से भूलना

गाड़ी की चाबी जिसे आप काफी समय तक खोज रहे थे, आपके हाथ में ही होती है। मोबाइल फोन जिसे आपने खो दिया था, दराज में बज उठता है। रिमोट कंट्रोल जिसे आपने कड़ी मेहनत से ढूंढ़ा, फ्रिज में पाया जाता है। विस्मरण के कारण आपने कम से कम एक बार ऐसी हास्यास्पद चीज का अनुभव किया होगा। लेकिन क्या होगा यदि आप किसी एक चीज को भी भूले बिना आपके साथ घटित हुई सभी बातों को याद रखें? वास्तव में ऐसा एक व्यक्ति है जो ब्रिटेन में एक विश्वविद्यालय का छात्र है। वह स्पष्ट रूप से सब कुछ याद रख सकता है। वह याद करता है कि किसी निश्चित तारीख पर वह किससे मिला था, मौसम कैसा था और…

सकेत फाटक को खोजना जो जीवन को पहुंचाता है

2008 के आसपास, मैं अक्सर दुनिया भर में विभिन्न विपत्तियों के सभी चिन्ह को देखने लगी। मैंने सुना था कि बाइबल में अंतिम दिनों के चिन्ह के रूप में ऐसी विपत्तियों की भविष्यवाणी की गई है। मैं अपने जीवन और उद्धार के बारे में सोचने लगी, और निष्कर्ष तक पहुंची कि क्योंकि मैं परमेश्वर को नहीं जानती, न ही परमेश्वर की इच्छा जानती हूं और परमेश्वर का पालन करने का जीवन नहीं जी रही, इसलिए मैं स्वर्ग नहीं जा सकूंगी। उसके बाद, परमेश्वर और सत्य के लिए मेरी खोज शुरू हुई। मैं इंटरनेट पर विभिन्न प्रकार के वीडियो देखने लगी और पुस्तकालय में जाकर कई घंटों तक धार्मिक पुस्तकें पढ़ती थी। मैंने अपने विश्वविद्यालय कैंपस में कैथोलिक क्लब में भाग…

मिडलटाउन, सीटी, अमेरिका से कार्ली दिन्नी

परमेश्वर प्रतिदिन हमारा बोझ उठाते हैं

जब मैं कभी-कभार मुश्किल क्षण का सामना करती थी, मैं उदासी में डूब जाती थी और बोझ महसूस करती थी – ‘क्यों सिर्फ मैं ही पीड़ित होती हूं?’ लेकिन कोई एक था जो मुझसे ज्यादा बोझ महसूस करता है। “धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्त्ता परमेश्वर है। सेला।” भज 68:19 परमेश्वर जानते हैं कि विश्वास के जंगल से गुजरना हमारे लिए कितना अकेलापन और थकाऊ होता है। इसलिए परमेश्वर प्रतिदिन हमारे बदले हमारा बोझ उठाते हैं। चूंकि हमारे पास स्वर्गीय पिता और माता हैं जो हमारे बदले हमारा बोझ उठाकर हमारी अगुवाई उद्धार की ओर करते हैं, हम थोड़ा सा आराम और स्वर्ग की ओर आगे बढ़ने की शक्ति पा सकते हैं।

डएजेओन, कोरिया से किम मी जंग

माता का प्रेम जो केवल अपनी संतानों की चिंता करती है

एक दिन, मैं अपने दादाजी के साथ दोपहर का भोजन कर रहा था, और हम रिश्तों में सबसे महत्वपूर्ण चीज पर चर्चा कर रहे थे। मैंने संचार का उल्लेख किया जिसे मैंने महत्वपूर्ण माना, और तब उन्होंने एक पुरानी कहानी सुनाई। मेरे पिता का जन्म होने से पहले, मेरे दादा-दादी का एक और बेटा था। वह दिमागी तौर पर मृत जन्मा था, और डॉक्टर ने मेरे दादाजी से कहा कि वह अधिक से अधिक केवल एक दिन या एक सप्ताह तक ही जीएगा। मेरे दादाजी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि अपने बेटे को इस तरह मरते हुए देखकर मेरी दादी का दिल कितना ज्यादा टूटेगा और वह चाहते थे कि मेरी दादी उस दर्द से बचे। इसलिए उन्होंने…

फिलाडेल्फिया, पीए, अमेरिका से मैक्सवेल रोथस्टीन

भोर की ओस की तरह युवा के रूप में नए सिरे से जन्मी मेरी मां

मेरी मां मुझे चर्च जाना पसंद नहीं करती थी। जब मैं उससे मिलने जाती और जरा भी सच्चाई का प्रचार करने की कोशिश करती, तो वह मुझे धक्के मारकर तुरंत घर जाने के लिए कहती थी। जब मैं उसे फोन पर प्रचार करती, तो वह फोन पटककर रख देती थी। जब मैंने उसे चर्च में आमंत्रित करने का साहस किया, तो उसने यह कहते हुए मुझ पर गुस्सा उतार दिया कि, “तुम क्यों समय और ताकत बर्बाद करती हो?” मैं रो पड़ी। धर्म की परवाह किए बिना, उसकी संतान के रूप में मैंने अपना कर्तव्य पूरा करने की कोशिश की, लेकिन उसका हृदय कठोर बना रहा। यह तब की बात थी जब मेरी सास मेरे घर रहने आई थी क्योंकि…

ग्वांगजू, कोरिया से इम सु जंग

अपने पुराने मनुष्यत्व को उतारकर नए मनुष्यत्व को पहिन लो

जब मैं अपने पिछले दिनों को देखती हूं, शर्म के मारे अपना सिर झुक जाता है। पहले मैं घमंडी और अशिष्ट थी। मैं सफल होकर दूसरे लोगों के सामने अपनी डींग मारना चाहती थी। मैं केवल चाहती थी कि सभी चीजें अपनी योजना के अनुसार हों, और मैं असफलता की कल्पना ही नहीं करना चाहती थी। इस संसार में कोई भी मेरे जिद्दी स्वभाव को नहीं बदल सकता था। जब मैं पीछे मुड़कर अपने अतीत की ओर देखती हूं, मेरा बीता हुआ कल अंधकारमय था। कुछ साल बीत गए और मुझे सुलैमान के समान महसूस होने लगा: “व्यर्थ ही व्यर्थ! व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है।” मेरे जीवन में एक ऐसा भी समय आया जब मैंने सोचा कि, ‘यदि…

रिवरसाइड, सीए, अमरीका से विवियन पियर देवोंग

जब देह का हर एक अंग एकजुट नहीं होता

“यह एक घुसपैठिया है! आक्रमण करो!” “नहीं, रुको! मैं कोई घुसपैठिया नहीं हूं। हम एक देह के अंग हैं!” “झूठा! आक्रमण करो! आक्रमण करो!” यह वही है जो हाशिमोटो थायरोडिटिस वाले किसी व्यक्ति के शरीर के अंदर होता है। हाशिमोटो थायरोडिटिस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है; एक विकार जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली थायराइड पर हमला करती है क्योंकि यह थायराइड को शरीर में एक बाहरी के रूप में देखती है। थायराइड आपकी गर्दन के आगे स्थित है। यह एक तितली के आकार में है। थायराइड ग्रंथि हार्मोन बनाती है जो उपापचय और ऊर्जा को नियंत्रित करती है। कम कार्यशील थायराइड हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकता है, जिस स्थिति में थायराइड शरीर की जरूरतों के लिए पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाता। इसमें थकान, अवसाद,…

मैनहट्टन, एनवाई, अमेरिका से वियाना लिन्‍नेट वाजक्वेज

रात में एक आकस्मिक घटना

मैं देर रात तक रसोई को व्यवस्थित करने में व्यस्त थी क्योंकि मेरा परिवार स्थानांतरित करने की योजना बना रहा था। अंत में, फ्रिज को साफ करते हुए, मैंने यह देखने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल खोली कि अंदर में क्या है। उस क्षण, बोतल में चीजें अचानक जोर आवाज के साथ फटकर बाहर आईं और छिड़क गईं। पुराने किण्वित रास्पबेरी का शोरबा फटकर बाहर आया था। छत से लेकर फर्श तक पूरी रसोई लाल रंग के रास्पबेरी शोरबा से ढक गई। यह एक आकस्मिक घटना थी। यह न जानते हुए कि मुझे उस अप्रत्याशित स्थिति में क्या करना है, मैं बस कांप रही थी। मेरे पति, जो टीवी देख रहे थे, रसोई में भाग आए और वह आश्चर्यचकित…

सियोल, कोरिया

एक समान रहनेवाला बीज

आप क्या सोचते हैं, यदि आप एक मीठे तेंदू फल का बीज बोएं, तो क्या वह वैसा ही मीठा तेंदू फल उत्पन्न करेगा? वास्तव में, यदि आप एक मीठे तेंदू फल का बीज बोएं, तो वह जंगली तेंदू फल पैदा करता है। यदि आप सेब का बीज बोएं, तो वह पेड़ छोटे सेब पैदा करता है; यदि आप नाशपाती का बीज बोएं, तो जंगली नाशपाती पैदा होते हैं। ज्यादातर फल जिन्हें हम खाते हैं, वे कलम लगाए हुए और संशोधित प्रकार के होते हैं। कलम लगाने में, जिस पौधे को उसकी नींव के लिए चुना जाता है, उसे स्टॉक या रूटस्टॉक कहा जाता है। रूटस्टॉक के पास, जो कि जंगली प्रजाति का होता है, जीवन-शक्ति की सख्त क्षमता होती है…

परमेश्वर मेरे मार्ग की अगुवाई करते हैं

जब मैं किसी योजना को अमल में लाता था, तब कई बार बहुत सी चिंताओं से परेशान हो जाता था। फिर भी, मैंने केवल तभी परमेश्वर से प्रार्थना की जब मुझे उनकी अत्यावश्यकता थी। हालांकि, जब मुझे एहसास हुआ कि जो सब कुछ मुमकिन बनाता है वह मेरी योजना या प्रयास नहीं है, मैं एकदम जागृत हुआ। “मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।” नीत 16:9 सब कुछ जो मेरा विदेशी प्रचार सहीत अब तक मेरे साथ हुआ, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार हो गया था। भले ही बाहर से ऐसे दिखाई देता था जैसे मैंने योजना बनाई और उस पर काम किया, लेकिन यदि परमेश्वर ने मेरी अगुवाई…

हैदराबाद, भारत से ल्यु गी बोक

प्रेम भरी आवाज में अपने परिवारवालों को बुलाएं

एक दिन में आप अपने परिवारवालों को कितनी बार बुलाते हैं? यदि आप किसी को बुला सकते हैं और आपके पास कोई है जो आपको बुलाता है, तो यह एक सुखद बात है। बुलाने का मतलब ढूंढ़ना है, इसलिए यह बताता है कि हम अकेले नहीं हैं लेकिन दूसरों के साथ संबंधित हैं। एक कवि ने कहा, “जब मैंने उसका नाम बुलाया, तो वह मेरे पास आकर एक फूल बन गया।” लेकिन, वह एक सुंदर फूल बनेगा या एक सूख जाने वाला फूल बनेगा, यह इस पर निर्भर होता है कि आप उसे कैसे बुलाते हैं। जब कोई आपको हर्ष भरी आवाज में बुलाता है तो आप अच्छी तरह से जवाब देना चाहेंगे, लेकिन अगर कोई आपको तेज और चिड़चिड़ी…

हंडा के आंसू

पुराने दिनों में, कोरियाई माताएं भट्ठी में आग लगाती थीं और एक हंडा में चावल बनाती थीं। एक घर का निर्माण करने, एक पोशाक सिलाई करने, या एक लेखन लिखने के लिए आपके प्रयासों की आवश्यकता होती है। उसी तरह, एक हंडा में चावल बनाना आसान नहीं है; यह इलेक्ट्रिक राइस कुकर या गैस स्टोव का उपयोग करने से अलग है। आपको चावल धोने, चावल भिगोने, पानी की मात्रा को समायोजित करने और लकड़ी के साथ आग लगाने की प्रक्रिया में उचित कौशल की आवश्यकता होती है। जब आप हंडा में चावल डालते हैं तो उससे भाप निकलती है, तो आपको हंडा के ढक्कन को ठंडे कपड़े से पोंछते रहना चाहिए। इस तरह, ढक्कन के अंदर की भाप पानी बन…

विचार और रवैया कि आप काबू पा सकते हैं

जब लोग बीमार होते हैं तो वे आमतौर पर अपने शरीर को सिकुड़ते हैं। लेकिन, अनुसंधान से यह पता चला है कि अपने कंधों को सीधा करना शरीर को सिकुड़ने की तुलना में दर्द पर काबू पाने में अधिक प्रभावी है। जब आप अपनी छाती को आगे बढ़ाते हैं और प्रभावी दिखने के लिए मुद्रा बनाते हैं, तब टेस्टोस्टेरोन नामक एक पुरुष हार्मोन जो दर्द को सहने में मदद करता है, बहुत अधिक उत्पन्न होता है। इसका मनोवैज्ञानिक कारण भी है। यदि आप अपने शरीर को सिकुड़ते हैं, तो आपके शरीर को लगता है कि आप जिस दर्द का सामना कर रहे हैं, उस पर काबू पाना मुश्किल है। इसके विपरीत, यदि आप अपने कंधों को सीधा करते हैं, तो…