विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

प्रचार का उद्देश्य

सिय्योन में सुसमाचार के कार्य के लिए एक पद प्राप्त करने के बाद, मैं अच्छे फल उत्पन्न करने के द्वारा सदस्यों को अच्छा नमूना दिखाना चाहती थी। 68वें विदेशी मुलाकाती दल के एक सदस्य के रूप में स्वर्गीय माता से मिलकर आशीष प्राप्त करने के बाद, फल उत्पन्न करने की मेरी आशा और उत्सुक हो गई। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी मेरे पास कोई फल नहीं था और इससे मेरा मन बहुत भारी हो गया था। साल की शुरुआत में, मैंने माता के यह वचन सुना कि हमें सुसमाचार की तुरही स्पष्ट रूप से और जोर से फूंकते हुए इस युग के उद्धारकर्ता की घोषणा करनी चाहिए। यह सुनकर, मैंने ध्यान से विचार किया कि इस वर्ष में…

सेबू, फिलीपींस से एन मेरी मोराल्डा

एक महिला जो पुरुष के समान रहती है

65 वर्षीय सीसा अबू दाऊह, मिस्र के लक्जर में एक रेलवे स्टेशन के सामने जूते पोलिश करके अपनी जीविका चलाती है। उसके बाल छोटे हैं, उसके सिर पर पगड़ी बांधी गई है और वह ढीला लबादा पहनती है, सीसा अबू दाऊह एक पुरुष की तरह दिखती है, लेकिन वास्तव में वह एक महिला है। हर एक महिला स्त्रियोचित और खूबसूरत दिखना चाहती है चाहे वह कितनी भी वृद्ध क्यों न हो जाए, लेकिन वह अपनी 21 वर्ष की आयु से अब 40 वर्ष बीतने के बाद भी एक पुरुष के समान कपड़े क्यों पहन रही हैं? गर्भावस्था के छह महीने में, उसने अपने पति को खो दिया, और उसे अकेले ही दुनिया से लड़ना पड़ा। उसे अपनी बेटी को बड़ा…

शरद ऋतु के रंगीले पत्तों के बजाए तेंदू फल को देखने का आनंद

शरद ऋतु में, जब पत्तियां रंगीन हो जाती हैं और अनाज सोने के रंग में बदल जाता है, तब हम अक्सर यह समाचार सुनते हैं कि लोग शरद ऋतु के रंगीले पत्तों को देखने के लिए पहाड़ों या नदियों में जाते हैं और इसी कारण भारी यातायात होती है। वे देखने में बहुत आरामदायक लगते हैं जो थोड़े समय में चले जाने वाले सुंदर दृश्य को देखने के लिए यात्रा पर जाते हैं। इस बीच, कुछ ऐसे लोग हैं जो अत्यंत व्यस्त हैं। वे किसान हैं जिन्हें फसल काटना है। इस शरद ऋतु में, हम छांवन में हेवन चर्च के सदस्यों ने किसानों का हाथ बंटाने के लिए जिन्हें मदद की जरूरत है, तेंदू फलों की कटनी काटने की स्वयंसेवा…

कोरिया के छांगवन में हेवन चर्च

एक पुत्र जो अपने माता–पिता का परम भक्त है

चीन के अन्हुई प्रांत में रहनेवाला गुओ शिजुन नामक एक बीस वर्षीय युवक है। उसकी मां कुछ वर्ष पहले दिमागी बुखार से पीड़ित होने के बाद किसी की मदद के बिना अकेले नहीं जी सकती। सबसे बदतर बात यह हुई कि उसके पिता भी एक दुर्घटना से घायल हो गए और उनकी कमर से नीचे के हिस्से को लकवा मार गया। घर की स्थिति इतनी दयनीय और गरीब होने के बावजूद वह स्कूल में सर्वाधिक अंक लाने वाला एक अच्छा विद्यार्थी था। लेकिन यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने से पहले उसके सामने एक बड़ी समस्या आई। भले ही यूनिवर्सिटी ने उसका स्वागत किया, उसे शिक्षा शुल्क के भुगतान करने से छूट दी और छात्रवृत्ति देने का वादा किया, और उसके दादा…

नेपाल से परे भारत के पटना में गूंज उठी सुसमाचार की तुरही की आवाज

नेपाल में फूंकी गई सुसमाचार की तुरही की आवाज ने नेपाल की सीमा को पार किया है, और वह भूटान और भारत जैसे पड़ोसी देशों में और मध्य पूर्व में भी शक्तिशाली रूप से गूंज रही है। नेपाल के सदस्य अपनी–अपनी परिस्थितियों में विश्व सुसमाचार के मिशन में भाग ले रहे हैं, और उनमें से कुछ सदस्यों ने पटना में, जो पूर्वी भारत में बिहार का केंद्रीय शहर है, सिय्योन स्थापित करने के लिए एक टीम बनाई। पटना बिहार की राजधानी है जहां विशाल भारत के अन्य राज्यों की तुलना में लोगों की आय कम है। चूंकि वहां लोगों के रहने का परिवेश अच्छा नहीं है और सार्वजनिक सुरक्षा भी बहुत कमजोर है, इसलिए सरकार को भी उसका प्रबंधन करना…

पटना, भारत में शॉर्ट टर्म मिशन टीम

समय और अवसर का इंतजार करने के बजाय

मैं सुसमाचार का प्रचार करने के लिए अपनी बुआ के घर में अक्सर जाती थी। वहां मैं उनकी एक सहेली से मिली जो कभी–कभी उनके घर में आती थी, और मैं उसके करीब हो गई। उसका कार्यालय मेरे दफ्तर से नजदीक था, मुझे उसके साथ दोपहर का भोजन करते हुए इधर–उधर की बातें करने का मौका मिला। उसका स्वभाव कृपालु और सौम्य था, और उसे आत्मिक दुनिया और परमेश्वर में बहुत दिलचस्पी थी। ठीक उस समय, फसह के पर्व से पहले सिय्योन में बाइबल सेमिनार आयोजित किया गया, और मैंने अपने रिश्तेदार की सहेली को आमंत्रित किया। भले ही मैंने सेमिनार में बहुत से दोस्तों को आमंत्रित किया था, लेकिन उनमें से केवल उसने ही खुशी के साथ मेरे आमंत्रण…

अमेरिका पीए, फिलाडेल्फिया से वेई वेई

परमेश्वर ज्योति हैं

यदि आप ज्योति की ओर फेरें, तो छाया पीछे हट जाती है, लेकिन यदि आप ज्योति से मुंह फेरें, तो छाया यानी अंधकार आपके सामने होता है। ... परमेश्वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अन्धकार नहीं। 1यूह 1:5 यदि आप परमेश्वर की ओर देखें जो ज्योति हैं, तो अंधकार हमेशा आपके पीछे रहेगा। इसके विपरीत, यदि आप परमेश्वर से मुंह फेरें, तो चाहे आप न चाहें फिर भी आपके सामने अंधकार ही होगा। अंधकार से बचने का एकमात्र मार्ग यह है कि परमेश्वर की ओर देखकर उनकी ओर जाना। ज्योति के नीचे सब कुछ दिखाई देता है। हमारे पाप और मार्ग भी जहां हमें जाना है, स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ज्योति में, हम अपने पाप को न…

असुविधाजनक खुशी का आनंद लें!

हमारे आसपास बहुत सी आविष्कार की गई वस्तुएं हैं जो हमारे जीवन को सुविधाजनक और समृद्ध बनाती हैं। दुकान जाए बिना यदि हम उंगली का उपयोग करें, तो हम जो चीजें चाहते हैं, वह प्राप्त कर सकते हैं। एक दूसरे को आमने सामने देखे बिना हम ऑनलाइन संवाद कर सकते हैं। लेकिन सुविधाजनक जीवन हमेशा खुशी नहीं लाता। परिवहन का विकास व्यायाम की कमी का कारण बना है क्योंकि पैदल चलने का समय कम हो गया। और सुविधाजनक स्मार्टफोन के उपयोग के कारण एक नए प्रकार का डिजिटल मनोभ्रंश उत्पन्न हुआ है। हम कभी–कभी थोड़ी सी असुविधा को भी बड़ा मानते हैं। वे सुविधा के अभ्यस्त होने से होने वाले दुष्प्रभाव हैं। इस महीने का मिशन सुविधा में छिपी हुई…

बुशकेयर स्वयंसेवा कार्य

“आपके दो घंटे हमारे छह महीने के बराबर हैं।” हमारे स्वयंसेवा कार्य को देखकर परिषद का एक सदस्य ने कहा कि काम जो दूसरे लोगों के द्वारा छह महीनों तक किया गया, हमने दो घंटों में पूरा किया। इस बात से अनजान होते हुए कि समय कैसे बीत गया, हमने मेहनत से काम किया और 120 पौधों को लगाया और फावड़े से लकड़ी के टुकड़े के तीन बड़े ढेर को, जो जड़ को ढककर उसकी रक्षा करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, उठाकर पूरे वन पर छिड़क दिया। मुझे भी इस बात पर चकित हुआ। फावड़े से लकड़ी के टुकड़े पौधों के जड़ को ढकना सबसे यादगार काम था। पौधों के आसपास छिड़के गए लकड़ी के टुकड़े पहले से…

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मक्सिन

घमंड न करो

लोग जिन्हें पर्वतों की चोटियों पर चढ़ने का शौक रहता है, हिमालय पर चढ़ने का सपना देखते हैं। मगर हिमालय की चढ़ाई करना बिल्कुल आसान नहीं है। चूंकि हिमालय में ऊंची पर्वत चोटियां मौजूद हैं, इसलिए वहां हर जगह एकदम खड़ी चढ़ाई वाले और खतरनाक मार्ग हैं, जो पर्वतारोहियों के तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करते हैं, और वहां अक्सर दुर्घटना होती रहती है। अक्सर होने वाली घातक–दुर्घटनाओं में से 10 प्रतिशत हादसे पर्वत से गिरने से होते हैं। यह बड़े ही आश्चर्य की बात है कि उनमें से ज्यादातर पर्वत की चोटी पर पहुंचने के तुरन्त बाद होते हैं। इसी कारण से लोग कहते हैं, “हिमालय घमंड को नहीं स्वीकारता!” जब लोग बेहद कठिन यात्रा के बाद चोटी पर पहुंचते…

जापान के सबसे दक्षिणी भाग तक

जापान एक लंबा द्वीप देश है, जिसमें चार मुख्य द्वीप हैं और उनके आसपास अनगिनत द्वीप फैले हुए हैं। चार सबसे बड़े द्वीपों में से द्वीप जो जापान के दक्षिणी भाग में स्थित है, वह क्यूशू है। यदि आप क्यूशू से विमान के द्वारा दक्षिण की ओर लगभग दो घंटे का सफर करें, तो ओकिनावा नामक एक छोटा द्वीप है । वहां अब एक डीकनेस एक हाउस चर्च चला रही हैं और कुछ भाई–बहनें अपना विश्वास रख रहे हैं। ओकिनावा में हाउस चर्च को स्थापित किए हुए ज्यादा समय हुआ है, लेकिन अफसोस की बात थी कि वहां बहुत सदस्य नहीं थे क्योंकि बहुत सी आत्माएं जिन्होंने सत्य ग्रहण किया था, बहुत सी अलग–अलग परीक्षाओं और प्रलोभनों पर जय पाने…

ओसाका, जापान से ओह सुंग ग्वन

मेटाकाग्निशन

एक प्रसारण–केंद्र ने पढ़ाई में अच्छे अंक पाने का रहस्य जानने के लिए एक खास प्रयोग किया। प्रयोगकर्ता ने बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को औसत अंक पाने वाले छात्रों से अलग किया, और उन्हें स्मरण शक्ति परीक्षण दिया। उनके लिए कुल 25 शब्द थे जो परस्पर संबंधित नहीं थे, और उन्हें प्रत्येक शब्द एक एक करके 3 सेकंड तक दिखाया गया। और उनसे जितना हो सके उतने ज्यादा शब्दों को याद रखने के लिए कहा गया। परीक्षण के परिणाम में, दोनों समूहों के छात्रों की स्मरण शक्ति लगभग समान थी। परीक्षण से पहले, प्रयोगकर्ता ने छात्रों से अंदाजा लगाने के लिए कहा था कि वे कितने शब्दों को याद रख सकते हैं। इसी बात ने उन…

हाइकिंग

“मां, क्या आप मेरा बैग नहीं ले सकतीं?” मेरे पति के एक बिजनेस ट्रिप पर जाने के बाद, मैंने इस पर बहुत विचार करके हाइकिंग पर जाने का फैसला किया कि मैं अपनी बच्ची के साथ कैसे समय बिताऊंगी। हालांकि, बच्ची शुरुआती क्षण से ही शिकायत करने लगी। “क्या यह बहुत भारी है? हम जल्दी ही सोते पहुंचनेवाले हैं। थोड़ा और अधिक धीरज धरो। हम वहां आराम करेंगी।” मेरी बच्ची को जो हाइकिंग से परिचित नहीं थी, अपना बैग उठाना भी बोझ लगा, जिसमें सिर्फ उसकी वस्तुएं थीं जैसे कि पीने का पानी, स्नैक्स और इत्यादी। मुझे अपने बचपन के दिनों की याद आ गई। मेरी छोटी बहन के जन्म होने के कुछ ही समय बाद, मेरी मां ने जुड़वां…

छांगवन, कोरिया से जो उन जिन

माता का दूतकार्य

मैं अपने तीन भाइयों में से दूसरा हूं। हम ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न के अलग–अलग क्षेत्र में रहते हैं और हमारे माता–पिता एडीलेड में रहते हैं जो मेलबोर्न से कार द्वारा नौ घंटे दूर है। नौकरी के कारण हम अक्सर अपने माता–पिता से मिलने नहीं जा सकते, लेकिन जब कभी हम बीमार होते या हमारे साथ कुछ होता है, तो हमारी माता उतनी लंबी दूरी की यात्रा करके तुरन्त हमारे पास आती है और हमारी देखभाल करती है। एक दिन, मेरे बड़े भाई को सर्दी हुई और वह बहुत बीमार था। आम तौर पर ऐसा होता, तो मेरी माता तुरन्त मेरे बड़े भाई के घर गई होती, लेकिन वह भी बीमार थी और किसी दूसरी चीज की देखभाल करने में भी…

मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया से जंग यन उक

प्रेम देकर प्रभावित होना

‘मैं अपनी गर्मी की छुट्टियां कैसे अर्थपूर्ण रूप से बिता सकूंगी?’ सन् 2017 में, चाहे हम सभी अलग–अलग सिय्योन के थे, हम एक साथ IWBA शिक्षा में भाग ले रहे थे। हमारे पास ऐसी एक समान आशा थी कि हम साल में केवल एक बार आती गर्मी की छुट्टीयों के दौरान, विशेष अनुभव लें। इसलिए इससे पहले कि बहुत देर हो चुका हो, हमने अपने मन को कार्य में लाने का फैसला किया। हमारी योजना यह थी कि हम उस देश में उड़ जाकर, जहां हम कभी नहीं गए थे, शारीरिक और आत्मिक दोनों रूप से अपने अनुभव का विस्तार करें, और अच्छे कार्यों के द्वारा परमेश्वर की महिमा को प्रकट करें। जिस स्थान पर हम दस दिनों के लिए…

आनयांग, कोरिया से नो मीन आ

स्वर्ण पदक से भी अधिक मूल्यवान चीज

ओलंपिक खेलों में केवल स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदक नहीं होते। एक ऐसा पदक भी होता है जिसे खेल के परिणाम से कोई लेना-देना नहीं होता और उसे तब भी जीता जा सकता है जब खिलाड़ी खेल में भाग न ले। पिअर डी कुबर्टिन पदक एक ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जो खेल की भावना को साकार बनाता है। पदक का नाम आधुनिक ओलंपिक खेलों के संस्थापक के नाम पर रखा गया है। ओलंपिक में कई स्वर्ण पदक जीतने वाले हैं, लेकिन 1964 में पहले बार जब इस पदक का आयोजन किया गया तब से लेकर अब तक केवल सत्रह लोगों ने कुबर्टिन पदक जीता है। इसलिए यह स्वर्ण पदक से अधिक सम्मानजनक पुरस्कार हो सकता है। जो सत्रह…

परन्तु परमेश्वर ही सब कुछ है जो बढ़ानेवाला है

एक सब्त के दिन की सुबह में, मुझे न्यूयॉर्क में एक बहन से एक टेक्स्ट मैसेज आया। “मारिया ने बपतिस्मा लिया!” जब मैंने इस मैसेज को पढ़ा, तब मैं अभिभूत हो गई और मुझे पिछले साल की बात साफ–साफ याद आई। करीब एक साल पहले, मैं न्यूयॉर्क की एक बहन के साथ प्रचार करने गई, और हमें कोलंबिया से आई मारिया मिली जो अमेरिका में यात्रा कर रही थी। हमने उसे चर्च में आमंत्रित किया तब उसने खुशी से हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया। और वह माता परमेश्वर के बारे में बाइबल के वचन से बहुत आश्चर्यचकित हुई थी। उस दिन, उसने सिय्योन के सदस्यों के साथ रात का खाना भी खाया और अच्छा समय बिताया, और वह न्यू जर्सी…

बाल्टीमोर, एमडी, अमेरिका से किम सन जू

जो मुझे एक रत्न के रूप में बदलता है

भला और बुरा, सच और झूठ, ज्योति और अंधकार, सुख और दुख! यदि आपको एक पसंद है, तो आप दूसरे को नापसंद करेंगे। लेकिन, एक रिश्ता है जिसमें आपको दोनों को पसंद करना है। वह आप और मैं, प्रशंसा और फटकार, सफलता और नाकामी, और ऊंचा और नीचा है। यदि आप दूसरों के लिए खुद को बलिदान करें, तो आपका जीवन आनन्दमय होगा; और यदि आप फटकार को मन में रखें और बदलें, तो आपको बाद में सराहा जाएगा; नाकामी सफलता की नींव बनती है; और यदि आप नम्र बनें, तो आपको दूसरे लोगों के द्वारा श्रेष्ठ किया जाएगा। आप, फटकार, नाकामी, नीचा... ये ऐसी बातें लग सकती हैं जिन्हें हम अपना नहीं मानना चाहते, लेकिन यदि हम इन्हें स्वीकार…

परमेश्वर जो कुचले हुए सरकण्डे को नहीं तोड़ते

बहुत ही मुश्किल समय में मैं परमेश्वर से मिली। यदि परमेश्वर ने मेरा हाथ न थाम लिया होता, तो मेरी आत्मा के साथ क्या हुआ होता? इसके बारे में सोचकर ही मेरे दिल में सिहरन पैदा होती है। मैं आभारी थी कि मैं परमेश्वर से मिलने के बाद फिर से हंस सकी। लेकिन मनुष्य का मन बहुत धूर्त है। संसार के प्रलोभनों और सांसारिक कठिनाइयों से परेशान होने के कारण मुझ में जल्दी ही नई शक्ति कम होने लगी, जो मैंने स्वर्गीय पिता और माता की आशीष के द्वारा पाई थी। जिसने मेरी मरती हुई आत्मा को बचाया, वह परमेश्वर का वचन था जो दिखता है कि परमेश्वर का प्रेम कितना महान है। “वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा,…

चियोंगजु, कोरिया से किम थे ही

सकारात्मकता का बीज बोना

यदि आप एक खेत में सलाद बोएं, तो वह सलाद का खेत बनता है; यदि आप गोभी लगाएं, तो वह गोभी के खेत में बदलता है; यदि आप फूलों के पौधे लगाएं, तो वह फूलों का बगीचा बनता है। वह इस पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के बीज बोते हैं। हमारे हृदय का खेत भी वैसा ही है। जैसे अच्छा बीज अच्छा फल उत्पन्न करता है, ठीक वैसे आनन्द, आभार और आशा के फलों को उत्पन्न करने के लिए, हमें अपने हृदय में पहले सकारात्मकता का बीज बोना चाहिए। इस महीने, आइए हम सकारात्मकता का बीज बोएं, जो छोटा होने पर भी बहुमूल्य फल उत्पन्न करता है। यह स्मरण रखें कि बीज बोने के बाद, आपको ईमानदारी…