विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
लीविख’स लॉ ऑफ द मिनमम
एक ऐसा सिद्धांत है जिसे लीविख’स लॉ ऑफ द मिनमम(Liebig’s Law of minimum) कहा जाता है। इसे एक जर्मन रसायन–शास्त्री, जस्टस वॉन लिबिग के द्वारा पेश किया गया था। इसमें कहा गया है कि पौधों का विकास उस आवश्यक पोषक तत्व पर निर्भर नहीं करता जिसकी मात्रा अधिक होती है, बल्कि उस तत्व पर निर्भर करता है जिसकी मात्रा सबसे कम होती है। यदि लकड़ी के अनेक तख्तों को जोड़कर एक बाल्टी को बनाया जाए और उसमें पानी रखा जाए, तो पानी की मात्रा सबसे छोटे तख्ते पर निर्भर करेगी। इसे लकड़ी की बाल्टी का सिद्धांत कहा जाता है। चाहे कोई व्यक्ति कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, यदि उसके अंगों में से कोई अच्छा नहीं होता, तो उसका जीवनकाल…
जब मैं निर्बल होती हूं, तभी बलवन्त होती हूं
पाल्मरस्टन नॉर्थ न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में एक छोटा सा शहर है। यह शहर जवानी और उत्साह से भरा है, और जब मैंने यहां अपना कदम रखा, तो मेरा दिल उत्साह के साथ तेजी से धड़क रहा था। परमेश्वर ने पाल्मरस्टन नॉर्थ में सुसमाचार के कार्य के लिए रास्ता खोल दिया, इसलिए मुझे विश्वास था कि यहां स्वर्गीय परिवार के सदस्य अवश्य होंगे। दूसरी तरफ, मैंने माता के बेचैन मन को महसूस किया जो जल्द से जल्द अपनी संतानों को खोजकर बचाना चाहती हैं, और इससे मैंने अपने खोए हुए भाई-बहनों को खोजने की अति-आवश्यकता महसूस की। हम जानते हैं कि हम केवल अपनी ईमानदारी के द्वारा सुसमाचार का कार्य नहीं कर सकते। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि परमेश्वर…
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड से यू ए री
संतानोचित कर्तव्य…
हाल ही में, मेरी दाहिनी कलाई में दर्द लगा। मैंने सोचा कि यह जल्द ही ठीक हो जाएगा इसलिए मुझे इसके लिए कोई चिंता नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया, दर्द बहुत तेज हो गया। मैं सिर्फ एक कलाई ब्रेस पहनकर और गर्म तौलिया से मालिश करते हुए दर्द को सह रही थी। मेरी दो बेटियों ने जो माध्यमिक स्कूल की छात्राएं हैं, घर के काम में मदद करना शुरू कर दिया क्योंकि शायद उन्हें मेरा दर्द देखना बुरा लगा। खाना खाने के बाद, उन्होंने बर्तन धोए और बारी बारी से घर की सफाई की। यहां तक कि मेरे सबसे छोटे बेटे जो एक प्राथमिक स्कूल का छात्र है, ने कहा, “मां, मुझे आपके बाल धोने दीजिए। आपको अपने…
सियोल, कोरिया से जांग सुन ह्यांग
ज्वार का इंतजार कर रही एक नाव
एक बड़े स्टील उद्यमी एंड्रयू कार्नेगी ने अपने ऑफिस में एक पुरानी पेंटिंग रखी थी। पेंटिंग जिसे उसने मूल्यवान समझते हुए सहेज कर रखा था, वह न तो एक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाया गया मास्टरपीस था और न ही अत्यधिक कीमत रखने वाली प्राचीन वस्तु थी। वह समुद्र के रेतीले तट पर फंसी हुई एक बेहद घटिया नाव की पेंटिंग थी। उसे यह पेंटिंग एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर में मिली थी जब वह अपनी जवानी के दिनों में घर–घर घूम–घूमकर सामान बेच रहा था। उसने उनसे नम्रता से वह पेंटिंग मांग ली। पेंटिंग के निचले भाग में एक वाक्य लिखा था, “जरूर ज्वार आ जाएगा।” वह नाव ऐसी दिखाई दे रही थी कि वह अकेले छोड़ दी गई थी,…
एक साथ स्वेच्छा से सेवा करना
केप टाउन सिय्योन और बेलिविल सिय्योन के सदस्यों ने केप टाउन के केंद्र स्थल के आसपास की सड़कों को साफ करने के लिए अपनी आस्तीनें ऊपर चढ़ाईं। जब हम वहां गए, तो हमने पाया कि शहर का केंद्र स्थल साफ दिखाई देता है, लेकिन वो जगहें जो केंद्र स्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित हैं, कूड़े के ढेर और घास एवं झाड़ियों में ढक गई हैं। सदस्यों ने उन क्षेत्रों में, जहां सफाई कर्मचारी आम तौर पर नहीं पहुंच सकते थे, सफाई का काम करने के लिए टीमें बनाईं। सदस्यों ने व्यवस्थित तरीके से सड़क से कूड़ा उठाया और घनी झाड़ियों और लम्बी–लम्बी घासों को उखाड़ा। कूड़े–कचरे को बाहर निकालने के लिए वे सीवर लाइन के पाइप में भी घुसने…
केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य से पार्क उन ग्यंग
चूंकि परमेश्वर सुसमाचार का नेतृत्व करते हैं और हमारे सदस्य हैं जो सुसमाचार के लिए खुद को समर्पित करते हैं
वर्तमान में, मैं ब्राजील के साओ पाउलो में एक मिशनरी के रूप में अपने सुसमाचार के कर्तव्य को पूरा कर रहा हूं। मैंने परमेश्वर के अनुग्रह का अनुभव करने के द्वारा सीखा है कि मुझे सुसमाचार के लिए किस मानसिकता की आवश्यकता है। इसलिए मैं एलोहिस्ट में इस लेख के माध्यम से उस अहसास को साझा करना चाहूंगा। साओ पाओलो चर्च रिबराव प्रेटू में शाखा चर्च का प्रबंधन करता है। 2019 में, रिबराव प्रेटू शाखा चर्च को परमेश्वर के अनुग्रह के तहत एक नया मंदिर प्रदान किया गया था। हम आभारी थे लेकिन साथ ही मंदिर के निर्माण को लेकर चिंतित थे। चूंकि रिबराव प्रेटू साओ पाउलो से 300 किमी दूर था, इसलिए साओ पाउलो के सदस्यों के लिए उसके…
साओ पाउलो, ब्राजील से सल यून दक
सहानुभूति रखने वाला संवाद: आप अपने बच्चे से बातचीत कर सकते हैं
जिस घर में एक बच्चा होता है वहां कभी भी शांति नहीं रहती। जब से बच्चा लोगों की बातों के अर्थ को समझने और अपना विचार व्यक्त करने लगता है, तो माता-पिता और उसके बीच गंभीर लड़ाई शुरू हो जाती है। चाहे वह बच्चा बहुत प्यारा है, लेकिन जब वह जिद करते हुए बदमिजाजी दिखाता है, तो उसके माता-पिता चाहेंगे कि वे सब कुछ पीछे छोड़कर कहीं भी चले जाएं। शायद, बच्चे का इस प्रकार बर्ताव करना स्वाभाविक है। चूंकि वह भी एक मनुष्य है, तो उसे कुछ चीजें चाहिए और वह अपनी तरह से सोच सकता है। चाहे एक बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से अपरिपक्व है और उसे किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, लेकिन केवल उस…
100
अधिकांश परीक्षाओं का सर्वोच्च अंक 100 है। जब कुछ व्यक्त करना होता है जो संतुष्ट या पूर्ण है, तब संख्या 100 का उपयोग प्रतिशत में किया जाता है। 99 डिग्री पर भी पानी वैसे ही बना रहता है, लेकिन जब वह 100 डिग्री पर पहुंचता है, तब वह उबलता है। इसलिए संख्या 100 अंतिम लक्ष्य है जिसे पार नहीं किया जा सकता या जो बिना दोष का सबसे उच्चतम स्कोर है। चूंकि हम आत्माओं को बचाने के लिए कार्य करते हैं, तो हमारे लिए एक अंतिम लक्ष्य है। बाइबल की सभी भविष्यवाणियां पूरी होने तक, हमें 100% विश्वास और सुसमाचार के लिए 100% जोश को बनाए रखना चाहिए और 100% सुंदर स्वभाव में बदलना चाहिए, ताकि हम परमेश्वर का दिया…
खुश कार्यस्थल
मेरे एक परिचित ने नौकरी की तलाश में मेरी मदद की। मुझे अपनी नई नौकरी पसंद आई क्योंकि वहां मेरा जान–पहचान वाला था और सहकर्मी अच्छे दिखे। यह सोचकर कि यदि मुझे यह काम तो करना ही है, तो मैं अपना सबसे बेहतर प्रयास करूंगी, मैंने उन चीजों पर भी ध्यान दिया जिन पर मुझे ध्यान देने की जरूरत नहीं थी। लेकिन आश्चर्य की बात थी कि काम कठिन होने के बावजूद मुझे तकलीफ से ज्यादा खुशी महसूस हुई। देर रात तक काम करते हुए, मेरी आंखों में दर्द हुआ और मुझे थकान महसूस हुई, लेकिन सफाई करते समय में भी मैं खुश थी और उस समय भी मुझे बुरा नहीं लगा जब कोई मुझे कुछ ऐसा कहा जो सुनने…
जनजु, कोरिया से बेक सन मी
संपूर्ण उत्पाद के लिए
एक व्यक्ति एक मीटर की ऊंचाई से मोबाइल फोन गिरा देता है, उसे 360 डिग्री में लगातार घूमने वाले एक बॉक्स में रखता है, और यहां तक कि उस पर पानी भी डालता है। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति जिसका वजन करीब 100 किलोग्राम है, उस पर बैठता है या 10,000 से अधिक बार बटन दबाता है। मोबाइल फोन पर इतना अत्याचार होने का कारण मोबाइल फोन कंपनी द्वारा किया गया गुणवत्ता परीक्षण है। उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए, यह कंपनी ग्राहकों की शिकायतें दर्ज करती है, उपयोग पैटर्न की जांच करती है और उसे जांच–सूची में जोड़ती है। इसके अलावा, एक हवाबंद कंटेनर कंपनी दस लाख से अधिक बार ढक्कन को खोलती और बन्द करती है…
ग्रिट स्कोर
हार्वर्ड विश्वविद्यालय में 130 छात्रों पर एक प्रयोग किया गया। उन्होंने एक प्रयोग तैयार किया और छात्रों को अधिकतम गति लगाकर ट्रेडमिल पर पांच मिनट तक दौड़ने को कहा। दौड़ना बस पांच मिनट में पूरा हुआ, लेकिन प्रयोग चालीस वर्षों तक चला। अनुसंधान दल ने उनकी वर्तमान दशा को जांचने के लिए हर दो साल में प्रतिभागियों पर ट्रैकिंग अध्ययन किया था। परिणाम स्वरूप, अध्ययन ने पुष्टि की कि व्यावसायिक उपलब्धि, सामाजिक संतुष्टि, और मनोवैज्ञानिक समायोजन का उनका स्तर ग्रिट स्कोर के अनुरूप था। ग्रिट एक मनोवैज्ञानिक शब्द है, जो सीमा तक पहुंचने पर थोड़ा अधिक धक्का देने के लिए धैर्य और उत्साह का वर्णन करता है। यह पाया गया कि छात्र, जिन्होंने उस समय तीव्र दौड़ने के कारण अपनी…
मानव शरीर, सबसे बड़ा उपहार
एक कार में लगभग 25,000 पुर्जे होते हैं, और एक बोइंग 747 में 450 लाख से अधिक पुर्जे होते हैं। फिर, मानव शरीर के बारे में क्या? हमारे शरीर में लगभग 100 खरब कोशिकाएं, 250 खरब लाल रक्त कोशिकाएं और 25 अरब सफेद रक्त कोशिकाएं होती हैं, और केवल जीभ में ही 9,000 स्वाद कोशिकाएं हैं। वह हृदय जिसका वजन केवल 300 ग्राम होता है, वह एक दिन में 100,000 से अधिक बार धड़कता है और 7,200 लीटर रक्त पंप करता है, और रक्त 216 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शरीर की रक्त वाहिकाओं में लगातार बहता है। हर दिन फेफड़ा लगभग 20,000 बार सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया दोहराता है और 10,000 लीटर की हवा को ग्रहण…
मेरा पहला वेतन
मेरे फोन के वाइब्रेट होने पर मैंने टेकस्ट मेसेज को देखा। मेरे बैंक खाते में वेतन को जमा किया गया था। मैं बहुत खुश हुआ क्योंकि वह मेरे जीवन में पहला वेतन था। ‘क्या सच में मेरे बैंक खाते में पैसे आए हैं? कैसे मैं इसका उपयोग करूं?’ मैंने उत्तेजना में बैंक जाने के मार्ग पर बहुत सी चीजों के बारे में सोचा। ‘यह मेरा पहला वेतन है। मैं अपनी मां को यह दूंगा। उसने मेरे लिए आज तक बलिदान किया है।’ मैंने इसकी निकासी करके अपनी मां को दे दिया। मुझे लगा कि वह बहुत खुश होगी, लेकिन वह काफी समय तक केवल उस लिफाफे को देख रही थी। “मुझे माफ कर दो। तुम्हारे लिए कुछ भी न करने…
सियॉन्गनाम, कोरिया से किम सन वू
धन्यवाद देना, खुश परिवार का एक अत्यावश्यक सदगूण
1990 में, नेल्सन मंडेला जातिवाद के विरोध के लिए लड़ने के कारण 27 साल कैद में रहने के बाद रिहा हुआ। लोगों ने सोचा कि चूंकि वह 70 साल की आयु का हो गया था तो वह बहुत बूढ़ा दिखाई पड़ेगा। लेकिन, जब वह जेल से बाहर आया तो उसने लोगों को चकित कर दिया, क्योंकि वह बहुत ही स्वस्थ और जोशपूर्ण लग रहा था। एक पत्रकार ने उसकी सेहत के रहस्य के बारे में पूछा, तो उसने यह उत्तर दिया: “मैंने जेल में हमेशा परमेश्वर को धन्यवाद दिया। मैं ने ऊपर आकाश को देखते हुए, परमेश्वर का धन्यवाद किया। मैं ने नीचे जमीन को देखते हुए, परमेश्वर को धन्यवाद दिया। मैं ने पानी पीते हुए, परमेश्वर को धन्यवाद दिया।…
जीवंत बातचीत के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दें
जब आप अपने परिवार के साथ बात करते हैं तो आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं? क्या आप लापरवाही से सुन तो नहीं रहे या क्या आप इस बहाने से कि आप व्यस्त हैं, बातचीत बंद कर तो नहीं रहे? अपने परिवार के साथ बातचीत करने का समय एक दूसरे को समझने के लिए महत्वपूर्ण समय है। यह एक सामंजस्यपूर्ण परिवार की नींव भी बन जाता है। यदि आप उनके साथ बातचीत करते समय उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया देते हैं, तो आप अधिक खुशी से बातचीत कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया देना आपकी दिलचस्पी और बोलनेवाले के प्रति सम्मान दिखाना है, और यह बोलनेवाले को प्रसन्न करेगा। यह सोचकर कि आप उसके साथ सहानुभूति रख रहे हैं, बोलनेवाले का मन खुल जाएगा। बेशक,…
माता की ओर से सबसे श्रेष्ठ ऊर्जा
मेरी एक दोस्त है; हम माध्यमिक स्कूल की तीसरी कक्षा से दोस्त थीं। उसके साथ कुशल से रहने के दौरान, मैं हमेशा सोचती थी कि वह वास्तव में बहुत अच्छी है; वह हर समय दूसरों का ख्याल रखती थी, और वह मुझे मेरी कमजोरियों पर विचार करने देती थी। शायद यह इसलिए है। जब मुझे सत्य पर दृढ़ विश्वास हो गया, मैं किसी भी अन्य व्यक्ति से अधिक उसे परमेश्वर के वचन पहुंचाना चाहती थी। मुझे लगा कि जब मैं उसे सत्य के बारे में बताऊं, तो वह आसानी से फसह का मूल्य और पिता और माता के प्रेम का एहसास करेगी। भले ही वह अक्सर सिय्योन के कार्यक्रम में शामिल होती थी लेकिन वह विश्वास का जीवन जीने के…
आन्सैन, कोरिया से नाम यून जु
एक व्यक्ति की भलाई फैलती है
कम से कम एक बार, हर किसी को यह अनुभव हुआ होगा कि सड़क पर हवा में आने वाली नई ब्रेड की मीठी गंध से आकर्षित हो गया। ब्रेड की यह मीठी गंध न केवल लोगों की भूख को उत्तेजित करती है, बल्कि लोगों को दयालु भी बनाती है। फ्रांस में एक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ब्रेड की गंध के साथ प्रयोग करने के लिए आठ स्वयंसेवकों की भर्ती की और एक बेकरी और एक कपड़े की दुकान के सामने उन्हें अपने सामान को छोड़ने के लिए कहा। लगभग 400 बार प्रयोग करने के बाद, उन्हें पता चला कि जब स्वयंसेवक बेकरी के बाहर सामान गिरा देते थे, तब 77 प्रतिशत अजनबी गिर गए सामान को उठाने में मदद करने…
एममकाऊ में सदस्यों की एक सुंदर कहानी
पिता और माता के अनुग्रह से, मेरे पास मेरे बहुत से प्यारे भाई-बहनें हैं, जिनके द्वारा मैं उस विश्वास का एहसास कर सकता है जो मुझे स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए रखना चाहिए। 2017 में, परमेश्वर के अनुग्रह से और बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार, सात हजार सिय्योन स्थापित किए गए थे। दक्षिण अफ्रीका में एक छोटा सा क्षेत्र, एममकाऊ में स्थित सिय्योन उनमें से एक है। एममकाऊ सिय्योन को स्थापित किए हुए ज्यादा समय नहीं हुए, लेकिन वहां के सदस्य का विश्वास अनुग्रहमय और सुंदर है। जब भी मैं उनके सुसमाचार के अनुभवों के बारे में सुनती हूं, मेरे चेहरे पर अनायास ही मुस्कान आ जाती है। मैं उनकी कुछ कहानियां साझा करना चाहती हूं। चार…
प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका से शमीसो सांद्रा नगोशी
बारिश भरी हवा के बावजूद जलते हुए जोश के साथ
हम उन स्वयंसेवा कार्यों की खबरों को लगातार सुन रहे हैं जो स्वर्गीय पिता और माता की अच्छी शिक्षाओं के अनुसार दुनिया भर में सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं। उन प्रेमपूर्ण कदमों से कदम मिलाने के लिए ताइवान के काऊशुंग चर्च के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन काऊशुंग शहर के केंद्र में स्थित है, और उसका निर्माण 1940 के दशक में किया गया था। काऊशुंग जो पहले एक छोटा सा समुद्रतट का गांव था, अब इतना बड़ा शहर बन गया है जिसकी जनसंख्या 28 लाख है। इस तरह काऊशुंग शहर के विकसित होने के साथ–साथ रेलवे स्टेशन अपनी जगह पर बना रहा है। हमने यह आशा करते हुए सफई करना शुरू…
ताइवान में काऊशुंग चर्च
प्रवेश द्वार को प्रेम से भरपूर बनाएं
“मैं घर आ गया हूं।” “आपका दिन शुभ हो!” “वापसी पर स्वागत है! आपने आज भी मेहनत की है।” वह प्रवेश द्वार है जिससे आप सबसे पहले गुजरते हैं जब आप घर आते हैं, और जिससे आप सबसे अंत में गुजरते हैं, जब आप बाहर जाते हैं। यह वह जगह है जहां अपनी दिनचर्या के लिए आने-जाने वाले परिवार के सदस्यों से आप मिलते हैं या अलविदा कहते हैं। यह वह जगह है जो आपके मेहमानों पर पहली छाप छोड़ता है। भले ही यह घर की एक छोटी सी जगह है, लेकिन इसकी भूमिका बिल्कुल कम नहीं है। जब आप अपने परिवारवालों के बाहर जाते समय उन्हें प्रोत्साहन देते हैं और जब आप उनके घर में वापस आते समय खुशी…