विश्वास और जीवन

यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।

टेलीग्राम

ब्रिटिश जासूस उपन्यास के लेखक आर्थर कॉनन डॉयल को मजाक करना पसंद था। एक दिन, उसने अपने दोस्तों को गुमनाम रूप से एक टेलीग्राम भेजा। फिर उसने एक-एक करके अपने दोस्तों के घरों का दौरा किया। सभी घर खाली थे। यह उस टेलीग्राम के विषयों के कारण था जिसे उसने हड़बड़ी में भेज दिया था। “आपका पाप प्रकट हो गया है। जल्दी ही भाग जाइए!”

जब तक आप हार नहीं मानते

मैंने अपने बड़े भाई से सत्य के बारे में सुनकर नए सिरे से जन्म लिया, लेकिन बस इतना ही था। मैंने कई वर्षों तक सिय्योन के सदस्यों से संपर्क नहीं किया। लेकिन, जब मैंने एक नई नौकरी शुरू की, तब परमेश्वर ने मुझे फिर से सिय्योन से जुड़ी होने की अनुमति दी। मेरे विभाग में सिय्योन की एक बहन काम कर रही थी। बहन ने कार्यस्थल में साहस के साथ परमेश्वर के वचन का प्रचार किया। आत्मविश्वास और साहस से भरी हुई बहन को देखकर मैं बहुत चकित हो गई। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी उम्र का कोई व्यक्ति परमेश्नर के बारे में विस्तार से जानता है और बिना हिचके बाइबल के वचन का प्रचार करता है।…

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से विक्टोरिया ढेडेडिग

रॉबर्टो क्लेमेंटे पुरस्कार

रॉबर्टो क्लेमेंटे लगभग 20 सालों तक मेजर लीग बेसबॉल में पिट्सबर्ग पाइरेट्स का एक श्रेष्ठ बल्लेबाज था। वह नियमित रूप से अपनी मातृभूमि प्यूर्टो रिको और मध्य अमेरिका में गरीबी से पीड़ित बच्चों को बेसबॉल की सामग्रियां और भोजन का दान करता था। 23 दिसम्बर 1972 में, जब मध्य अमेरिका के निकारागुआ में एक भूकंप हुआ, रोबर्टो ने दो बार पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी थी। जब उसने सुना कि स्थानीय अधिकारी राहत सामग्रियों को छीनकर लोगों के लिए पूरा नहीं दे रहे हैं, तो उसने दो टन से भी ज्यादा राहत सामग्रियों को विमान में रखा और सीधा उस त्रासदी की जगह जाने लगा। दुर्भाग्य से, वह पुराना विमान जिसमें ज्यादा मात्रा में भार रखा गया था, उड़ान…

गिमबाप बनाते हुए

जब मैं छोटी थी तो मुझे गिमबाप खाना पसंद था। पिकनिक या खेलकूद दिवस पर, मेरी मां हमेशा मेरे लिए गिमबाप बनाती थी। इसलिए मैंने एक विशेष दिन पर गिमबाप खाने को हलके में लिया। समय बीत गया, और मैं भी एक मां बन गई। मैंने भी, अपने बच्चे के पिकनिक के दिन, जैसे मेरी मां करती थी, गिमबाप बनाने का फैसला किया। लेकिन पहली बार मुझे पता चला कि यह आसान नहीं है। मैंने एक दिन पहले किराने का सामान खरीदा, सामग्रियों को तैयार किया, पिकनिक के दिन के भोर को उठकर चावल पकाया और हैम, फिश केक, गाजर, और अंडे भून लिए। सभी सामग्रियों को तैयार करने के बाद, मैंने आखिरकार गिमबाप बनाने की चुनौती शुरू की। मैंने…

सूवॉन, कोरिया से किम यू रा

पिंक लेंस इफेक्ट

जब आप प्यार में पड़ते हैं, मस्तिष्क के केंद्र से डोपामाइन स्रावित होता है, और आपको अधिक आनन्द और खुशी का एहसास होता है। स्वाभाविक रूप से, आपके चेहरे पर सजीवता और अधिक मुस्कान रहेगी और संसार उज्ज्वल और सुंदर दिखाई देगा। चूंकि आपको अच्छा एहसास होता है, आप ऐसी बातों के लिए भी उदार बन जाएंगे जिनके लिए आप आमतौर पर नाराज या उग्र हो जाते थे। आप उस व्यक्ति के दोष को नहीं देखते जिससे आप प्रेम करते हैं लेकिन केवल उनकी अच्छी चीजों को ही देखते हैं। इस अवस्था को मनोविज्ञान में पिंक लेंस इफेक्ट कहा जाता है। जैसे कि आपने गुलाबी रंग के चश्मे पहन लिए हों, वह व्यक्ति जिससे आप प्रेम करते हैं, चाहे कुछ…

चाहे आपके पास कितना भी ज्यादा पैसा क्यों न हो

चार्ल्स एफ फीनी जिसे एक धनी आयरिश अमेरिकी के रूप में जाना जाता है, उसने पिछले साल अपनी मातृ संस्था कॉर्नेल विश्वविद्यालय में 70 लाख डॉलर दान देने के द्वारा उपनी सारी संपत्ति को समाज में वापस देने का अपना वादा निभाया। उसने पिछले 35 सालों तक दान दिया था उसकी कुल रकम लगभग 8 अरब डॉलर है। मीडिया ने एक बार उसे एक सख्त स्वभाव व्यक्ति के रूप में आलोचना की थी कि वह पैसे के पीछे पागल है, लेकिन वास्तव में वह लंबे समय से पहले धर्मार्थ संस्थान स्थापित करके अच्छे काम कर रहा था, फिर भी उसने कभी नहीं दिखाया कि उसने क्या किया। यदि उसका व्यवसाय किसी विवाद में न फंसा होता और उसकी हिसाब किताब…

राजा बनने के लिए

कोरिया के जोसियन राजवंश में अगला राजा बनने वाले युवराज को बहुत सख्त शिक्षा दी जाती थी। युवराज को पूरी तरह से शिक्षित होना पड़ता था क्योंकि वह भविष्य में राजा बनने के लिए एक स्तंभ और राजवंश के भाग्य को संभाले रखने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति था। प्रसव-पूर्व शिक्षण के साथ ही शिक्षा शुरू हो जाती थी। जब रानी गर्भवती होती थी, तो वह अपने आचार-व्यवहार के प्रति सावधान रहती थी। वह हरिताश्म पत्थर की पट्टियों पर उत्कीर्ण ऋषियों की शिक्षाओं को जोर से पढ़ती, दरबार के संगीतकारों के प्रदर्शन को सुनती, और साथ ही साथ स्वस्थ भोजन खाती थी। जब पहले राजकुमार का जन्म होता था, तो बोयांगछंग नामक एक संस्थान राजकुमार की देखभाल करता और उसे पाल…

बस मुझे अभी तक एहसास नहीं हुआ है

बेंजामिन जेंडर बोस्टन फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रा के एक प्रतिष्ठित संचालक है, और एक भाषण देनेवाला है जिसका नेतृत्व तथा जीवन के मूल्य के बारे में भाषण प्रसिद्ध है। जब उसने एक अशांत क्षेत्र में लोगों को सांत्वना देने के लिए प्रदर्शन किया था, एक बच्चे ने यह कहा था: “मैंने पहली बार इस तरह का संगीत सुना है। आपका प्रदर्शन सुनने के दौरान, मुझे अपने भाई की याद आई जो पिछले साल गुजर गया और आंसू निकल पड़े। वह मुझे बहुत अच्छा लगा।” उस पल, उसे विश्वास हो गया कि कोई भी शास्त्रीय संगीत पसंद करेगा और यह हर किसी के लिए आवश्यक है और अधिक लोगों को शास्त्रीय संगीत पसंद आएगा। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया भर में केवल…

सबसे महत्वपूर्ण चीज

रिक रेस्कोर्ला अमेरिकी सेना के एक अफसर थे, और उन्होंने अपनी सेवा-निवृत्ति के बाद न्यूयॉर्क के निवेश बैंक में एक सुरक्षा अफसर के रूप में काम किया। उन्होंने हर तीन महीने में इमारत के तहखाने में विस्फोट होने के बाद जगह को खाली करने का प्रशिक्षण दिया था, और वह प्रशिक्षण बहुत सख्त था। वह इतना सख्त था कि लोगों ने कार्य में रुकावट की शिकायत की। “जीवन हमारे काम से अधिक महत्वपूर्ण है। संकट की स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।” रेस्कोर्ला जिन्होंने हमेशा प्रशिक्षण पर जोर दिया था, 11 सितंबर 2011 में मारे गए। जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की पहली इमारत पर आतंकी हमला हुआ था, तब दूसरी इमारत में यह सूचना दी गई थी…

सुसमाचार की विजय-ध्वनि पूरे पापुआ न्यू गिनी में गूंज उठी

पापुआ न्यू गिनी वह देश है जिसमें 600 से अधिक टापू हैं, 800 स्थानीय भाषाएं हैं, अपरिचित जानवर, प्राचीन जंगल, अनोखी संस्कृति और जैव विविधता... यह मेरा निजदेश है। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए जब से मैंने सत्य को ग्रहण किया, तब से मैं अपने परिवार को, जो मेरे निजदेश में रहता है और परमेश्वर से बहुत अधिक प्रेम करता है, सबसे पहले उद्धार की आशीष पहुंचाना चाहती थी। मैंने उत्सुकता से भरकर पापुआ न्यू गिनी की ओर उड़ान भरी और सत्य का प्रचार किया, लेकिन परिणाम निराशाजनक था। चूंकि उन्हें ईसाई धर्म में अपने विश्वास पर बड़ा गर्व था, उनकी पूर्व-निर्धारित धारणा सत्य को जानने के लिए बाधाएं थीं। मेरे पास अपने दुखी मन को दबाकर सिडनी में वापस आने…

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से लुसील लैंगिरी

प्रकृति के सामने मनुष्य

हिमालय को 'दुनिया की छत' कहा जाता है। मई 1953 में, न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट पर जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848 मीटर है, पैरों के निशान छोड़े। उसके बाद 60 साल बीत चुके हैं, फिर भी हिमालय को अभी भी ईश्वर का क्षेत्र कहा जाता है क्योंकि इसके शिखर तक पहुंचने के लिए वह बहुत ऊबड़-खाबड़ है। खड़ी बर्फ की चट्टान, अप्रत्याशित हिमस्खलन, सुरंग बम की तरह छिपे हिमदरार(ग्लेशियरों की सतह पर पड़ी गहरी दरारें) और ऊंचाई की बीमारी जैसे खतरों के अलावा, समुद्र तल से 8,000 मीटर ऊपर 'डेथ जोन(Death Zone)' भी है, जहां कम वायुदाब के कारण ऑक्सीजन तृतीयांश तक घट जाता है, तापमान शून्य से 30 से 50 डिग्री नीचे…

​तरबूज की प्रेमिका, मेरी छोटी बहन​

“तरबूज घातक” और “तरबूज की प्रेमिका!” ये उपनाम हैं जो मैंने अपनी छोटी बहन को दिए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह तरबूज को बहुत ही पसंद करती है जबकि मैं उसे पसंद नहीं करती क्योंकि बीज को बाहर निकालना मेरे लिए परेशानी की बात है। जब वह काम के बाद घर आती है, वह फ्रिज से तरबूज से भरा एक डिब्बा निकालती है जिसे मेरी मां ने कटकर तैयार किया है, और उसे अपने कमरे में ले जाती है; फिर वह उत्साह से यह सब खाती है। मैं गर्मियों में लगभग हर दिन ऐसा दृश्य देखती हूं। जब मैंने अपनी मां से पूछा कि वह कितना ज्यादा तरबूज खरीद लेती है, उसने कहा कि वह सप्ताह में कम से…

सियोल, कोरिया से होंग जंग उन

अच्छी तरह से सीखने का तरीका

जब आप ज्ञान हासिल कर लेते हैं, तो यह देखने का एक तरीका होता है कि क्या आपने उसे पूरी तरह से समझा है या नहीं। वह दूसरों को समझाना होता है। अगर आप कुछ जानने पर भी उसे शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकते, तो यह कहना मुश्किल है कि आपने उसे पूरी तरह से सीखा है। यही कारण है कि यहूदी 'हबरुता' शिक्षण बहुत ध्यान आकर्षित करता है; इस विधि ने बहुत सारे प्रतिभाशाली लोगों को पैदा किया है। यहूदी पुस्तकालयों का वातावरण किसी भी अन्य पुस्तकालयों से काफी अलग होता है जहां लोग पन्ना पलटने की आवाज न करने पर भी सावधान रहते हैं। हबरुता शिक्षण में, लोग मन लगाकर अध्ययन करते और सीखते हैं, और फिर…

सुसमाचार कार्य में असिस्ट

पेनेडो, ब्राजील के अलगोअस राज्य का एक छोटा सा शहर है। पेनेडो में जिसकी आबादी सत्तर हजार से कम है, बहुत से लोग घर पर समय बिताते हैं क्योंकि नौकरी मिलना मुश्किल है। शायद इसलिए कि उनके पास समय है, जब हम कहते हैं कि हम परमेश्वर के वचन का प्रचार कर रहे हैं, तब वे स्वेच्छा से सुनते हैं, लेकिन इसे आसानी से स्वीकार नहीं करते। सत्य होने के बावजूद, वे अपने चर्च को बदलने के लिए बोझ की भावना महसूस करते हैं जिसमें वे लंबे समय से जाते थे। जब कुछ महीनों के लिए किसी को भी सिय्योन में अगुवाई किए बिना हम थकने वाले थे, तो हमने नई यरूशलेम प्रचार समारोह के बारे में सुना। भले ही…

पेनेडो, ब्राजील से इ हे जिन

सीखने और भरने का समय

एक युवा वयस्क बनने के बाद, लीडर बहनों के प्रेम से भरी सभाओं में भाग लेने पर मैं सिय्योन की गर्मजोशी को जानने लगी। एक दिन, हमने एक वीडियो देखा और सदस्यों के साथ सिय्योन की सुगंध साझा की। एक बहन ने यह कहते हुए आंसू बहाए कि वह माता की शुक्रगुजार है और उनके प्रति खेदित है जो हमारे लिए अपने आप को बलिदान करती हैं। मैं भी रो पड़ी। मुझे यह नहीं पता था कि क्यों, लेकिन मैं उस बहन से बहुत प्रभावित हुई, जिसने पूरे दिल से पश्चाताप किया, और साथ ही मैं आराधना के दौरान परमेश्वर के अनमोल वचनों पर ध्यान न देने के लिए अपने आप पर शर्मिंदा हुई। इसके तुरंत बाद, मैंने फिर से…

बुकियॉन, कोरिया से सिन नु री

ताज से भी अधिक खूबसूरत हृदय

एक 17 वर्षीय लड़की, खानित्था मिंट फासायेंग ने 2015 में थाईलैंड में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीती। जैसे ही प्रतियोगिता समाप्त हो गई, खानित्था सीधे अपनी माता के पास दौड़ गई और उसके पैर छूने के लिए नीचे झुकी। वह मां, जो कूड़ा-कचरा इकट्ठा करके जीविका चलाती है, सड़क पर पड़े बड़े कचरे के डिब्बे के सामने उसने अपनी बेटी की पीठ थपथपाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस दृश्य को सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किया और बहुत से लोगों ने इस लड़की के संतानोचित प्रेम की सराहना की। एक गरीब परिवार में बढ़ते हुए कि कॉलेज जाने का खर्च नहीं उठा सकता था, खानित्था रीसायकल कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने में अपनी मां की सहायता करती थी। खानित्था की एक सहेली की मदद से,…

एक पारिवारिक प्रोत्साहन का गीत बनाएं!

गीत में लोगों को एक साथ करीब लाने की शक्ति होती है। सभी लोगों के एक साथ एक धुन और ताल में गाते समय निकटता की भावना बढ़ती है। खेल समर्थक और मार्च करने वाले सैनिक एक साथ गीत गाने से एक हो जाते हैं। जैसे स्टेडियम में खेल-गीत और सेना में एक सैनिक-गीत है, वैसे ही घर पर पारिवारिक गीत होना कैसा होगा? चाहे आप खुश हों या उदास, आपका प्रिय परिवार हमेशा आपके साथ है। सामंजस्य अपूर्ण होने पर भी, पारिवारिक गीत अपने आप में महान शक्ति रखता है क्योंकि इसमें निहित प्रेम और प्रोत्साहन एक दूसरे के लिए अपार ऊर्जा बन जाते हैं। इस महीने अपने परिवार के लिए एक गीत बनाएं और उसे एक साथ गाएं,…

सेब के खेत में

जब भी कटनी का समय आता है, किसानों को अधिक मददगार हाथों की जरूरत होती है। वे इतने व्यस्त होते हैं कि कोरियाई लोग इस समय की स्थिति का वर्णन इस प्रकार करते हैं, “कुरेदनी के पास भी जो भट्ठे की आग कुरेदने का काम आता है, जमीन पर लेटने का समय नहीं रह जाता।” लेकिन हमेशा खेतों में काम करने वाले मजदूरों की कमी होती है। किसानों के लिए खेद महसूस करते हुए, रविवार के अवकाश के दिन सुहावने मौसम में सिय्योन के भाई-बहनें खेत में स्वयंसेवा करने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए। हम ग्यंगबुक प्रांत के यंगजु में स्थित एक सेब के खेत में गए। खेत ने अच्छी तरह पके हुए लाल रंग के सेबों के साथ…

डेगू, कोरिया से इ सांग ह्वा

अच्छा मौसम

सिर्फ इसलिए कि सूर्य की रोशनी तेज होती है, हवा जोर से बहती है, या बारिश होती है, क्या कभी-कभी आपकी मनोदशा खिन्न होती है या आपको चिड़चिड़ाहट महसूस होती है? सूर्य की रोशनी मानव शरीर में विटामिन डी उत्पन्न करने में मदद करती है, और पौधों में प्रकाश संश्लेषण का स्रोत बन जाती है। बारिश हवा में मौजूद धूल को साफ कर देती है, और जीवों को पानी की आपूर्ति करती है। तेज हवाएं पौधों को फैलने और हवा को प्रसारित करने में मदद करती हैं। बिजली पौधों को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करती है, और तूफान पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखता है। धूप, बारिश, तेज हवा, बिजली, तूफान... उनमें से कोई भी पृथ्वी के…

बस उसकी तरह

जिस तरह एक प्रकाश-स्तंभ अंधेरे समुद्र में चल रहे जहाजों का मार्गदर्शन करता है, आपको जीवन की यात्रा में सही रास्ते पर ले जाने के लिए आपको एक मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। ऐसे मार्गदर्शक को अक्सर रोल मॉडल कहा जाता है। यदि आपके पास एक ‘रोल मॉडल’ है, तो आपके लक्ष्य स्पष्ट हो जाते हैं और आपको अधिक प्रेरणा प्राप्त होती है। लेकिन, केवल एक रोल मॉडल होने से ही आप अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकते। कार्य करना महत्वपूर्ण है। अपना मनचाहा व्यक्ति बनने का सबसे स्पष्ट तरीका अपने रोल मॉडल का अनुकरण करना है। उसका रवैया, शब्द, और रहने का ढंग देखने के बाद, आप उसके जैसे बात कर सकते हैं, उसके जैसे सोच सकते हैं,…