विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
सुबह को खुशी से एक-दूसरे का अभिवादन करें!
अतीत में कोरिया में, एक ऐसा शिष्टाचार था कि हर सुबह संतानें अपने माता-पिता का हालचाल पूछते हुए अभिवादन करती थीं। अपने चेहरा धोकर साफ कपड़े पहनने के बाद, वे अपने माता-पिता का अभिवादन करती थीं और बिस्तर को व्यवस्थित करती थीं या उनके चेहरा धोने के लिए पानी लाया करती थीं। लेकिन व्यस्त आधुनिक समाज में, इस तरह के रीति-रिवाज पहले से ही गायब होते जा रहे हैं, लेकिन अभिवादन का मूल्य अपरिवर्तित रहता है क्योंकि यह एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की आशा करते हुए प्रेम और देखभाल व्यक्त करने का एक तरीका है। इस महीने, आइए हम सुबह खुशी से अपने परिवार का अभिवादन करें। “क्या आप अच्छे से सोए थे?” या “गुड मॉर्निंग!” इस तरह, मुस्कराहट के…
जब सूखा पड़ता है
जब सूखा पड़ता है दो मजदूर पहाड़ पर गए और एक पेड़ काट दिया। जब उस पेड़ को काटा गया, उन्होंने उस पेड़ के तने में वार्षिक वलयों को देखा। तब एक नौजवान मजदूर ने कहा, “देखिए! ये पांच वलय एक दूसरे के करीब हैं। ऐसा लगता है कि पांच साल तक सूखा पड़ा था।” उस नौजवान को यह बात पता थी कि जब सूखा पड़ता है तब वलय एक दूसरे के करीब होते हैं क्योंकि पेड़ धीरे–धीरे बढ़ता है। तब एक बूढ़ा मजदूर जो चुपचाप उसे सुन रहा था, कहने लगा, “तुम सही हो, लेकिन इसमें कुछ और महत्वपूर्ण बात है। जब सूखा पड़ता है, तब मिट्टी में पानी और पोषक तत्वों की तलाश करने के लिए पेड़ अपनी…
मां और स्ट्रोबेरी
मेरे बचपन में मेरा परिवार बहुत गरीब था। जब मेरे परिवार के छह सदस्य एक कमरे में सोते थे, तो हम एक दूसरे से बेहद करीब लेटकर सोते थे कि हमारे पास पलटने के लिए कोई जगह नहीं होती थी। मेरे माता-पिता ने अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए दूसरों की जमीन किराए पर लेकर खेती किया था। एक दिन, मैं इतनी बीमार थी कि मैंने अपनी मां को बताया कि मैं स्कूल में अनुपस्थित रहना चाहती हूं। उसने मुझे अनुपस्थित न होने के लिए कहा क्योंकि घर पर अकेले रहने के दौरान मेरा ख्याल रखने के लिए कोई नहीं था, और मुझे स्कूल जाने के लिए मजबूर किया। दो घंटों तक चलने के बाद जब मैं स्कूल…
गुमी, कोरिया से पार्क उन जा
सेब के खेत में
जब भी कटनी का समय आता है, किसानों को अधिक मददगार हाथों की जरूरत होती है। वे इतने व्यस्त होते हैं कि कोरियाई लोग इस समय की स्थिति का वर्णन इस प्रकार करते हैं, “कुरेदनी के पास भी जो भट्ठे की आग कुरेदने का काम आता है, जमीन पर लेटने का समय नहीं रह जाता।” लेकिन हमेशा खेतों में काम करने वाले मजदूरों की कमी होती है। किसानों के लिए खेद महसूस करते हुए, रविवार के अवकाश के दिन सुहावने मौसम में सिय्योन के भाई-बहनें खेत में स्वयंसेवा करने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए। हम ग्यंगबुक प्रांत के यंगजु में स्थित एक सेब के खेत में गए। खेत ने अच्छी तरह पके हुए लाल रंग के सेबों के साथ…
डेगू, कोरिया से इ सांग ह्वा
घर पर हंसी के उपकरणों को रखें!
आपका उज्ज्वल चेहरा और आपकी मुस्कुराहट उन लोगों को जो आपको देखते हैं, आपके समान खुश कर देती हैं। यह आपके आसपास के लोगों को प्रेम व्यक्त करने, प्रोत्साहित करने और सहयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है। और ज्यादा हंसने के लिए हंसी के उपकरणों को बनाकर घर के कोने कोने में रखिए। दस सेकंड से अधिक समय तक जोर से हंसने से हंसी का प्रभाव अधिक बढ़ जाएगा। विभिन्न हंसी के उपकरणों का उपयोग करके परिवार के साथ जी भरकर हंसिए। दुर्भाग्य दूर भागेगा और आपका घर खुशी से भर जाएगी। टिप्स हंसी का क्षेत्र: जब भी आप इस क्षेत्र में हैं तो हंसें। (वहां पर यह लिखकर चिपकाएं, “हंसी का क्षेत्र” या “जोर से हंसिए।”) हंसी की…
दुर्लभता का धोखा
कुछ ऐसे विज्ञापन के शब्द होते हैं, जैसे कि “यह केवल आज के लिए लिमिटेड ऑफर है,” “सबसे पहले सौ लोग प्राप्त करें,” या “केवल स्टॉक रहने तक उपलब्ध है!” ये उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ावा देने की एक रणनीति होते हैं। सच बात तो यह है कि वह सीमित समय जो उत्पाद की खरीदी करने के लिए दिया जाता है, दुर्लभता को प्रदान करता है, और लोग सोचते हैं कि दुर्लभ चीजें प्राप्त करना विशेष होता है। यदि इस दुर्लभता का एक बिक्री साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाए, तो कोई गलती हो सकती है। एक ग्राहक जो कपड़े चुनने से हिचक रहा है, उससे यदि दुकान का कर्मचारी कहे, “थोड़ी देर पहले एक और ग्राहक ने इसे…
चॉकलेट दूध
मेरे पति ने काम से घर आते समय केला दूध खरीदा। यह कुछ ऐसा था जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। भले ही जब मैं उन्हें परिवार के साथ सुखद समय बिताना चाहते हुए सभी एक साथ मिलकर रेस्तरां जाकर कुछ खाने के लिए पूछती, तब वह कहते, “तुम तीनों खाने जाओ।” वह ऐसे कुंठित पति थे। इसलिए मैं कभी–कभी नाराज हो जाती थी। लेकिन, इन दिनों, वह अक्सर हमारे बच्चों के लिए नाश्ता, आइसक्रीम और बच्चों की पसंदीदा चीज लाते हैं। वास्तव में, मेरे बच्चों को केला दूध पसंद नहीं है, लेकिन मैं उन्हें सच नहीं बता सकी क्योंकि वह हमारे बच्चों का ख्याल रखते हुए उनके लिए वह लाए थे। इसलिए मैंने बस यह कहते हुए उन्हें…
सियोल, कोरिया से होंग सन ओक
अच्छे काम लोगों के मनों को खोलते हैं
हम, आनसान में वल्पी चर्च के सदस्य हर महीने सड़क सफाई अभियान करते हैं। चूंकि हम स्वयंसेवा कार्यों को बिना ईमानदारी के नहीं करते, इसलिए चर्च के पास के निवासी, दुकान के मालिक और सड़क की सफाई करने वाले लोग भी हमारी तारीफ करते हैं। इस बार, हमने संगपो आर्ट पार्क और वल्पी पार्क की सफाई की। हमने न केवल पार्क के अंदर बल्कि सड़कों पर भी कचरा उठाया, जहां बहुत सी दुकानें हैं। अन्य कूड़े की तुलना में सिगरेट के टुकड़े बहुत ज्यादा थे। जब हम सफाई में व्यस्त थे, तो एक ड्राइवर जो पास के रेस्तरां में जीवित मछलियां पहुंचाता है, उसने अपनी गाड़ी में एक साथ बैठे व्यक्ति से कहा जो सिगरेट पी रहा था। “जो लोग…
आन्सैन, कोरिया से यू ही सुन
पूर्वधारणा को तोड़कर
एक दिन, मैं एक बहन के साथ आने वाले सब्त के दिन की तैयारी करने के लिए सिय्योन जा रही थी। इस बीच, हमने एक मध्यम आयु वर्ग की महिला को देखा जो प्राथमिक स्कूल के सामने अपने बच्चे का इंतजार कर रही थी। हम उसे बाइबल के वचन सुनाने के लिए उसके पास गईं। लेकिन मेरे मन में यह विचार आया कि, ‘वह शायद कहेगी कि उसके पास सुनने के लिए समय नहीं है क्योंकि उसका बच्चा जल्द ही स्कूल से बाहर आ जाएगा।’ मेरी अपेक्षा के विपरीत, वह स्वेच्छा से परमेश्वर के वचन सुनने के लिए समय निकाला। उसने अपनी आंखें बाइबल पर टिका दीं। जब उसकी बटी अपने स्कूल से बाहर आई, तो उसने अपनी बेटी से…
तिजुआना, मेक्सिको से सोंग यू मी
कृतज्ञता के ऋण का भुगतान करें
ऋण एक ऐसी वस्तु होती है जिसका आपको किसी को वापस भुगतान करना चाहिए। जितना जल्दी आप इसका भुगतान करते हैं, उतना ही अधिक आप राहत महसूस करते हैं। जब आप इसका भुगतान करते हैं, आप दूसरों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रख सकते हैं। क्या कृतज्ञता के ऋण के साथ भी ऐसा ही नहीं है? वास्तव में, यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि हम हमेशा अपने परिवार से ऋण लेते रहते हैं। हम बिना किसी शर्त के प्रेम प्राप्त करते हैं, और उन्हें कष्ट पहुंचाते हैं या अनजाने में उनकी चिंता का कारण बनते हैं। फिर भी, ‘यह ठीक है क्योंकि हम परिवार हैं,’ इस विचार के साथ हम इसे मामूली बात समझते हैं। वर्ष के अंत के…
एक बार जब आप शुरू करते हैं
क्या आप “लेखक की बाधा (Writer’s Block)” के बारे में जानते हैं? यह एक ऐसी अवस्था है जहां एक लेखक यह सोचते हुए कि, ‘शायद मैं एक अच्छा लेख नहीं लिख सकूंगा,’ डर के कारण एक नया काम शुरू नहीं कर सकता। इस बाधा को तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है – एक वाक्य लिखना शुरू करना। जब लोग उन कामों को टाल देते हैं जो वे करना चाहते हैं या उन्हें करना होता है, तब वे प्राय: सोचते हैं कि, ‘मैं उन्हें शुरू नहीं कर सकता क्योंकि मुझमें उन्हें करने की हिम्मत नहीं है।’ अधिक स्पष्ट रूप से कहें, तो वे उन्हें इसलिए शुरू नहीं करते कि उन्हें वे काम मुश्किल या नामुमकिन लगते हैं, बल्कि इसलिए कि उन्होंने…
पिता की सबसे चिंताशील बच्ची
मैं चार बेटियों में से तीसरी बड़ी बेटी हूं। कोरिया में एक पुराना चुटकुला है, “तीसरी बड़ी बेटियां इतनी सुंदर होती हैं कि पुरुष उन्हें बिना देखे ही अपनी पत्नियों के रूप में लेने को तैयार हैं।” लेकिन, मैं अपने पिता की सबसे अधिक चिंताशील संतान थी। जब मैं छोटी थी, मुझे पोलियो के कारण तेज बुखार हुआ था। मैं बच गई थी, लेकिन मैं अपनी कमर से नीचे के हिस्से को लकवा होने के खतरे में पड़ी थी। अपने माता-पिता के कारण, जिन्होंने किसी भी तरह मुझे ठीक करने के लिए अपने खेत को भी बेच दिए, मैं लंगड़ाते हुए भी चल सकी। मेरे पिता को मुझ पर तरस आया, इसलिए उन्होंने एक बार भी शारीरिक दंड दिए बिना…
चिंजु, कोरिया से हा जंग ओ
हम प्रेम की गर्माहट साझा करते हैं
मैंने अपने पति के साथ कोयले की ईंटों का वितरण करने के स्वयंसेवा कार्य में भाग लिया। मैं भावनाओं से भर गई क्योंकि मैं विभिन्न कारणों से उस स्वयंसेवा कार्य में कई सालों से शामिल नहीं हो सकती थी। स्वयंसेवा कार्य के एक दिन पहले, मैंने बहुत उत्साह के साथ सदस्यों से कहा कि मैं वहां सबसे ज्यादा काम करूंगी। फिर उन्होंने मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया, "आप यह तब कहिए जब आप वहां पहुंचेंगी।" अगले दिन, उस स्थल पर पहुंचने के बाद, जहां हम कोयले की ईंटों का वितरण करने वाले थे, मैं समझ गई कि उनकी मुस्कुराहट का क्या मतलब था। गांव समुद्र के पास एक ढलान पर स्थित था। मुझे सीढ़ियों से चलने के लिए रेलिंग पकड़नी…
कांगनुंग, कोरिया से किम ह्य ग्यंग
परमेश्वर के प्रेम में प्राप्त हुआ आनन्द
“आइए हम खोए हुए भाइयों और बहनों को ढूंढ़ें ताकि स्वर्गीय माता मुस्कुरा सकें!” इस घोषणा के साथ, पेरू सिय्योन की एक मिशन टीम वेनेजुएला के कराकस में आई, जहां मैं रहता हूं। मिशन टीम के साथ एकता में प्रचार करने के दौरान, एक बहुमूल्य आत्मा से जिसका नाम लुइस था मेरी मुलाकात हुई। वह एक लंबे समय से वेनेजुएला में रहता था, लेकिन वह मूल रूप से पेरू से था। मैं अन्य भाई और बहनों के साथ उसे फिर से मिला। लुइस ने हमारा स्वागत किया और हमें अपने घर में आने दिया। मैंने परमेश्वर से प्रार्थना की कि उसका मन खोल दिया जाए। वेनेजुएला में खराब अर्थव्यवस्था के कारण, लुइस अपने निज देश, पेरू में वापस जाने के…
वेनेज़ुएला, कराकस से यिदेल्मो लुगोस
संतानोचित कर्तव्य प्रेम से शुरू होता है
यहां तक कि छोटे बच्चों को भी पता है कि उन्हें अपने माता-पिता के प्रति अपना संतानोचित कर्तव्य करना चाहिए। हालांकि, वयस्कों के लिए भी इसकी 100% तामील करना आसान नहीं है, चाहे वे ऐसे पद पर खड़े हैं जहां वे अपने बच्चों को इसके बारे में सिखाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक बार आपके पास बच्चे होने पर आप समझ सकते हैं कि आपके माता-पिता ने आपके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है और उन्होंने आपको कितना प्रेम दिया है, लेकिन कुछ जानने और उसे अभ्यास में लाने के बीच एक बड़ा अंतर है। ऐसे बहाने बनाते हुए अधिकांश लोग अपने संतानोचित कर्तव्य को भूला देता है कि वे अपने माता-पिता की तुलना में अपने बच्चों की…
सफलता की संभावना
20वीं सदी के महान चित्रकार पिकासो ने 20,000 चित्र बनाए थे, और आइन्स्टाइन ने जो एक विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे, लगभग 240 निबंध लिखे थे। एक जर्मन संगीतकार बाख ने हर सप्ताह में लगातार समूह–गान का गीत बनाया था, और मोजार्ट ने 600 से अधिक संगीतों की रचना की थी। महान आविष्कारक एडीसन ने 1,039 बार पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। किम यू¬ना जिसे फिगर स्केटिंग की रानी कहा जाता है, एक कूदने की कला को सीखने के लिए 3,000 से भी अधिक बार अपनी पीठ के बल गिरी थी। रचनात्मकता की एक पेशेवर सलाहकार कंपनी का एक सर्वेक्षण दिखाता है कि प्रथम श्रेणी के कवियों ने दूसरे श्रेणी के कवियों के मुकाबले ज्यादा घटिया कविताएं लिखी हैं।…
“प्रेम क्या है?”
“जब आप अपने मित्र से कहते हैं कि आपको उसकी शर्ट पसंद है, तो वह उसे हर दिन पहनता है।” “पियानो वादन करने के दौरान मुझे मंच पर डर लग रहा था। उन सभी लोगों में से जो मेरी ओर देख रहे थे, मैंने अपने पिताजी को हाथ लहराते हुए और मुस्कुराते हुए देखा। केवल वह ही ऐसा कर रहे थे। मुझे और अधिक डर नहीं लग रहा था।” “मम्मी अत्यधिक बदबूदार पसीने से तरबतर हुए पापा से कहती है कि वह रॉबर्ट रेडफोर्ड से भी ज्यादा सुंदर है।” “मैंने अपने कुत्ते को पूरे दिन अकेले छोड़ दिया, फिर भी वह मेरा चेहरा चाटते हुए स्वागत करता है।” “मेरी दादी को उनके जोड़ों में दर्द होता था, और वह झुककर…
हर कोने को साफ करना
डेलावेयर सिय्योन के सदस्यों ने जनवरी के अंतिम रविवार को न्युवार्क में कई खेल के मैदानों की सफाई की। खेल के मैदान एक अच्छे पड़ोस में स्थित थे, और इसलिए हमने सोचा कि इन्हें साफ करने में ज्यादा काम नहीं होंगे। लेकिन उनमें स्वच्छता की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। कुछ खेल के मैदान में कुछ सुविधाएं धूल और धब्बों के साथ ढंकी हुई थीं कि हम यह नहीं बता सकते थे कि उनके मूल रंग क्या है। हमने तुरंत खेल के मैदान के हर कोने को साफ किया और कीटाणुरहित किया। जल्द ही, खेल के मैदान की सुविधाओं ने अपने मूल रंगों को वापस पा लिया। स्वच्छ खेल के मैदानों में खेलने वाले बच्चों के बारे में सोचकर…
डेलावेयर, ओएच, अमेरिका से चर्च ऑफ गॉड
स्वर्गीय माता का दर्द और बलिदान जो मुझे आयरलैंड में महसूस हुआ
मैं अपने उस एहसास को बांटना चाहती हूं जो मुझे डबलिन, आयरलैंड में आठ महीनों के लिए सुसमाचार के मार्ग पर चलते हुए प्राप्त हुआ। उत्तर अटलांटिक महासागर के पूर्वोत्तर भाग में स्थित आयरलैंड, यूरोपीय देशों में से कैथोलिक धर्म से बहुत प्रभावित है। कैथोलिक के त्यौहार देश में बड़ी छुट्टियां बन गए हैं, और आप कहीं भी दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे प्रार्थना समय की घंटी सुन सकते हैं। धर्म राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में और लोगों के जीवन में भी एक विशेष भूमिका निभाता है, और ऐसा लगता है कि आयरिश लोग परमेश्वर से अविभाज्य हैं। लेकिन, जब मैंने सुसमाचार प्रचार किया, तब यह मेरी अपेक्षा से अलग था। ज्यादातर लोग परमेश्वर को नहीं खोजते थे,…
छंगजू, कोरिया से छोई नान–यंग
लालच को खाली करें, तो आप खुशियों से भर जाएंगे
नव वर्ष के पहले दिन पर, लोग नव वर्ष के लिए अपनी इच्छाओं के बारे में अलग-अलग जवाब देते हैं, लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ इच्छा एक समान होती है: यह एक सुखी जीवन जीना है। खुशी के मानदंड लोगों के आधार पर भिन्न होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यदि उनके पास बहुत अधिक पैसे हैं, तो वे खुश हो सकते हैं, और कुछ लोग सोचते हैं कि यदि वे ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त कर लें, और कुछ लोग मानते हैं कि अधिकार प्राप्त करने से उन्हें खुशी मिलेगी। लेकिन, एक करोड़पति, जे गोल्ड ने अपनी मृत्यु से पहले कहा, “मेरा मानना है कि मैं दुनिया में सबसे दयनीय व्यक्ति हूं।” यूरोप पर विजय प्राप्त करने वाले सम्राट नेपोलियन ने…