विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
परमेश्वर प्रतिदिन हमारा बोझ उठाते हैं
जब मैं कभी-कभार मुश्किल क्षण का सामना करती थी, मैं उदासी में डूब जाती थी और बोझ महसूस करती थी – ‘क्यों सिर्फ मैं ही पीड़ित होती हूं?’ लेकिन कोई एक था जो मुझसे ज्यादा बोझ महसूस करता है। “धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्त्ता परमेश्वर है। सेला।” भज 68:19 परमेश्वर जानते हैं कि विश्वास के जंगल से गुजरना हमारे लिए कितना अकेलापन और थकाऊ होता है। इसलिए परमेश्वर प्रतिदिन हमारे बदले हमारा बोझ उठाते हैं। चूंकि हमारे पास स्वर्गीय पिता और माता हैं जो हमारे बदले हमारा बोझ उठाकर हमारी अगुवाई उद्धार की ओर करते हैं, हम थोड़ा सा आराम और स्वर्ग की ओर आगे बढ़ने की शक्ति पा सकते हैं।
डएजेओन, कोरिया से किम मी जंग
माता का प्रेम जो केवल अपनी संतानों की चिंता करती है
एक दिन, मैं अपने दादाजी के साथ दोपहर का भोजन कर रहा था, और हम रिश्तों में सबसे महत्वपूर्ण चीज पर चर्चा कर रहे थे। मैंने संचार का उल्लेख किया जिसे मैंने महत्वपूर्ण माना, और तब उन्होंने एक पुरानी कहानी सुनाई। मेरे पिता का जन्म होने से पहले, मेरे दादा-दादी का एक और बेटा था। वह दिमागी तौर पर मृत जन्मा था, और डॉक्टर ने मेरे दादाजी से कहा कि वह अधिक से अधिक केवल एक दिन या एक सप्ताह तक ही जीएगा। मेरे दादाजी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि अपने बेटे को इस तरह मरते हुए देखकर मेरी दादी का दिल कितना ज्यादा टूटेगा और वह चाहते थे कि मेरी दादी उस दर्द से बचे। इसलिए उन्होंने…
फिलाडेल्फिया, पीए, अमेरिका से मैक्सवेल रोथस्टीन
भोर की ओस की तरह युवा के रूप में नए सिरे से जन्मी मेरी मां
मेरी मां मुझे चर्च जाना पसंद नहीं करती थी। जब मैं उससे मिलने जाती और जरा भी सच्चाई का प्रचार करने की कोशिश करती, तो वह मुझे धक्के मारकर तुरंत घर जाने के लिए कहती थी। जब मैं उसे फोन पर प्रचार करती, तो वह फोन पटककर रख देती थी। जब मैंने उसे चर्च में आमंत्रित करने का साहस किया, तो उसने यह कहते हुए मुझ पर गुस्सा उतार दिया कि, “तुम क्यों समय और ताकत बर्बाद करती हो?” मैं रो पड़ी। धर्म की परवाह किए बिना, उसकी संतान के रूप में मैंने अपना कर्तव्य पूरा करने की कोशिश की, लेकिन उसका हृदय कठोर बना रहा। यह तब की बात थी जब मेरी सास मेरे घर रहने आई थी क्योंकि…
ग्वांगजू, कोरिया से इम सु जंग
अपने पुराने मनुष्यत्व को उतारकर नए मनुष्यत्व को पहिन लो
जब मैं अपने पिछले दिनों को देखती हूं, शर्म के मारे अपना सिर झुक जाता है। पहले मैं घमंडी और अशिष्ट थी। मैं सफल होकर दूसरे लोगों के सामने अपनी डींग मारना चाहती थी। मैं केवल चाहती थी कि सभी चीजें अपनी योजना के अनुसार हों, और मैं असफलता की कल्पना ही नहीं करना चाहती थी। इस संसार में कोई भी मेरे जिद्दी स्वभाव को नहीं बदल सकता था। जब मैं पीछे मुड़कर अपने अतीत की ओर देखती हूं, मेरा बीता हुआ कल अंधकारमय था। कुछ साल बीत गए और मुझे सुलैमान के समान महसूस होने लगा: “व्यर्थ ही व्यर्थ! व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है।” मेरे जीवन में एक ऐसा भी समय आया जब मैंने सोचा कि, ‘यदि…
रिवरसाइड, सीए, अमरीका से विवियन पियर देवोंग
जब देह का हर एक अंग एकजुट नहीं होता
“यह एक घुसपैठिया है! आक्रमण करो!” “नहीं, रुको! मैं कोई घुसपैठिया नहीं हूं। हम एक देह के अंग हैं!” “झूठा! आक्रमण करो! आक्रमण करो!” यह वही है जो हाशिमोटो थायरोडिटिस वाले किसी व्यक्ति के शरीर के अंदर होता है। हाशिमोटो थायरोडिटिस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है; एक विकार जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली थायराइड पर हमला करती है क्योंकि यह थायराइड को शरीर में एक बाहरी के रूप में देखती है। थायराइड आपकी गर्दन के आगे स्थित है। यह एक तितली के आकार में है। थायराइड ग्रंथि हार्मोन बनाती है जो उपापचय और ऊर्जा को नियंत्रित करती है। कम कार्यशील थायराइड हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकता है, जिस स्थिति में थायराइड शरीर की जरूरतों के लिए पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाता। इसमें थकान, अवसाद,…
मैनहट्टन, एनवाई, अमेरिका से वियाना लिन्नेट वाजक्वेज
रात में एक आकस्मिक घटना
मैं देर रात तक रसोई को व्यवस्थित करने में व्यस्त थी क्योंकि मेरा परिवार स्थानांतरित करने की योजना बना रहा था। अंत में, फ्रिज को साफ करते हुए, मैंने यह देखने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल खोली कि अंदर में क्या है। उस क्षण, बोतल में चीजें अचानक जोर आवाज के साथ फटकर बाहर आईं और छिड़क गईं। पुराने किण्वित रास्पबेरी का शोरबा फटकर बाहर आया था। छत से लेकर फर्श तक पूरी रसोई लाल रंग के रास्पबेरी शोरबा से ढक गई। यह एक आकस्मिक घटना थी। यह न जानते हुए कि मुझे उस अप्रत्याशित स्थिति में क्या करना है, मैं बस कांप रही थी। मेरे पति, जो टीवी देख रहे थे, रसोई में भाग आए और वह आश्चर्यचकित…
सियोल, कोरिया
एक समान रहनेवाला बीज
आप क्या सोचते हैं, यदि आप एक मीठे तेंदू फल का बीज बोएं, तो क्या वह वैसा ही मीठा तेंदू फल उत्पन्न करेगा? वास्तव में, यदि आप एक मीठे तेंदू फल का बीज बोएं, तो वह जंगली तेंदू फल पैदा करता है। यदि आप सेब का बीज बोएं, तो वह पेड़ छोटे सेब पैदा करता है; यदि आप नाशपाती का बीज बोएं, तो जंगली नाशपाती पैदा होते हैं। ज्यादातर फल जिन्हें हम खाते हैं, वे कलम लगाए हुए और संशोधित प्रकार के होते हैं। कलम लगाने में, जिस पौधे को उसकी नींव के लिए चुना जाता है, उसे स्टॉक या रूटस्टॉक कहा जाता है। रूटस्टॉक के पास, जो कि जंगली प्रजाति का होता है, जीवन-शक्ति की सख्त क्षमता होती है…
परमेश्वर मेरे मार्ग की अगुवाई करते हैं
जब मैं किसी योजना को अमल में लाता था, तब कई बार बहुत सी चिंताओं से परेशान हो जाता था। फिर भी, मैंने केवल तभी परमेश्वर से प्रार्थना की जब मुझे उनकी अत्यावश्यकता थी। हालांकि, जब मुझे एहसास हुआ कि जो सब कुछ मुमकिन बनाता है वह मेरी योजना या प्रयास नहीं है, मैं एकदम जागृत हुआ। “मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।” नीत 16:9 सब कुछ जो मेरा विदेशी प्रचार सहीत अब तक मेरे साथ हुआ, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार हो गया था। भले ही बाहर से ऐसे दिखाई देता था जैसे मैंने योजना बनाई और उस पर काम किया, लेकिन यदि परमेश्वर ने मेरी अगुवाई…
हैदराबाद, भारत से ल्यु गी बोक
प्रेम भरी आवाज में अपने परिवारवालों को बुलाएं
एक दिन में आप अपने परिवारवालों को कितनी बार बुलाते हैं? यदि आप किसी को बुला सकते हैं और आपके पास कोई है जो आपको बुलाता है, तो यह एक सुखद बात है। बुलाने का मतलब ढूंढ़ना है, इसलिए यह बताता है कि हम अकेले नहीं हैं लेकिन दूसरों के साथ संबंधित हैं। एक कवि ने कहा, “जब मैंने उसका नाम बुलाया, तो वह मेरे पास आकर एक फूल बन गया।” लेकिन, वह एक सुंदर फूल बनेगा या एक सूख जाने वाला फूल बनेगा, यह इस पर निर्भर होता है कि आप उसे कैसे बुलाते हैं। जब कोई आपको हर्ष भरी आवाज में बुलाता है तो आप अच्छी तरह से जवाब देना चाहेंगे, लेकिन अगर कोई आपको तेज और चिड़चिड़ी…
हंडा के आंसू
पुराने दिनों में, कोरियाई माताएं भट्ठी में आग लगाती थीं और एक हंडा में चावल बनाती थीं। एक घर का निर्माण करने, एक पोशाक सिलाई करने, या एक लेखन लिखने के लिए आपके प्रयासों की आवश्यकता होती है। उसी तरह, एक हंडा में चावल बनाना आसान नहीं है; यह इलेक्ट्रिक राइस कुकर या गैस स्टोव का उपयोग करने से अलग है। आपको चावल धोने, चावल भिगोने, पानी की मात्रा को समायोजित करने और लकड़ी के साथ आग लगाने की प्रक्रिया में उचित कौशल की आवश्यकता होती है। जब आप हंडा में चावल डालते हैं तो उससे भाप निकलती है, तो आपको हंडा के ढक्कन को ठंडे कपड़े से पोंछते रहना चाहिए। इस तरह, ढक्कन के अंदर की भाप पानी बन…
विचार और रवैया कि आप काबू पा सकते हैं
जब लोग बीमार होते हैं तो वे आमतौर पर अपने शरीर को सिकुड़ते हैं। लेकिन, अनुसंधान से यह पता चला है कि अपने कंधों को सीधा करना शरीर को सिकुड़ने की तुलना में दर्द पर काबू पाने में अधिक प्रभावी है। जब आप अपनी छाती को आगे बढ़ाते हैं और प्रभावी दिखने के लिए मुद्रा बनाते हैं, तब टेस्टोस्टेरोन नामक एक पुरुष हार्मोन जो दर्द को सहने में मदद करता है, बहुत अधिक उत्पन्न होता है। इसका मनोवैज्ञानिक कारण भी है। यदि आप अपने शरीर को सिकुड़ते हैं, तो आपके शरीर को लगता है कि आप जिस दर्द का सामना कर रहे हैं, उस पर काबू पाना मुश्किल है। इसके विपरीत, यदि आप अपने कंधों को सीधा करते हैं, तो…
पिट्टू बनाते हुए
जब सिय्योन में पुरुष वयस्क ग्रूप की सभा होती है, तो उनके पसंदीदा पकवानों में से एक चुनकर मैं भोजन तैयार करती हूं। भले ही वे पूरे दिन काम करने के बाद थक जाते हैं, फिर भी वे बाइबल का अध्ययन करने के लिए काम के तुरंत बाद चर्च आ जाते हैं। जब भी मैं उन्हें देखती हूं, मैं उनके लिए कुछ बनाना चाहती हूं और मेन्यू चुनने में भी बहुत ध्यान रखती हूं। एक दिन, मैंने ‘पिट्टू’ बनाने का फैसला किया। पिट्टू पारंपरिक श्रीलंकाई भोजन है। मुझे पिट्टू बनाने के लिए एक विशेष बर्तन की आवश्यकता थी। पिट्टू थोड़ा मोटा और लंबे सिलेंडर के आकार का होता है, और इसलिए एक ऐसे बर्तन की आवश्यकता होती है जिसमें पिट्टू…
कोलंबो, श्रीलंका से बेक सो ह्यन
दाग निकालना
मैं गैबॉन में लिबरेविले चर्च को पेंट करते समय जो मैंने महसूस किया है, उसे साझा करना चाहता हूं। हम हर शुष्क मौसम में सिय्योन को पेंट करते हैं। चूंकि हम इसे बरसात के मौसम में नहीं कर सकते भले ही हम चाहते हैं, इसलिए यदि हम एक साल के लिए गंदी दीवारों के साथ रहना नहीं चाहते, हमें इस मौसम में पेंट करना पड़ता है। लेकिन पेंट करने से पहले हमें एक काम करना चाहिए: वह दाग निकालना है। जैसा कि गैबॉन में बरसात के मौसम के दौरान, अक्सर बारिश होती है और नमी बहुत होती है, इसलिए काई और फफूंदी आसानी से लग जाती है, जो दीवारों पर दाग बनाती है। यदि हम दाग को निकाले बिना सिर्फ…
लिबरेविले, गैबॉन से ली जंग हो
छोटी–छोटी चिंताओं से आजाद होने का तरीका
एक मनुष्य था जो छोटी–छोटी बातों पर हमेशा बेचैन और चिंतित महसूस करता था। उसकी इच्छा थी कि वह बिना चिंता के जीवन जीए। इसलिए एक दिन वह गांव में एक बुद्धिमान मनुष्य के पास गया और उससे पूछा कि वह कैसे चिंताओं से छुटकारा पा सकता है। तब बुद्धिमान मनुष्य ने कहा, “एक दिन को निर्धारित करो, और उस दिन क्या तुम अपनी सारी चिंताएं करोगे?” तो उसने सप्ताह में एक दिन चिंता करने का फैसला किया। उस समय से जब भी वह किसी मुसीबत, समस्या या चिंता का सामना करता था, वह एक कागज के टुकड़े पर तारीख के साथ चिंता का विषय लिखता था और फिर उसे एक छोटे डिब्बे में रखता था। निर्धारित दिन पर उसने…
खजाने की खोज हर दिन जारी है
लोग उसके लिए जीते हैं जिसे वे मूल्यवान मानते हैं। मेरे जीवन में सबसे मूल्यवान चीज थी, पैसा। मैं एक गरीब परिवार में पली–बड़ी थी, शायद इसलिए मैं मानती थी कि आर्थिक बल जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जब मैं विश्वविद्यालय में पढ़ती थी, तब मैं पैसे कमाने के लिए लगातार काम की तलाश करती थी। एक दिन, मैं अपनी अगली क्लास का इंतजार करते हुए कैंपस में एक बेंच पर बैठी हुई थी। दो कोरियाई मेरी ओर चले आ रहे थे, तो मैंने सोचा कि वे मुझसे कुछ पूछने वाले हैं। उन्होंने मुझसे सवाल तो पूछा, लेकिन वह ऐसा सवाल था जिसका मैं जवाब नहीं दे सकी। “क्या आपने कभी स्वर्गीय माता के बारे में सुना है?” उस…
इलोइलो, फिलीपींस से हेजल विक्टोरिनो
एक तीर
एक कुशल तीरंदाज था। उसने एक तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन अपने आखिरी प्रयास में एक गलती करने के कारण वह चैंपियन बनने से चूक गया था। उसके बाद वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितनी उसकी क्षमता थी। एक दिन उसके कोच ने उससे कहा, “आज से तुम एक दिन में सिर्फ एक ही बार तीर चलाओ।” शुरू में उसे समझ में नहीं आया कि कोच उससे ऐसी बात क्यों कह रहा है, लेकिन उसे विश्वास था कि कोच के ऐसा कहने का कुछ कारण है, और वह हर दिन सिर्फ एक तीर चलाता था। कुछ महीनों के बाद, आखिरकार वह प्रतियोगिता में चैंपियन बन गया। तो उसने अपने कोच से पूछा कि उसने उसे एक…
बढ़िया दाखमधु
दाखमधु बनाना दाखलता के रोपण से शुरू होता है। अच्छे दाखमधु के लिए अच्छे अंगूरों की आवश्यकता होती है. और अच्छी मिट्टी में अच्छे अंगूर का उत्पादन होता है। अच्छा दाखमधु बनाने में दाखमधु निर्माता का कौशल महत्वपूर्ण है. लेकिन उसकी गुणवत्ता पर सबसे बड़ा प्रभाव अंगूर उत्पादक क्षेत्र का होता है। फ्रांस दाख की बारी का स्थान. मिट्टी. बारिश और धूप इत्यादि अपनी प्राकृतिक परिस्थितियों की वजह से बेहतरीन दाखमधु के लिए प्रसिद्ध है। सभी पर्यावरणीय कारकों के समुच्चय को टेरोइर (Terroir) कहा जाता है जो टेर्रे (Terre) शब्द से आता है जिसका अर्थ है भूमि। दाखमधु अंगूर के उत्पादन के लिए अच्छी भूमि. नदी के पास की एक ढलान होती है जिसमें कई छोटे पत्थर और खुरदरी व…
आत्मिक मैराथन दौड़ समाप्त करने के लिए
जब मैं तीन साल की थी, मेरी मां की मृत्यु हुई, और जब मैं नौ साल की थी, मेरे पिता की मृत्यु हुई। मेरी सबसे बड़ी बहन, जो उस समय सोलह साल की थी, परिवार की मुखिया बनी, और हम अपने माता–पिता को खोने के दुख से और आर्थिक मुश्किलों से जूझते हुए जी रहे थे। माध्यमिक पाठशाला में प्रवेश करने के बाद मैंने दौड़ना सीखा और एक मैराथनर के रूप में राष्ट्रीय टीम की सदस्य बन गई। दुर्भाग्य से माइनस 40 डिग्री की कड़ी ठंड में प्रशिक्षण के दौरान मेरे टखने में चोट लगी, और मुझे मैराथनर होना छोड़ना पड़ा। चूंकि माता–पिता की अनुपस्थिति और खिलाड़ी के कठोर संघर्ष का मुकाबला करते हुए मैं बड़ी हुई, मैं घमण्डी थी…
उलानबातर, मंगोलिया से एनओड
बानबोगी (मध्य स्थान में मिलना)
कोरिया के चोसून राजवंश में. विवाहित महिलाएं बड़ी मुश्किल से अपने मार्तापिता से मिल सकती थीं। उस समय. एक विवाहित बेटी को अपने खुद के परिवार का सदस्य नहीं बल्कि पूरी तरह से अपने पति के परिवार का सदस्य बनकर रहना पड़ता था। ऐसी बहुओं को एक व्यस्त खेती के मौसम के बाद, चुसोक, एक शरद ऋतु उत्सव के आसपास अपने मार्तापिता से मिलने के लिए एक दिन की यात्रा की अनुमति दी जाती थी। लेकिन रात भर घर से दूर रहना महिलाओं के लिए स्वीकार्य नहीं था। सब से बदतर बात तब होती थी, जब उनके मार्तापिता दूर रहते थे, क्योंकि उनके लिए उसी दिन घर लौटना आसान नहीं होता था। इसलिए उनके लिए बानबोगी की व्यवस्था थी। बानबोगी…
घर के भीतर और बाहर एक जैसा व्यवहार करें!
कुछ परिवारों के मुखिया ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ स्नेह व मधुरता से पेश आते हैं, लेकिन अपने परिवारों के साथ रूखेपन से पेश आते हैं। कुछ पत्नियां दूसरों के प्रति दयालु और प्रेम से भरी होती हैं, लेकिन अपने परिवारों के प्रति कठोर होती हैं। कुछ बच्चे अपने दोस्तों के साथ विचारशील व समझदार व्यक्ति के जैसा व्यवहार करते हैं, लेकिन अपने परिवारों के साथ नहीं। यदि आप सोचें, ‘वे समझेंगे क्योंकि हम एक ही परिवार हैं,’ और उनसे बिना ज्यादा सोचे–विचारे कुछ रूखी बात करें या व्यवहार करें, तो इससे उनके दिल को चोट पहुंच सकती है और उन्हें दुख हो सकता है। यह कैसा होगा, यदि इस महीने आप अपने परिवार के साथ ठीक वैसा ही…