विश्वास और जीवन
यह विश्वासियों को जो मसीह की सुगंध बनने की आशा करते हैं, विश्वास का एक सही जीवन जीने में मदद करता है।
परिवार जब खुश रहता है, तो सब कुछ अच्छा होगा! खुशियों की शुरुआत घर से होती है
जब कोरियाई लोगों से पूछा जाता है कि उनके परिवार का आदर्श वाक्य क्या है, तो ज्यादा लोग कहते हैं, “परिवार जब खुश रहता है, तो सब कुछ अच्छा होगा।” एक परिवार समाज और देश का आधार है, और किसी के जीवन का प्रारंभिक बिंदु है। इसलिए यह निश्चित है कि जब परिवार सामंजस्यपूर्ण होते हैं तब समाज और देश को मजबूत और स्थिर रखा जा सकता है। एक सामंजस्यपूर्ण परिवार का रहस्य श्रीमान किम का परिवार हमेशा एक दूसरे के साथ बहस करता है; बहस के बिना उनका एक भी दिन नहीं गुजरता था। एक दिन, श्रीमान किम ने अपनी गाय को घास चराने के लिए उसे पहाड़ी पर बांध दिया, लेकिन जैसे ही लगाम ढीली हो गई, गाय…
परमेश्वर से मान्यता प्राप्त करना
यदि आपके पास कोई ऐसी चीज है जिस पर आपको बहुत गर्व है, तो आप उसकी डींग मारना चाहते हैं। यह मनुष्य का स्वभाव है। सभी मनुष्यों में अन्य व्यक्तियों से मान्यता प्राप्त करने की बुनियादी चाह होती है। आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूं; इब्रानियों का इब्रानी हूं; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूं। उत्साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सतानेवाला; और व्यवस्था की धार्मिकता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था। परन्तु जो जो बातें मेरे लाभ की थीं, उन्हीं को मैं ने मसीह के कारण हानि समझ लिया है। वरन् मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहिचान की उत्तमता के कारण सब…
चॉकलेट दूध
मेरे पति ने काम से घर आते समय केला दूध खरीदा। यह कुछ ऐसा था जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। भले ही जब मैं उन्हें परिवार के साथ सुखद समय बिताना चाहते हुए सभी एक साथ मिलकर रेस्तरां जाकर कुछ खाने के लिए पूछती, तब वह कहते, “तुम तीनों खाने जाओ।” वह ऐसे कुंठित पति थे। इसलिए मैं कभी–कभी नाराज हो जाती थी। लेकिन, इन दिनों, वह अक्सर हमारे बच्चों के लिए नाश्ता, आइसक्रीम और बच्चों की पसंदीदा चीज लाते हैं। वास्तव में, मेरे बच्चों को केला दूध पसंद नहीं है, लेकिन मैं उन्हें सच नहीं बता सकी क्योंकि वह हमारे बच्चों का ख्याल रखते हुए उनके लिए वह लाए थे। इसलिए मैंने बस यह कहते हुए उन्हें…
सियोल, कोरिया से होंग सन ओक
जीने का कारण
जॉन सैन(50 वर्षीय), जो अमेरिका में रहता है, शिकार के लिए अकेले एक गहरे जंगल में गया जो उसका पुराना शौक था। एक बड़ा हिरन खोजने पर, उसने दौड़ रहे लक्ष्य का जल्दबाजी में पीछा किया। दुर्भाग्यवश, उसका दाहिना पैर टूट गया। वह चल नहीं सका। चूंकि वहां उसके मोबाइल फोन में सिगनल नहीं मिल पा रहा था, वह बचाव दल को भी नहीं बुला सका। चूंकि उसके पास जीवित रहने की कोई उम्मीद नहीं थी और दर्द भी और बढ़ रहा था, उसने अपनी प्यारी पत्नी और दो बच्चों को विदाई पत्र लिखना शुरू कर दिया। लेकिन, जब वह अपनी जान दे देने पर था, किसी चीज ने उसे धीरज धरे रहने के लिए प्रेरित किया– वह एक ऐसा…
हम प्रेम की गर्माहट साझा करते हैं
मैंने अपने पति के साथ कोयले की ईंटों का वितरण करने के स्वयंसेवा कार्य में भाग लिया। मैं भावनाओं से भर गई क्योंकि मैं विभिन्न कारणों से उस स्वयंसेवा कार्य में कई सालों से शामिल नहीं हो सकती थी। स्वयंसेवा कार्य के एक दिन पहले, मैंने बहुत उत्साह के साथ सदस्यों से कहा कि मैं वहां सबसे ज्यादा काम करूंगी। फिर उन्होंने मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया, "आप यह तब कहिए जब आप वहां पहुंचेंगी।" अगले दिन, उस स्थल पर पहुंचने के बाद, जहां हम कोयले की ईंटों का वितरण करने वाले थे, मैं समझ गई कि उनकी मुस्कुराहट का क्या मतलब था। गांव समुद्र के पास एक ढलान पर स्थित था। मुझे सीढ़ियों से चलने के लिए रेलिंग पकड़नी…
कांगनुंग, कोरिया से किम ह्य ग्यंग
अपने परिवार की भावनाओं का सम्मान करें!
हमारे पास कई भावनाएं होती हैं - खुशी, उदासी, क्रोध, उम्मीद, भय, कृतज्ञता, इत्यादि। हम इन भावनाओं को किसी भी तरह से व्यक्त करना चाहते हैं, और जब हमारी भावनाओं का दूसरों द्वारा सम्मान किया जाता है तो हम स्थिरता और खुशी महसूस करते हैं। हमारी भावनाओं को स्वस्थ तरीके से व्यक्त करना, और एक दूसरे की भावनाओं को समझना और स्वीकार करना बातचीत की मूल बातें हैं। भले ही आप असहमत हैं, फिर भी आप एक सुखद बातचीत कर सकते हैं यदि आप दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझते हैं। आप अपने परिवार की भावनाओं पर कितना कान लगाते हैं और उनकी परवाह करते हैं? उनकी विविध भावनाओं का सम्मान कीजिए और इस महीने उनके साथ सक्रिय रूप से…
हर कोने को साफ करना
डेलावेयर सिय्योन के सदस्यों ने जनवरी के अंतिम रविवार को न्युवार्क में कई खेल के मैदानों की सफाई की। खेल के मैदान एक अच्छे पड़ोस में स्थित थे, और इसलिए हमने सोचा कि इन्हें साफ करने में ज्यादा काम नहीं होंगे। लेकिन उनमें स्वच्छता की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। कुछ खेल के मैदान में कुछ सुविधाएं धूल और धब्बों के साथ ढंकी हुई थीं कि हम यह नहीं बता सकते थे कि उनके मूल रंग क्या है। हमने तुरंत खेल के मैदान के हर कोने को साफ किया और कीटाणुरहित किया। जल्द ही, खेल के मैदान की सुविधाओं ने अपने मूल रंगों को वापस पा लिया। स्वच्छ खेल के मैदानों में खेलने वाले बच्चों के बारे में सोचकर…
डेलावेयर, ओएच, अमेरिका से चर्च ऑफ गॉड
भ्रम में पड़ी भावनाएं
ⓒ Edward H.Adelson / http://web.mit.edu/persci/people/adelson/checkershadow_illusion.html / Copyrighted free use “तस्वीर में भाग A और भाग B का क्या रंग है?” “भाग A ग्रे है और भाग B सफेद है!” ज्यादातर लोग इस तरह उत्तर दे सकते हैं। तब क्या वे वास्तव में सही हैं? सही उत्तर है “A और B के रंग एक समान हैं।” यदि विश्वास करना मुश्किल है, तो बाकी सब कुछ ढंक दें और आसपास के किसी भी रंग के बिना केवल उन दो भागों को देखिए। मानव शरीर की इंद्रियों में से, इंद्रियों का सबसे बड़ा प्रतिशत जो जानकारी प्राप्त करता है, वह दृष्टि है। लेकिन कभी-कभी दृष्टि की इंद्रिय भ्रम में पड़ जाती है। इसे ऑप्टिकल भ्रम कहा जाता है। ऑप्टिकल भ्रम के कारणों में…
उत्कृष्ट भाषण का रहस्य
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कॉलेज के वर्षों में, कॉलेज से प्रकाशित पत्रिका के मुख्य संपादक थे। संपादन की प्रक्रिया में, उन्होंने नकारात्मक शब्दों को जितना हो सके उतना सकारात्मक शब्दों में बदल दिया। उदाहरण के लिए, उन्होंने “यदि तुम न बदलो, तो तुम्हें बड़ी समस्या होगी,” को “तुम्हें बढ़ने के लिए बदलने की जरूरत है,” में बदला। राष्ट्रपति बनने के बाद भी, उन्होंने खुद अपने भाषण को संपादित किया। उन्होंने कई बार संपादन कार्य को दोहराया। एक समान शब्दों के लिए भी, उन्होंने धमकाने वाला शब्द नहीं, परन्तु विनम्र और तर्कसंगत शब्दों का उपयोग किया। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, मीडिया के द्वारा उन्हें एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में माना जाता है जिन्होंने सबसे अधिक सकारात्मक शब्दों के…
प्रेरितों के काम की नई पुस्तक के नायक बनने की आशा करते हुए
‘ओ परमेश्वर, यदि मैं स्वर्ग जा सकती हूं, तो मैं कुछ भी करूंगी। कृपया मुझे अपने उद्धार का यकीन होने दीजिए।' यह वह बात थी जिसे मैं हमेशा प्रार्थना करते समय जरूर कहती थी, क्योंकि भले मैं चर्च जाती थी, लेकिन मुझे अपने उद्धार का यकीन नहीं था। मैं छोटी बच्ची थी, लेकिन मुझे नरक जाने से इतना डर लगता था कि मैं गिरजाघर की सारी सभा, स्तुति-आराधनाओं और भोर की आराधनाओं में शामिल होती थी। मैं हर दिन बाइबल भी पढ़ती थी और इंतजार करती थी कि मुझे स्वर्ग जाने का यकीन हो। एक सर्दी के दिन मैं दो स्वर्गदूतों से मिली जो सत्य का प्रचार कर रहे थे, और मैंने सब्त का दिन, फसह का पर्व और दूसरे…
सैंटियागो डे लॉस कैबेलोस, डोमिनिकन गणराज्य से सोंग ह्ये जु
शुरुआती मन
जब आप कुछ शुरू करते हैं, तो सब से पहले उसके प्रति आपके पास शुद्ध और नम्र मन और उत्सुकता जैसा विशेष मनोभाव होता है। यही शुरुआती मन है। एक ऑनलाइन नौकरी की जानकारी साइट ने 960 कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया कि उन्होंने काम पर कब तक शुरुआती मन बनाए रखा था। औसतन, यह एक वर्ष से भी कम समय था। जब एक व्यक्ति को नौकरी मिलती है, तो वह इतना खुश होता है जैसे कि वह दुनिया के शिखर पर पहुंच गया हो। कार्यालय जाने के पहले रास्ते पर कड़ी मेहनत करने का संकल्प और उत्साह से भरा हुआ मन! जब तक आप शुरुआती मन नहीं खोते, तब तक आप कभी भी पुरानी आदतों में नहीं फंसेंगे या दलदल…
एक महान उड़ान का रहस्य
समुद्री पक्षियों में सबसे बड़ा पक्षी अल्बाट्रॉस है। लेकिन अल्बाट्रॉस भूमि पर आकर्षक नहीं होता। जब वह अपने भारी शरीर पर अपने लंबे पंखों को ढीला छोड़कर ठुमक–ठुमककर चलता है, वह हास्यास्पद दिखता है। कुछ लोग उसे “मूर्ख पक्षी” भी कहते हैं। लेकिन जब वह आसमान में होता है, तब बात अलग होती है। उसके पंखों की लंबाई लगभग 2 से 3 मीटर होती है। वह इन पंखों के साथ सबसे तेज और ऊंची उड़ान भरता है। शुरू में उसके लिए जमीन के ऊपर उड़ान भरना मुश्किल है, लेकिन एक बार जब वह हवा में चढ़ता है, वह बिना आराम किए कई दिनों तक सैकड़ों किलोमीटर दूर उड़ सकता है। वह अपने लंबे पंखों को फैलाकर, बिना अपने पंख फड़…
एक शोकसंतप्त व्यक्ति की सहायता कैसे करें?
सभी लोग अपने जीवन में किसी को गंवाने का छोटा या बड़ा अनुभव करते हैं। हो सकता है कि वे अपने मित्रों को, परिवार जनों को, सहकर्मियों को, परिचितों को गंवा दें। हर व्यक्ति के अनुसार किसी को गंवाने का शोक और दर्द अलग अलग होता है, लेकिन अपने परिवार जनों को गंवाने का शोक सबसे बढ़कर होता है। किसी परिवार के सदस्य को गंवाने का दु:ख एक भावना है जिससे हर कोई बचना चाहता है, लेकिन किसी को भी क्षणिक तौर पर या स्थायी रूप से, यह दु:ख झेलना पड़ सकता है। छोटे बच्चे अपने दादा-दादी को गंवाते हैं जिनके वे बहुत निकट थे; तितर-बितर हुए परिवार के सदस्य चाहने पर भी एक दूसरे से नहीं मिल सकते; कुछ…
एक लक्शरी गाड़ी से ज्यादा सुंदर
सियोल में एक खुले बाजार के आसपास, एक लड़का अपनी दादी के बजाए एक हाथगाड़ी खींच रहा था। लेकिन उसने गलती से एक लक्शरी गाड़ी पर खरोंच कर दिया जो पास में पार्क की गई थी। अपनी दादी को पूरी तरह से घबराया हुआ देखकर, पोता यह न जानते हुए कि क्या करना चाहिए, रोने पर था। इस घटना को देखकर आसपास के लोगों को भी खेद महसूस हुआ। चूंकि वह गाड़ी उच्चतम गुणवत्ता वाले ब्रांडों में से एक थी, तो ऐसा लग रहा था कि उसे ठीक करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यदि उसके मालिक को यह बात पता चल जाए, तो यह स्पष्ट था कि वह नाराज हो जाएगा। एक व्यक्ति जो इस स्थिति…
शुद्ध सोने से भी अधिक बहुमूल्य आत्माओं को खोजना
परमेश्वर के अनुग्रह के अंतर्गत कोटा किनाबालु सिय्योन के सदस्यों को 2017 में पहली बार शॉर्ट टर्म मिशन यात्रा करने की आशीष मिली। हम फरवरी में पहली यात्रा पर पापारैन्ड के लिए और मार्च में दूसरी यात्रा पर टुआरान के लिए रवाना हो गए। पापारैन्ड सबाह राज्य का एक जिला है। चूंकि वह मेरा गृहनगर है, इसलिए कई वर्ष पहले सत्य को ग्रहण करने के बाद यह मेरी सबसे बड़ी आशा बनी रही कि मैं पापारैन्ड में प्रचार करूं। “राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों पर गवाही हो(मत 24:14),” अब इस बाइबल की भविष्यवाणी के पूरा होने का समय है, इसलिए मैं इस बात से बहुत भावुक हुई कि परमेश्वर ने इस शॉर्ट…
कोटा किनाबालु, मलेशिया से स्टेफी एक्वीलीन एडेलबर्ट
परमेश्वर का धन्यवाद करो!
सदी के एक महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का मरणोपरांत स्मरण करने के लिए पूरे अमेरिका के लोगों ने एक मिनट तक बिजली के बल्ब को बन्द किया। इसके पीछे यह मकसद था कि लोग बल्ब के आविष्कार का फायदा महसूस करें और उसके लिए धन्यवाद दें। तब, क्या हमने कभी परमेश्वर को स्वर्ग की और धरती पर की सब सृजी हुई वस्तुओं का संचालन करने के लिए धन्यवाद दिया है? एक लीडिंगडॉक्यूमेंट्री चैनल के द्वारा बनाए गए एक वर्चुअल सिनेरियो के अनुसार, यदि 1,600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी धुरी पर घूमनेवाली पृथ्वी पूरी तरह रुक जाए, तो छह महीनों तक दिन रहेगा, और रात भी छह महीनों तक रहेगी। दिन के समय जब सूरज की तेज रोशनी…
“मैं वृद्ध होना चाहती हूं”
जिस तरह कोई भी समय के प्रवाह को नहीं रोक सकता, वैसे ही कोई भी उम्र बढ़ना नहीं रोक सकता। उम्र बढ़ने के निशान को छिपाने के लिए, लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं या चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगाते हैं। कोई भी उनकी बढ़ती उम्र को खुश करते हुए स्वीकार नहीं करेगा। मगर, एक ऐसी महिला थी जो वृद्ध होना चाहती थी। शेर्लोट किटली, जो ब्रिटेन में दो बच्चों की एक मां और एक साधारण गृहिणी थी, उसे अंतिम चरण का बृहदान्त्र कैंसर के बारे में पता चला, और अति उत्सुकता से एहसास हुआ कि हर सुबह अपने बच्चों को जगाना, उन्हें गले से लगाना और उन्हें चूमना कितना सुखद था। उसके पास करने के लिए बहुत सी…
गहने से भी अधिक मूल्यवान चीज
एक महिला ने एक दुकान में एक कोट खरीदा। वह घर वापस आई और उसने अपने नए कपड़ों को पहना। जब उसने जेब के अंदर हाथ डाला तो वह हैरान रह गई। उसमें एक गहना था! "मैं इसे अपने पास रख सकती हूं क्योंकि यह मेरे कपड़ों के अंदर था जिसे मैंने खरीदा था, है न?" "नहीं, यह मेरा नहीं है। मुझे इसे दुकान के मालिक को वापस देने की आवश्यकता है।” यह दो विचार उसके मन में कुश्ती लड़ रहे थे। महिला परेशान थी, इसलिए वह अपने गांव में एक बुद्धिमान मनुष्य के पास गई। उस बुद्धिमान मनुष्य ने कहानी सुनी और कहा, "इसे वापस करना सही है क्योंकि आपने इसके लिए भुगतान नहीं किया है। लेकिन मेरा सुझाव…
पिता की सबसे चिंताशील बच्ची
मैं चार बेटियों में से तीसरी बड़ी बेटी हूं। कोरिया में एक पुराना चुटकुला है, “तीसरी बड़ी बेटियां इतनी सुंदर होती हैं कि पुरुष उन्हें बिना देखे ही अपनी पत्नियों के रूप में लेने को तैयार हैं।” लेकिन, मैं अपने पिता की सबसे अधिक चिंताशील संतान थी। जब मैं छोटी थी, मुझे पोलियो के कारण तेज बुखार हुआ था। मैं बच गई थी, लेकिन मैं अपनी कमर से नीचे के हिस्से को लकवा होने के खतरे में पड़ी थी। अपने माता-पिता के कारण, जिन्होंने किसी भी तरह मुझे ठीक करने के लिए अपने खेत को भी बेच दिए, मैं लंगड़ाते हुए भी चल सकी। मेरे पिता को मुझ पर तरस आया, इसलिए उन्होंने एक बार भी शारीरिक दंड दिए बिना…
चिंजु, कोरिया से हा जंग ओ
भले ही एक दिन के लिए जीती है
जैसे हमें मछली को तैरने का तरीका सिखाने की जरूरत नहीं होती, वैसे ही हमें क्षणभंगुर मक्खियों के सामने अल्प जीवन के बारे में बात करने की जरूरत नहीं होती है। क्षणभंगुर मक्खियां एक वयस्क के रूप में बहुत ही कम समय के लिए जीती हैं। उनका जीवनकाल प्रजातियों के अनुसार अलग-अलग होता है; अधिकतम समय दो सप्ताह है। क्या आप जानते हैं कि वे इस दुनिया में आने के लिए कितनी देर तक इंतजार करती हैं? यह एक हजार दिन है। पानी के अन्दर कीट के अर्भक के रूप में रहने के दौरान, जब तक वे पंख के साथ वयस्क नहीं हो जातीं, वे 20 से भी ज्यादा बार अपनी त्वचा बदलती हैं। जैसे कि वे दिखा रही हैं…