विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
प्रासंगिक सुनना
दूसरों के साथ बातचीत करते समय, कभी-कभी हम केवल अपने स्वयं के विचारों पर जोर देते हैं और एक दूसरे को थका देते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम दूसरों की बात नहीं सुनते, न इसलिए कि हम खराब बोलते हैं। इसलिए, सहज संचार के लिए, हमें अच्छी तरह से सुनना सीखना चाहिए। सुनने का अर्थ है कि एक व्यक्ति की बात पर जो वह कह रहा है, कान लगाना है। सुनने में कुछ चरण हैं। सुनने में पहला चरण ‘पति/पत्नी का सुनना’ है, जो सुनने का सबसे निचला स्तर है। यह अक्सर पति-पत्नी के बीच होता है, और इसलिए इसे ‘पति/पत्नी की बात सुनना’ नाम दिया गया है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ संवाद करते समय ध्यान नहीं देते…
परमेश्वर पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानते
जब कभी मैं सदस्यों को हर महीने फल उत्पन्न करते देखती थी, मैं अपने बारे में चिंतित थी क्योंकि मैंने कोई परिणाम नहीं प्राप्त किया था। मैं सोचती थी, ‘शायद मेरे पास अभी भी परमेश्वर की दृष्टि से उचित मन नहीं है।’ “टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता। प्रसन्न होकर सिय्योन की भलाई कर, यरूशलेम की शहरपनाह को तू बना...” भज 51:17-18 दाऊद के पास, जिसे परमेश्वर ने “मेरे मन के अनुसार मिल गए मनुष्य” के रूप में स्वीकार किया था, हमेशा पिसा हुआ मन यानी पश्चातापी मन था। इसके अलावा, उसने उत्सुकता से यरूशलेम मंदिर का निर्माण करने की आशा रखते हुए, सामग्रियां तैयार की थीं।…
तोलुका, मेक्सिको से एंड्रिया बाहेना वाल्डेस
एक चोर जिसने खुद से चुराया
एक बदनाम चोर था जो गहने चुराता था। वह महंगे गहने चुराने में कुशल था। और वह इतना होशियार था कि कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया, क्योंकि वह कभी भी निर्णायक सबूत नहीं छोड़ता था। एक दिन, वह एक घर में घुस गया, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे पकड़ लिया और उसने बीस साल जेल में बिताए। जब वह जेल से मुक्त हो गया, तब वह साठ साल का था जो उसके जीवन की सांझ थी। उसने अपने अतीत के बारे में गहराई से पछतावा किया और वह ईमानदार जीवन जीने लगा। फिर, एक रिपोर्टर ने उसका इंटरव्यू लिया। “आपने सबसे ज्यादा किससे चुराया?” तब, उसने आंसुओं के साथ जवाब दिया, “मैंने... खुद से बहुत कुछ चुराया है।…
अपने बुलाए जाने, और चुन लिये जाने को सिद्ध करने का भली भांति यत्न करते जाओ
जब मुझे अपने विदेशी मिशन के दौरान अनपेक्षित स्थिति का सामना करना पड़े, तो मुझे अपने बारे में बहुत बुरा लगता है। मुझे किसी भी कार्य को करने में असमर्थता महसूस होती है और ऐसा सोचकर निराश हो जाती हूं कि ‘अगर यहां कोई और सदस्य होता, तो उसने इसे मेरे मुकाबले बहुत बेहतर किया होता।’ लेकिन, इस प्रोत्साहन के वचन को पढ़ने के बाद, मैं कभी भी अपने आप पर निराश नहीं होती। इस कारण हे भाइयो, अपने बुलाए जाने, और चुन लिये जाने को सिद्ध करने का भली भांति यत्न करते जाओ, क्योंकि यदि ऐसा करोगे तो कभी भी ठोकर न खाओगे; वरन् इस रीति से तुम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनन्त राज्य में बड़े…
मेडेलिन, कोलंबिया से गोंग जू-हुई(महिला)
मां और प्रकाश
जब मैं छोटी थी, मेरा घर एक गहरे पहाड़ पर स्थित था। मेरे गांव में केवल चौदह घर थे, और वहां कोई बस नहीं जाती थी। प्राथमिक स्कूल जाने के लिए मुझे चालीस मिनट तक पैदल चलना पड़ता था, और माध्यमिक स्कूल जाने के लिए मैं एक घंटे तक साइकिल के पैडल चलाती थी। हाई स्कूल मेरे घर से बहुत दूर था, इसलिए मैं स्कूल के छात्रावास में रहने लगी। मैं सप्ताह के दौरान छात्रावास में रहती थी और सप्ताहांत में वापस घर चली आती थी जहां मुझे चावल, विभिन्न व्यंजन और अगले सप्ताह के खर्च के लिए जेबखर्च मिलता था। हर शनिवार को घर वापस जाने के लिए मुझे जल्दी तैयारी करनी पड़ती थी। मेरे गांव के आसपास तक…
यांग्सान, कोरिया से जू जम यल
माता-पिता की चिंता
मैं अपने घर से दूर रूस में रहती हूं। चूंकि मैं अपने माता-पिता से अक्सर नहीं मिल सकती, तो मैं उन्हें यह दिखाने के लिए खुद की तस्वीरें भेजती हूं कि मैं कैसे रह रही हूं। यह तब की बात थी, जब पिछली सर्दियों में पहली बार ओले गिरे थे। ओलों की बौछार बहुत अद्भुत दिखी। मैंने अपने हाथों में ओलों को पकड़ने की एक तस्वीर खींची और उसे अपने माता-पिता को भेजा। उन्होंने मुझे ओलों के बारे में पूछा और यह भी कि यह मेरे लिए ज्यादा ठंडा तो नहीं है। मैंने उन्हें बताया कि मैं ठीक और स्वस्थ हूं। हम हमेशा की तरह एक-दूसरे का हालचाल पूछते हुए साधारण बातचीत की। कुछ दिनों बाद, मेरी मां ने मुझे…
चेल्याबिंस्क, रूस से कांग यो ना
सब प्रकार की बुराई से बचे रहो
मैं कई महीनों तक बीमार रही। मैंने फार्मेसी से सभी विभिन्न तरह की दवाइयों को खरीदा और घरेलू उपचार सहित सभी प्रकार के उपचारों के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी बेहतर नहीं हो रहा था। जब मैं इस हद तक कमजोर हो गई कि मुझे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती थी, तब मैं अपने एक जान-पहचान वाले डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने मेरे साथ परामर्श करने के बाद, मेरे इलाज के लिए एक सप्ताह की दवाई लिख दी, और उन्होंने दृढ़ता से मुझसे कहा कि उस दवाई का सेवन करने के दौरान मुझे चीनी के सेवन से बचे रहना चाहिए, क्योंकि चीनी मेरे इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है और मेरी सेहत में…
केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका से गोइटसोने थामे
परमेश्वर की ओर लौटकर
मैं जवानी के दिनों में कुछ वर्षों के लिए जहाज पर काम किया करता था। जब भी मैं जमीन से दूर समुद्र में होता था, तो मुझे ऐसा लगता था कि मैं परमेश्वर से दूर हो रहा हूं। सच कहूं तो, मैं पहले से ही परमेश्वर से दूर हो गया था। क्योंकि मैंने जो मेहनत से एक प्रोटेस्टेंट चर्च जाया करता था, किसी जमाने में चर्च जाना बंद कर दिया था; मैं वास्तव में नहीं जानता था कि विश्वास से भरा सच्चा कार्य क्या होता है। हालांकि, मैंने अपना विश्वास नहीं छोड़ा था; मेरे हृदय के एक कोने में हमेशा एक विचार रहता था कि मैं किसी न किसी दिन परमेश्वर के पास लौटूंगा। अपने संकल्प को अमल में लाने…
कोरिया के चांगवोन से चू मायोंग-गुक
खलास की भावना के साथ
दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन और बेलिविल चर्च और नामीबिया में विंडहोक चर्च एकजुट होकर मिस्र के काहिरा में शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने के लिए गए। भले ही ऐसे कई सदस्य थे जो मिस्र के शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा में भाग लेना चाहते थे, लेकिन केवल कुछ ही सदस्य जा सके। टीम के सदस्य जिन्हें प्रचार में भाग लेने की इजाजत थी, वे अधिक उत्साह, दृढ़ संकल्प, और उत्सुकता से भरे हुए थे। मिस्र में जहां ज्यादातर लोग मुस्लिम हैं, फिर भी हम कई ईसाइयों से मिले। वहां बहुत सुरक्षित है और चूंकि दुकानें देर तक खुली रहती हैं, हम रात तक प्रचार कर सकते थे। पहले, बहुत से लोगों ने हमारी कमजोर अरबी भाषा में प्रचार किए वचनों…
मिस्र के काहिरा में शॉर्ट टर्म मिशन टीम
सच्चे नायक
अमेरिका के इतिहास में “अंडरग्राउंड रेलरोड(Underground Railroad)” के मार्गदर्शकों को नायकों के रूप में देखा जाता है। इसका कारण यह है कि उन्होंने बदले में कुछ भी पाने की आशा के बिना शुद्ध मन और प्रेम भाव से गुलामों को आजाद करने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी । 1600 के दशक से 1865 तक अमेरिका में काले लोगों को गुलाम बनाकर रखने की प्रथा थी। 1800 के दशक में अमेरिका के उत्तरी राज्यों में गुलामी की प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया गया, लेकिन दक्षिण राज्यों के कानून में गुलामी की प्रथा को मान्यता प्राप्त थी। इस अवधि के दौरान, बहुत से गुलामों ने आजादी से जीने के लिए उत्तरी राज्यों की ओर भागने की कोशिश की,…
कनेक्टिकट, अमेरिका से डी. कार्ली डीनि
जगह जहां परमेश्वर चाहते हैं कि हम रहें
मेरे लिए एक बहुत खास दिन था भले ही यह दूसरों के लिए सामान्य दिन रहा होगा। यह तब की बात है जब पेरू में चर्च ऑफ गॉड के कुछ सदस्यों ने जिनके चेहरे पर मुस्कान रखी हुई थी, मुझे माता परमेश्वर के अस्तित्व के बारे में बताया था। उस दिन, परमेश्वर ने मेरे मन को खोला और मुझे नया जीवन प्राप्त करने की अनुमति दी। मेरे पति जो काम से घर आए थे, उन्होंने भी वचन सुनकर सत्य को ग्रहण किया, और मेरा छोटा भाई भी स्वर्गीय परिवार का एक सदस्य बन गया। मैं बचपन से ही एक प्रोटेस्टैंट चर्च में जाया करती थी, और भले ही मुझे वाकई पता नहीं था कि प्रचार क्या है, मैं लोगों को…
साओ पाउलो, ब्राजील से डोरीस एस्पिनोजा हुआचाका
दाख की बारी में मजदूरों का दृष्टान्त
परमेश्वर के दिए गए नीचे के दृष्टान्त में भी हमारी एकता के विषय में परमेश्वर की इच्छा जाहिर होती है। “स्वर्ग का राज्य उस स्वामी के समान है जो सुबह इसलिए निकला कि मजदूरों को अपनी दाख की बारी में काम करने के लिए लगाए। उसने प्रति मजदूर एक रुपया प्रतिदिन ठहराकर उन्हें अपनी दाख की बारी में भेजा। फिर सुबह लगभग नौ बजे जब वह बाहर आया तो दूसरों को बाजार में बेकार खड़े देखा, और उनसे कहा, ‘तुम भी दाख की बारी में जाओ। जो ठीक है वही मैं तुम्हें दूंगा।’ और वे चले गए। फिर बारह बजे और तीन बजे के लगभग उसने बाहर निकलकर वैसा ही किया। लगभग पांच बजे फिर बाहर निकलकर... ‘तुम भी दाख…
स्वच्छ लीमा, उज्ज्वल पेरू
19 अगस्त, 2018 में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ और लगभग 500 पेरू के सदस्यों ने पेरू के एक मुख्य बंदरगाह कैलाओ में स्थित कारपायो समुद्र तट के आस-पास की सफाई की, जहां बहुत कचरा था। वहां केवल प्लास्टिक, बोतलें, रबर और लकड़ी के तख्त ही नहीं, बल्कि पत्थरों के बीच में कचरा भी थे। वहां उस कचरे की मात्रा बहुत ही अधिक थी जिसे हमने समुद्र तट के यहां वहां जाकर उठाया। दो घंटे के बाद, समुद्र तट जो कचरे से पीड़ित हो रहा था एक ऐसे बालक के समान स्वच्छ और ताजा हो गया, जिसका चेहरा अभी-अभी धुलाया गया हो। “स्वच्छ लीमा, उज्ज्वल पेरू!” जैसा नारा कहता है, ऐसे लोग होने चाहिए…
बुसान, कोरिया से ग्वन ओक जीन
पिता का प्रेम
बचपन में मैंने संकल्प बनाया था कि मुझे कभी एक व्यवसायी नहीं बनना है। यह मेरे पिता के कारण था जो एक व्यवसायी थे। वह हर समय इतने व्यस्त थे कि मैं उन्हें मुश्किल से देख सकती थी। वह अक्सर व्यापारिक यात्रापर जाते; और जब वह व्यापारिक यात्रा पर नहीं जाते, तब उनके पास अपने ग्राहकों के साथ डिनर अपॉइंटमेंट था। मुझे याद नहीं है कि मेरे परिवार ने एक साथ भोजन किया था। जब वह घर पर होते, तो भी वह हमेशा फोन पर बात करते रहते थे। जब एक फोन पर उनकी बात समाप्त होती, तब वह तुरन्त दूसरे फोन का जवाब देते थे। कभी कभी वह कई घंटों तक फोन पर बात करते थे। चाहे वह घर…
सिंगापुर से वेई वेई
मां का धुलाई का काम
अपनी पढ़ाई के कारण मैं घर से दूर छात्रावास में रह रही हूं। मैं अपने गंदे कपड़ों को धुलवाने के लिए सप्ताह में एक बार घर जाती हूं। मैं घर में कुछ घंटे बिना कुछ किए आलस्य में बिताती हूं और भोजन करती हूं, और जब छात्रावास वापस लौटने का समय होता है, तो मैं अपनी मां के पास अपना काम छोड़कर चली जाती हूं। धीरे–धीरे मेरे लिए मेरा घर एक छात्रावास की तरह बन गया, और मेरा छात्रावास मेरा घर बन गया। ऐसे में मैं एक दिन घर में लंबे समय तक ठहरने के लिए आई। मैंने घर में अच्छे कार्य करने का फैसला किया। घर में पहुंचकर मैंने अपने बैग को खोला और अपने कपड़ों को धोने के…
क्यूजन सिटी, फिलीपींस से मारी रोज तंदुगोन तंदोइ
मां ने कहा, “मैं एक मां बनकर खुश हूं!”
अपने कॉलेज से स्नातक होने के एक दिन पहले, मैंने यह पता करना शुरू किया कि स्नातक के लिए क्या क्या आवश्यक है जैसे कि समारोह कहां आयोजित किया जाएगा और मुझे कितने बजे तक वहां जाना चाहिए। सही समय पर, मां ने मुझसे स्नातक की टोपी के बारे में पूछा। मैंने सोचा था कि यदि मैं स्नातक समारोह में भाग लूं, तो मुझे स्नातक की टोपी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं था। “मेरे स्नातक होने के समय में, विभाग कार्यालय ने मुझे स्नातक की टोपी को उधार दिया था,” मेरी मां ने कहा। जब मैंने कॉलेज की वेबसाइट पर यहां-वहां खोजा, तो मैंने पाया कि मां सही थी। यदि उसने मुझे इसके बारे में नहीं बताई होगी, तो उस…
सियोल, कोरिया
वे जो परमेश्वर पर ध्यान करते थे और वे जो नहीं करते थे
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “वे लोग कब तक मेरा तिरस्कार करते रहेंगे? और मेरे सब आश्चर्यकर्म देखने पर भी कब तक मुझ पर विश्वास न करेंगे? मैं उन्हें मरी से मारूंगा, और उनके निज भाग से उन्हें निकाल दूंगा, और तुझ से एक जाति उत्पन्न करूंगा जो उनसे बड़ी और बलवन्त होगी।” मूसा ने यहोवा से कहा, “तब तो मिस्री जिनके मध्य में से तू अपनी सामर्थ्य दिखाकर उन लोगों को निकाल ले आया है यह सुनेंगे... यहोवा उन लोगों को उस देश में जिसे उसने उन्हें देने की शपथ खाई थी पहुंचा न सका, इस कारण उसने उन्हें जंगल में घात कर डाला है... जैसे तू मिस्र से लेकर यहां तक क्षमा करता रहा है वैसे ही…
झगड़ा, सभी लोगों के लिए विजेता बनने का एक अवसर!
इन दिनों, हमारे समाज में परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर अपराध होते हैं। संवाद की कमी उन सदस्यों को भी जिनसे आपको सबसे अधिक प्रेम करना चाहिए और जिनकी आपको परवाह करनी चाहिए, अपराधी का पात्र बनाती है। लंबे समय का झगड़ा भावनात्मक टकराव को गहरा बनाता है, और उसके कारण एक उग्र कार्य हो सकता है। किसी ने कहा, “एक घर चलाना बागवानी की तरह है।” यदि आप ठीक समय पर जंगली बीजों को न निकालें, तो सुंदर बगीचा भी जंगली पौधों से ढक जाएगा। झगड़ा जंगली बीज की तरह है। खुश और आदर्श घरों में भी हमेशा झगड़े होते हैं। झगड़ा एक सबूत है कि वे जीवित हैं और वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं। झगड़ा…
प्यार से एक गिलास पानी दें
पानी का स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है, कि लोग यहां तक कहते हैं, “यदि आप ठीक से पानी पीएं, तो आप अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु हो सकते हैं।” पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, रक्त परिसंचरण में मदद करता है और चयापचय को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, यह विभिन्न प्रकार की भूमिका निभाता है, जैसे कि प्रतिरक्षा के स्तर में वृद्धि और त्वचा की स्थिति में सुधार। अमेरिकी कैंसर अनुसंधान संस्थान ने बताया कि जो लोग एक दिन में चार गिलास से अधिक पानी पीते हैं, उनमें कोलोरेक्टल कैंसर और मूत्राशयशोध होने की संभावना उन लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत या उससे कम होती है, जो एक दिन में दो गिलास से कम पानी…
जंगली घास हटाने का सबसे अच्छा तरीका
एक शिक्षक अपने छात्रों को भेजने से पहले उन्हें एक अंतिम सबक सिखाने के लिए एक जंगली घास से भरा हुआ खेत में ले आया। खेत की ओर इशारा करते हुए, शिक्षक ने पूछा, “कैसे हम इन जंगली घासों को हटा सकते हैं?” चूंकि यह अंतिम सबक था, इसलिए छात्र एक महान शिक्षण की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यह एक तुच्छ प्रश्न की तरह लग रहा था, इसलिए उन्होंने लापरवाही से उत्तर दिया। “हम बेलचे या कुदाली के साथ खेत को जोत सकते हैं।” “उन सभी को आग से जलाना बेहतर होगा।” “हम बस उन्हें जड़ से उखाड़ सकते हैं।” अपना सिर हिलाते हुए, शिक्षक ने छात्रों से कहा, “लालच, स्वार्थ और घृणा जैसी जंगली घास लोगों के दिलों…