विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
खेत में छिपा हुआ धन
अमेरिका में एक पार्क है जहां प्राकृतिक नजारा ज्यादा सुंदर नहीं है और पेड़ों की ठंडी छाया बड़ी मुश्किल से मिलती है। एक बंजर भूमि के समान दिखने वाला यह पार्क यात्रियों से 10 डॉलरह्यलगभग 650 रुपयेहृ का प्रवेश शुल्क लेता है। लेकिन हर साल करीब 50,000 यात्री वहां जाते हैं। उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं है। वे सिर झुकाकर सिर्फ जमीन की तरफ देखते हुए चलते हैं या गर्मी के मौसम में घंटों पसीना बहाते हुए मिट्टी को खोदते रहते हैं। अरकांसस के क्रेटर ऑफ डायमंड स्टेट पार्क में ऐसा दृश्य देखा जा सकता है। वहां हीरा खोजने के लिए लोगों को खनन का अधिकार है। 1906 में एक किसान ने वहां पहली बार हीरा खोज लिया…
धन्यवाद देना, खुश परिवार का एक अत्यावश्यक सदगूण
1990 में, नेल्सन मंडेला जातिवाद के विरोध के लिए लड़ने के कारण 27 साल कैद में रहने के बाद रिहा हुआ। लोगों ने सोचा कि चूंकि वह 70 साल की आयु का हो गया था तो वह बहुत बूढ़ा दिखाई पड़ेगा। लेकिन, जब वह जेल से बाहर आया तो उसने लोगों को चकित कर दिया, क्योंकि वह बहुत ही स्वस्थ और जोशपूर्ण लग रहा था। एक पत्रकार ने उसकी सेहत के रहस्य के बारे में पूछा, तो उसने यह उत्तर दिया: “मैंने जेल में हमेशा परमेश्वर को धन्यवाद दिया। मैं ने ऊपर आकाश को देखते हुए, परमेश्वर का धन्यवाद किया। मैं ने नीचे जमीन को देखते हुए, परमेश्वर को धन्यवाद दिया। मैं ने पानी पीते हुए, परमेश्वर को धन्यवाद दिया।…
बदलना आसान है
लंडन में रॉयल होलोवे विश्वविद्यालय की डॉ. बर्निस एंड्रयूज ने लगभग सौ मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं पर एक प्रयोग किया; उनमें से 79% में कम आत्मसम्मान और उदासी रोग थी। वह चाहती थी कि वे सात सालों में कैसे बदल गईं। अनुवर्ती शोध से पता चला कि केवल 4% महिलाओं में अभी भी एक ही निदान था। यह दिखाता है कि लोग निश्चित रूप से बदल सकते हैं, चाहे वह अलग-अलग वातावरण के कारण हो या कुछ घटनाओं के कारण। हमने चिड़चिड़े लोगों को कोमल होते, और निष्क्रिय लोगों को सक्रिय होते देखा है; तो यह समझा जा सकता है। इसलिए आपको सिर्फ इसलिए निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि आपको अपना व्यक्तित्व पसंद नहीं है। जब तक आप हार…
मेरे पिता
यह तब था जब मैं अपनी शादी के बाद पहली राष्ट्रीय छुट्टियों में अपने माता–पिता के घर गई थी। एक कमरे में आराम करते हुए, मैंने सुना कि मेरे पिता और पति बैठक कक्ष में बात कर रहे थे। बाद में, मेरे पति कमरे में आए और मैंने पूछा, “आपने और पिता ने क्या बात की?” “हमने राजनीति के बारे में बात की।” “पिता राजनीति के बारे में बात करते हैं?” मैं आश्चर्यचकित थी। मुझे लगा कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगली राष्ट्रीय छुट्टियों पर, मां और मैं सॉना जाने के लिए निकली, इसलिए घर में सिर्फ मेरे पिता औरे पति रुक रहे थे। चूंकि पिता अपनी छुट्टी पर अपने कमरे में टीवी देखते थे या व्यायाम…
आन्यांग, कोरिया से थाक जिन सल
अब उड़ने का समय है
यह अच्छी तरह से जाना जाता है कि पक्षी अंडे देने के समय से लेकर उनके बच्चे के अंडों से निकलने तक अंडों के प्रति खुद को बहुत अधिक समर्पित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पक्षी अपने शरीर को नीचे जमीन पर नहीं रखते। लेकिन वे अंडों को सेने के लिए अपने शरीर को जमीन पर चिपकाकर बैठते हैं और सभी अंडों को बराबरी से सेने के लिए अपना पूरा ध्यान लगाते हैं। एक बार जब बच्चे अंडों से निकलते हैं, तब माता–पिता पक्षी भोजन खोजने में व्यस्त हो जाते हैं। भले ही वे हर दिन अनगिनत बार भोजन लाते हैं, लेकिन वे अपने मुंह में कभी–कभार ही भोजन लाते हैं। इस तरह माता–पिता पक्षी अपने बच्चों के…
बाद में चुकाया गया प्रेम का कर्ज
एक लड़की थी जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शरणार्थियों के रूप में गुजर–बसर करते हुए अपनी माता के साथ एक कठिन जीवन जिया। वह कुपोषण के कारण लगभग मर चुकी थी, लेकिन वह सहयोगी सेना और राहत संगठनों से राहत सामग्रियां प्राप्त करके बच सकी। बाद में वह विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री बनी। सेवानिवृत्ति के बाद उसने दुनिया भर की बहुत सी जगहों पर जहां राहत की जरूरत थी, जाते हुए सक्रिय रूप से स्वयंसेवा कार्य किया। “अब, मेरी बारी है कि मैं प्रेम का कर्ज चुकाऊं, जो पहले मुझे मिला था,” आड्री हेपबर्न ने यह कहा जिसे स्वर्गदूत कहकर बुलाया जाता था।
नर्म होना चाहिए
एक घमंडी युवक रहा करता था। एक दिन जब वह कहीं से गुजर रहा था, तो एक बूढ़े आदमी ने जो फूलों की क्यारी को साफ कर रहा था, उसे बुलाया। “बेटे, क्या तुम इस जमीन पर कुछ पानी डाल सकते हो?” वह युवक केवल वहां से चला जाना चाहता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका क्योंकि वह आदमी गांव का एक सम्मानित बुजुर्ग था। वह जमीन इतनी कठोर थी कि पानी को जमीन सोख नहीं पा रही है। पानी जमीन के अन्दर न जाकर बाहर ही से बह जाता था। उस युवक ने त्योरी चढ़ाई और मुंह बना लिया। वह बूढ़ा आदमी यह देख रहा था। वह उस युवक के पास गया और जमीन को हथौड़े से मारा।…
सहजीवन
एक कृषि पद्धति है जिसका अमेरिका के मूल निवासियों ने बंजर भूमि में उपयोग किया था। यह “तीन बहनें” नामक एक कृषि पद्धति है। अमेरिका के मूल निवासी जब खेत में मक्के के बीज बोते थे, तो वे सेम और कद्दू के बीजों को साथ बोते थे। यह इसलिए था क्योंकि सिर्फ एक ही प्रकार का बीज नहीं, पर इन तीन प्रकार के बीजों को साथ बोने पर वे फसलों की उच्च पैदावर, बेहतर स्वाद और गुणवत्ता ला सकते थे। इसका सिद्धांत आसान है। मकई में एक मजबूत तना होता है जो कद्दू और सेम को अपने पर चढ़ाई करने देता है, और सेम हवा से नाइट्रोजन लेकर उसे जड़ों तक भेजती है और इससे कद्दू और मकई को जिसे…
मेल–मिलाप का रहस्य
दूसरों के साथ संबंध में जब एक असहज भावना होती है, तब उस भावना को मिटाने के लिए हमें एक नदी को पार करना चाहिए। वह मेल–मिलाप और क्षमा की नदी है। यदि आप इस नदी को सुरक्षित रूप से पार करें, तो आप खुश गांव देखेंगे। गांव में प्रवेश करने में कुछ सावधानियां होती हैं, वे शब्द हैं जिनका आपको नदी को पार करते समय उपयोग नहीं करना चाहिए। “यह मेरी गलती है, लेकिन…” “यदि आपको ऐसा लगता है…” “मुझे याद नहीं है, लेकिन…” अनावश्यक संयोजक, उप–संकीर्णता, या अभिव्यक्ति दिखाते हैं कि आपने अभी तक अपनी गलती को स्वीकार नहीं किया है, और ये सुननेवाले को आपको क्षमा करने का एहसास देने के बजाय गुस्सा दिलाते हैं। औपचारिक माफी…
जब सूखा पड़ता है
जब सूखा पड़ता है दो मजदूर पहाड़ पर गए और एक पेड़ काट दिया। जब उस पेड़ को काटा गया, उन्होंने उस पेड़ के तने में वार्षिक वलयों को देखा। तब एक नौजवान मजदूर ने कहा, “देखिए! ये पांच वलय एक दूसरे के करीब हैं। ऐसा लगता है कि पांच साल तक सूखा पड़ा था।” उस नौजवान को यह बात पता थी कि जब सूखा पड़ता है तब वलय एक दूसरे के करीब होते हैं क्योंकि पेड़ धीरे–धीरे बढ़ता है। तब एक बूढ़ा मजदूर जो चुपचाप उसे सुन रहा था, कहने लगा, “तुम सही हो, लेकिन इसमें कुछ और महत्वपूर्ण बात है। जब सूखा पड़ता है, तब मिट्टी में पानी और पोषक तत्वों की तलाश करने के लिए पेड़ अपनी…
अंगूठा ऊपर करें: “मेरा परिवार सबसे अच्छा है!”
प्रशंसा एक ह्वेल को भी नृत्य करा सकती है। प्रशंसा सुनने वाले को बेहतर महसूस कराती है और निराशा में पड़े लोगों को शक्ति देती है। प्रशंसा एक और भोजन है जिसे लोग खाते हैं। “अच्छा!” “बहुत बढ़िया!” “आप सबसे अच्छे हैं!” यदि आप प्रशंसा करने के साथ अपने अंगूठा ऊपर करें, तो प्रभाव दोगुना हो जाता है। कभी-कभी, अंगूठे को ऊपर करने का एक शक्तिशाली इशारा दूसरे व्यक्ति को कई शब्दों से अधिक प्रसन्न करता है। डेल कार्नेगी ने कहा, “प्रशंसा की तुलना में अधिक छू लेनेवाला और प्रभावित करनेवाला कुछ भी नहीं है। हम जल्द ही भूल सकते हैं कि हमने कैसे किसी की प्रशंसा की, लेकिन जिस व्यक्ति की प्रशंसा की गई, वह इसे अपने जीवन भर…
संसार संयमहीन है। चलो पहले मेरे घर से इसे सही करें!
आजकल, अपने क्रोध को नियंत्रित करने में असमर्थ रहते हुए, लोग अधिक और अधिक धैर्य हीन हो जाते हैं। एक वाहन चालक, जो हाइवे पर गाड़ी चला रहा था, क्रोधित हो गया क्योंकि दूसरा वाहन चालक रास्ते की कतार से हट गया, और उसने अपनी गाड़ी को अचानक से रोक दिया; उसके पीछे की गाड़ी टकराने से पहले रुक गई, लेकिन उसके पीछे की और पांच गाड़ियां एक–दूसरे के साथ टकरा गईं और परिणामस्वरूप, एक निर्दोष वाहन चालक मारा गया, और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की मृत्यु हो गई क्योंकि एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट की मंजिल पर होनेवाले शोर के कारण नाराज हो गया और निचली मंजिल पर आग लगा दी। एक बेटे ने…
दुर्लभता का धोखा
कुछ ऐसे विज्ञापन के शब्द होते हैं, जैसे कि “यह केवल आज के लिए लिमिटेड ऑफर है,” “सबसे पहले सौ लोग प्राप्त करें,” या “केवल स्टॉक रहने तक उपलब्ध है!” ये उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ावा देने की एक रणनीति होते हैं। सच बात तो यह है कि वह सीमित समय जो उत्पाद की खरीदी करने के लिए दिया जाता है, दुर्लभता को प्रदान करता है, और लोग सोचते हैं कि दुर्लभ चीजें प्राप्त करना विशेष होता है। यदि इस दुर्लभता का एक बिक्री साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाए, तो कोई गलती हो सकती है। एक ग्राहक जो कपड़े चुनने से हिचक रहा है, उससे यदि दुकान का कर्मचारी कहे, “थोड़ी देर पहले एक और ग्राहक ने इसे…
यदि हम माता का प्रेम पहुंचाते हैं
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार सड़क की सफाई के लिए, लगभग 100 से अधिक चर्च ऑफ गॉड के सदस्य इकट्ठे हुए। उन्होंने टीमों को विभाजित किया; पुरुष वयस्कों ने बड़े झाड़ू के साथ कचरा इकट्ठा किया, और युवा वयस्कों, छात्रों और महिला वयस्कों ने पुरुष वयस्कों के पीछे चलते हुए, उसे कचरा बैग में डाला। झुलसाने वाली धूप और रेत और धूल भरी हवा होने पर भी 500 मीटर की लंबी सड़क उन सदस्यों के हाथों से जल्दी साफ हो गई जो दिन भर अपनी मुस्कान को नहीं छोड़ते थे। बांग्लादेश में चर्च की गतिविधि देखना दुर्लभ है क्योंकि वहां ईसाई ज्यादा नहीं हैं। लेकिन जिस दिन हमने वास्कट पहनकर जिस पर…
इनचान, कोरिया से जो सु बिन
एक व्यक्ति की भूमिका
कुछ वर्ष पहले ब्रिटेन में आयोजित एक मैराथन में एक अभूतपूर्व घटना हुई थी। केवल एक व्यक्ति को छोड़कर लगभग 5,000 धावकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वह कहानी इस तरह है। पहले स्थान पर रहनेवाले धावक दूसरे स्थान पर रहनेवाले धावक से काफी दूर था। फिर, दूसरे स्थान पर रहनेवाले धावक ने गलत दिशा ले ली। इसके परिणामस्वरूप उसके पीछे सभी धावकों ने भी गलत मार्ग ले लिया जिन्होंने उसका अनुसरण किया, और वे 42.195 किलोमीटर की दौड़ में 264 मीटर कम दौड़े। आखिरकार केवल उस धावक ने ही जो पहले स्थान पर था, सही कोर्स पूरा किया और विजेता बन गया, और दूसरे सभी धावक अयोग्य घोषित कर दिए गए भले ही उन्होंने फिनिश लाइन को…
बड़ी बहन की प्रेम की स्वीकारोक्ति
जब मैं प्राथमिक स्कूल की दूसरी कक्षा में थी, सर्दियों की छुट्टियों के दौरान चंद्र नव वर्ष की छुट्टियां थीं। मेरी बुआ जो पहले हमारे पास में ही रहती थी और दूर शहर में चली गई, हमारे घर में आई। लंबे समय के बाद उसके परिवार से मिलकर हम सब मुस्कुरा रहे थे। वापस लौटने से पहले, मेरी बुआ को इस बात का खेद हुआ कि वह मुझे और मेरी बहन को अपने घर में ले जाकर यहां वहां दिखाना और कुछ स्वादिष्ट भोजन खिलाना चाहती थी। मैं अपनी बुआ को पसंद करती थी और उसके साथ जाना चाहती थी, लेकिन स्कूल शुरू होने वाला था और गाड़ी में सवार होने पर मुझे अक्सर चक्कर आता था, इसलिए मेरे माता-पिता…
चांगवन, कोरिया से हान यू मी
एक बार जब आप शुरू करते हैं
क्या आप “लेखक की बाधा (Writer’s Block)” के बारे में जानते हैं? यह एक ऐसी अवस्था है जहां एक लेखक यह सोचते हुए कि, ‘शायद मैं एक अच्छा लेख नहीं लिख सकूंगा,’ डर के कारण एक नया काम शुरू नहीं कर सकता। इस बाधा को तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है – एक वाक्य लिखना शुरू करना। जब लोग उन कामों को टाल देते हैं जो वे करना चाहते हैं या उन्हें करना होता है, तब वे प्राय: सोचते हैं कि, ‘मैं उन्हें शुरू नहीं कर सकता क्योंकि मुझमें उन्हें करने की हिम्मत नहीं है।’ अधिक स्पष्ट रूप से कहें, तो वे उन्हें इसलिए शुरू नहीं करते कि उन्हें वे काम मुश्किल या नामुमकिन लगते हैं, बल्कि इसलिए कि उन्होंने…
सफलता की संभावना
20वीं सदी के महान चित्रकार पिकासो ने 20,000 चित्र बनाए थे, और आइन्स्टाइन ने जो एक विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे, लगभग 240 निबंध लिखे थे। एक जर्मन संगीतकार बाख ने हर सप्ताह में लगातार समूह–गान का गीत बनाया था, और मोजार्ट ने 600 से अधिक संगीतों की रचना की थी। महान आविष्कारक एडीसन ने 1,039 बार पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। किम यू¬ना जिसे फिगर स्केटिंग की रानी कहा जाता है, एक कूदने की कला को सीखने के लिए 3,000 से भी अधिक बार अपनी पीठ के बल गिरी थी। रचनात्मकता की एक पेशेवर सलाहकार कंपनी का एक सर्वेक्षण दिखाता है कि प्रथम श्रेणी के कवियों ने दूसरे श्रेणी के कवियों के मुकाबले ज्यादा घटिया कविताएं लिखी हैं।…
“प्रेम क्या है?”
“जब आप अपने मित्र से कहते हैं कि आपको उसकी शर्ट पसंद है, तो वह उसे हर दिन पहनता है।” “पियानो वादन करने के दौरान मुझे मंच पर डर लग रहा था। उन सभी लोगों में से जो मेरी ओर देख रहे थे, मैंने अपने पिताजी को हाथ लहराते हुए और मुस्कुराते हुए देखा। केवल वह ही ऐसा कर रहे थे। मुझे और अधिक डर नहीं लग रहा था।” “मम्मी अत्यधिक बदबूदार पसीने से तरबतर हुए पापा से कहती है कि वह रॉबर्ट रेडफोर्ड से भी ज्यादा सुंदर है।” “मैंने अपने कुत्ते को पूरे दिन अकेले छोड़ दिया, फिर भी वह मेरा चेहरा चाटते हुए स्वागत करता है।” “मेरी दादी को उनके जोड़ों में दर्द होता था, और वह झुककर…
अपने भाई को बचाने के लिए
अप्रैल 2013 में प्राथमिक विद्यालय की एक लड़की और एक लड़का, जो भाई–बहन हैं, कोरिया के सियोल शहर के एक स्टडी सेंटर से घर की ओर जा रहे थे। उन्होंने कुछ बच्चों को एक खेल के मैदान के पास वर्षा–जल पंपिंग स्टेशन की एक प्लेट पर ऊपर–नीचे कूदते हुए देखा। जब वे सभी बच्चे वहां से चले गए, तब इस लड़के ने भी उसी स्थान पर कूदना शुरू किया। उसे ऐसा करते हुए देखकर, उसकी बड़ी बहन(12 वर्षीय) उसे वहां से ले जाने के लिए उसके पास आई। अचानक वह प्लेट झुक गई और वे दोनों पंपिंग स्टेशन में गिर गए जो आठ मीटर गहरी थी। उसमें पानी की गहराई 130 सेंटीमीटर थी। सौभाग्य से लड़की 153 सेंटीमीटर लंबी थी…